मंगलवार, 22 फ़रवरी 2022

ऊना: फैक्ट्री में ब्लास्ट, 6 लोगों की मौंत, 12 झुलसे

ऊना: फैक्ट्री में ब्लास्ट, 6 लोगों की मौंत, 12 झुलसे   

श्रीराम मौर्य     

शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 12 लोग बुरी तरह झुलस गए। 12 घायलों को ऊना सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। मरने वालों में सभी 6 महिलाएं है। एसपी ऊना अर्जित सेन 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच होगी। फिलहाल, मौके से पटाखा बनाने का सामान सीज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, ऊना के हरोली के टाहलीवाल में पटाखा फैक्ट्री में यह ब्लास्ट हुआ है। हादसे के बाद मौके पर आग लग गई और कामगार महिलाएं जिंदा जल गई। आग पर फिलहाल आगू पा लिया गया है। घायलों को ऊना के सिविल अस्पताल लाया गया है। घायलों की सही संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है। लेकिन मौके पर 6 शव ब्लास्ट के बाद गिरे हुए थे, जो सारे महिलाओें के हैं। मृतकों में एक 3 साल की बच्ची भी शामिल है और वह ब्लास्ट के दौरान अपनी मां के साथ थी। शुरुआती जानकारी में मृतक महिलाएं यूपी की बताई जा रही हैं। हालांकि, अभी प्रशासन की ओर से मृतकों की शिनाख्त होना बाकी है।

एक घायल महिला ने बताया कि जहां ब्लास्ट हुआ, वहां करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। इस दौरान 6 महिलाओं की मौत हो गई है। फिलहाल, ऊना के डीसी और एसपी अर्जित सेन मौके पर पहुंचे हुए हैं। फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। वहींं स्थानीय पंचायत की महिला प्रधान ने कहा कि हमारे से कोई एनओसी नहीं ली गई थी। पहले यहां धर्मकंडा था। साथ ही यह फैक्ट्री अवैध है।

भारत: शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का ऐलान किया

भारत: शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का ऐलान किया    

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना के मामलों को लगातार गिरावट आ रही है। जिसके कारण सभी राज्यों में शैक्षणिक संस्थानों को खोलने का ऐलान किया गया है। लेकिन देशभर में 10वीं-12वीं की ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की गई थी, जिसपर सुप्रीम कोर्ट कल (बुधवार) सुनवाई करेगा। मिली जानकारी के अनुसार याचिका में सभी राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग द्वारा दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की गई है।

बता दें आज सुप्रीम कोर्ट ने कहा की वह बुधवार को सीबीएसई और अन्य कई बोर्डों द्वारा आयोजित होने वाली 10वीं-12वीं के लिए ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाएं न कराने की मांग पर सुनवाई की जाएगी। जस्टिस एएम खानविल्कर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि याचिका की अग्रिम प्रति केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  के स्थायी वकील और अन्य संबंधित प्रतिवादियों को दे दी जाए।

व्हाट्सएप ने वॉयस मैसेज प्ले करने की सुविधा जोड़ी

व्हाट्सएप ने वॉयस मैसेज प्ले करने की सुविधा जोड़ी  

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। व्हाट्सएप अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार ऐप में नए-नए फीचर्स जोड़ता रहता है। हाल में ही इसके कई फीचर्स को बीटा फेज में स्पॉट किया गया है। व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म ने बैकग्राउंड में वॉयस मैसेज प्ले करने की सुविधा जोड़ी है। अब ऐप वॉयस कॉल्स के लिए एक नया इंटरफेस रोलआउट कर रहा है। हालांकि, यह इंटरफेस अपेडट अभी बीटा वर्जन में मिल रहा है। यानी जो यूजर्स वर्कशॉप का बीटा वर्जन इस्तेमाल करते हैं, उन्हें ही नया इंटरफेस नजर आएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को व्हाट्सएप पर कॉलिंग के वक्त नया इंटरफेस नजर आएगा. यूजर्स को अब रियल टाइम वॉयस वेवफॉर्म में ग्रुप कॉल के वक्त नजर आएगी, जिससे आपको पता चलेगा कि कौन बोल रहा है।

