रविवार, 23 जनवरी 2022

विचारों को लेकर मुखर रहीं एक्ट्रेस 'मलाइका'

विचारों को लेकर मुखर रहीं एक्ट्रेस मलाइका    

कविता गर्ग        मुबंई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने विचारों को लेकर काफी मुखर रहीं हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपने आउटफिट को लेकर जज किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। मलाइका ने बताया कि किस तरह महिलाओं को उनके कपड़ों और फिजीक के लिए जज किया जाता है। एक्ट्रेस ने कहा कि ड्रेसिंग हर किसी की निजी चॉइज है, ये फैसला उनका है कि वो किस तरह के कपड़े पहनना चाहते हैं।

मलाइका ने कहा, 'मैं बेवकूफ या पागल नहीं हूं, मुझे पता है कि मुझ पर क्या अच्छा लगेगा।' बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में मलाइका अरोड़ा ने कहा, 'एक औरत को हमेशा उसकी स्कर्ट की लंबाई के आधार पर या उसकी नेकलाइन की गहराई आधार पर जज किया जाता है। मैं ऐसे जिंदगी नहीं जी सकती कि लोग मेरी हेमलाइन या नेकलाइन के बारे में क्या कहते हैं।' मलाइका ने कहा, 'ड्रेसिंग बहुत पर्सनल चॉइज है। आप कोई खास सोच रख सकते हैं लेकिन हो सकता है कि वो मुझे ना जमे। मैं अपना तरीका सब पर लागू नहीं कर सकती। मेरी निजी चॉइज मेरी निजी चॉइज होनी चाहिए और सामने वाले के लिए भी ऐसा ही होना चाहिए। ताकि मैं किसी पर फैसला नहीं सुना सकूं कि सुनो तुमने ऐसे कपड़े क्यों पहन रखे हैं?'
मलाइका अरोड़ा ने कहा, 'मैं सहज महसूस करती हूं, और आखिर में मैं बेवकूफ या पागल नहीं हूं। अगर कल को मुझे लगेगा कि चीजें कुछ ज्यादा ही हो रही हैं तो मैं ऐसा नहीं करूंगी। लेकिन फिर से वही कहना चाहूंगी कि ये मेरा चुनाव है। अगर मैं अपने शरीर, पहनावे और बाकी चीजों को लेकर कंफर्टेबल हूं तो आपको भी दायरे में रहना चाहिए।

आयुष्मान ने 'एन एक्शन हीरो' की शूटिंग प्रारंभ की
कविता गर्ग            मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपनी आने वाली फिल्म 'एन एक्शन हीरो' की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है। अनिरुद्ध अय्यर निर्देशित फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में आयुष्मान एक्शन स्टार की भूमिका निभाते हुए नजर आयेगे। 'एन एक्शन हीरो' की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म का मुहूर्त लंदन में शूट किया गया। इस बात की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया में पोस्ट शेयर कर दी है। 
इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को टी-सीरीज, कलर यलो प्रोडक्शन, भूषण कुमार और आनंद एल राय प्रोड्यूस कर रहे हैं।

न्यायमूर्ति मंजूनाथ का निधन, शोक व्यक्त किया

न्यायमूर्ति मंजूनाथ का निधन, शोक व्यक्त किया     
इकबाल अंसारी    
कर्नाटक। बेंगलुरू उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति के. एल मंजूनाथ का रविवार को उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 68 साल के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने न्यायमूर्ति मंजूनाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 
मंजूनाथ का जन्म 21 अप्रैल, 1953 को हुआ था। सितंबर 1974 में एक अधिवक्ता रूप में कर्नाटक उच्च न्यायालय में उन्होंने वकालत की शुरूआत की थी। उन्हें दिसंबर 2000 में कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और अक्टूबर 2001 में स्थायी न्यायाधीश बने।
 कामाक्षीपाल्य स्थित आवास का दौरा किया और उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बोम्मई ने अपने शोक संदेश में कहा कि न्यायमूर्ति मंजूनाथ बहुत अच्छे अधिवक्ता थे।
बोम्मई ने कहा कि एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, कर्नाटक नदी जल और सीमा विवाद प्राधिकरण के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनकी सेवाएं सराहनीय हैं।

रोजगार मिशन के कार्यालय का शुभारंभ: सीएम

दुष्यंत टीकम        रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर रविवार को यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के राज्य स्तरीय कार्यालय का राजधानी रायपुर में शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ में आगामी पांच वर्षों में रोजगार के 12 से 15 लाख नये अवसरों का सृजन करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन का गठन किया है। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री बघेल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

अवसर पर उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश पटेल, मुख्य सचिव एवं छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के उपाध्यक्ष अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.आलोक शुक्ला, वित्त सचिव अलरमेलमंगई डी.,मुख्यमंत्री के सचिव द्वय सिद्धार्थ कोमल परदेशी, डॉ एस. भारती दासन, मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया भी उपस्थित थी।

कांग्रेसी उम्मीदवारों को ईश्वर के सामने शपथ दिलाई 

मो. रियाज         पणजी। गोवा में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा शासित राज्य में गत पांच साल में दलबदल से परेशान कांग्रेस ने पार्टी उम्मीदवारों को ईश्वर के सामने शपथ दिलाई है कि वे निर्वाचित होने के बाद पाला नहीं बदलेंगे। कांग्रेस शनिवार को अपने सभी 34 उम्मीदवारों को बस के जरिये मंदिर, गिरिजाघर और दरगाह ले गई और उन्हें ”दल बदल के खिलाफ” शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव से अबतक पार्टी के टिकट पर निर्वाचित अधिकतर विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं।

कांग्रेस को वर्ष 2017 में राज्य की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 17 सीटों पर जीत मिली थी और वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन अब उसके केवल दो विधायक सदन में बचे हैं। 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे जिसके विधायकों की मौजूदा संख्या विधानसभा में 27 है। गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के अध्यक्ष गिरिश चोडानकर ने कहा कि, लोगों के मन में भरोसा पैदा करने के लिए उम्मीदवारों को ईश्वर के समक्ष शपथ दिलाई गई।

उम्मीदवारों को पणजी के महालक्ष्मी मंदिर, बाम्बोलिन के गिरिजाघर और बेटिम गांव की दरगाह में शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम जिन्हें पार्टी ने गोवा का चुनाव पर्यवेक्षक बनाया है भी उम्मीदवारों के साथ इन धार्मिक स्थलों पर गए। हालांकि, कांग्रेस राज्य में पहली पार्टी नहीं है जो इस तरह का कार्य कर रही है। पिछले साल गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) अपने तीन विधायकों और पदाधिकारियों को मापुसा स्थित देव बोदगेश्वर मंदिर ले गई थी और उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन नहीं करने की शपथ दिलाई थी।

छापेमारी और गिरफ्तारियों का डर नहीं: केजरीवाल

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनके कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन को पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गिरफ्तार कर सकता है। बहरहाल, उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और कार्यकर्ता इन एजेंसियों से नहीं डरते। क्योंकि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया।

केजरीवाल ने यहां डिजिटल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, हमारे सूत्रों से हमें पता चला है कि आने वाले कुछ दिनों में पंजाब चुनाव से ठीक पहले ईडी सत्येंद्र जैन (दिल्ली के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री) को गिरफ्तार करेगा। उनका बहुत स्वागत है। इससे पहले भी केंद्र ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ छापेमारी की थी, लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी भाजपा को पता चलता है कि वह हार रही है, तभी वह सभी केंद्रीय एजेंसियों को अपने विरोधियों के खिलाफ काम पर लगा देती है। केजरीवाल ने कहा, “चूंकि चुनाव हैं, छापेमारी और गिरफ्तारी की जाएगी। हमें इस तरह की छापेमारी और गिरफ्तारियों का डर नहीं है। क्योंकि हमने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले उनके आवास, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के परिसरों और जैन के आवास पर भी छापेमारी गई थी तथा आप के 21 विधायकों को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिये मतदान होना है।

केवल आपात सेवाओं को कार्य करने की मंजूरी 

तिरुवनंतपुरम। केरल में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू एक दिवसीय लॉकडाउन रविवार को प्रभावी हो गया और इस दौरान केवल आपात सेवाओं को ही कार्य करने की मंजूरी दी गई है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए बृहस्पतिवार को उच्च स्तरीय बैठक में फैसला किया गया था कि 23 और 30 जनवरी को केवल आपात सेवाओं को ही मंजूरी दी जानी चाहिए।

बैठक में इन दो रविवार पर आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, अखबार, मछली, मांस, फल, सब्जी और किराना की बिक्री करने वाली दुकानों को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक खोलने की अनुमति दी गई। फैसले के मुताबिक, इस दौरान निजी वाहनों पर रोक रहेगी। सरकार के अनुसार, जिन यात्रियों हवाई अड्डे जाना है या जिन्होंने पहले ही पर्यटन स्थलों पर जाने की टिकट बुक करा ली हैं, उन्हें टिकट आदि जरूरी दस्तावेज जांच चौकियों पर तैनात पुलिस अधिकारियों को दिखाकर यात्रा करने की अनुमति होगी।

केवल होटल और दवा की दुकानों पर पार्सल सेवा उपलब्ध होगी तथा मीडिया और इंटरनेट-दूरसंचार सेवाएं प्रतिबंध के बावजूद उपलब्ध रहेंगी। उल्लेखनीय है कि केरल में शनिवार को कोविड-19 के 45,136 नए मामले आए थे जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक 55,74,702 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

ये वहीं सपा हैं, जिससे जनता खफा हैं: अनुराग

संदीप मिश्र        लखनऊ। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज लखनऊ पहुंचे थे। यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'वो कहते हैं कि यह नई सपा हैं। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि ये वहीं सपा है, जिससे जनता खफा हैं। दस मार्च को नतीजे आने के बाद अखिलेश यादव बोलेंगे ईवीएम बेवफा हैं।' आपको बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नवनियुक्त नेता अपर्णा यादव समेत अन्य भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात की।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लखनऊ में डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ''अखिलेश यादव अपनी सरकार के दौरान 300 घंटे भी बिजली नहीं दे पाए, लेकिन अब 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है। उनकी सरकार के दौरान, कपड़े सुखाने के लिए बिजली के तारों का इस्तेमाल किया जाता था।'' हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव का बहू अपर्णा यादव ने कहा, ''इस डोर टू डोर अभियान के तहत मैं लोगों से भाजपा को वोट करने की अपील करती हूं। बीजेपी सरकार में मां-बहन सभी सुरक्षित महसूस करते हैं। मैं लोगों से अपील करना चाहती हूं कि एक बार फिर से बीजेपी सरकार बनाइए। 2022 में केसरिया लहराइए।


28 जनवरी को पानी के लिए तरसना पड़ेगा: विभाग
दुष्यंत टीकम     
रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आधे रहवासियों को 28 जनवरी को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ेगा। दरअसल नगर निगम की जल विभाग सरिता इंटेकवेल के मेन हेडर में लगे वाल्व, एनआरवी को बदलने के साथ ही 80 और 150 एमएलडी इंटेकवेल रा वाटर इंटर कनेक्शन पाइप लाइन की लीकेज मरम्मत, आइएचपी के अन्य संधारण काम करने जा रही है। लिहाजा 28 जनवरी की शाम को शहर के 33 जलागारों से जलआपूर्ति प्रभावित रहेगी। 
नगर निगम के जल कार्य समिति अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने बताया कि सरिता इंटेकवेल के मेन हेडर में लगे वाल्व एवं एनआरवी को बदलने 80 और 150 एमएलडी इंटेकवेल रा वाटर इंटर कनेक्शन पाइप लाइन की लीकेज का मरम्मत के साथ आइएचपी के अन्य संधारण कार्य कराया जाना है। यह कार्य शुक्रवार 28 जनवरी की सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक किया जायेगा।
इस दौरान 10 घंटे का शटडाउन लिया जाना है।इसके चलते 80 एवं 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट से भरने वाले 33 जलागारों से पेयजल की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।मरम्मत का काम पूरा होने के बाद 29 जनवरी की सुबह से नियमित जलप्रदाय शुरू कर दिया जायेगा।33 जलागारों के अलावा शहर के अन्य जलागारों और पावर पंप से जलप्रदाय यथावत जारी रहेगा।
शहर के डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेंद्रनगर, तेलीबांधा, शंकरनगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा पुरानी टंकी, श्यामनगर, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी,देवपुरी ओवरहेड टैंक में 28 जनवरी की सुबह नियमित जलप्रदाय के बाद ही 10 घंटे का शटडाउन लिया जायेगा।इस दौरान ओवरहेड टैंक में जल का भराव नहीं होने से 33 जलागारों से शाम को जलआपूर्ति प्रभावित रहेगी।

न्यूजीलैंड: पीएम ने प्रतिबंधों को और सख्त किया

न्यूजीलैंड: पीएम ने प्रतिबंधों को और सख्त किया     
अखिलेश पांडेय        
नई दिल्ली/ वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कोविड-19 प्रतिबंधों को और सख्त करते हुए अपनी शादी रद्द कर दी है। कोरोना वायरस और उसके नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। इसकी वजह से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। इस बीच ओमिक्रोन ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न की शादी पर ग्रहण लगा दिया है। न्यूजीलैंड में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों और इसकी वजह से लागू प्रतिबंधों के बीच प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने अपनी शादी को टाल दिया है।
रविवार (23 जनवरी) को उनकी शादी होनी थी लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए खुद की शादी रद्द कर लोगों को कोरोना से सावधान रहने के लिए प्ररित किया है। कड़े प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने फिलहाल अपनी शादी रद्द कर दी है।
दरअसल, न्यूजीलैंड में एक शादी समारोह के बाद ओमिक्रॉन के 9 मामले सामने आए थे। जिससे लोगों में दहशत फैल गई और इसके बाद से यहां कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। वहीं यहां एक परिवार ऑकलैंड से शादी समारोह में शामिल होकर प्लेन से साउथ आइसलैंड लौटा था। इसके बाद दो सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड में प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया गया और प्रधानमंत्री ने अपनी शादी रद्द कर दीं।

रिसर्च ब्यूरो ने जापानी पीएम को सम्मानित किया

अखिलेश पांडेय        टोक्यो। नेताजी रिसर्च ब्यूरो ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नेताजी पुरस्कार 2022 से रविवार को सम्मानित किया। कोलकाता में जापान के महावाणिज्य दूत नाकामुरा युताका ने आबे की तरफ से यह सम्मान प्राप्त किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनके एल्गिन रोड स्थित आवास पर एक कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया।

भारत में जापान के राजदूत सतोशी सुजुकी ने नयी दिल्ली से ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। नेताजी रिसर्च ब्यूरो के निदेशक एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र सुगाता बोस ने आबे को नेताजी का बड़ा प्रशंसक बताया।


अमेरिका से चीन के लिए 44 उड़ानों को रद्द किया  
सुनील श्रीवास्तव          वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। चीन की कार्रवाई के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने अमेरिका से चीन के लिए 44 उड़ानों को रद्द कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। यूएस ने कोरोना वायरस के प्रसार का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की है। 
आपको बता दें कि पिछले दिनों चीन ने अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और अमेरिकन एयलाइंस के कुछ यात्रियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इन कंपनियों की उड़ानों के चीन में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी। अमेरिका ने चीन के इस कदम को अनुचित बताया था। शुक्रवार को अमेरिका द्वारा चीन की उड़ानों को रद्द करने का आदेश जारी कर दिया गया। अमेरिका के इस आदेश के बाद दोनों देशों के बीच चला आ रहा पुराना विवाद और बढ़ गया है। अमेरिका के द्वारा लिए गए फैसले को चीन ने जनहित के विरुद्ध बताया है। अमेरिकी आदेश के तहत 30 जनवरी से 29 मार्च के बीच एयर चाइना, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस, चाइना सदर्न एयरलाइंस और शियामेन एयरलाइंस की 44 उड़ान रद्द की जाएंगी।

अगले वित्त वर्ष के लिए 9 प्रतिशत की वृद्धि: भारत

अगले वित्त वर्ष के लिए 9 प्रतिशत की वृद्धि: भारत    

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय वर्ष 2021-22 की आर्थिक समीक्षा (इकनॉमिक सर्वे) को एक खंड में जारी कर सकता है और इसमें अगले वित्त वर्ष के लिए लगभग नौ प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान जताया जा सकता है। आम बजट से पहले वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश किए जाने वाली समीक्षा को मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) की अनुपस्थिति में प्रधान आर्थिक सलाहकार और अन्य अधिकारी तैयार कर रहे हैं।

परंपरागत रूप से इस दस्तावेज को सीईए की अगुवाई में तैयार किया जाता है। हालांकि, जुलाई 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार की पहली आर्थिक समीक्षा को वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार इला पटनायक ने तैयार किया था और इसे तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में पेश किया था। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में रघुराम राजन की नियुक्ति के बाद उस समय सीईए का पद खाली था। बाद में अरविंद सुब्रमण्यम अक्टूबर, 2014 में सीईए नियुक्त हुए। केवी सुब्रमण्यम ने पिछले साल छह दिसंबर को सीईए के रूप में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया। सरकार ने सीईए को नियुक्त करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुमानों के मुताबिक, अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष के दौरान 9.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। रिजर्व बैंक ने 9.5 प्रतिशत वृद्धि दर का अनुमान जताया है। विशेषज्ञों ने आधार प्रभाव का हवाला देते हुए कहा कि अगले वित्त वर्ष के लिए समीक्षा में लगभग नौ प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान जताया जा सकता है।


वॉयस कॉल्स के इन्टरफेस को रकरने की कोशिश 
अकांंशुु उपाध्याय        
नई दिल्ली। व्हाट्सएप मुख्य रूप से तो एक मैसेजिंग ऐप है। लेकिन आप इस प्लेटफॉर्म के जरिए वॉयस और वीडियो कॉल्स भी कर सकते हैं। की एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप अपने वॉयस कॉल्स फीचर के इन्टरफेस को बहत रकरने की कोशिश कर रहा है। व्हाट्सएप ये कोशिश कर रही है कि अपने आने वाले अपडेट में वो कुछ ऐसा कर सके कि वॉयस कॉल करते समय यूजर को सामने वाले इंस्टान की डीपी की जगह चैट का वॉलपेपर दिखाई दे। शायद आपको ध्यान होगा कि फिलहाल जब आप व्हाट्सएप वॉयस कॉल करते हैं तो स्क्रीन पर कॉल के ऑप्शन्स के साथ-साथ आपको एक गोल आकार में उस इंसान की व्हाट्सएप डिस्प्ले पिक्चर दिखाई देती है। जिसे आपने फोन मिलाया होता है। 
आने वाले अपडेट्स में अब डिस्प्ले पिक्चर हट जाएगी और चैट वॉलपेपर उसकी जगह ले लेगा। अगर आप सोच रहे हैं कि ये फीचर फिलहाल किन लोगों के लिए जारी किया जा रहा है तो हम आपको बता दें कि वॉट्सएप वॉयस कॉल्स के लिए चैट वॉलपेपर का फीचर फिलहाल केवल आईओएस यानी आईफोन यूजर्स के लिए लेकर आ रहा है। फिलहाल इस फीचर को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए निकालने की कोई बात नहीं की जा रही है। आपको बता दें कि अभी ये फीचर डिवेलपमेंट स्टेज में है। इसलिए आईफोन यूजर्स के लिए इसे जारी किये जाने में समय है।

आईओसीएल ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कियें
अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। आईओसीएल ने रविवार को पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिए हैं। रविवार को कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। तीन महीने से ज्यादा का समय हो गया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं।
23 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर वाहन ईंधन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव 4 नवंबर से स्थिर हैं। 
यूपी की राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, कानपुर, आगरा, मेरठ और प्रयागराज में आज एक जनवरी 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
भारत: सोने की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव दिखा
अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। भारत में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 48,610 रुपये है। जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 44,520 रुपये है। पिछले 24 घंटे में सोने की कीमत जस की तस बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में भारत के विभिन्न मेट्रो शहरों में सोने की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया। चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट (10 ग्राम) 50,195 रुपये है। जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) 46,012 रुपये है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 52,100 रुपये। जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) का सोना 47,800 रुपये है।
कोलकाता में 24 कैरेट (10 ग्राम) सोने का भाव 50,500 रुपये है। जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) का भाव 47,800 रुपये है। वहीं, मुंबई में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 49,640 रुपये है। जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 47,640 रुपये है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-97, (वर्ष-05)
2. सोमवार, जनवरी 24, 2022
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 10 डी.सै., अधिकतम-16+ डी सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, (प्रधान संपादक) राधेश्याम व शिवांशु, (सहायक संपादक) श्रीराम व सरस्वती के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

शनिवार, 22 जनवरी 2022

डीएम की अध्यक्षता में धान क्रय केन्द्रो की बैठक

डीएम खत्री की अध्यक्षता में धान क्रय केन्द्रो की बैठक      
बृजेश केसरवानी         
प्रयागराज। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में धान क्रय केन्द्रो की समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी ने सभी धान क्रय केन्द्रों के एजेन्सियो को निर्देशित किया है कि जिनका भुगतान अभी तक बकाया है। उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाये तथा यदि नही करते है तो नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया है कि सभी एजेन्सियो के साथ बैठक अवश्य कर ले। मण्डी समिति कोरांव को भुगतान में लापरवाही के कारण नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है। अगर एक सप्ताह के अन्दर भुगतान नही हुआ तो प्रतिकूल प्रविष्ठि दी जायेगी तथा जिनका भी धान क्रय कम हुआ है। उन्हें क्रय को और ज्यादा करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), डिप्टी आरएमओ सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

गाजियाबादः वोट के लिए नागरिकों का आह्वान 
अश्वनी उपाध्याय             गाजियाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह ने जनपद के सभी नागरिकों का आह्वान करते हुए उन्हें जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जनपद गाजियाबाद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रेक्षकगणों की नियुक्ति कर दी गई है। 
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट ने समस्त जनपद वासियों का आह्वान करते हुए कहा है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के संबंध में यदि किसी प्रकार की कोई भी शिकायत या आपत्ति हो तो संबंधित प्रेक्षकों को जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है। 

विधानसभा चुनाव में समर्थन करने की अपील: पार्टी  
गणेश साहू           कौशाम्बी। समर्थ किसान पार्टी मंझनपुर विधानसभा के प्रत्याशी राधेश्याम चौधरी ने शनिवार को मंझनपुर विधानसभा के ग्राम परौआ, सवरों, बंधुरी, म्योहर आदि गांवों का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनाव में समर्थन करने एवं चुनाव जीताने की अपील की। लोगो ने भी उन्हें समर्थन करने एवं चुनाव जीताने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर लोगों से वार्ता करते हुए राधेश्याम चौधरी ने कहा कि किसानों के साथ उत्पीड़न करने वालों से चुनाव में किसान जरूर बदला लेंगे। 
जिस तरह से किसानों को छला गया है और उनके साथ अन्याय किया गया। उसे किसान भाई भूले नहीं हैं इस। इस बार किसान समर्थ किसान पार्टी के प्रत्याशियों को वोट करेगा। इस अवसर पर उनके साथ अजय सोनी, फूलचंद्र लोधी, शिव शंकर दुबे, हरिश्चंद्र चौधरी, शफीक अहमद आदि मौजूद रहे।

सुरक्षाबलों व आतंकियों की मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों व आतंकियों की मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर      

इकबाल अंसारी            श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के किलबाल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान जब इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे, उसी दौरान छिपे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी जारी थी।


यूके: 24 घंटे में कोरोना के 4,759 नए मामलें मिलें
पंकज कपूर          देहरादून। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 4,759 नए मामलें मिले है। जबकि मौतों का सिलसिला जारी है। शनिवार को 7 मरीजों की मौत हुई है, तो वहीं शनिवार को 2,712 मरीज कोरोना से जंग जीतकर अपने घरों को रवाना हुए है। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 28,907 हो गई है।

शनिवार को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में 1, एम्स ऋषिकेश देहरादून में 1, श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून में 4, हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून में 1 मरीज की मौत हुई है। कोरोना बुलेटिन के अनुसार आज देहरादून में 1802, उधम सिंह नगर में 395, हरिद्वार में 607, नैनीताल में 565, पौड़ी में 259, चंपावत में 112, अल्मोड़ा में 143, बागेश्वर में 120, पिथौरागढ़ में 176, टिहरी में 108, चमोली में 243, उत्तरकाशी में 70, रुद्रप्रयाग में 159 नए केस मिले है।

मैच: बल्लेबाज ऋषभ ने 85 रनों की पारी खेलीं

मैच: बल्लेबाज ऋषभ ने 85 रनों की पारी खेलीं    
मोमीन मलिक         नई दिल्ली/ प्रिटोरिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, मैच में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने में वापसी की और 85 रनों की पारी खेली। इससे पहले टेस्ट सीरीज में पंत शॉट सेलेक्शन पर कई तरह के सवाल उठे थे। जिसे लेकर टीम मैनेमेंट ने भी उनसे बात की।
जोहानिसबर्ग में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलने के लिये कड़ी आलोचना हुई थी। लेकिन केपटाउन में तीसरे टेस्ट में शतक और दूसरे वनडे में अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर 85 रन बनाने वाले पंत ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘हमेशा सकारात्मक बातें होती हैं कि एक खिलाड़ी के तौर पर मैं क्या कर सकता हूं। मेरे पास सभी स्ट्रोक हैं। लेकिन मैं धैर्य के साथ और परिस्थितियों के अनुसार उन्हें कैसे खेल सकता हूं। इसलिए काफी चर्चा होती है।’’ 

लिपस्टिक लगाने से पहले होंठो को करें मॉइस्चराइज
सरस्वती उपाध्याय           सर्दियों में अक्सर आपकी त्वचा रूखी हो जाती है। त्वचा के साथ-साथ रूखापन आपके होंठो पर भी नजर आने लगता है। कई बार पानी कम पीनें की वजय से रूखापन आता है तो कई बार मौसम ये समस्या लेकर के आता है। इसके अलावा कई बार हमारी त्वचा और होंठ कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स यूज करने के कारण खराब हो जाते हैं। अपनी इस स्टोरी में हम आपको लिपस्टिक के कारण फंटने वाले होंठो का समाधान बताएंगे।
आप जो भी प्रोडक्ट अपने स्किन और होंठ पर यूज करती हैं। असका सीधा असर आपकी स्किन की हेल्थ पर पड़ता है। इसलिए लिपस्टिक खरीदते समय उसमें यूज किए गए कैमिकल के बारे में अच्छे से जान लें। अगर हो सके तो कैमिकल रहित प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें। प्रोडक्ट्स खरीदते समय कभी भी उसकी क्वालिटी के साथ समझौता न करें।
होंठो को करें मॉइस्चराइज: किसी भी तरह की लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होंठो को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर लें। लिपस्टिक को डायरेक्ट लिप्स पर इस्तेमाल करने की गलती न करें, क्योंकि इसमें मौजूद कैमिकल आपके होंठो को ड्राय कर देते हैं और इससे आपके होंठ फटने लगते हैं।
स्क्रब करना न भूलें: सर्दियों के मौसम में अक्सर हमें होंठो के फटने की समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार आपके होंठो पर डेड स्किन भी आ जाती हैं। ऐसे में अगर आप मैट लिपिस्टिक की शौकीन हैं, और होंठो पर उसे अप्लाई करेंगी तो ये जगह-जगह दरारों में भरी नजर आएगी। इसलिए मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से पहले अपने होंठो को अच्छे से स्क्रब करना न भूलें।
घर आने पर अच्छे से करें साफ: अगर आप लिपस्टिक लगाकर घर से बाहर जाती हैं, तो बाहर की सारी धूल होंठो पर जम जाती है। धूल के कारण हमारे होंठ और ज्यादा फटने लगते हैं। ऐसे में जब भी आप बाहर से घर वापस आएं अपने होंठो को सही ढंग से साफ करके मॉइस्चराइज करें। इसके साथ ही लिपस्टिक के रोजाना इस्तेमाल से बचें।

541 ग्राम हैरोइन के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार किया

541 ग्राम हैरोइन के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार किया    

पंकज कपूर        हल्द्वानी। पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता में हल्द्वानी पुलिस पूरी तरीके से एक्टिव है और अपराधिक गतिविधियों पर पुलिस अपनी नजर बनाए हुए हैं। इसी क्रम में आज मुखानी थाना पुलिस ने 541 ग्राम हैरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए तस्कर मेरठ का रहने वाले हैं, जिनको हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है।

