रविवार, 20 फ़रवरी 2022

फ्लोरिडा के समुद्र में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ

फ्लोरिडा के समुद्र में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ     

सुनील श्रीवास्तव        

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के फ्लोरिडा में मियामी बीच के पास समुद्र में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर जिस स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उससे कुछ ही दूरी पर सैकड़ों लोग स्वीमिंग और बीच पर पार्टी कर रहे थे। हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा बीच लोगों से भरा हुआ है। तभी आसमान से हेलिकॉप्टर बीच समुद्र में गिर जाता है। वीडियो में उक्त स्थान के पास बड़ी संख्या में लोग स्वीमिंग करते हुए देखे जा सकते हैं। हेलिकॉप्टर को पानी में गिरता देख आसपास के लोगों में कोहराम मच जाता है और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं।

मियामी बीच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हेलिकॉप्टर में सवार दोनों लोगों की हालात स्थिर है। एमबीपीडी के ट्वीट के अनुसार घटना दोपहर लगभग 1:20 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई। 
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बीच फायर डिपार्टमेंट और ओशन रेस्क्यू विभाग अन्य सहयोगी एजेंसियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को निकाला।
मियामी बीच फायर रेस्क्यू के एक अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। अगर यह दुर्घटना 50 गज और अंदर की ओर जमीन पर होती तो बड़े पैमाने पर नुकसान होता और लोगों की जान जा सकती थी। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...