शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

'नीट पीजी परीक्षा' को 6-8 सप्ताह के लिए टाला

'नीट पीजी परीक्षा' को 6-8 सप्ताह के लिए टाला  
अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नीट पीजी परीक्षा 2022 को 6-8 सप्ताह के लिए टाल दी है। परीक्षा 12 मार्च, 2022 को होनी थी। नीट पीजी परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी। दरसअल, एक याचिका में राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी परीक्षा टालने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट में छात्रों के एक समूह ने याचिका दायर कर यह मांग की थी। परीक्षा के आयोजन के लिए नई तिथियों के बारे में मंत्रालय और राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की समिति 6-8 सप्ताह के बाद समीक्षा कर फैसला लेगी।पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में दाखिले के इच्छुक छात्रों ने याचिका में दावा किया था कि कई एमबीबीएस स्नातक छात्र अनिवार्य इंटर्नशिप अवधि पूरी न होने के कारण मार्च 2022 की नीट परीक्षा नहीं दे पाएंगे। 
इसलिए परीक्षा टाल देनी चाहिए। छह एमबीबीएस स्नातकों द्वारा दुबे लॉ चैंबर्स के माध्यम से दायर याचिका में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड को निर्धारित परीक्षा को तब तक स्थगित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। जब तक कि पीजी परीक्षा के पात्रता नियमों में निर्धारित उम्मीदवारों की अनिवार्य इंटर्नशिप अवधि को पूरा करने जैसी विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा नहीं किया जाता है। याचिकाकर्ताओं छात्रों का कहना था कि सैकड़ों एमबीबीएस स्नातक, जिनकी इंटर्नशिप कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लगाई गई उनकी ड्यूटी के कारण अटकी हुई थी। ऐसे सैकड़ों छात्र इस अनिवार्य इंटर्नशिप ड्यूटी को पूरी नहीं कर पाने के कारण नीट पीजी 2022 की परीक्षा में शामिल होने से चूक जाएंगे। जबकि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। इसलिए, याचिका में परीक्षा स्थगित करने की मांग की गई है।

'पृथ्वीराज' के रिलीज होने का इंतजार कर रहें अक्षय

'पृथ्वीराज' के रिलीज होने का इंतजार कर रहें अक्षय    

कविता गर्ग          

मुंबई। अक्षय कुमार और मिस वर्ल्ड 2017 रहीं मानुषी छिल्लर की फिल्म पृथ्वीराज को लेकर बवाल रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अक्षय जहां इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं। वहीं करणी सेना की मांग है कि इस फिल्म को बैन किया जाए। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्टे के लखनऊ बेंच ने केंद्रीय सरकार से पूछा कि क्या सेंसर बोर्ड ने फिल्म पृथ्वीराज की रिलीज को लेकर सर्टिफिकेट दे दिया है? कोर्ट का ये ऑर्डर करणी सेना की जनहित याचिका पर आया। जिसमें फिल्म को बैन करने की मांग थी। याचिका में फिल्म को बैन करने की मांग उठी है। क्योंकि उनका दावा है कि फिल्म में पृथ्वीराज की गलत और वल्गर छवि दिखाई जा रही है। इससे लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचा है। याचिकाकर्ताओं का ये भी कहना है कि फिल्म के प्रीव्यू से पता चल रहा है कि ये कॉन्ट्रोवर्शियल होगी। अब देखते हैं कि आगे सुनवाई में फिल्म को लेकर क्या फैसला सुनाया जाएगा।

बता दें कि करणी सेना इससे पहले भी बॉलीवुड फिल्म को लेकर अपना विरोध जाहिर कर चुकी है। इससे पहले दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म पद्मावत को लेकर भी करणी सेना ने काफी विरोध किया था। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था और करणी सेना ने फिल्म के रिलीज वाले दिन भी हर थिएटर के बाहर अपना प्रदर्शन किया था। फिल्म पृथ्वीराज की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए मानुषी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। टीजर रिलीज के दौरान अक्षय ने कहा था, ‘पृथ्वीराज लीजेंड थे। वह हमारे देश के सबसे निडर और महान राजा थे। हमने उनकी लाइफ को सही तरीके से दिखाने की पूरी कोशिश की है और आशा है कि आप सभी दर्शकों को वो पसंद आएगा। मैं फिल्म को आप सबको दिखाने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। जितना मैं उनके बारे में पढ़ता हूं उतना मैं उनका और फैन हो जाता हूं। यश राज द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म को डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म इससे पहले इसी साल 21 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड की वजह से फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,49,394 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,49,394 नए मामलें     
अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के नए मामलों में एक दिन बाद फिर कमी देखने को मिली है। देश में कोरोना संक्रमण के शुक्रवार को 1,49,394 नए मामलें सामने आए हैं। कल यानी गुरुवार के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में आज 13 फीसद की कमी देखने को मिली है। बता दें कि कल कोरोना के 1,72,433 नए मामले सामने आए थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 1,072 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, इस दौरान 2,46,674 लोग ठीक भी हुए हैं। देश में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 14,35,569 हो गए हैं। डेली पाजिटिविटी रेट भी घटकर 9.27% हो गया है। वहीं, कुल मृतकों का आंकड़ा 5,00,055 पहुंच गया है।

