रविवार, 20 फ़रवरी 2022

योजना: रांची नगर निगम ने अंतिम नोटिस जारी किया

योजना: रांची नगर निगम ने अंतिम नोटिस जारी किया  

मोमीन अहमद      
रांची। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तृतीय घटक के तहत बन रहे “लाइट हाउस प्रोजेक्ट परियोजना“ के तहत बन रहे आवासों का आवंटन करने की कवायद तेज हो गई है। रांची नगर निगम ने इसको लेकर आवेदकों को अंतिम नोटिस जारी किया। जिन्होंने मांगे गए जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए हैं। इसको लेकर सहायक नगर आयुक्त ने संबंधित आवेदकों को 28 फरवरी तक अपना दस्तावेज जमा करने कहा है। 
इसके उपरान्त चयनित लाभार्थियों का लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटन की सूचना प्रकाशित करने की बात नगर निगम ने कही है। 
मालूम हो कि रांची के आनी मौजा, मौसीबाड़ी मैदान, पंचमुखी मंदिर के नजदीक, सेक्टर-01, धुर्वा में 1008 आवासों का निर्माण हो रहा है। इन आवासों को निगम क्षेत्र के भूमिहीन/ बेघर/ रेंटर आदि को दिया जाना है। नगर निगम को आवास लेने के लिए कुल 1521 आवेदकों ने आवेदन किया है।

सीएम कार्यालय के अधिकारियों को अधिकार दिया

सीएम कार्यालय के अधिकारियों को अधिकार दिया     

राणा ओबरॉय      

चंडीगढ़। हरियाणा में बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात अफसरों को नए सिरे से जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें अलग अलग अफसरों को विभागों का बंटवारा किया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर सर्वाधिक 16 महकमे संभालेंगे। मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी 11 महकमों के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय के ओवरआल इंचार्ज रहेंगे। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित कुमार अग्रवाल भी 11 और उपप्रधान सचिव आशिमा बराड़ 13 महकमे संभालेंगे। जबकि ओएसडी सुधांशु गौतम की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है।

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी ने महकमों में बदलाव के लिखित आदेश जारी कर दिए। विधायी कार्य से संबंधित सभी मामलों के साथ ही नागरिक संसाधन सूचना, उत्पाद शुल्क और कराधान, सिंचाई, सामान्य प्रशासन, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और प्रशिक्षण, आतिथ्य और सतर्कता, गृह, आपराधिक जांच और न्याय प्रशासन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एंड अर्बन एस्टेट्स, जेल, शहरी स्थानीय निकाय, विदेशी सहयोग, उद्योग के अलावा उन सभी महकमों को ढेसी ने अपने पास रखा है। जो किसी अन्य को आवंटित नहीं किए गए हैं।


पीएम सोलर पंप से 80 हजार कमाने का मौका

पीएम सोलर पंप से 80 हजार कमाने का मौका    

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। पीएम सोलर पंप योजना, किसानों को सालाना 80,000 रुपये कमाने का मौका दे रही है। सौर ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए सरकार अब बंजर भूमि का उपयोग करेगी। 1 मेगावाट सोलर प्लांट लगाने के लिए केंद्र सरकार को 5 एकड़ जमीन की जरूरत है। प्रत्येक 1 मेगावाट क्षमता का सौर संयंत्र से उत्पन्न बिजली के अनुसार सालाना आधार पर लगभग 11 लाख यूनिट बिजली पैदा होगी। सोलर पैनल से 6,600 रुपये प्रति माह लाभ होगा।

बिजली मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा के अनुसार डिस्कोम्स इस योजना के माध्यम से उत्पादित बिजली खरीदती हैं। किसान की जमीन पर सोलर पैनल लगाने वाली बिजली कंपनी जमींदार को 30 पैसे प्रति यूनिट का भुगतान करेगी। जो लगभग 6,600 रुपये प्रति माह है।

