सोमवार, 27 दिसंबर 2021

वेरिएंट 'ओमिक्रोन' ने स्पीड पकडी, सावधान

वेरिएंट 'ओमिक्रोन' ने स्पीड पकडी, सावधान

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। अब कोरोना के साथ-साथ नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने भी अपनी गति बढ़ा दी है। बीते दिन दिल्ली, महाराष्ट्र, गुरुग्राम, जयपुर, ओड़िसा में कोरोना और ओमिक्रोन के कई मामले सामने आये हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 1648 मामले सामने आये हैं। जबकि ओमिक्रोन के 31 मामले महाराष्ट्र में पाए गये है। इसी क्रम में दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 290 मामले सामने आये। वहीं गुरुग्राम में भी संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटों में गुरुग्राम में 68 संक्रमित केस मिले हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों से एक बार फिर देश में खतरे की स्थिति बनने के लिए तैयार है।

आईफोन 14 को कैमरा लेंस के साथ लॉन्च किया 

अकांशु उपाध्याय        नई दिल्ली। एप्पल अब ऐसा आईफोन लाने जा रहा है। जिसमें कॉलिंग के लिए सिमकार्ड लगाने की जरुरत नहीं है। इस स्मार्टफोन में सिम का स्लॉट ही नहीं होगा। एप्पल का नया फोन ई-सिम से चलेगा। एप्पल ने इस साल सितंबर में अपना लेटेस्ट आईफोन 13 लॉन्च किया था और आईफोन 14 को भी लॉन्च होने में अभी काफी लंबा समय है। 2023 के फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 15 के बारे में अफवाहें पहले ही शुरू हो चुकी हैं। सूत्र ने यह भी दावा किया कि ये आईफोन डुअल ई-सिम सपोर्ट के साथ आएंगे। फिलहाल, एप्पल के आईफोन्स में एक सिम कार्ड के लिए स्लॉट के साथ एक ई-सिम की सुविधा है। अभी बिना सिमकार्ड स्लॉट वाले फोन के लिए समय लग सकता है। 2023 प्रो मॉडल में भौतिक सिम स्लॉट नहीं होंगे और कनेक्टिविटी के लिए पूरी तरह से ई-सिम तकनीक पर निर्भर होंगे।

रिपोर्ट के अनुसार आईफोन 15 में पेरिस्कोप के आकार के लेंस दिया जा सकता है। ये पहले से ही चुनिंदा फ्लैगशिप एंड्रॉइड फोन पर सुविधा है। एप्पल 2022 फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 14 सीरीज 2 टीबी तक स्टोरेज के साथ आएगा। एप्पल 2022 में आने वालाहआईफोन के लिए क्यूएलजी स्टोरेज को अपनाएगा। आईफोन 14 को नए 48एमपी कैमरा लेंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी, राहत दर्ज की

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार रविवार की शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में 459 पर दर्ज किया गया था। एक्यूआई सोमवार सुबह 373 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी का माना जाता है।

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया। उसने सोमवार को सामान्य तौर पर आसमान पर बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना जताई गई है।

रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार शाम को हल्की बारिश हुई।

शेयर बाजार में बढ़त, 319 रुपये पर सूचीबद्ध निर्गम

अकांंशु उपाध्याय       नई दिल्ली। एचपी एडहेसिव्स के शेयर सोमवार को 274 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 16 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुए। बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले 16.42 फीसदी की बढ़त के साथ 319 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। 
बाद में शेयर 22.24 प्रतिशत बढ़कर 334.95 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर एचपी एडहेसिव्स के शेयर 14.96 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 315 रुपये पर खुले। एचपी एडहेसिव्स के आईपीओ को इस महीने 20.96 गुना अभिदान मिला था।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-70, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, दिसंबर 28, 2021
3. शक-1984, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-नवमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:10, सूर्यास्त 05:24।
5. न्‍यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-25+ डी.सै.।  बर्फबारी व शीतलहर के साथ मैदानी क्षेत्रों में कहीं- कहीं तेज बारिश की संभावना।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवाशुं के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