मॉल निर्माण के दौरान हुआ हादसा, 7 की मौत

मॉल निर्माण के दौरान हुआ हादसा, 7 की मौत 
कविता गर्ग 
पुणे। पुणे में गुरुवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। इसमें 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, पुणे के येरवडा शास्त्रीनगर वाडिया बंगले के पास बिल्डिंग की स्लैब की जाली गिरने से ये हादसा हुआ। दुर्घटना में 5 मजदूरों की मृत्युत घटनास्थल पर हो गई थी। ऐसी जानकारी ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त राहुल श्रीरामे ने दी।

इस घटना के बारे में राहुल श्रीरामे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वाडिया बंगले के पास एक मॉल का निर्माण कार्य रात 10.30 बजे शुरू था। इसी दौरान ये हादसा हुआ, जिसमें 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए। जिनमें से अबतक कुल 7 की मौत हो चुकी है। ये मजदूर कहां से थे और कुल कितने मजदूर थे, इसकी जांच की जा रही है। अग्निशामक दल की मदद से घटना स्थल पर सहायता पहुंचाई गई।

नाबालिग बेटियों को तीसरी मंजिल से फेंका, मौत

नाबालिग बेटियों को तीसरी मंजिल से फेंका, मौत

अविनाश श्रीवास्तव

पटना। दिल को झकझोर देने वाली दुखद खबर पटना सिटी के बहादुरपुर थाना इलाके से आयी है। यहां बाजार समिति के पास तीन मंजिला मकान से दो नाबालिग बच्चियों को युवक ने गुरुवार की रात फेंक दिया है। इस दौरान एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे को इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। इधर आक्रोशित लोग सड़क जाम कर आरोपी के खिलाफ आक्रोश प्रकट कर रहे हैं। थाना का घेराव भी लोगों की ओर से किया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार युवक से यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने आखिर ऐसा किया क्यूं।

मानव शरीर के कुछ रोचक तथ्यों की जानकारी


मानव शरीर के कुछ रोचक तथ्यों की जानकारी 

तराशा अग्रवाल

हमारे शरीर की आवश्यक जानकारी हमें पता न हो तो ये अच्छी बात नही हैं। मानव शरीर हमेशा से एक पहेली बनी हुई है। इस पोस्ट में हम आपको मानव शारीर के रोचक तथ्य बताने जा रहे है। यह जानकारी पूरी नहीं है क्योंंकि वह जानकारी बहुत बड़ी हैं।
  1. शरीर की सबसे बड़ी हड्डी जांघ की हड्डी (femur) होती है। सामान्य व्यक्ति की जांघ की हड्डी लगभग 48 से.मी. लम्बी होती है।

  2. शरीर की सबसे छोटी हड्डी कान की स्टअप (stirrup) हड्डी होती है।

  3. मनुष्य के शरीर में दो फेफड़े होते हैं। दाहिना फेफड़ा बायें फेफड़े से बड़ा होता है।

  4. शरीर में सबसे बड़ा ग्लैंड जिगर/यकृत (liver) है।

  5. मनुष्य के शरीर में लगभग 650 मांसपेशियां होती है।

  6. वयस्क पुरुष के मस्तिष्क का वजन लगभग 1400 ग्राम होता है।

  7. छोटी आंत लगभग 7 मीटर लम्बी होती है और उसका व्यास लगभग 2.5 से.मी. होता है।

  8. प्रोटीन शरीर के बढ़ने में सहायता देते हैं।

  9. कार्बोहाइड्रेट्स और वसा (fats) शरीर को ऊर्जा देते हैं। 

  10. सामान्य व्यक्ति के हृदय का वजन लगभग 350 ग्राम होता है।

  11. हृदय की रक्त पंप करने की क्षमता प्रति मिनट लगभग 4.5 लिटर होती है।

  12. सामान्य वयस्क के हृदय की धड़कन एक मिनट में. 70-72 बार होती है।

  13. बच्चे के हृदय की धड़कन वयस्क से ज्यादा होती है।

  14. मानव शरीर में लगभग 60 प्रतिशत जल होता है- मस्तिष्क में 85 प्रतिशत जल है, रक्त में 79 प्रतिशत जल है तथा फेफड़ों में लगभग 80 प्रतिशत जल होता है।

  15. जो हवा हम सांस के द्वारा अन्दर ले जाते हैं, उसमें 21% ऑक्सीजन और 0.03% कार्बन डाइऑक्साइड होती है।

  16. जो हवा हम सांस के द्वारा बाहर छोड़ते हैं उसमें 16% ऑक्सीजन और 4.5% कार्बन डाइऑक्साइड होती है।