नए प्रकार का एलपीजी सिलेंडर लान्च: उन्नति

नए प्रकार का एलपीजी सिलेंडर लान्च: उन्नति     

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने ग्राहकों के लिए एक नए प्रकार का एलपीजी सिलेंडर लॉन्च किया है। इसे एक समग्र यानि कम्पोजिट सिलेंडर कहा जाता है। इसके कई फायदे हैं। क्योंकि यह वजन में हल्का है और साथ ही इसमें जंग भी नहीं लगती है, तो आइये जानते है इसकी संपूर्ण जानकारी।

एलपीजी कम्पोजिट सिलेंडर तीन स्तरों में बनाया जाता है। जिसमें पहले के अंदर उच्च घनत्व पॉलीथीन की एक परत होती है। यह भीतरी परत पॉलिमर से बने फाइबरग्लास से कोटेड होती है। इसका बाहरी स्तर भी एचडीपीई से बना है। यानि इन सिलेंडरों को पूरी सुरक्षा के साथ बनाया गया है। एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर स्टील से बना हुआ है। कॉम्पैक्ट सिलेंडर की तुलना में यह भारी है। इस कॉम्पैक्ट सिलेंडर में और भी कई खूबियां हैं, जो एक नियमित स्टील सिलेंडर के मुक़ाबले काफी बेहतर है। 

कम्पोजिट सिलिंडर की खूबियां....

  • कम्पोजिट सिलेंडर का वजन 5 किलो और 10 किलो है।
  • यह सिलेंडर पारदर्शी है जिससे आप सिलेंडर में बची हुई गैस की मात्रा देख सकते हैं।
  • इससे उपभोक्ताओं को गैस की मात्रा को देखते हुए अपने अगले रिफिल की योजना बनाने में मदद मिलेगी।
  • कंपोजिट सिलेंडर में जंग नहीं लगता है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह क्षतिग्रस्त नहीं होता है जिससे यह सुरक्षित हो जाता है।
  • इस सिलेंडर को आधुनिक किचन के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

सीएम अमरिंदर ने 'कांग्रेस' पर जमकर हमला बोला

सीएम अमरिंदर ने 'कांग्रेस' पर जमकर हमला बोला    

अमित शर्मा        

जालंधर। पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख कैप्टर अमरिंदर सिंह ने कहा कि वे (कांग्रेस) इस बात से चिंतित हैं कि मैं पंजाब में क्या हासिल कर पा रहा हूं ? जो उनके खिलाफ जा रहा है। मैं भविष्यवाणी कर सकता हूं कि कांग्रेस को 20-30 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी। जालंधर पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि वे (कांग्रेस) इस बात से चिंतित हैं कि मैं पंजाब में क्या हासिल कर पा रहा हूं। जो उनके खिलाफ जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख कैप्टर अमरिंदर सिंह ने कहा कि वे (कांग्रेस) इस बात से चिंतित हैं कि मैं पंजाब में क्या हासिल कर पा रहा हूं। जो उनके खिलाफ जा रहा है। मैं भविष्यवाणी कर सकता हूं कि कांग्रेस को 20-30 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पटियाला और आसपास की सीटों पर हमें बहुत अच्छी जीत देखने को मिलेगी। 

भाजपा-पीएलसी और ढिंढसा गठबंधन को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है तो हमें और क्या चाहिए। कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि चरणजीत चन्नी क्या हैं ? क्या वह जादूगर है कि 3 महीने में वह पंजाब में चमत्कार कर सकता है? उन्होंने कहा कि दोनों (चन्नी और सिद्धू) बेकार हैं। आपको बता दें कि पंजाब की 117 सीटों में 93 महिलाओं समेत कुल 1,304 उम्मीदवार हैं। जो अपनी किस्मत की आजमाइश कर रहे हैं और इन तमाम उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिसका नतीजा 10 मार्च को उत्तर प्रदेश, गोवा, मिजोरम और उत्तराखंड के साथ आएगा।

