गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022

भारत के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी

भारत के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी    

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड से राहत तो मिली है। लेकिन अब भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल, उत्तराखंड समेत अन्य कुछ राज्यों में बारिश की पूरी संभावना है। दिल्ली में आज से बादल छाए रहेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 26 फरवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान 25 और 26 फरवरी को गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं तेज हवाएं भी चलेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा।

राजस्थान में अभी भी पश्चिमी विक्षोभ का असर बरकरार है। जयपुर सहित कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज प्रदेश में बादल के छाए रहने और बारिश की संभावना है। राजस्थान के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा तो वहीं 15 से 17 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान के रहने की संभावना है। पूर्वी हवा के कारण प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। राजधानी पटना समेत बिहार के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व एवं उत्तर-पूर्व के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश होने के आसार हैं। राज्य के अधिकतर जिलों में आज अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री रहने के अनुमान है तो वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...