रविवार, 26 दिसंबर 2021

पदाधिकारियों से मंत्रणा, रणनीति बनाईं: सपा

पदाधिकारियों से मंत्रणा, रणनीति बनाईं: सपा
बृजेश केसरवानी         
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व नगर महासचिव रवीन्द्र यादव के संचालन मे सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा को लेकर वरिष्ठ सपा नेताओं पूर्व विधायक व समस्त विधान सभा से सपा से आवेदको व चौदहो प्रकोष्ठो के पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा कर रणनीति बनाई गई। श्री इफ्तेखार ने कहा की अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। जनवरी के प्रथम या दूतिय सप्ताह मे अगर योगी सरकार ने कोई अड़चन न पैदा की तो यात्रा को भव्य बनाने मे सपा कार्यकर्ता कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के यात्रा को लेकर प्रत्येक विधान सभा मे बैनर पोस्टर और सपा के झण्डे से शहर मे लाल रंग का सैलाब लाने का युवाओं से आहृवान किया। सपा के ज़िला अध्यक्ष बनने के उपरान्त पहली बार नगर कार्यालय आए योगेश चन्द्र यादव का महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन ने माला पहना कर स्वागत किया।
योगेश यादव ने अपने सम्बोधन मे कहा की अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा का गंगा जमुना की पावन धरती पर ऐसा एतिहासिक स्वागत हो इसके लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक विधान सभा मे यात्रा जाए इसको लेकर जल्द ही रोड मैप तय्यार कर लिया जायगा। जनसभा के लिए भी जल्द स्थान का चयन कर लिया जायगा। बैठक मे पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद ,बार ऐसोसिएशन के महासचिव प्रभाशंकर मिश्रा ,डॉ ऋचा सिंह ,तारिक सईद अज्जू ,संदीप यादव ,पियुश श्रीवास्तव ,नन्दलाल निषाद ,हाजी सलामत उल्ला,बब्बन द्वबे ,मो. असद ,शोऐब अन्सारी  समेत अन्य नेताओं ने भी यात्रा के आगमन और कार्यक्रम को सफल बनाने को अपने अपने विचार रखे। 
बैठक मे रोबिन लोहाया के साथ विभिन्न दल छोड़ कर सपा का दामन थामने वाले राजेश मालवीय ,सचिन कुमार वैश्य ,चन्दन सेन ,राकेश कुमार साहु, शेरु केसरवानी को महानगर की ओर से फूल माला पहना कर सपा का झण्डा सौंप कर बधाई दी गई और उनका गगनभेदी नारों से स्वागत किया गया। 
बैठक मे योगेश चन्द्र यादव ,इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव रवि ,विजय वैश्य ,महेन्द्र निषाद ,इसरार अन्जुम ,मोइन हबीबी ,दिनेश यादव ,हाजी परवेज़ अहमद ,डॉ ऋचा सिंह, संदीप यादव ,मो. गौस ,अभिमन्यु पटेल ,ओ पी यादव,महबूब उसमानी, शोऐब खाँ ,मशहद अली खान, संदीप सिंह सत्या, शाहिद प्रधान ,मो.अजहर ,अब्दुल समद ,अनीस अहमद, रमीज़ अहसन ,अशोक गुप्ता ,दिलशाद मंसूरी ,पंकज साहु, राजू पासी ,राकेश वर्मा ,अजय यादव ,उर्मिला यादव ,इन्दू यादव ,मंजू यादव ,सुषमा यादव ,रेनू गौतम ,बीना यादव, आशा देवी पाल,स्मिता जायसवाल ,प्रतिमा रावत ,सविता कैथवास ,सै.मो. हामिद ,ज़ामिन हसन ,मो०सऊद, मो. हसीब, अब्दुल्ला तेहामी ,जयभारत यादव ,मो.सुलतान, शिवशंकर विश्वकर्मा ,हरीशचंद्र श्रीवास्तव ,सै.आसिफ हुसैन, आसिफ अन्सारी ,विशाल निषाद ,मो. रऊफ ,शिव ओम सिंह पटेल, सुर्यादीप यादव ,सै. मो. अस्करी आदि उपस्थित रहे।