एयर इंडिया के 2 पायलट्स की स्किल पर तारीफ

एयर इंडिया के 2 पायलट्स की स्किल पर तारीफ    

अखिलेश पांडेय          

लंदन/नई दिल्ली। एयर इंडिया के दो पायलट्स की स्किल की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। ये पायलट हैं, कैप्टन अंचित भारद्वाज और आदित्य राव, जिन्होंने 18 फरवरी को ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर तूफान के बीच एयर इंडिया के दो विमानों को सुरक्षित लैंड करवाया था। रिपोर्ट के मुताबिक, अंचित भारद्वाज हैदराबाद से टेकऑफ करने वाली एआई-147 फ्लाइट को उड़ा रहे थे, जबकि आदित्य राव गोवा से टेकऑफ करने वाली फ्लाइट एआई-145 के पायलट थे। दोनों की तारीफ करते हुए एयर इंडिया के एक अधिकारी ने मीडिया से कहा कि हमारे कुशल पायलट्स ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उस समय अपने विमानों की लैंडिंग कराई जब कई दूसरी एयरलाइंस ऐसा नहीं कर सकीं।

हीथ्रो एयरपोर्ट पर उस समय तूफान यूनिस की वजह से तेज हवाएं चल रही थीं। इसके चलते एयरपोर्ट प्रशासन ने कई फ्लाइट्स को गो अराउंड में रखा था, लेकिन एअर इंडिया के दोनों पायलट्स ने अपने विमानों को सुरक्षित तरीके से लैंड करा लिया। दोनों फ्लाइ‌ट्स की लैंडिंग को बिगजेट टीवी नाम के यूट्यूब चैनल ने लाइव स्ट्रीम किया था। यूनिस तूफान की वजह से ब्रिटेन में 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। लंदन के हिथ्रो एयरपोर्ट पर कई विमानों के रूट को डायवर्ट कर दिया गया था। वहीं बेल्जियम और आयरलैंड में भी तूफान की वजह से फ्लाइट्स को रद्द कर किया गया था।

यूनिस तूफान के चलते उत्तर-पश्चिमी यूरोपा में ट्रांसपोर्ट नेटवर्क बदहाल हो गया है और कम से कम 16 लोगों की जान गई है। तूफान प्रभावित देशों में ब्रिटेन, आयरलैंड, नीदरलैंड, बेल्जियम, जर्मनी और पोलैंड शामिल हैं।यूनिस ने बेल्जियम और यूनाइटेड किंगडम में करोड़ों का नुकसान पहुंचाया। मौसम विभाग के मुताबिक हवा की गति तेज होने के कारण ब्रिटेन में करीब 2 लाख घरों की बिजली चली गई है। इधर तेज हवाओं से लंदन के इनडोर स्टेडियम ओ2 अरेना की छत उड़ गई है। वहीं तूफान की वजह से लोग अब भी घरों में दुबके हुए हैं।

फ्लोरिडा के समुद्र में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ

फ्लोरिडा के समुद्र में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ     

सुनील श्रीवास्तव        

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के फ्लोरिडा में मियामी बीच के पास समुद्र में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर जिस स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उससे कुछ ही दूरी पर सैकड़ों लोग स्वीमिंग और बीच पर पार्टी कर रहे थे। हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा बीच लोगों से भरा हुआ है। तभी आसमान से हेलिकॉप्टर बीच समुद्र में गिर जाता है। वीडियो में उक्त स्थान के पास बड़ी संख्या में लोग स्वीमिंग करते हुए देखे जा सकते हैं। हेलिकॉप्टर को पानी में गिरता देख आसपास के लोगों में कोहराम मच जाता है और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं।

मियामी बीच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हेलिकॉप्टर में सवार दोनों लोगों की हालात स्थिर है। एमबीपीडी के ट्वीट के अनुसार घटना दोपहर लगभग 1:20 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई। 
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बीच फायर डिपार्टमेंट और ओशन रेस्क्यू विभाग अन्य सहयोगी एजेंसियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को निकाला।
मियामी बीच फायर रेस्क्यू के एक अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। अगर यह दुर्घटना 50 गज और अंदर की ओर जमीन पर होती तो बड़े पैमाने पर नुकसान होता और लोगों की जान जा सकती थी। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं।

