रविवार, 20 फ़रवरी 2022

योजना: रांची नगर निगम ने अंतिम नोटिस जारी किया

योजना: रांची नगर निगम ने अंतिम नोटिस जारी किया  

मोमीन अहमद      
रांची। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तृतीय घटक के तहत बन रहे “लाइट हाउस प्रोजेक्ट परियोजना“ के तहत बन रहे आवासों का आवंटन करने की कवायद तेज हो गई है। रांची नगर निगम ने इसको लेकर आवेदकों को अंतिम नोटिस जारी किया। जिन्होंने मांगे गए जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए हैं। इसको लेकर सहायक नगर आयुक्त ने संबंधित आवेदकों को 28 फरवरी तक अपना दस्तावेज जमा करने कहा है। 
इसके उपरान्त चयनित लाभार्थियों का लॉटरी के माध्यम से आवास आवंटन की सूचना प्रकाशित करने की बात नगर निगम ने कही है। 
मालूम हो कि रांची के आनी मौजा, मौसीबाड़ी मैदान, पंचमुखी मंदिर के नजदीक, सेक्टर-01, धुर्वा में 1008 आवासों का निर्माण हो रहा है। इन आवासों को निगम क्षेत्र के भूमिहीन/ बेघर/ रेंटर आदि को दिया जाना है। नगर निगम को आवास लेने के लिए कुल 1521 आवेदकों ने आवेदन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...