शनिवार, 1 जनवरी 2022
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021
जिला स्तरीय 'व्यापार' बन्धु की बैठक, निर्देश दिए
भाला फेंक प्रतियोगिता में तुषार चौधरी ने अंडर-18 में स्वर्ण पदक जीता। तुषार चौधरी एवं अन्य छात्रों की पदक जीतने की उपलब्धि पर काजीपुरा स्थित एलके स्कूल की प्रधानाध्यापक उषा शर्मा ने विद्यालय की सभा में पदक जीतने वाले सभी खिलाडियों का सम्मान किया। उन्होंने पूरे विद्यालय को इन छात्रों उदाहरण भी दिया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
गाजियाबाद: 24 घंटों में 34 नए संक्रमित मिलें
अश्वनी उपाध्याय गाज़ियाबाद। जिलें में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का असर दिखाई देना शुरू हो गया है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार गाज़ियाबाद में 24 घंटों की अवधि में 34 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इस अवधि में 6 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है और सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब 117 हो गई है। कुल सक्रिय संक्रमितों की गणना में गाज़ियाबाद प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।
गौतम बुद्ध नगर में 61 नए संक्रमित मिले हैं और 5 संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया है। यहाँ कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब 190 हो गई है। सक्रिय संक्रमितों के मामले में गौतम बुद्ध नगर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
कश्मीर: न्यूनतम डिग्री 3.0 सेल्सियस तापमान दर्ज
कश्मीर: न्यूनतम डिग्री 3.0 सेल्सियस तापमान दर्ज
श्रीनगर। कश्मीर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही शुक्रवार को लोगों को भीषण ठंड से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने बादल छाए रहने के कारण दिन में ठंड और रात में तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीती रात यहां तापमान शून्य से नीचे 9.6 डिग्री सेल्सियस था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जहां बीती रात यह शून्य से नीचे 8.9 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में तापमान शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बढ़त: 58,253.82 अंक पर बंद हुआ 'सेंसेक्स'
कविता गर्ग मंबई। बीएसई सेंसेक्स वर्ष 2021 के आखिरी कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को 459 अंक उछलकर 58,253.82 अंक पर बंद हुआ। मारुति, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस में तेजी के साथ बाजार लाभ में रहा। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 459.50 अंक यानी 0.80 प्रतिशत उछलकर 58,253.82 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150.10 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,354.05 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में 3.5 प्रतिशत की तेजी के साथ टाइटन सर्वाधिक लाभ में टाइटन रही। इसके अलावा कोटक बैंक, एसबीआई, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, एक्सिस बैंक और सन फार्मा लाभ में रहे। दूसरी तरफ गिरावट वाले शेयरों में एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड और इन्फोसिस शामिल हैं। हांगकांग का हैंगसेंग 1.24 प्रतिशत जबकि चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.57 प्रतिशत लाभ में रहे। जापान और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार शुक्रवार को बंद रहे।
भ्रष्टाचार मामलें में जेल सुपरिटेंडेंट निलंबित किया
राणा ओबराय चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में जेल सुपरिटेंडेंट शमशेर सिंह दहिया को निलंबित कर दिया है। साथ ही, उसे अंडर रूल-7 के तहत चार्जशीट करने के भी आदेश दिए गए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा ने भ्रष्टाचार के आरोप में शमशेर दहिया को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान शमशेर सिंह दहिया का मुख्यालय कार्यालय जेल महा निदेशक, हरियाणा, पंचकूला रहेगा और वे सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना स्टेशन नहीं छोड़ सकेंगे।
फुटबॉल प्रतियोगिता के 5 मैचों में चौथा गोल दागा
फुटबॉल प्रतियोगिता के 5 मैचों में चौथा गोल दागा
मैनचेस्टर। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के पिछले पांच मैचों में अपना चौथा गोल दागा। जिससे मैनचेस्टर यूनाईटेड ने बर्नले को 3-1 से हराया जो उसकी हाल में टीम से जुड़ने वाले नये मुख्य कोच राल्फ रांगनिक के रहते हुए सबसे बड़ी जीत है। रोनाल्डो ने यूनाईटेड की तरफ से पहले हॉफ में तीसरा गोल किया। खेल के 35वें मिनट में रोनाल्डो के सामने कोई खिलाड़ी नहीं था और उन्होंने आसानी से गोल दागा। वह यूनाईटेड की तरफ से इस सत्र में सभी प्रतियोगिताओं में उनका 14वां गोल है।
यूनाईटेड को स्कॉट मैकटोमिनी ने आठवें मिनट में बढ़त दिलायी जबकि बेन मी के 27वें मिनट में किये गये आत्मघाती गोल से उसका स्कोर 2-0 हो गया। रोनाल्डो ने जल्द ही इसे 3-0 कर दिया। बर्नले की तरफ से एकमात्र गोल आरोन लेनन ने 38वें मिनट में किया। यूनाईटेड की यह 18 मैच में नौवीं जीत है जिससे उसके 31 अंक हो गये हैं और वह छठे स्थान पर पहुंच गया है।