1,000 अतिरिक्त लोगों की नियुक्ति करेगी 'टाटा'

1,000 अतिरिक्त लोगों की नियुक्ति करेगी 'टाटा'   

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। टाटा टेक्नोलॉजीज ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए चालू वित्त वर्ष 2022-23 में तय योजना से कम से कम 1,000 अतिरिक्त लोगों की नियुक्ति करेगी। हालांकि, कंपनी ने 12 माह की अवधि में 3,000 से अधिक नवोन्मेषकों की नियुक्ति करने की योजना बनाई है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। जनवरी में वैश्विक इंजीनियरिंग और उत्पाद विकास डिजिटल सेवा कंपनी ने अपने विस्तारित प्रतिभा नियुक्ति कार्यक्रम के तहत 12 महीने की अवधि में 3,000 से अधिक नवोन्मेषणों की भर्ती करने की योजना की घोषणा की थी।

इसके तहत कंपनी ने दुनिया के सभी प्रमुख बाजारों के अलावा देश के कई राज्यों मसलन महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई थी। टाटा टेक्नोलॉजीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वारेन हैरिस ने कहा कि, यह इस तथ्य की इशारा करता है कि हम अवसरों की कमी नहीं कर रहे हैं। हम आपूर्ति-पक्ष की कमी में हैं, इसलिए हम जो निवेश कर रहे हैं, वह क्षमता और क्षमता के प्रकार के निर्माण की ओर झुका है।

उन्होंने कहा कि कंपनी इस क्षेत्र में कितनी सफल रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में हमने 1,500 लोगों को भर्ती किया है। ऐसे में 3,000 की प्रतिबद्धता को कुछ हद तक कम है। हम वित्त वर्ष 2022-23 में 3,000 से अधिक लोगों की नियुक्ति करेंगे। यह पूछे जाने पर कि नियुक्तियां कितनी अधिक होंगी, हैरिस ने कहा कि, 3,000 से ऊपर के संदर्भ में हम अगले साल के लिए कारोबारी योजना तैयार कर रहे हैं। लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम 3,000 पर कम से कम 1,000 अधिक की और नियुक्ति करेंगे।टाटा टेक्नोलॉजीज ऑटोनोमस, कनेक्टेड, इलेक्ट्रिफिकेशन एंड शेयर्ड (एसीईएस) मोबिलिटी और डिजिटल में निवेश के चलते तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि विनिर्माण कंपनियां ग्राहकों की नई जरूरतों को पूरा करने का प्रयास कर रही हैं। कंपनी ने 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,034.1 करोड़ रुपये की परिचालन आय और 201.2 करोड़ रुपये का कर-पूर्व लाभ दर्ज किया है जो उसका सर्वश्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन है।

8 पुलिस अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापना

8 पुलिस अधिकारियों के तबादले एवं पदस्थापना     

इकबाल अंसारी        

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अगुवाई वाले प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में दो प्रशासनिक और आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना का आदेश दिया है तथा इसी के साथ रियासी जिले को नया उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (जेकेएएस) की अधिकारी बबीला रकवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जे-के एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी, का स्थानांतरण कर दिया गया है और चरणदीप सिंह की जगह रियासी के उपायुक्त के रूप में उन्हें पदस्थापित किया गया है। सिंह (जेकेएएस) का तबादला करके उन्हें जम्मू कश्मीर के ग्रामीण स्वच्छता के निदेशक पद पर तैनात किया गया है। 

जम्मू कश्मीर के पंचायती राज निदेशक राकेश कुमार स्रांगल को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव आलोक कुमार जम्मू कश्मीर ऊर्जा विकास एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद संभालेंगे। शनिवार रात गृह विभाग द्वारा जारी एक अलग आदेश के अनुसार, प्रशासन ने आठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों के तबादले और पदस्थापना के आदेश जारी किये हैं। साथ ही एक अन्य एसएसपी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईआरपी की 16वीं बटालियन के कमांडेंट अमित गुप्ता (जेकेपीएस) की एसएसपी रियासी के पद पर तैनाती की गयी है। वह शैलेंद्र सिंह का स्थान लेंगे, जिनका तबादला एसएसपी सुरक्षा कार्यशाला के पद पर किया गया है।