  17. शान्ति से बैठा या लेटा हुआ मनुष्य प्रति मिनट 15 या 16 बार सांस लेता है। 

  18. नवजात शिशु प्रति मिनट लगभग 45 बार सांस लेता है और 6 साल का बच्चा लगभग 25 बार सांस लेता है।

  19. एक बार सांस अन्दर लेने में सामान्य वयस्क लगभग 500 मि.लि. हवा अन्दर ले जाता है।

  20. हमारे शरीर में पित्त (bile) यकृत (liver) में बनता है और गाल ब्लैडर (gall blader) में इकट्ठा रहता है।

  21. शरीर के भीतर रक्त परिभ्रमण (blood circulation) में लगभग 23 सेकेण्ड का समय लगता है।

  22. कोशिकाओं तक आक्सीजन पहुंचाने का काम हेमोग्लोविन (haemoglobin) करता है।

  23. शरीर के भीतर प्रति सेकेण्ड लगभग 150 लाख कोशिकायें नष्ट होती हैं।

  24. छोटी आंत लगभग 7 मीटर लम्बी होती है और उसका व्यास लगभग 2.5 से.मी. होता है।

  25. प्रोटीन शरीर के बढ़ने में सहायता देते हैं।

  26. कार्बोहाइड्रेट्स और वसा (fats) शरीर को ऊर्जा देते हैं।

  27. सामान्य व्यक्ति के हृदय का वजन लगभग 350 ग्राम होता है।

  28. व्यायाम, कड़े परिश्रम और उत्तेजना के समय धड़कन बढ़ जाती है।

  29. एक सामान्य वयस्क पुरुष के शरीर में लगभग 4.5 से 5 लीटर रक्त होता है।
  30. मनुष्य के रक्त को चार वर्गों में बांटा गया है – A, B, AB और O ।

  31. जिस व्यक्ति का रक्त O वर्ग का हो, वह सभी वर्गों के रक्त वालों को अपना रक्त दे सकता है।

  32. शरीर में रक्त की लाल कोशिकायें बोन मैरो (bone) marrow) में पैदा होती है।

  33. शरीर में रक्त को जमने में मदद करने वाला पदार्थ फिब्रिनोजिन (fibrinogen) है।

  34. हमारे कान में लेब्रिन्थ नाम का अंग है, जिसमें पेरीलिम्फ नामक तरल पदार्थ होता है, जो हमारे शरीर के संतुलन को नियमित करता है।

  35. शरीर में सबसे दृढ़ (मजबूत) तत्त्व दांतों का एनामिल होता है।

  36. हमारे शरीर में अन्तःस्रावी ग्रन्थियों (endocrine glands) से हार्मोन्स पैदा होते हैं।

  37. हमारे शरीर में तापमान का नियंत्रण मस्तिष्क के क हाईयलमस नामक भाग से होता है।

  38. रक्त की सफेद कोशिकायें (WBC) इन्फेक्शन से लड़कर उसे समाप्त करने का काम करती है।

  39. आंख के भीतर प्रकाश के प्रति संवेदनशील अंग का नाम रेटिना (retina) है।

  40. छींकते समय आंख खुली नहीं रखी जा सकतीं।

सूटकेस में बंद की गर्लफ्रेंड, चेकिंग में पकड़ा गया

सूटकेस में बंद की गर्लफ्रेंड, चेकिंग में पकड़ा गया 


सैयद आमीन


बेंगलुरु। फरवरी में वैलेंटाइन वीक शुरू होनेवाला है। इस बीच कर्नाटक में मणिपाल के रहने वाले एक लड़के का वीडियो वायरल हो गया। जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर ये कैसा हो सकता है। सूटकेस में एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बंद कर ले जा रहा था, मगर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

सूटकेस के अंदर गर्लफ्रेंड!
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बारे में दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक के मणिपाल का है। जहां एक छात्र कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस के अंदर छिपाकर आधी रात को हॉस्टल से बाहर निकल रहा था। तभी किसी ने गार्ड को सूचना दे दी। हॉस्टल के गार्ड ने जब सूटकेस की चेकिंग की तो उसकी ये हरकत पकड़ी गई।

गार्ड ने खोली कपल की पोल
सूटकेस से लड़की के निकलने का वीडियो ट्विटर पर जमकर यूजर्स शेयर कर रहे हैं, हालांकि एनबीटी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो के साथ-साथ मणिपाल सूटकेस भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। इस घटना से जुड़े छात्र और उसके कॉलेज के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। वीडियो में दावा किया गया है कि एक स्टूडेंट अपनी लवर को सूटकेस में बंद करके हॉस्टल से बाहर निकालने की तरकीब निकाली, लेकिन पकड़ा गया।

पुराना वीडियो फिर वायरल!
वीडियो में दिख रहा है कि लड़के से गेट पर सूटकेस के बारे में पूछताछ की जा रही है। जाहिर है उससे सूटकेस खोलने के लिए गार्ड ने कहा था। उसने बिना मन का सूटकेस खोला तो उसमें से एक लड़की निकली। वायरल वीडियो को कर्नाटक के मणिपाल के छात्रों का बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये 2019 का है।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...