स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं 'मेथी' का साग
सरस्वती उपाध्याय सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में पालक, बथुआ मेथी जैसी कई सारी सब्जियां आपको दिखने लगेंगी। ठंड के दौरान लोगों इन सब्जियों का साग खाना बेहद ही पसंद होता है। इन्हीं सब्जियों में एक सब्जी मेथा का साग है। लोग इसे न सिर्फ सब्जी के रूप में खाते हैं। बल्कि स्टफ पराठा के तौर पर भी इसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, मेथी का साग ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है। बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद ही फायदेमंद होता है। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी का साग किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम, विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। जानिए मेथी का साग डायबिटीज के मरीजों के लिए किस तरह से फायदेमंद है। साथ ही इसके सेवन से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
डायबिटीज: मेथी का साग डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए डायबिटीज पेशेंट मेथी के साग का जूस नियमित रूप से सेवन करें। आप चाहें तो सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं। इसमें अमीनो एसिड मौजूद होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होता है।
डाइजेशन के लिए: आजकल खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से कई लोगों को डाइजेशन की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप भी डाइजेशन की समस्या से परेशान हैं तो मेथी का साग या फिर सब्जी का सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसमें फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कब्ज या पाचन से जुड़ी परेशानी को दूर करने में मदद करती है।
वजन कम करने के लिए: मेथी का साग वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी कम होती है। जिसकी वजह से भूख जल्दी नहीं लगती है। ऐसे में आप वजन को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
हड्डियां होती हैं मजबूत: मेथी का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें प्रोटीन होता है जो कि बोन मेटाबॉलिज्म के लिए काफी अच्छा होता है।
बालों के लिए: मेथी की पत्तियों का सेवन करने से बालों के लिए काफी अच्छा रहता है। इसके लिए मेथी की पत्तियों को पीसकर अपने बालों पर लगाएं। इससे बाल काले, घने और चमकदार रहेंगे।
त्वचा के लिए: बालों के अलावा मेथी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करती है। इसलिए मेथी को अपने डाइट में जरूर में शामिल करना चाहिए।
बस ड्राइवर को 190 साल की कठोर कैद, सजा
मुर्गा न देने पर कारोबारी की गोली मारकर हत्या
संदीप मिश्र हरदोई। हरदोई जिले में मुर्गा न देने पर बदमाशों ने एक मीट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, लेकिन दो आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ गए, जिन्हें भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को किसी तरह भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। गोली लगने से घायल मीट कारोबारी और भीड़ की पिटाई से घायल दोनों आरोपियों को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय मीट कारोबारी की मौत हो गई। हरदोई के सांडी कोतवाली इलाके के सदर बाजार में बुधवार रात उस समय दहशत फैल गई, जब कस्बे के सदर बाजार में औलाद गंज मोहल्ले के रहने वाले 18 साल के सबील पुत्र मुन्ना कुरैशी बाजार में अपनी मुर्गे की दुकान को बंद करके घर जा रहे थे।
उसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक मुर्गा लेने पहुंचे और उन्होंने मीट कारोबारी से मुर्गा देने की मांग की।मीट कारोबारी ने दुकान बंद करने के कारण मुर्गा देने से मना कर दिया। इसके बाद गुस्साए युवकों ने मीट कारोबारी पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली लगने से मीट कारोबारी लहूलुहान हो गया। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई तो आरोपियों ने भीड़ पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।लेकिन भीड़ ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और उनको पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से दोनों को भीड़ के चंगुल से बचाया और उपचार के लिए गंभीर हालत में अस्पताल भेजा।
वहीं गोली लगने से घायल मीट कारोबारी को गंभीर हालत में उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई।पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील और वीरपाल के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस इनके तीसरे साथी के बारे में भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
आगामी ड्रामा सीरीज ‘सिटाडेल’ में दिखेंगीं प्रियंका
'नए साल' का स्वागत, बेहद उत्सुक हैं सभी लोग
'नए साल' का स्वागत, बेहद उत्सुक हैं सभी लोग
अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। नए साल के आगाज के साथ एक नई शुरुआत भी होती है। नया साल आने में कुछ समय ही रह गया है। ऐसे में सभी लोग नए साल का स्वागत करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। जैसे कि हर सुबह उगता हुआ सूरज एक नए दिन की शुरुआत करता है वैसे ही हमें भी अपने बीते साल की बुरी यादों को छोड़कर नए साल की खुशियों के साथ शुरुआत करनी चाहिए।
नए साल की खुशी में सभी लोग अपने प्रियजनों को नए साल की बधाई देते हैं। ऐसे में हम भी आज आपके लिए नए साल के कुछ प्यार भरे संदेश लेकर आए हैं। जिन्हें आप अपने प्रियजनों को भेजकर अपने रिश्तों को और मजबूत कर सकते हैं।
चुनावी बांड की 19वीं किस्त जारी करने की मंजूरी
अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। सरकार ने बृहस्पतिवार को चुनावी बांड की 19वीं किस्त जारी करने को मंजूरी दे दी। यह एक जनवरी से 10 जनवरी तक खुलेगी। यह मंजूरी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दी गयी है। राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता लाने के प्रयासों के तहत राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले नकद चंदे के विकल्प के रूप में चुनावी बांड की व्यवस्था की गयी है। हालांकि, विपक्षी दल ऐसे बांडों के माध्यम से चंदे में कथित पारदर्शिता की कमी को लेकर चिंता जताते रहे हैं। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को जनवरी से 10 जनवरी 2022 के बीच उसकी 29 अधिकृत शाखाओं के जरिये चुनावी बांड जारी करने और उसे भुनाने के लिये अधिकृत किया गया है।”
एसबीआई की ये 29 विशिष्ट शाखाएं लखनऊ, शिमला, देहरादून, कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, पटना, नई दिल्ली, चंडीगढ़, श्रीनगर, गांधीनगर, भोपाल, रायपुर और मुंबई जैसे शहरों में हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण के चुनावी बांड की बिक्री एक से 10 मार्च, 2018 के दौरान हुई थी। बांड की 18वीं किस्त की बिक्री 1-10 सितंबर 2021 को हुई थी।
दिल्ली: 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया
अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में बृहस्पतिवार को भी शीतलहर का प्रकोप रहने के साथ ही तापमान गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जो बुधवार को 8.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और हल्का कोहरा छाने का पूर्वानुमान भी है। दिल्ली के पालम और लोधी रोड मौसम केन्द्रों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: सात डिग्री सेल्सियस और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मैदानी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहने पर शीत लहर की घोषणा करता है। न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम तथा सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहने पर भी शीत लहर की घोषणा की जाती है। दिल्ली में इससे पहले 20 और 21 दिसंबर को शीत लहर का प्रकोप था जब न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान था।आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम भारत में तीन जनवरी तक शीत लहर से भीषण शीत लहर चलने का अनुमान व्यक्त किया है। न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस तक जाने या तापमान के सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किए जाने पर ”भीषण” शीत लहर की घोषणा की जाती है।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानी केन्द्र ‘सफर’ के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 308 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
भारत: 'ओमिक्रोन' के संक्रमितों की संख्या-1,270
अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 309 नए मामले सामने आने से देश में ऐसे मामलों की कुल संख्या 1,270 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से ओमीक्रोन के 1,270 मामले आए हैं और 374 लोग स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक 450 मामले आए। इसके बाद दिल्ली में 320, केरल में 109 और गुजरात में 97 मामले सामने आए। आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के दैनिक मामले करीब 64 दिनों बाद 16,000 का आंकड़ा पार कर गए हैं जिससे भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 3,48,38,804 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 91,361 हो गयी है।
केंद्रीय बैंक ने कोरोना की दूसरी लहर के बीच पांच मई 2021 को इस नियम में 31 दिसंबर 2021 तक ढील दे दी थी। आरबीआई की ओर से बैंकों के लिए गुरुवार को जारी एक सर्कुलर में कहा गया है, ‘कोविड-।9 के नए स्वरूप से व्याप्त वर्तमान अनिश्चितता को देखते हुए (पांच मई के सर्कुलर) के अंतर्गत प्रदस्त शिथिलता को एतद्वारा 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया जाता है। ‘
बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब
बारिश के दौरान फटे बादल, नदी में पानी का सैलाब पंकज कपूर अल्मोड़ा। भारी बारिश के दौरान फटे बादल की वजह से सूखी पड़ी नदी में पानी का सैलाब ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...