खालिस्तान आंदोलन के विरुद्ध बयान जारी: दिग्विजय

खालिस्तान आंदोलन के विरुद्ध बयान जारी: दिग्विजय   

मनोज सिंह ठाकुर       

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास का समर्थन किया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से खालिस्तान आंदोलन के खिलाफ बयान जारी करने की मांग की। विश्वास ने केजरीवाल पर पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था लेकिन आप प्रमुख ने इन आरोपों को खारिज कर दिया।

दिग्विजय सिंह ने शनिवार रात हिंदी में एक ट्वीट में कहा, ” कुमार विश्वास ने केजरीवाल जी से बहुत ही साधारण मांग की है। केजरीवाल जी एक बयान खालिस्तान के खिलाफ दे दें। उसमें केजरीवाल जी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए।” आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों के बाद विश्वास की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र ने शनिवार को विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है।

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, मामला दर्ज किया

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, मामला दर्ज किया      

दुष्यंत टीकम      

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक विवाह समारोह से एक किशोरी को उठाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। बगीचा पुलिस ने दुष्कर्म मामले की सूचना मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने आज बताया कि पंडरापाठ के पास सुलेशा गांव में एक वैवाहिक समारोह से दो दिन पहले एक नाबालिग किशोरी को बदमाशों ने उठा लिया। किशोरी को बदमाश कवासी जंगल ले गए और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा कि बदमाशों ने पीड़ित से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। किशोरी ने घर पहुंच कर परिजन को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद कल पुलिस ने पांच बदमाशों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित की गंभीर हालत को देखकर उसे तत्काल उपचार के लिए बगीचा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस की टीम शेष आरोपियों की तलाश में जुटी गई है।

2 दिनों तक बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

2 दिनों तक बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी    

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में धूप निकलने से ठंड लगभग खत्म हो रही है। खिलती धूप ने लोगों को कड़ाके वाली सर्दी से काफी राहत दी है। वहीं, राज्यों के न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर में लगातार निकल रही धूप ने ठंड को काफी हद तक कम कर दिया है। हालांकि लोग सुबह और रात के समय हल्का कोहरा महसूस कर सकते हैं। मौसम विभाग की माने तो आज यानी रविवार को राजधानी में हल्की हवाएं चलेंगी। जिसके चलते मौसम में हल्की ठंड महसूस की जा सकेगी। सोमवार को राजधानी का मौसम बिल्कुल सामान्य रहने वाला है। आईएमडी के अनुसार अगले हफ्ते 22 फरवरी को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके कारण 22 और 23 फरवरी को दिल्ली और उसके आसपास के कुछ इलाके में बारिश हो सकती है।  हिमाचल प्रदेश में आने वाले 21 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। हालांकि मौसम विभाग की माने तो 22 और 23 फरवरी को राज्य के कई क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। दो दिनों तक बारिश के आसार देखते हुए मध्य पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में निकल रही धूप के कारण लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है। लेकिन लोगों को सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होती होगी। राज्य में कल यानी शनिवार को पचमढ़ी, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी में हल्की बारिश हुई। आसमान में बादल लगे होने के कारण रात का तापमान कहीं-कहीं साढ़े चार डिग्री तक ऊपर पहुंच गया था। वहीं IMD की माने तो आने वाले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। आज-कल कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनें से धूप खिलने के कारण मौसम साफ है। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार प्रदेश में गर्मी जल्दी नहीं आने वाली है। वहीं विभाग ने मार्च के महीने में होली के आस-पास जमकर बारिश होगी। बिहार के अधिकर जिलों में बादल छाए रहेंगे। आईएमडी के मुताबिक पटना समेत कई शहरों का अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं 20 फरवरी को कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है।

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा

'संविधान' का रक्षक इंडिया समूह, भक्षक भाजपा  संदीप मिश्र  शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा...