रविवार, 23 जनवरी 2022

न्यूजीलैंड: पीएम ने प्रतिबंधों को और सख्त किया

न्यूजीलैंड: पीएम ने प्रतिबंधों को और सख्त किया     
अखिलेश पांडेय        
नई दिल्ली/ वेलिंगटन। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कोविड-19 प्रतिबंधों को और सख्त करते हुए अपनी शादी रद्द कर दी है। कोरोना वायरस और उसके नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। इसकी वजह से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। इस बीच ओमिक्रोन ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न की शादी पर ग्रहण लगा दिया है। न्यूजीलैंड में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों और इसकी वजह से लागू प्रतिबंधों के बीच प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने अपनी शादी को टाल दिया है।
रविवार (23 जनवरी) को उनकी शादी होनी थी लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए खुद की शादी रद्द कर लोगों को कोरोना से सावधान रहने के लिए प्ररित किया है। कड़े प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने फिलहाल अपनी शादी रद्द कर दी है।
दरअसल, न्यूजीलैंड में एक शादी समारोह के बाद ओमिक्रॉन के 9 मामले सामने आए थे। जिससे लोगों में दहशत फैल गई और इसके बाद से यहां कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। वहीं यहां एक परिवार ऑकलैंड से शादी समारोह में शामिल होकर प्लेन से साउथ आइसलैंड लौटा था। इसके बाद दो सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड में प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया गया और प्रधानमंत्री ने अपनी शादी रद्द कर दीं।

रिसर्च ब्यूरो ने जापानी पीएम को सम्मानित किया

अखिलेश पांडेय        टोक्यो। नेताजी रिसर्च ब्यूरो ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नेताजी पुरस्कार 2022 से रविवार को सम्मानित किया। कोलकाता में जापान के महावाणिज्य दूत नाकामुरा युताका ने आबे की तरफ से यह सम्मान प्राप्त किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनके एल्गिन रोड स्थित आवास पर एक कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया।

भारत में जापान के राजदूत सतोशी सुजुकी ने नयी दिल्ली से ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। नेताजी रिसर्च ब्यूरो के निदेशक एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र सुगाता बोस ने आबे को नेताजी का बड़ा प्रशंसक बताया।


अमेरिका से चीन के लिए 44 उड़ानों को रद्द किया  
सुनील श्रीवास्तव          वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। चीन की कार्रवाई के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने अमेरिका से चीन के लिए 44 उड़ानों को रद्द कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। यूएस ने कोरोना वायरस के प्रसार का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की है। 
आपको बता दें कि पिछले दिनों चीन ने अमेरिका की डेल्टा एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और अमेरिकन एयलाइंस के कुछ यात्रियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इन कंपनियों की उड़ानों के चीन में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी। अमेरिका ने चीन के इस कदम को अनुचित बताया था। शुक्रवार को अमेरिका द्वारा चीन की उड़ानों को रद्द करने का आदेश जारी कर दिया गया। अमेरिका के इस आदेश के बाद दोनों देशों के बीच चला आ रहा पुराना विवाद और बढ़ गया है। अमेरिका के द्वारा लिए गए फैसले को चीन ने जनहित के विरुद्ध बताया है। अमेरिकी आदेश के तहत 30 जनवरी से 29 मार्च के बीच एयर चाइना, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस, चाइना सदर्न एयरलाइंस और शियामेन एयरलाइंस की 44 उड़ान रद्द की जाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...