हरिओम उपाध्याय लखनऊ। सपा प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार का ये तर्क कहाँ गया कि पेट्रोल-डीज़ल के दाम पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा है कि 7 साल में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 200 बढ़ाकर 10 घटानेवाली भाजपा सरकार का झूठा खेल जनता समझ गयी है। अब भाजपा सरकार का ये तर्क कहाँ गया कि पेट्रोल-डीज़ल के दाम पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है। भाजपा सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम ज़ीरो भी कर दे तो भी जनता इन्हें चुनाव में ज़ीरो कर देगी।
शनिवार, 6 नवंबर 2021
पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी के संकेत दिए
बॉलीवुड: टीका लगाकर मनाया 'भैया दूज'
कविता गर्ग
सितंबर में 3,12,000 लोगों को नौकरियां मिलीं
परीक्षाओं के विषयवार डेटशीट जारी की गई
बैश लीग में ब्रिसबेन को 15 रनों से हराया
बैश लीग में ब्रिसबेन को 15 रनों से हराया
मोहम्मद रियाज एडीलेड। भारत की टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर और हमवतन जेमिमा रौद्रिगेज के अर्धशतकों की मदद से मेलबर्न रेनेगाडेस ने महिला बिग बैश लीग के मैच में ब्रिसबेन हीट को 15 रन से हरा दिया। हरमनप्रीत को प्लेयर आफ द मैच चुना गया जिन्होंने 32 गेंद में छह छक्कों और चार चौकों की मदद से 65 रन बनाये और बाद में एक विकेट भी लिया। उन्होंने सात मैचों में तीसरी बार यह पुरस्कार जीता।
रौद्रिगेज ने 31 गेंद में 52 रन बनाये और एवलिन जोंस (62) के साथ पहले विकेट के लिये 101 रन की साझेदारी की । मेलबर्न टीम ने चार विकेट पर 207 रन बनाये जो महिला बिग बैश लीग के इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। जवाब में ब्रिसबेन टीम 20 ओवर में 192 रन ही बना सकी । हरमनप्रीत ने आखिरी गेंद पर नाडाइन डे क्लेर्क का विकेट लिया।
वाइपर सार्क दुनिया में जिंदा है, खोज की
दुनिया में कई तरह के जीव हैं। कुछ जंगलों में छिपे रहते हैं तो कुछ समुद्री दुनिया में। लेकिन समय-समय पर अचानक ही ये जीव सामने आते हैं और लोगों को हैरान कर देते हैं। इन्हें देखने के बाद यकीन नहीं होता कि ऐसे जीव सच में एक्सिस्ट करते हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों रेडिट पर छाया हुआ है। इसमें एक यूजर ने अजीब से जीव की तस्वीर शेयर की, जो देखने में एलियन जैसा नजर आ रहा है। तस्वीर वायरल होने के बाद पता चला कि असल में ये वाइपर शार्क है।
वाइपर शार्क को जिन्दा जीवाश्म यानी लिविंग फॉसिल भी कहते है। इसकी एक ख़ास वजह है। करोड़ों साल के अंदर दुनिया के कई जीव खत्म हो गए। इसमें डायनासोर भी शामिल है। लेकिन वाइपर शार्क आज भी जीवित है। इसकी तस्वीर रेडिट पर शेयर की गई। इसमें ये दानव किसी एलियन मूवी के दैत्य जैसे नजर आ रहे हैं। वाइपर शार्क पैसिफिक ओशन में मिलते हैं। इनकी कुछ खासियत इन्हें बाकी से अलग करते हैं। इसमें उनका जबड़ा मुख्य है। वाइपर शार्क का जबड़ा रबर की तरह फ़ैल जाता है। ये जीव दो फ़ीट तक लंबे होते हैं। साथ ही ये पानी में हजारों फ़ीट की गहराई में रहते है।
पैसिफिक शार्क रिसर्च सेंटर प्रोग्राम के डायरेक्टर डॉ डेव एबर्ट ने अर्थ टच न्यूज को बताया कि वाइपर शार्क को देखना उनकी विश लिस्ट में शामिल है। उन्होंने बताया कि ये शार्क काफी अजीब नजर आता है। उन्होंने बताया कि ये डीप सी मॉन्स्टर किसी फिल्म के एलियन कैरेक्टर जैसा दिखता है। इसकी तस्वीर जब शेयर हुई, तो लोगों ने इसपर काफी कुछ कमेंट करना शुरू कर दिया। एक शख्स ने लिखा कि ये किसी एलियन के बच्चे जैसा नजर आ रहा है। वहीं एक ने बताया कि ये तो मछली, सांप का कॉम्बिनेशन लगता है।
वाइपर शार्क के बारे में कहा जाता है कि इसकी कहानियां सालों से सुनी जाती था। लोगों ने सिर्फ इसके बारे में सुना है। अभी तक किसी ने इसे देखा नहीं था। इसकी फोटोज सिर्फ मैगज़ीन में देखी गई थी। लेकिन अब इसे देखे जाने का दावा किया गया है। हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि इसे देखा कहां गया है।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की
'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की अखिलेश पांडेय नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...