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता में हल्द्वानी पुलिस पूरी तरीके से एक्टिव है और अपराधिक गतिविधियों पर पुलिस अपनी नजर बनाए हुई है। इसी क्रम में आज मुखानी थाना पुलिस ने हैरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार किए हैं. पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए तस्कर मेरठ के रहने वाले हैं। जिनको पुलिस ने हैरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹60 लाख बताई जा रही है, डीआईजी कुमाऊं की तरफ से टीम को रु 20 हजार और एसएसपी नैनीताल की तरफ से रु10 हजार इनाम की घोषणा की गई है।

प्रयुक्त तमंचे के साथ 1 वांछित अपराधी गिरफ्तार  
संदीप मिश्र       
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के तहत अपराधियों को लगातार पकड़ा जा रहा है। इसी क्रम में मुकदमा अपराध पंजीकृत 284/21 धारा 332/353/307 आईपीसी में वांछित अपराधी दिलीप सिंह उर्फ काकू पुत्र मक्खन सिंह निवासी कठपुलिया डैम अंदर गूलरभोज को घटना में प्रयुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप. निरीक्षक सुनील सुतेडी चैकी प्रभारी गूलरभोज, कॉ दीपक जोशी और पुष्कर सिंह शामिल थें।

एक्ट्रेस उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की

एक्ट्रेस उर्फी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की     
कविता गर्ग       
मुबंई। एक्ट्रेस उर्फी जावेद हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस हैं और वे अपने अजीब आउटफिट्स से अटेंशन गेन करती हैं। उर्फी अपने आउटफिट्स की वजह से काफी ट्रोल भी की जाती हैं मगर हमेशा खुद का बचाव करने से कभी पीछे नहीं हटतीं। फैंस के साथ उर्फी इंटरैक्ट करना काफी पसंद करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के पास किसी फैन ने एक फनी फोटो शेयर की। जो उर्फी को भी पसंद आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस संग शेयर किया है। की है।
जिसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक मीटिंग अटेंड करते नजर आ रहे हैं। मीटिंग के दौरान उनके सामने टीवी चल रहा है। रोचक बात ये है कि टीवी की स्क्रीन पर उर्फी जावेद नजर आ रही हैं। यही फोटो उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। जिसमें योगी जी अन्य सदस्यों संग बैठे नजर आ रहे हैं और वार्तालाप कर रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा कि- 'योगी जी के साथ इस मीटिंग को अटेंड करना अद्भुत था। किसी ने मुझे ये भेजा और मुझे तो बहुत हंसी आ गई। टीवी पर देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद नेवी ब्लू कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। वैसे तो ये एक इत्तेफाक है कि जब ये तस्वीर क्लिक की गई उसी समय उर्फी जावेद स्क्रीन पर दिखाई दे रही थीं। मगर उर्फी ने इसे बेहद फनी बना दिया। में आईं जब उन्होंने करण जौहर के शो बिग बॉस ओटीटी में शिरकत की। 
वे शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट रहीं। मगर एक्ट्रेस ने इस थोड़े से वक्त में ही अपने चुलबुले अंदाज से फैंस को इंप्रेस किया और पॉपुलैरिटी हासिल की। वे जिस ड्रामैटिक अंदाज में शो से रोते हुए बाहर हुईं उसने भी लोगों का ध्यान खींचा। अब एक्ट्रेस आए दिन अपने यूनीक लुक से फैंस को सरप्राइज करती रहती हैं।

'फूंक ले' सॉन्ग में निया ने धमाकेदार डांस किया: मुंबई
कविता गर्ग           
मुबंई। टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस निया शर्मा आजकल पोल डांसिंग सीख रही हैं। इसकी कई झलकियां एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैन्स संग शेयर भी की हैं। पोल डांस काफी मुश्किल फॉम है। देखने में यह जितना आसान लगता है, उतना ही इसमें बॉडी से ग्रिप बनाकर रखना मुश्किल होता है। निया शर्मा ने दो वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें पहले वीडियो में एक्ट्रेस हाथ से ग्रिप बनाते हुए पैरों को हवा में रखती हैं और गोलाई में घूमती नजर आती हैं। निया, एक ट्रेनर की मदद से ही यह पोल डांस फॉम सीख रही हैं। पिंक शॉर्ट्स और व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा में निया नजर आ रही हैं। इन वीडियो को शेयर करते हुए निया लिखती हैं, कौन इसे 'पोल डांसिंग' कहता है, क्योंकि यह तो मौत का फरमान है। यह डांस फॉम ऐसा है कि आप अपना खुद का डेथ वॉरंट इसमें साइन करते है।
अर्जुन बिजलानी ने लिखा कि तुम ठीक हो जाओगी। वहीं, रुबीना दिलैक ने कहा, "बाओ गर्ल। तुम शानदार होती नजर आ रही हो। इसके अलावा फैन्स को भी निया की यह मेहनत पसंद आ रही है। बोल्ड लुक्स और दिलकश अदाओं से फैन्स के दिलों को घायल करने वाली निया शर्मा इन दिनों अपने नए गाने 'फूंक ले' को लेकर भी चर्चा में हैं। निया के इस गाने को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इंस्टाग्राम पर 'फूंक ले' सॉन्ग पर फैन्स से लेकर सेलेब्स तक अपने रील्स वीडियो शेयर कर रहे हैं। 'फूंक ले' सॉन्ग में निया ने धमाकेदार डांस किया है। 
गाने की सक्सेस के बाद अब निया ने पोल डांस सीखना शुरू कर दिया है। भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ। 

वैक्सीनेशन को लेकर नियम लागू करेगा ऑस्ट्रिया

वैक्सीनेशन को लेकर नियम लागू करेगा ऑस्ट्रिया    
सुनील श्रीवास्तव      
विएना। दुनियाभर में बढ़ते कोरोना केसों ने सरकारों को सख्ती करने पर मजबूर कर दिया है। अब यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया अपने यहां वैक्सीनेशन अनिवार्य करने जा रहा है। वहां के लोअर हाउस में इसके लिए बकायदा बिल भी पास कर दिया गया है। अपर हाउस में भी बिल पास हो जाता है तो 1 फरवरी से यह कानून लागू हो जाएगा। ये बिल लागू होता है तो ऑस्ट्रिया यूरोप का पहला देश बन जाएगा, जहां वैक्सीनेशन को लेकर इतने कड़े नियम लागू होंगे। 
कोरोना संक्रमण में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सामना कर रहे ऑस्ट्रिया में नवंबर से ही इस बिल को लेकर चर्चा चल रही है। उस समय इसे 14 साल से ऊपर के सभी लोगों पर लागू करने पर सहमति बनी थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 18 साल कर दिया गया। हालांकि, अपर हाउस से बिल पास होने के बाद भी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वैन बिल डेर के दस्तखत की जरूरत होगी। यूरोपीय देशों के आंकड़ों के हिसाब से देखें तो यह सब से कम है। यहां पिछले महीने ही चौथा लॉकडाउन खत्म हुआ है। कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के सामने आने के बाद यहां केस तेजी से बढ़े हैं। इसलिए सरकार अगला लॉकडाउन लगाने से बचने के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य करना चाहती है। हालांकि ऑस्ट्रिया के कुछ नेता सरकार के इस कदम की आलोचना भी कर रहे हैं।
 विपक्षी दल सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद पामेला रेंडी-वाग्नेर ने इसका विरोध किया है। पेशे से डॉक्टर पामेला कहती हैं कि यह आपातकाल जैसा कदम है। यह सीधे तौर पर आम आदमी के मौलिक अधिकारों हनन है। 
इसके उलट पामेला की पार्टी के ही कई सांसद सरकार के बिल का समर्थन कर रहे हैं। बिल के मुताबिक जो भी सरकार के इस नियम का पालन नहीं करेगा उस पर 600 यूरो (680 डॉलर या 50,577 रुपए) का फाइन लगेगा। नियम 15 मार्च से लागू किया जाएगा। अगर कोई फाइन भरने से इनकार करता है तो उस पर रकम बढ़ाकर 3,600 यूरो कर दी जाएगी।

मई के अंतिम सप्ताह में होगीं सम्मेलन की बैठक

अखिलेश पांडेय        टोक्यो। जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित होने वाली क्वाड शिखर सम्मेलन की बैठक को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जापान के प्रधान मंत्री किशिदा फुमियो ने बताया कि इस बार की क्वाड सम्मेलन की बैठक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आम चुनाव के बाद यानी मई के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि सभी के लिए सुविधाजनक तिथियों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद ही जापान द्वारा औपचारिक आमंत्रण भेजे जाएंगे। क्वाड विदेश मंत्रियों और शेरपाओं की एक बैठक में भी शिखर सम्मेलन का एजेंडा तय करने की संभावना है। इस बैठक में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के नेता भाग लेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और चीन के बढ़ते आधिपत्य का विरोध करना सुनिश्चित है। इसके अलावा इस बैठक में स्वतंत्र इंडो-पैसिफिक, कोरोना और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा होने की उम्मीद है। बता दें कि पिछला क्वाड शिखर सम्मेलन 24 सितंबर, 2021 को वाशिंगटन में आयोजित किया गया था। द क्वाड्रिलैटरल सिक्योरिटी डायलॉग की शुरुआता वर्ष 2007 में हुई थी। हालांकि इसकी शुरुआत वर्ष 2000-2005 में हो गई थी जब भारत ने दक्षिण पूर्व एशिया के कई देशों में आई सुनामी के बाद मदद का हाथ बढ़ाया था। क्वाड में चार देश अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत शामिल हैं। मार्च में कोरोना वायरस को लेकर भी क्वाड की बैठक हुई है। इसमें पहली बार न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया और वियतनाम भी शामिल हुए थे।

सूअर की दोनों किडनियों को इंसान में ट्रांसप्लांट किया

अखिलेश पांंडेय         वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी डॉक्टरों ने फिर कमाल कर दिखाया है। उन्होंने मेडिकल इतिहास में पहली बार जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर की दोनों किडनी एक ब्रेन डेड व्यक्ति के शरीर में ट्रांसप्लांट की हैं। यह ऑपरेशन यूनिवर्सिटी ऑफ अलबामा में किया गया। बता दें कि इससे पहले डॉक्टरों ने सूअर का दिल इंसान में सफलतापूर्वक लगाया था।

हमारी सहयोगी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, 57 वर्षीय जिम पार्सन्स पिछले साल सितंबर में सड़क हादसे का शिकार हुए थे, इसके बाद उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। डॉक्टरों ने जब पार्सन्स परिवार से ऑपरेशन के बारे में बात की तो वो तैयार हो गया। इसके बाद मरीज को आनुवंशिक रूप से संशोधित सुअर की दोनों किडनी लगाई गईं। बताया जा रहा है कि किडनी ने ट्रांसप्लांट के तुरंत बाद सही से काम करना शुरू कर दिया है।

रूस: कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की 
सुनील श्रीवास्तव          मास्को। रूस में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।‌ दिन-ब-दिन वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अस्पतालों में भर्ती होने वाली मरीजों की संख्या आए दिन बढ़ रही है। देश वायरस के चलते घातक दौर से गुजर रहा है। रुस में बीते 24 घंटों में 49,513 नए कोरोनो वायरस के मामले सामने आए हैं, जो अब तक के सबसे ज्यादा मामले हैं। इसी के साथ देशभर में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 10,987,774 हो गई है। आपको बता दें कि ये जानकारी आधिकारिक निगरानी और प्रतिक्रिया केंद्र ने दी है।

रूस में जितनी तेजी से वायरस किलोमीटर आमने-सामने आ रहे हैं, उतनी ही तेजी से मौतों का आकड़ा भी बढ़ रहा है। देशभर में बीते 24 घंटे में 692 लोगों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 324,752 हो गई, जबकि एक दिन में 24,719 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसी के साथ कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर बढ़कर 9,975,052 हो गई। इस बीच, रूस के सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र मास्को में कोरोना के 15,987 नए मामले सामने आए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 2,140,914 हो गई है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के शुक्रवार के एक बयान के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने गुरुवार को अपनी बैठक के दौरान राजधानी शहर में लाकडाउन की संभावना पर चर्चा नहीं की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पेसकोव ने कहा कि पहले की कोरोना लहरों के दौरान लगाए गए लाकडउन के अनुभव से इस बार भी मदद मिलेगी। प्रवक्ता ने कहा कि देश के स्पुतनिक वी वैक्सीन को निकट भविष्य में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुमोदित किया जाएगा, क्योंकि यह तेजी से फैलने वाले ओमिक्रोन वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी साबित हुई है। 

वर्ष 2021 में 14 फीसदी हुईं मानक मुद्रास्फीति दर
अखिलेश पांडेय                    
कोलंबो। गंभीर मौद्रिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में राष्ट्रीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मानक मुद्रास्फीति दर दिसंबर 2021 में 14 फीसदी हो गई। नवंबर में यह 11.1 फीसदी रही थी।
श्रीलंका के सांख्यिकीय कार्यालय ने शनिवार को मुद्रास्फीति बढ़ने की जानकारी दी। नवंबर में मुद्रास्फीति पहली बार दहाई के आंकड़े में पहुंची थी। यह लगातार दूसरा महीना है। 
जब मुद्रास्फीति दो अंकों में बनी हुई है। राष्ट्रीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के हिसाब से दिसंबर में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 6.3 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतें 1.3 फीसदी बढ़ीं। श्रीलंका इस समय विदेशी मुद्रा संकट से जूझ रहा है। उसका विदेशी मुद्रा भंडार लगातार घट रहा है। इससे श्रीलंका की मुद्रा का मूल्य घट रहा है और आयात भी महंगा हो रहा है। इस स्थिति में भारत ने भी अपने पड़ोसी देश श्रीलंका को 90 करोड़ डॉलर से अधिक का कर्ज देने की घोषणा की थी। इससे देश को विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने और खाद्य आयात में मदद मिलेगी।

शीत युद्ध अराजक-अप्रत्याशित’’ स्थिति खतरनाक
अखिलेश पांडेय          वाशिंगटन डीसी। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि दुनिया पूर्ववर्ती सोवियत संघ और अमेरिका के बीच हुए शीत युद्ध की तुलना में इस समय ‘‘कहीं अधिक अराजक और अप्रत्याशित’’ है और यह स्थिति खतरनाक है। क्योंकि संकटों से निपटने के लिए कोई ‘‘साधन’’ नहीं हैं।
गुतारेस ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शीत युद्ध उन दो विरोधी धड़ों के बीच था, जहां संघर्ष को रोकने के लिए स्पष्ट नियम एवं तंत्र थे। उन्होंने कहा, ‘‘यह कभी उतना भीषण नहीं हुआ, क्योंकि कुछ हद तक इसमें स्थितियों का अनुमान लगाया जा सकता था।’
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में दूसरा कार्यकाल आरंभ करने वाले गुतारेस ने द ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के साथ बृहस्पतिवार को साक्षात्कार के दौरान कहा था कि दुनिया कई मायनों में पांच साल पहले की तुलना में बदतर है, क्योंकि कोविड-19 वैश्विक महामारी, जलवायु संकट और भू-राजनीतिक तनाव ने हर जगह संघर्ष को जन्म दिया है, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के विपरीत उन्हें नहीं लगता कि रूस यूक्रेन पर हमला करेगा।
गुतारेस ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए उनका संदेश है कि यूक्रेन में ‘‘कोई सैन्य हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि ऐसा नहीं होगा और मैं उम्मीद करता हूं कि यही बात सही साबित हो।’’
गुतारेस का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और रूस ने यूक्रेन को लेकर जारी संकट के बीच शुक्रवार को महत्वपूर्ण वार्ता कर तनाव कम करने की कोशिश की। बहरहाल, दोनों देशों के नेताओं ने कहा कि अभी वार्ता के जरिए कोई समाधान नहीं निकला है।
गुतारेस ने कहा, ‘‘मेरे लिए यह जरूरी है कि इस वार्ता से स्थिति अच्छी हो और अच्छी स्थिति यह है कि तनाव कम हो और संकट समाप्त हो। यही हमारा उद्देश्य है।’
महासचिव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दुनिया को अमेरिका और चीन के बीच दो भागों में बांटने से प्रतिद्वंद्वी आर्थिक प्रणालियां एवं नियम विकसित होंगे, जिनकी अपनी प्रमुख मुद्रा होगी, जिनकी अपनी इंटरनेट एवं प्रौद्योगिकी प्रणाली और कृत्रिम मेधा होगी तथा ऐसा स्थिति से ‘‘हर हाल में’’ बचा जाना चाहिए।
गुतारेस ने महासभा में संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों के राजनयिकों के समक्ष 2022 के लिए अपनी प्राथमिकताएं और वैश्विक परिदृश्य का आकलन पेश करने के बाद संवाददाताओं से बात की।
उन्होंने कोविड-19 से निपटने में असमानता एवं अन्याय, ‘‘गरीब विरोधी वैश्विक आर्थिक प्रणाली और मौजूदा जलवायु खतरों पर पर्याप्त कदमों का अभाव जैसी स्थितियों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से खतरनाक बताया।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...