इसके अलावा व्हाट्सएप वॉयस कॉल इंटरफेस पर वॉलपेपर भी दिखाएगा। हालांकि, आप इसे फिलहाल चेंज या रिमूव नहीं कर सकते हैं, हो सकता है कंपनी बाद में आपको यह ऑप्शन उपलब्ध कराए। बता दें कि एंड्राइड यूजर्स को पहले से ही बीटा वर्जन में यह फीचर मिल रहा है। अब आईओएस यूजर्स भी अपडेटेड वॉयस इंटरफेस यूज कर सकेंगे। यह फीचर आईओएस के व्हाट्सएप 22.5.0.70 वर्जन में मिल रहा है।
ऐप कब तक इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए जारी करेगा इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। इसके अलावा व्हाट्सएप ने हाल में ही इ फोन और आईपैड यूजर्स के बैकग्राउंड में वॉयस मैसेज प्ले करने का फीचर जारी किया है। इसके साथ ही ऐप पर वॉयस मैसेज के दौरान रिकॉर्डिंग को पॉज और रिज्यूम करने का ऑप्शन भी मिल रहा है।
यानी इस फीचर की मदद से यूजर्स व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजने वक्त रिकॉर्डिंग को बीच में रोक सकते हैं और फिर वहीं से अपने मैसेज की रिकॉर्डिंग शुरू कर सकते हैं।इस तरह के कई अन्य फीचर्स भी हैं, जो जल्द ही हमें व्हाट्सएप पर देखने को मिल सकते हैं। लेकिन इसके रोल आउट होने की टाइम लाइन की जानकारी नहीं है।

5 बदमाशों ने बहस के कारण जवान पर हमला किया

5 बदमाशों ने बहस के कारण जवान पर हमला किया   

दुष्यंत टीकम   

रायपुर। रायपुर टिकरापारा थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस के जवान पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जवान शादी समारोह में शामिल होने दुर्गा पारा गया हुआ था। शादी से वापस लौटने के दौरान देर रात किसी बात को लेकर बदमाश मधु, चेतन, चंदन सहित 5 बदमाशों के साथ जवान की बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की बदमाशों ने जवान पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने जवान के साथ जमकर मारपीट की। जवान के सिर पर कांच के बोतल से वार कर उसे घायल कर दिया।

घायल जवान का नाम हेमंत जगने बताया जा रहा है जो अभी पुलिस लाइन में आरआई रीडर के पद में पदस्थ है। घटना के बाद घायल जवान को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।पुलिय के अनुसार जिन बदमाशों ने जवान पर हमला किया है। उनमें से दो बदमाशों पर पहले से ही पुलिस की नज़र थी। 

इनके ऊपर पहले से ही टिकरापारा थाने में दर्जन भर से ज्यादा मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि हाल ही में बढ़ते अपराध के मामले को देखते हुए आईजी और एसएसपी ने पुलिस अफसरों की बैठक लेकर कड़ाई बरतने के निर्देश दिए थे। उसके बाद से लगातार पुलिस ऐसे अड्डेबाज बदमाशों पर कार्रवाई की जा रही है। जिस इलाके में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है उसी इलाके में दो दिन पहले पुलिस अफसरों ने पेट्रोलिंग की थी और कुछ बदमाशों को गिरफ्तार भी किया था। लेकिन फिर भी उस क्षेत्र के सबसे शातिर बदमाश मधु पुलिस हिरासत में नहीं आ पाया और उसने एक और घटना को अंजाम दिया।

कमजोर वर्गो के सर्वे कार्य की समीक्षा करेगा आयोग

कमजोर वर्गो के सर्वे कार्य की समीक्षा करेगा आयोग   

दुष्यंत टीकम      

रायपुर। क्वांटीफाईबल डाटा आयोग प्रदेश के पांच नगर निगम क्षेत्रों में अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के सर्वे कार्य की समीक्षा करेगा। आयोग के सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे नगर निगम चरौदा क्षेत्र में तथा अपरान्ह 3.30 बजे नगर निगम रिसाली क्षेत्र में सर्वे कार्य की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई है।

इसी प्रकार 24 फरवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे नगर निगम भिलाई क्षेत्र तथा अपरान्ह 3.30 बजे नगर निगम दुर्ग क्षेत्र में एवं 25 फरवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे नगर निगम रायपुर क्षेत्र में सर्वे कार्य की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई है। क्वांटीफाईबल डाटा आयोग द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव को संबंधित नगर निगमों के महापौर, सभापति एवं समस्त वार्ड पार्षदों को बैठक के संबंध में सूचित करने और बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी व तबादले से भड़कें लोग

अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी व तबादले से भड़कें लोग   

दुष्यंत टीकम      

रायगढ़। राजस्व न्यायलय में विवाद के बाद अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी और अब विवादित तहसीलदार सुनील अग्रवाल के जिले में ही तबादले से वकील ही नहीं, बल्कि आम लोग भी भड़क उठे हैं। यही वजह है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे वकीलों के प्रदर्शन को राजनैतिक दलों के साथ ही जन समर्थन भी मिलने लगा है। एक दिन पूर्व ही रायगढ़ कलेक्टर ने इस विवाद का पटाक्षेप करने की नीयत से रायगढ़ तहसीलदार सुनील अग्रवाल का धरमजयगढ़ तहसील में तबादला कर दिया, मगर हालात शांत होने की बजाय और बिगड़ गए। इस बार धरमजयगढ़ के वकीलों ने कलेक्टर को पत्र लिखकर उनके यहां सुनील अग्रवाल के तबादले का विरोध किया और कहा कि इस मामले में आम लोग भी सुनील अग्रवाल के धरमजयगढ़ में पदस्थ होने पर उनका विरोध करेंगे।

इस बीच रायगढ़ के वकीलों का धरना-प्रदर्शन जारी है, और बड़ी संख्या में लोग यहां पहुँच कर आंदोलन को समर्थन कर रहे है। इसी कड़ी में आज तमनार ब्लॉक के कोयला प्रभावित ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में धरनास्थल पर पहुँच गए। इतनी संख्या में ग्रामीणों के यहां पहुँचने के पीछे की वजह इनके विस्थापन की प्रक्रिया में राजस्व अमले का अपेक्षित सहयोग न मिलना और उनके द्वारा की जाने वाली रिश्वतखोरी को माना जा रहा है। ग्रामीणों ने मीडिया से चर्चा में बताया कि उनकी भी मांग है कि राजस्व न्यायलय में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोका जाये और वकीलों से विवाद के पीछे के दोषियों पर कार्रवाई की जाये।

25 वर्षीय युवक ने 6 साल की मासूम से रेप किया

25 वर्षीय युवक ने 6 साल की मासूम से रेप किया     

इकबाल अंसारी     

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश में चलती ट्रेन में एक और मासूम से रेप का मामला सामने आया है। घटना इटारसी और हरदा के बीच की काशी एक्सप्रेस के जनरल कोच की है। 25 साल के युवक ने 6 साल की मासूम से गलत हरकत की। शोर मचाने पर आरोपी दूसरी बोगी के बाथरूम में छिप गया। यात्रियों ने उसे निकालकर पीटा। कल्याण पहुंचने पर इसकी शिक़ायत हुई। जीआरपी में बच्ची से रेप के मामले को गुपचुप केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

रेप का मामला 15 फरवरी को काशी एक्सप्रेस के जनरल कोच डी-2 का है। 6 साल की बच्ची अपनी मां और दादा के साथ यूपी के देवरिया से कल्याण (मुंबई) की यात्रा कर रही थी। कोच में बर्थ के बाजू में बैठे आरोपी यात्री सोनू पुत्र अशोक प्रजापति (27) निवासी देवरिया भी बैठा था। रात करीब 4 से 5 बजे के बीच में जब ट्रेन इटारसी खंडवा के लिए रवाना हुई। उस समय बच्ची और उसकी मां सो रही थी। रात के अंधेरे में आरोपी ने बच्ची के कपड़े उतार दिए और गंदी हरकत की। बच्ची नींद से जाग गई और मम्मी से युवक की हरकत के बारे में बताया। शोर मचाने पर अन्य यात्री भी जाग गए। 

आरोपी सोनू ने भागकर खुद को कोच की बथरूम में बंद कर लिया। यात्री उसे बाहर निकालने की कोशिश करते रहे। करीब 5 घंटे बाद आरोपी बाहर निकल पाया। यात्रियों ने उसकी धुनाई कर दी। तब तक ट्रेन नासिक आगे निकल चुकी थी। टीटीई ने कंट्रोल को सूचना दी। कसारा स्टेशन के पास आरपीएफ और जीआरपी पहुंची। आरोपी को पकड़ लिया। कल्याण पहुेचने पर महिला यात्री ने इसकी शिकायत की। कल्याण से जीरो पर डायरी 17 फरवरी को इटारसी आई। जीआरपी थाने में 376, पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...