'कालाबाजारी' को लेकर भाजपा की आलोचना: यूपी
समीर अहमद       
कौशाम्बी। समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई, जमाखोरी एवं कालाबाजारी को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की है। रविवार को अजय सोनी अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम तैबापुर, डिंचापर, शमसाबाद, तेरहरा एवं बंबुपुर गांवो में भ्रमण के दौरान लोगों से वार्ता करते हुए कहा कि महंगाई, जमाखोरी एवं कालाबाजारी बढ़ाना भाजपा सरकार का प्रयोजित कार्यक्रम है और ऐसा करके भाजपा सरकार गरीबों का खून चूसने में लगी है। 
जबकि देश में भाजपा समर्थित उद्योगपति रोज दर रोज मालामाल हो रहे हैं। आगे कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते आज खाद्य पदार्थ, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम रोज दर रोज बढ़ते जा रहे हैं। जबकि देश में कच्चा माल एवं कृषि उत्पादन काफी बेहतर है। आगे कहा कि एक ओर केंद्र सरकार महगांई, जमाखोरी एवं कालाबाजारी बढ़ाकर गरीबों, किसानों, मजदूरों एवं आम जनता को तबाह कर रही है। 
वहीं दूसरी ओर कृषि और श्रम उत्पादों के दामों में लगातार कमी करके उन्हें और परेशान करने का काम रही है। आज लोग ऊंचे दामों में आवश्यक वस्तुओं को खरीदने को विवश हो रहे हैं।
इससे कालाधन और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। पार्टी नेता एवं सिराथू विधानसभा प्रत्याशी विजय शुक्ला ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा सरकार ने महंगाई, कालाबाजारी एवं जमाखोरी के खिलाफ समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही थी लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा अपने वादे के विपरीत महंगाई, कालाबाजारी एवं जमाखोरी को बढ़ावा दे रही है। आने वाले चुनाव में जनता ऐसी जनविरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेगी और इन्हे सत्ता से बाहर होना पड़ेगा। इस अवसर पर सुरजीत वर्मा, जयसिंह पटेल, सुशील सोनी, जुम्मन अली, रतन कुमार, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
गाजियाबाद: 16 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुईं   
अश्वनी उपाध्याय           गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की नई लहर ने गाज़ियाबाद के दरवाजे पर भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। शनिवार शाम को गाज़ियाबाद में मुख्यमंत्री का रोड शो था। इस बीच जिला स्वास्थ्य विभाग ने खबर दी है कि पिछले 24 घंटों की अवधि में गाज़ियाबाद में 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इस रोड शो में न केवल हजारों लोगों की भीड़ जमा थी, बल्कि इस भीड़ ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के हर नियम तो तोड़ा। खास बात यह रही कि जिलाधिकारी और एसएसपी प्रोटोकॉल तोड़ने वालों के साथ खड़े नज़र आए। 
यहाँ तक कि मेरठ रेंज के आई जी भी अपने पद की गरिमा भूल कर पब्लिक के बीच रस्सियाँ पकड़ते हुए नज़र आए। इन संक्रमितों में दो परिवारों के 9 सदस्य शामिल हैं। जून 2021 के बाद गाज़ियाबाद में एक दिन में मिलने वाले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। पिछले 27 दिनों में गाज़ियाबाद जिले में 83 नए संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 55 का इलाज चल रहा है।

शामली: झंडा लगाने का अभियान, सदस्यता ग्रहण की
भानु प्रताप उपाध्याय        शामली। जिला कांग्रेस कमेटी ने माननीया प्रियंका गाँधी एवं माननीय श्री अजय कुमार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विधायक के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निवास पर झंडा लगाने का अभियान चलाया गया। दीपक सैनी शामली जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की शामली जनपद के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों व कायॅकताओ के निवास पर झण्डा लगा होना चाहिए। क्योंकि कांग्रेस झण्डा लगने का महत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण जोश भरा संदेश लेकर उर्जा को बढाने का काम करता है।
 संदीप शर्मा, जिला सचिव सदस्यता अभियान जिला प्रभारी ने कहा कि शामली जनपद के सभी सम्मानित कांग्रेसजनों के प्रतिष्ठान ओर अपने घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाना है ओर कांग्रेस को बुलंद आवाज़ को लेकर आगे बढ़ना है।
क्योंकि आने वाला समय अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का ही आ रहा है। घरों पर कांग्रेस झण्डा कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे एक उत्सव का सजन करता है।
आज दिन रविवार को कांग्रेस झण्डा अभियान चला कर श्री मांगेराम पांचाल माजरा रोड शामली के निवास पर कांग्रेस झण्डा लगाकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
ओर कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराया गया।
मांगेराम ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने भारत देश के लिए सब कुछ किया है। जनता के लिए आज हम जो कपडा पहनते हैं। वो कांग्रेस की देन हैं। कांग्रेस झण्डा अभियान में दीपक सैनी, शामली जिला कांग्रेस अध्यक्ष शैखरपाल प्रदेश, महासचिव पिछड़ा प्रवीण तरार जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला सचिव  सुरेन्द्र सरोहा, वरिष्ठ कांग्रेसी रामशरन नामदेव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद सेन, नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रामपाल पांचाल, वरिष्ठ कांग्रेस सोरभ सैनी नरेन्द्रपाल आदि शामिल हुए।

नूडल्स फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 4 की मौंत: हादसा

नूडल्स फैक्ट्री में फटा बॉयलर, 4 की मौंत: हादसा

अविनाश श्रीवास्तव          पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बेला औद्योगिक इलाके में मोदी कुरकुरे और नूडल्स फैक्ट्री में अचानक से बॉयलर फट गया। जिसकी वजह से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 10 लोगों से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे है। हालात यह है कि आस-पास में मौजूद फैक्ट्रियों के लोगों के भी घायल होने की सूचना है। मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौजूद है। अभी बताया यह भी जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

बिहार के मुजफ्फरपुर के स्थानीय लोगों की माने तो रविवार सुबह अचानक से बॉयलर फटा। उसके फटने की आवाज इतनी तेज की थी। आस-पास ही नहीं, करीब 5 किलोमीटर दूरी तक सुनाई दी। आस-पास के लोगों को तो लगा मानों किसी ने बम फोड़ दिया। धमका इतनी तेज था कि उसकी आवाज से आस पास में मौजूद फैक्ट्रियां भी क्षतिग्रस्त हो गए। उन फैक्ट्रियों में भी काम करने वाले लोगों को चोट आई है।

यूके: 24 घंटों में कोरोना के 13 नए मामलें मिलें

पंकज कपूर       देहरादून। राज्य में रविवार को कोरोना के कुल 13 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344779 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 18 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330938 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 13 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। 

जिनमें देहरादून जिले से 06 ,हरिद्वार से 01 , नैनीताल जिले से 02, उधमसिंह नगर से 02 , पौडी से 01, टिहरी से 0, चंपावत से 0 , पिथौरागढ़ से 01 , अल्मोड़ा 0, बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344779 मरीजों में से 3,30,938 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6,193 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं। 7,416 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 231 है। इधर रिकवरी रेट 96.0 प्रतिशत पहुंच गया है।

विदेश से ओडिशा लौटे 4 व्यक्ति संक्रमित, ओमिक्रोन

भुवनेश्वर। विदेश से ओडिशा लौटे चार व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य सेवा निदेशक (डीएचएस) विजय महापात्र ने बताया कि मरीजों में से दो नाइजीरिया से लौटे हैं। जबकि अन्य दो संयुक्त अरब अमीरात से आए हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य में ओमीक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।

ओडिशा में सबसे पहले 21 दिसंबर को नाइजीरिया और कतर से लौटे दो व्यक्ति नए स्वरूप से संक्रमित पाए गए थे। अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में से एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार ‘जोखिम वाले’ देशों से लौटे सभी यात्रियों और अन्य देशों से लौटे यात्रियों की जांच की जा रही है और उनके नमूने को आनुवंशिकी अनुक्रमण के लिए भेजा जा रहा है।


पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात होने की संभावना
राणा ओबरॉय        चंडीगढ़। देश के उत्तरी मैदानी राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और एनसीआर-दिल्ली के इलाको में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। 26 से 29 दिसम्बर तक इन मैदानी राज्यों में बारिश होने और सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि तथा उत्तरी पर्वतीय इलाकों में भारी मात्रा में हिमपात होने की संभावनाएं बन रही हैं। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय इलाकों से लगातार एक के बाद एक सक्रिय मौसम प्रणाली वैस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव जारी है, जिनका उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश हो रहा है। जिसकी वजह से पंजाब और राजस्थान व उत्तर पश्चिमी हरियाणा पर चक्रवातीय सरकुलेशन बन गया है और पवनों की दिशा में बदलाव हो गया है। 
पवने दक्षिणी पूर्वी हो गई है और उनकी गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। दक्षिणी पूर्वी नमी वाली पवनों और पछुआ पवनों (वैस्टर्न डिस्टरबेंस) के मिलन से मैदानी राज्यों में विस्तृत इलाकों में 26 से 29 दिसम्बर तक विशेषकर हरियाणा, एनसीआर-दिल्ली, राजस्थान, पंजाब में हल्की से सामान्य बारिश, सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि और पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में हिमपात होने का दौर शुरू होने की संभावनाएं बन रही है। 
26 दिसम्बर की सुबह से हरियाणा में विशेषकर सिरसा, हिसार, फतेहाबाद भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, करनाल, पानीपत, सोनीपत, और दोपहर तक महेंद्रगढ़ नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद आदि जिलों और एनसीआर दिल्ली आदि पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। 
यह हल्की बारिश फसलों के लिए सोना साबित होगी। पुरानी कहावत है “माह पौह को झारों चाहे फागून बरसो सारो” यानि दिसंबर और जनवरी में हल्की बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होती है और सोना उगलती है और मार्च (फागून) माह में पूरे महीने बारिश हो उसका कोई फायदा नहीं होता। 30 दिसंबर से आसमान साफ हो जाएगा। पवनों की दिशा उत्तरी हो जाएगी। जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी और नमी बढ़ने की वजह से कोहरा की मात्रा में बढ़ोतरी होगी और नया वर्ष का आगाज कड़ाके की ठंड से होगा।

पाक ने भारतीय टीम को दो विकेट से मात दीं

पाक ने भारतीय टीम को दो विकेट से मात दीं      

मोमीन मलिक     नई दिल्ली/ इस्लामाबाद। भारतीय अंडर-19 टीम को एशिया कप के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने दो विकेट से मात दी। सांसों को थाम देने वाले इस मैच में पाकिस्तान को अंतिम गेंद पर दो रनोंं की जरूरत थी और अहमद खान ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर पाक टीम को जीत दिला दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम 49 ओवर में 237 रनों पर ढेर हो गई थी। आराध्य यादव ने 50, हरनूर सिंह ने 46 और राजवर्धन हेंगरगेकर ने 33 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से जीशान जमीर ने 60 रन देकर पांच विकेट चटकाए।

जवाब में पाकिस्तान को अंतिम तीन ओवरों में 25 रनों की जरूरत थी और उसके चार विकेट शेष थे। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों ने दो विकेट चटकाकर मैच जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन अहमद खान की पारी भारतीय टीम पर भारी पड़ गई।

सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में मददगार, खानपान

मो. रियाज        ठंड बढ़ रही है और ऐसे में सर्दी-जुकाम एक आम बात है। लेकिन ये छोटी-सी बीमारी भी काफी तकलीफ पहुंचाती है। इसी वजह से कई लोग इससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह की दवाईयों का सेवन करते हैं, जिनका असर न बराबर ही होता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढा कर सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

संतरा: संतरा विटामिन-सी से समृद्ध होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है, जिससे सर्दी-जुकाम की समस्या दूर हो सकती है।यही नहीं, संतरे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट प्रभाव मुक्त कणों से भी बचाता है। मुक्त कण हमारे शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का कारण बनते हैं, जिससे शरीर में कई बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है।संतरे का एंटी-ऑक्सीडेंट प्रभाव इन समस्याओं को कम करके रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

एथ

लहसुन: लहसुन में बहुत गुणकारी एंटी-माइक्रोबायल एजेंट पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है और आपको सर्दी-जुकाम जैसी कई बीमारियों से राहत दिला सकता है। राहत के लिए लहसुन को छोटे टुकड़ों में काटकर या उसे बारीक कद्दूकस करके कच्चा चबा सकते हैं।अगर आपको इसे कच्चा खाने में किसी तरह की परेशानी का अनुभव हो रहा है तो आप इसे अपनी सब्जी या फिर चटनी में भी शामिल कर सकते हैं।

शहद: सर्दियों में शहद का सेवन जरूर करें क्योंकि इसकी तासीर प्राकृतिक रूप से गर्म होती है और इसका नियमित सेवन शरीर को गर्माहट देने में मदद कर सकता है।यही नहीं, यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए भी बहुत अच्छा है और आपको खांसी-जुकाम और फ्लू जैसी सर्दी की सामान्य बीमारियों से राहत दिलाता है।अगर आप अपने दिन की शुरूआत एक प्याली चाय या कॉफी से करते हैं तो इसमें चीनी की बजाय शहद मिलाएं।

भाजपा को केवल कांग्रेस ही हरा सकेगी: चिदंबरम

भाजपा को केवल कांग्रेस ही हरा सकेगी: चिदंबरम     

अकांशु उपाध्याय          नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि गोवा में तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गैर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वोटों में सेंध लगा रही हैं और भाजपा को केवल कांग्रेस ही हरा सकती है। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक चिदंबरम ने यह भी कहा कि पार्टी और मतदाताओं के प्रति निष्ठा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन की पहली कसौटी है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्वाचित होने के पश्चात ऐसे उम्मीदवार पार्टी और मतदाताओं दोनों के प्रति निष्ठावान रहेंगे।

चिदंबरम का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको ने राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। चालीस सदस्यीय विधानसभा में पार्टी की संख्या दो पर सिमट गई है। लौरेंको तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।इस माह की शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्रियों लुइजिन्हो फलेरियो और रवि नाइक ने भी कांग्रेस की सदस्यता छोड़ दी। चिदंबरम ने कहा कि केवल कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसकी गोवा में सभी 40 विधानसभा क्षेत्रों में गहरी जड़ें हैं और जनता जानती है कि केवल कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसमें भाजपा के ”धनबल और राज्य सत्ता के दुरुपयोग”के बावजूद पार्टी को हराने का दम है।

एमपी: राज्यपाल के समक्ष प्रस्ताव, टाले चुनाव

मनोज सिंह ठाकुर         भोपाल। मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव अब फिलहाल नहीं होंगे। राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव कराने के संबंध में पिछले दिनों पेश किया गया अध्यादेश आज वापस लेने का निर्णय लेकर इस संबंध में प्रस्ताव राज्यपाल के समक्ष भेज दिया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज यहां मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में यह जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी मौजूद थे। डॉ. मिश्रा ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने वह अध्यादेश आज वापस लेने का निर्णय लिया है, जिसके आधार पर राज्य में पंचायत चुनाव कराने की प्रक्रिया प्रारंभ हुयी थी। यह प्रस्ताव अब विधिवत तरीके से राज्यपाल के पास भेजा जा रहा है।

इसके बाद की कार्रवाई राजभवन और उसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग को करना है। इस बीच आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि अब पंचायत चुनाव टलना तय है। मंत्रिपरिषद से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर राज्यपाल अपनी मुहर लगा देंगे और इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग के पास भी अध्यादेश वापस होने के बाद पंचायत चुनाव टालने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। दरअसल पिछले दिनों राज्य सरकार पंचायत चुनाव कराने के संबंध में एक अध्यादेश लायी थी।

इसमें परिसीमन और आरक्षण संबंधी प्रस्ताव के बारे में भी प्रावधान थे। इसी के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की हजारों पंचायतों में चुनाव कराने का निर्णय लिया था। दिसंबर माह में इसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी थी, लेकिन कांग्रेस से जुड़े व्यक्ति इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय पहुंच गए और उच्चतम न्यायालय ने पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण भी समाप्त कर दिया। इसके बाद से सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं के बीच लगातार आरोप प्रत्यारोप और बयानबाजी चल रही थी। इस बीच राज्य सरकार ने साफ कर दिया था कि वह चाहती है कि ओबीसी को आरक्षण के बगैर पंचायत चुनाव नहीं होना चाहिए। इसके बाद आज सरकार ने मंत्रिपरिषद में पंचायत चुनाव कराने संबंधी अध्यादेश वापस ले लिया।

पीएम ने 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कोरोना महामारी से लेकर छात्रों की चुनौतियों तक के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को भी याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि वरुण जब अस्पताल में थे, उस समय मैंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखा, जो मेरे हृदय को छू गया। इस साल अगस्त में ही उन्हें शौर्य चक्र दिया गया था। इस सम्मान के बाद उन्होंने अपने स्कूल के प्रिंसिपल को एक चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने कहा कि इस चिट्ठी को पढ़कर मेरे मन में पहला विचार यही आया कि सफलता के शीर्ष पर पहुंच कर भी वे जड़ों को सींचना नहीं भूले। दूसरा कि जब उनके पास जश्न मनाने का समय था, तो उन्होंने आने वाली पीढ़ियों की चिंता की। औसत दर्जे का होना भी ठीक होता है, लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं है कि जीवन में आने वाली चीजें भी ऐसी ही होंगी। 

यह प्रेरणादायक सीख भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने दी थी, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे।हेलिकॉप्टर हादसे में घायल भारतीय वायुसेना के इस जाबांज ऑफिसर की सांसें भी 15 दिसंबर को आखिरकार थम गईं। वह करीब एक सप्ताह से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। लेकिन, जाते-जाते भी वह ऐसी सीख दे गए, जो किसी भी औसत दर्जे (साधारण) के छात्र को असाधारण बना सकती है। दरअसल, वरुण सिंह ने शौर्य चक्र से सम्मानित होने के कुछ सप्ताह बाद 18 सितंबर को अपने स्कूल चंडीमंदिर स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए प्रेरणा देने वाली कई बातें लिखी थीं। इस पत्र में छात्रों के नाम संदेश में वरुण सिंह ने कहा था कि औसत दर्जे का होने में कोई भी बुराई नहीं है। सभी छात्र 90 प्रतिशत अंक नहीं ला सकते। हां, यह जरूर है कि जो ऐसा कर पाते हैं, उनकी सराहना होनी चाहिए।

किसान 'आंदोलन' शुरू किए जाने का संकेत दिया

संदीप मिश्र      दोसा। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से वापस लिए जा चुके नए कृषि कानूनों को लेकर महाराष्ट्र के नागपुर में दिए गए चौकाने वाले बयान के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन फिर से शुरू किए जाने का संकेत दे दिया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से केवल तीन कृषि कानून ही रद्द किए गए हैं। जबकि किसानों की अन्य बाकी बची मांगे अभी पूरी होनी है।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से शनिवार को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित किए गए कार्यक्रम में चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा गया था कि नये कृषि कानून 70 साल की आजादी के बाद लाया गया सबसे बड़ा रिफॉर्म था। लेकिन कुछ लोगों के विरोध के बाद उसे वापस लेना पड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि हम एक कदम पीछे जरूर हटे हैं, लेकिन दोबारा आगे बढ़ेंगे। सरकार आगे के बारे में सोच रही है। हम निराश नहीं हैं। किसान भारत की रीढ़ है। उधर केंद्रीय कृषि मंत्री के इस बयान के बाद शनिवार की शाम को ही भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चेतावनी दे डाली कि किसान आंदोलन फिर से शुरू हो सकता है। आगरा से जयपुर जाते समय दोसा में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए राकेश टिकैत ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से अभी केवल तीन कृषि कानून ही रद्द किए गए हैं। 

किसान संगठनों की अन्य मांगे अभी सरकार की ओर से नहीं मानी गई है। एमएसपी पर कानून के लिए कमेटी बनाने पर सरकार की चाल बहुत धीमी है। एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भी तंज कसते हुए राकेश टिकैत ने कहा है कि ओवेसी भाजपा से भी ज्यादा खतरनाक है। लोगों को उनसे सावधान रहना चाहिए। राकेश टिकैत ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि उत्तर प्रदेश का किसान उसी पार्टी को वोट देगा जो उसे फायदा पहुंचाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि किसान यूनियन की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। आचार संहिता लगने के बाद ही समर्थन को लेकर फैसला किया जाएगा।

लड़कियों पर अन्याय, सहन नहीं करुगी: प्रियंका

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में लाखों लड़कियां 'लड़की हूं लड़ सकती हूं ' नारे से जुड़ रही हैं और अब वे अन्याय सहन नहीं करेंगी तथा अपने हक के लिए लड़ेंगी। उन्होंने रविवार को कहा कि झांसी में इस अभियान के तहत आयोजित मैराथन में 10,000 से अधिक लड़कियां शामिल हुई हैं। जिससे साबित होता है कि प्रदेश की लड़कियां इस नारे से जुड़ रही हैं और खुद को समर्थ महसूस कर रही हैं। श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट किया 'बिना सरकारी बसें लगाए, बिना सरकारी तंत्र लगाए, आज झांसी में 10,000 से अधिक लड़कियां 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन में दौड़ने उतरीं। आज प्रदेश की हर एक लड़की इस नारे के साथ जुड़ाव महसूस कर रही है।'पंपं

उन्होंने लखनऊ में इस तरह का आयोजन नहीं होने देने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की और कहा 'योगी आदित्यनाथ जी लड़कियों की उड़ान और आवाज के इतने ज्यादा विरोधी हैं कि उन्होंने लखनऊ में मैराथन की परमिशन कैंसल कर दी। लेकिन लड़कियां सहेंगी नहीं। लड़कियां लड़ेंगी।'

कृषि कानूनों को वापस लाने की कोई योजना नहीं 

अकांशु उपाध्याय       नई दिल्ली। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को कहा कि सरकार की हाल में निरस्त किए गए कृषि कानूनों को वापस लाने की कोई योजना नहीं है और उन्होंने किसानों से इस मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा पैदा किए जा रहे ‘भ्रम’ से सावधान रहने का आग्रह किया। तोमर ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने का फैसला किया था।

उन्होंने कहा कि सरकार की (निरस्त) कृषि कानूनों को फिर से लाने की कोई योजना नहीं है..कांग्रेस अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भ्रम फैलाने के नकारात्मक काम में लगी हुई है।” उन्होंने किसानों से इससे सावधान रहने को कहा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 19 नवंबर को राष्ट्र को दिए संबोधन में राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर किसानों के एक साल लंबे चले आंदोलन को खत्म करने की कवायद में तीन विवादित कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा की थी।

विधानसभा चुनाव, भाजपा ने समीक्षा बैठक की

अकांशु उपाध्याय      नई दिल्ली। उप्र में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की दिल्ली में अहम बैठक होने जा रही है। मीडिया के अनुसार बताया जा रहा है कि पार्टी की विधानसभा चुनावों में ब्राम्हण वोटरों पर खास नजर है। जिसको भाजपा अपने से दूर नहीं होने देना चाहती है।

यही वजह है कि उत्तर प्रदेश प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज दिल्ली में उत्तर प्रदेश के ब्राम्हण मंत्रियों की बैठक बुलाई है। जिसमें प्रदेश प्रभारी चुनाव से पहले मंत्रियों से फीडबैक लेंगे। बैठक में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा,कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक,ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा,बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी, ग्राम्म विकास राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला शामिल होंगे।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...