मंगलवार, 5 अक्तूबर 2021

ओडिशा: 45 वर्षीय 1 व्यक्ति की डूबने से मौंत हुईं

भुवनेश्वर। ओडिशा के संबलपुर में महानदी में 45 वर्षीय एक व्यक्ति तथा उसके बेटे की डूबने से मौत हो गई और उसकी बेटी अब भी लापता है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुई, जब मोहम्मद अल्ताफ, उनका बेटा मोहम्मद आफताब (15) और बेटी रुखसाना परवीन (13) नदी में नहाने गए थे।
उन्होंने बताया कि यह परिवार पेंशनपारा का रहने वाला था। बच्ची का पता लगाने के लिए अभियान जारी है। रुखसाना पानी के बहाव में बह गई थी, जिसके बाद अल्ताफ अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में गहरे पानी में चले गए और बेटा आफताब भी उनके पीछे-पीछे नदी में चला गया।
इसके बाद सभी लापता हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस तथा दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया कि स्थानीय मछुआरों ने आफताब का शव बरामद किया और दमकल कर्मियों ने अल्ताफ के शव को नदी से बाहर निकाला। रुखसाना की तलाश अब भी जारी है।

अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराईं कार, 3 की मौंत

अविनाश श्रीवास्तव                             
कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के ट्रक और कार के बीच हुयी टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कार पर सवार लोग जा रहे थे तभी फुलवरिया गांव के समीप राष्ट्रीय उच्चपथ 31 पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी।
इस दुर्घटना में कार पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान राम प्रसाद, सुनील कुमार और विकास कुमार के रूप में की गयी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

मैच: आउट होने से पहले 27 गेंदों पर 18 रन बनाएं

आबुधाबी। चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपनी लय हासिल करने के लिये जूझ रहे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बचाव करते हुए कहा कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के विकेट पर किसी भी बल्लेबाज के लिये रन बनाना आसान नहीं था। धोनी को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी निभानी थी लेकिन उन्होंने 20वें ओवर में आउट होने से पहले 27 गेंदों पर 18 रन बनाये।
चेन्नई ने यह मैच तीन विकेट से गंवाया और फ्लेमिंग ने माना कि उनकी टीम ने 10-15 रन कम बनाये। फ्लेमिंग ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह (धोनी) अकेला नहीं था। इस विकेट पर रन बनाना आसान नहीं था। बड़ा स्कोर करने या बड़े शॉट खेलने के लिये यह मुश्किल विकेट था इसलिए 137 रन का स्कोर भी पर्याप्त लग रहा था। उन्होंने कहा कि दोनों टीमें पारी के अंत में रन बनाने के लिये जूझ रही थी।
अगर हमने 10-15 रन और बनाये होते तो परिणाम अलग हो सकता था। फ्लेमिंग ने कहा कि दिल्ली ने आखिरी पांच ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की और ऐसे में रन बनाना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि रन बनाना मुश्किल था और दिल्ली ने इस बीच बहुत अच्छी गेंदबाजी की। उनके आखिरी पांच ओवर बहुत अच्छे थे, जिससे रन बनाना आसान नहीं था।

पार्टी के प्रदेश दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे सीएम

हरिओम उपाध्याय         
लखनऊ। किसानों से हुये समझौते के बाद हिंसा प्रभावित लखीमपुर में हालात तेजी से सामान्य हो रहे है।वहीं लखीमपुर खीरी मे प्रभावित किसान परिवारों से मिलने जाने के लिये अड़ी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को पुलिस निगरानी में सीतापुर में रखा गया है।
इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को लखनऊ पहुंचे जहां वह पार्टी के प्रदेश दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसके बाद उनका सीतापुर स्थित पीएसी परिसर जाने का कार्यक्रम है जहां पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पुलिस निगरानी में है। उधर, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भी लखीमपुर जाने की तैयारी में है। हालांकि इससे पहले वह लखनऊ मे साढे 11 बजे एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया मैनेजर नसीमुद्दीन सिद्दिकी ने कहा कि सीतापुर की पीएसी लाइन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की हिरासत को लेकर कांग्रेसी आक्रोशित हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा की हिरासत के 28 घंटे से ज्यादा हो चुके है। 24 घंटे से ज्यादा की पुलिस हिरासत ग़ैर क़ानूनी होती है। उन्हे अब तक अपने वकीलों से मिलने नहीं दिया गया। प्रशासन ने उन्हें हिरासत में लेने की कोई क़ानूनी वजह भी नहीं बतायी है। सीतापुर के पीएसी द्वितीय वाहिनी परिसर में हिरासत में रखीं गयीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वे हिरासत से छूटते ही लखीमपुर खीरी जाकर शहीद किसानों के परिजनों से मिलेंगी। प्रियंका गाँधी के साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी.श्रीनिवास, एमएलसी दीपक सिंह भी हिरासत में हैं। बाहर हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता डटे हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रियंका गांधी की ग़ैर क़ानूनी हिरासत को लेकर बेहद आक्रोश है। उनका कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा की निगरानी के लिये सरकार ने एक ड्रोन कैमरा भी तैनात किया है जिसका वीडियो कांग्रेसियों ने शेयर किया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ पहुंचे है। वह सीतापुर में प्रियंका गाँधी से मिलते हुए लखीमपुर खीरी जा सकते हैं। सोमवार को भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखीमपुर जाने का प्रयास किया था हालांकि सरकार ने निषेधाज्ञा का हवाला देकर प्रभावित जिले में जाने की अनुमति नहीं दी थी।
इस बीच लखीमपुर खीरी कांड में प्रभावित किसानों के परिवार से मिलने आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्डा, पंजाब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, विधायक बलजिंदर कौर और राहुल तहिलानी लखनऊ पहुंचे। ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक होटल में रूके आप नेताओं की भी लखीमपुर खीरी जाने की योजना है।

निश्चित रूप से देश का संविधान खतरे में है: राहुल

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी की घटना पर कहा है कि अगर किसी महिला को बगैर प्राथमिकी की हिरासत में रखा जाता है और किसी मंत्री का बेटा सत्याग्रहियों को अपनी गाड़ी से कुचलता है तो निश्चित रूप से देश का संविधान खतरे में है।
राहुल गांधी ने कहा कि सरकार लगातार गलत कदम उठा रही है और उसके हर कदम से देश का संविधान खतरे में आ रहा है। उन्होंने कहा कि एक मिनिस्टर का बेटा अगर अपनी गाड़ी के नीचे सत्याग्रही किसानों को कुचल दे, तो देश का संविधान ख़तरे में है। अगर वीडियो के सामने आने के बाद भी उसे हिरासत में ना लिया जाए तो देश का संविधान ख़तरे में है। उन्होंने कहा कि अगर एक महिला नेता को 30 घंटे तक बिना एफआरआई के हिरासत में रखा जाए तो देश का संविधान ख़तरे में है। अगर क़त्ल हुए पीड़ितों के परिवार से किसी को ना मिलने दिया जाए तो देश का संविधान ख़तरे में है। अगर ये वीडियो किसी को दुखी नहीं करता तो मानवता भी ख़तरे में है।

तीन दिवसीय अर्बन कानक्लेव का शुभारंभ किया

हरिओम उपाध्याय       
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के 75वें वर्ष के खास मौके पर मंगलवार को यहां आयोजित तीन दिवसीय अर्बन कानक्लेव का शुभारंभ किया और उत्तर प्रदेश को 4737 करोड़ रूपये की 75 परियोजनाओं की सौगात दी।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय व नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4737 करोड़ की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर राज्यपाल आंनदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद थे।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने 75 उत्कृष्ट हाउसिंग तकनीकों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, अर्बन ट्रांसपोर्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में अब तक की उपलब्धियों से सम्बंधित फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 75 जिलों के 75,000 लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से चाभी भी सौपेंगे और स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 10 स्मार्ट सिटीज की सफलता की 75 कहानियों पराधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया जायेगा। साथ ही, प्रदेश के विभिन्न शहरों में संचालन के लिए 75 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

तीन दिनी कार्यक्रम में 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश-बदला नगरीय परिवेश' राज्य पवेलियन की थीम तय की गई है, जिसके अंतर्गत विभिन्न मिशनों का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा, जिसमें स्टाल के केन्द्र में अयोध्या को प्रदर्शित करते हुए भव्य मॉडल का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन व स्मार्ट सिटी, अर्बन ट्रांसपोर्ट, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मेट्रो, आदि के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत प्रदेश के विभिन्न शहरों में कार्यान्वित आईसीसीसी/आईटीएमएस परियोजना का शहरों से लाइव प्रस्तुतीकरण भी होगा। उद्घाटन सत्र के बाद सेमिनार एवं वेबीनार के माध्यम से नगरीय विकास से संबंधित प्रौद्योगिकी पर चर्चा की जाएगी।
चार अलग-अलग सत्रों में मध्य-आय वाले घरों के लिए उपयुक्त नवीन निर्माण सामग्री और निर्माण प्रौद्योगिकियों का उपयोग, संसाधन, अवसर, बाधाएं और चुनौतियां, स्वदेशी/नवीन तकनीकों का उपयोग करते हुए प्रचार, प्रसार, प्रदर्शन और निर्माण के लिए रणनीति तथा आवास सुधार, शहरी परिदृश्य के परिवर्तन को सक्षम करने विषय पर विचार-विमर्श होगा। एक अन्य विशेष सत्र में उत्तर प्रदेश में पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में अपनाई गई रणनीतियां, क्षेत्र विशिष्ट केस स्टडीज, प्रमुख उपलब्धियां, सीख एवं आगे की राह विषय पर चर्चा की जाएगी।

बढ़ोतरी: 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ डीजल

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। तेल उत्पादक देशों के शीर्ष संगठन ओपेक के मांग के अनुरूप तेल उत्पादन नहीं बढ़ाने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के सात वर्ष के उच्चतम स्तर 81 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से मंगलवार को देश में पेट्रोल 25 पैसे और डीजल 30 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।
इससे देश के कुछ शहरों में पेट्रोल पहली बार 111 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया। लगातार चार दिनों की तेजी के बाद कल इन दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था लेकिन आज फिर से इसमें बढोतरी की गयी जिससे राजधानी दिल्ली में इनकी कीमतें अब तक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गयी।
इस वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब तक के रिकार्ड उच्चतम स्तर 102.64 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल भी सर्वकालिक उच्चतम स्तर 91.07 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह में पेट्रोल 1.24 पैसे महंगा हो चुका है। डीजल भी 10 दिनोें में से 2.45 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है। ओपेक देशों की कल बैठक हुयी जिसमें प्रतिदिन चार लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने का निर्णय लिया गया जबकि कोरोना के बाद अब वैश्विक स्तर पर इसकी मांग में जबरदस्त तेजी दिख रही है।
इस निर्णय के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में जबरदस्त तेजी दिखी। कल अमेरिकी बाजार में कारोबार बंद होने पर ब्रेंट क्रूड 2.28 डॉलर प्रति बैरल की तेजी लेकर 81.26 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 2.07 डॉलर की बढ़त के साथ 77.62 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

यूके: 72.90 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की

पंकज कपूर        
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के नगर पंचायत पोखरी में खण्डजा एवं सी.सी. मार्ग हेतु 97.06 लाख, नालियों के निर्माण हेतु 49.20 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के अन्तर्गत वार्ड न. 14 में अम्बेडकर पार्क के निकट उपलब्ध भूमि पर पार्क के निर्माण हेतु 72.90 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रायपुर की डांडा खुदानेवाला पेयजल योजना के प्रथम चरण हेतु 1.70 करोड़ रूपये, विधानसभा क्षेत्र मसूरी की कालीदास रोड पुनर्गठन सीवरेज योजना हेतु 4.89 करोड़, नगर निगम देहरादून के वार्ड नं. 01 में कुठालगांव पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 3.95 करोड़ रूपये, विधानसभा धर्मपुर की वार्ड नं. 70 लक्खीबाग को ओ.डी.एफ. मुक्त बनाने हेतु दरभंगा बस्ती में नई सीवर लाईन का कार्य एवं वार्ड के अन्य क्षेत्रों में सीवर लाईन/चैम्बर्स की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य हेतु 97 लाख 89 हजार रुपये, गैरसैंण में आधुनिक शौचालय निर्माण हेतु 41.36 लाख, सुशीला तिवारी हास्पिटल चौराहे से आई.टी.आई. नीम के पेड़ (रौला गधेरा तक) पुरानी ए.सी. एवं पी.वी.सी पाईप लाईन के स्थान पर नई एम.एस. एवं जी.आई. पाईप लाईन बिछाने हेतु 1 करोड़ 95 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र लालकुंआ बिन्दुखत्ता क्षेत्र में 200 शौचालय स्थापित किये जाने हेतु 50.00 लाख रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल के गांधी ग्राम ताकुला का गांधी स्टडी सेंटर एवं आरकाइव के रूप में विकास किये जाने हेतु 77.89 लाख रुपये, मुनस्यारी को पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किये जाने हेतु अवशेष धनराशि 27.95 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस सम्बन्ध में शासनादेश भी निर्गत कर दिया गया है।

कई घंटों तक बंद रहने के बाद बहाल हुईं सेवाएं

वाशिंगटन डीसी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप की सेवाएं कई घंटे तक बंद रहने के बाद आखिरकार बहाल हुईं। इस दौरान विश्वभर में लाखों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इन तीनों सोशल मीडिया मंच के उपयोगकर्ता काफी समय तक परेशान रहे, क्योंकि उन्हें बार-बार ‘एरर’ (त्रुटि) के संदेश आ रहे थे। इसके परिणामस्वरूप सिलिकॉन वैली स्थित फर्म फेसबुक के शेयरों में लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट भी आई।
फेसबुक ने ट्विटर पर कहा, ” दुनिया भर के लोगों और व्यवसायों के विशाल समुदाय जो हम पर निर्भर हैं। उनके लिए हमें खेद है। हम अपनी ऐप और सेवाओं तक पहुंच बहाल करने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं और यह जानकारी देकर खुशी हो रही है कि वे अब ऑनलाइन वापस आ रही हैं।
संयम रखने के लिए आप सभी का शुक्रिया।” फोटो साझा करने की ऐप ‘इंस्टाग्राम’ और संदेशों का आदान-प्रदान करने का मंच ‘व्हाट्सएप’ भी फेसबुक का है। फेसबुक के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी माइक श्रोफर ने ट्वीट किया, ”फेसबुक संचालित सेवाओं के बंद होने से प्रभावित सभी लोगों से माफी मांगता हूं।

हम नेटवर्किंग समस्याओं का सामना कर रहे हैं और टीमें इसे जल्द से जल्द ठीक करने और पुन: स्थापित करने के लिए काम कर रही हैं।” माइक श्रोफर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ”फेसबुक सेवाएं अब बहाल हो गई हैं। पूरी तरह ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है। हम पर निर्भर हर छोटे और बड़े व्यवसाय, परिवार और हरके व्यक्ति से। मैं माफी चाहता हूं। व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम ने भी अपने उपयोगकर्ताओं को सेवाएं बंद होने की जानकारी ट्विटर पर ही दी थी। ‘द वॉल स्ट्रीट’ पत्रिका के अनुसार, सेवाएं बंद होने के कारण फेसबुक के आंतरिक संचार उपकरणों में भी व्यापक व्यवधान पैदा हुआ, जिसमें कुछ ‘वॉयस कॉल’ और ‘कैलेंडर अपॉइंटमेंट’ तथा अन्य कार्यों के लिए उपयोग किए जाने वाली ऐप शामिल हैं।

फ्लाईओवर से नीचे गिरीं बस, 7 लोगों की मौंत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पूर्वी पंजाब प्रांत के खानेवाल जिले में एक यात्री बस के फ्लाईओवर से नीचे गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई है और 28 अन्य घायल हो गए हैं।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा यह हादसा रविवार देर रात उस समय हुआ जब बस का टायर फटने से ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया था। पुलिस ने कहा कि इस हादसे में पांच लोगाें की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि आज सुबह दो और लोगों ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
उन्होंने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस पूर्वी चकवाल जिले से कराची की ओर जा रही थी। बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि कुछ की हालत अभी काफी गंभीर बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि वाहनों की खराब हालत और बेतरतीब चलाने की वजह से अक्सर इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-416 (साल-02)
2. बुधवार, अक्टूबर 6, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अमावस्या, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त 06:13।
5. न्‍यूनतम तापमान -25 डी.सै., अधिकतम-33+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 4 अक्तूबर 2021

रक्षा क्षेत्र के ऊपर से उड़ाएं 100 सैन्य विमान: चीन

बीजिंग/ ताइपे। चीन अपनी बदमाशियों से बाज नहीं आ रहा है। ड्रैगन ने ताइवान के रक्षा क्षेत्र के ऊपर से लगभग 100 सैन्य विमान उड़ाए। जिसके बाद से ताइवान ने भी चीन को चेतावनी देने के लिए अपने विमान भेजे थे। अब इस मामले पर अमेरिका भी भड़क गया है और उसने चीन को चेतावनी दे दी है। अमेरिका ने इस मामले पर चीन से उसकी "उकसाने वाली सैन्य" गतिविधियों को रोकने के लिए कहा है।

अमेरिका ने अपने बयान में कहा , 'हम बीजिंग से अपील करते हैं कि वह ताइवान पर सैन्य, कूटनीतिक और आर्थिक दबाव और दंडात्मक कार्रवाई रोके।' ताइवान के रक्षा मंत्रालय न बताया कि चीन की वायु सेना ने शुक्रवार, शनिवार और रविवार को फिर से सैन्य विमानों को भेजा था। अकेले शनिवार को 39 विमानों को ताइवान के क्षेत्र में देखा गया था।

सिराथू में किया गया अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन

कौशांबी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद कौशांबी के सिराथू क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय आईटीआई विद्यालय सिराथू में सोमवार को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले का शुभारंभ सिराथू के बीजेपी विधायक शीतला प्रसाद पटेल , मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक लाल बहादुर के नेतृत्व में शुभारंभ किया गया। इस रोजगार मेले में क्षेत्र के 2000 विद्यार्थियों ने भाग लिया राजकीय आईटीआई विद्यालय में बाहर से आई हुई 16 कंपनियों ने अपने रोजगार देने के लिए भाग लिया। विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन इस रोजगार मेले किया गया। विद्यार्थियों ने राजकीय विद्यालय आईटीआई सिराथू के प्रिंसिपल वा टीचरों की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना के तहत क्षेत्र के बेरोजगार विद्यार्थियों को रोजगार मिलने का अवसर सरल हो गया है। विद्यार्थियों ने अपने प्रमाण पत्रों व डिग्री को लेकर रोजगार पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।
धर्मेंद्र सोनकर       

सीएम योगी ने अपनी वीटो टीम को लखीमपुर भेजा

हरिओम उपाध्याय       
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी वीटो टीम को लखीमपुर भेजते हुए खुद मानिटरिंग कर रहे हैं। ऐसे में अन्य राजनीतिक दलों द्वारा लगातार उथल-पुथल मचाते हुए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक राजनीति तेज हो चुकी है। वही लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार लखीमपुर पहुंचकर वहां के आला अधिकारियों के साथ बैठकर कर रहे हैं तो अभी हाल ही में एडीजी से डीजी बनाए गए एसएन साबत को भी छुट्टियों से वापस बुला लिया गया है। कानून व्यवस्था को देखते हुए नेट की सेवाएं बंद कर दी गई है। यूपी के समस्त जनपदों में अलर्ट कर दिया गया है। लखीमपुर के आसपास के बॉर्डर पर पुलिस तैनात हैं। लखीमपुर आने जाने वाले लोगों पर नजर बनी हुई है एवं गाड़ियों में चेकिंग की जा रही है लगातार।
पुलिस के रोकने पर निजी कार से प्रियंका निकलीं।
प्रियंका को पुलिस रोकने का प्रयास कर रही थीं।
कार में सवार होकर प्रियंका गांधी निकल चुकीं हैं।

राज्यमंत्री अजय को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाएं

हरिओम उपाध्याय     
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और लखीमपुर खीरी की निंदनीय घटना को देखते हुए यूपी की भाजपा सरकार को बर्खास्त किया जाए। साथ ही केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को भी मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए। लखीमपुर की घटना की वर्तमान सुप्रीम कोर्ट के जजों से जांच की जाए। दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आर डी गादरे ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना को बड़ी निंदनीय करार देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार हर तरह से नाकाम हो चुकी है। ना व्यवस्था कानून की रही न सुरक्षा की रही ना रोजगार के रही ना स्वास्थ्य विभाग की रही किसी काम की नहीं है और देश में प्रदेश में जंगलराज महसूस हो रहा है। माननीय राष्ट्रपति महोदय को तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश के हालत को मद्देनजर रखते हुए बर्खास्त कर देना चाहिए। चारों और किसान सड़कों पर बेहाल जिससे देश में काले कानून की व्यवस्था को खत्म किया जाए। किसानों ही नहीं देश में हर तबके की बहाली के लिए गौर किया जाए। देश की स्थिति हर तरह से डामाडोल हो चुकी है। देश में गुंडागर्दी आतंकवाद पनप रहा है। जिसमें देखने को मिलता है और उत्तर प्रदेश शासन और केंद्र शासन के सह पर हो रहे अत्याचार अधिकार चोरी सीनाजोरी गुंडागर्दी चरम सीमा पर है तो हम बहुजन मुक्ति पार्टी से ऐसे कार्यों की कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे पर हत्या का मुकदमा चलाया जाए और पिड़ीतों को 5-5- करोड़ रुपयों का मुआवजा दिया जाए। बहुजनों की सरकार आएगी तो बहुजनों को किसानों को मजदूरों को मजदूरों को न्याय मिल पाएगा। इस निरंकुश वादी फासीवादी सरकार ने देश को बेच डाला और किसान मजदूर मजलूम किसी की नहीं सुन रही है। अपनी मन मन मन मर्जी तानाशाही चला कर देश को गुलामी की ओर ले जा रही है। जिससे देश में चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है और भुखमरी की सीमाएं लांघ ने पर तैयार हैं लोग और आत्महत्या कर रहे हैं। विभिन्न तरीके से किसानों को मारा गया यह कोई हल्के में लेने की बात नहीं है। 11 महीनों से किसान मजदूर सड़क पर चिल्ला रहे हैं। लेकिन सरकार अपनी मनमानी कर रही है। इससे साबित हो जाता है कि इन्हें वोटों की नहीं चिंता। क्योंकि ईवीएम मशीन से घोटाला करने पर विश्वास है। शायद यदि ऐसा नहीं है तो ईवीएम को हटा देना चाहिए था अब तक और बैलेट पेपर से चुनाव कराने के लिए मंजूरी दे देनी चाहिए थी। यदि दिन सरकार के मन में कोई खोट नहीं ईवीएम मशीन को तुरंत हटाने का भी निर्णय लिया जाए। जिससे देश में बैलेट पेपर से आने वाले चुनाव हो और जनता को उनका हक मिल सके नहीं तो ईवीएम जब तक रहेगी। किसान, मजदूर, मजलूम और मूल निवासियों के हक और अधिकार सब खत्म होते रहेंगे।

मृतकों के परिवार को 1-1 करोड रूपये का मुआवजा

भानु प्रताप उपाध्याय         
शामली। जनपद के कांग्रेस जन आपको सादर अवगत कराना चाहते हैं कि दिनांक 3 अक्टूबर 2021 को लखीमपुर मे बीजेपी सांसद के पुत्र के द्वारा अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहे अन्नदाता किसानों को गाड़ी से कुचलकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। देश में सरकार चलाने वाले लोगो की इतनी मतिभ्रम हो गए हैं, कि जनता को जानवर समझने लगे हैं। मौजूदा सरकार की दमनकारी नितियों से अन्नदाता की आवाज को दबाकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। मृतकों के परिवार से मिलने के लिए लखीमपुर जा रही काँग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भी उत्तर प्रदेश की तानाशाही सरकार द्वारा रोका गया है। जिसकी हम कडी निंदा करते हैं।
अतः इस ज्ञापन के माध्यम से हम जनपद शामली के काँग्रेसजन आपसे मांग करते हैं कि इस घोर निंदनीय घटना में सम्मिलित लोगों के अतिशीघ्र कडी कार्यवाही की जाये तथा मृतकों के परिवार को  1-1 करोड रूपये का मुआवजा दिया जाये तथा घटना में लिप्त भाजपा के सांसद विधायक को बर्खास्त किया जाए।
ज्ञापन देने वालो मे अश्वनी शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दीपक सैनी, जिला अध्यक्ष 
प्रवीण तरार, जिला उपाध्यक्ष अनुज गोतम, शहर सीमा जाटव, जिला उपाध्यक्ष अकबर अन्सारी, प्रदेश सचिव  शैखरपाल, प्रदेश महासचिव पिछड़ा राशिद चोधरी, जिला महासचिव अंकुर मलिक, युवा जिला अध्यक्ष नफीस अली, जिला चेयरमैन अल्पसंख्यक मुनेश देवी, जिला उपाध्यक्ष महिला डाॅ मुन्हवर पवार, केराना ब्लाक अध्यक्ष श्रीपाल सिह उपाध्याय, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग गयुर चोधरी, ब्लाक अध्यक्ष शामली शमशीर खान, कैराना शहर अध्यक्ष प्रधुम्ण तोमर, जिला उपाध्यक्ष रामशरन नामदेव, वरिष्ठ कांग्रेस 
सन्तकुमार, ब्लाक अध्यक्ष काधला राहुल शमाॅ जिला सचिव रामपाल पांचाल महाबीर सैनी, सोरभ सैनी, युवा कांग्रेस आदि कांग्रेस जन शामिल हुए।

यूपी: अखिलेश की रिहाई की मांग पर प्रदर्शन किया

भानु प्रताप उपाध्याय         
जलालाबाद। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा भाजपा सरकार की गुडई नीतियों के खिलाफ एवं लखीमपुर खीरी मे भाजपा के ग्रह मन्त्री पुत्र द्वारा किसानो की निर्मम हत्या की गईं के विरूद्ध किसान परिवार से मिलने जाते हेतू सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को गलतपूर्ण तरीके से गिरफ्तार कर लिये जाने पर थानाभवन विधानसभा जलालाबाद दिल्ली हाइवे पर सपा नेता अब्दुल गफ्फार मलक,रविन्द्र प्रधान जोगी (प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग) ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ द्वारा योगी सरकार के खिलाफ ग्रह राज्य मंत्री का इस्तीफा एंंव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की रिहाई की मांग को लेकर जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। चोकी प्रभारी सचिन पुनिया ने पुलिस बल के साथ सपा नेताओ से बात कर अधिकारीयो द्वारा इंसाफ की बात मिलने को लेकर जाम खुलवाया गया। सपा नेता अब्दुल गफ्फार मलक ने कहा कि जिस प्रकार आज सरकार ओर प्रशासन की गलत नीतियों का विरोध एव इंसाफ की लडाई लड़ने के लिए सपा कार्यकर्ता मर मिटने को तैयार है। साथ रहे इसरार मलिक,सलीम मलिक,कालू खा(मेम्बर)बाबू तेली,मकबूल मलक,फुरकान कुरैशी,सावेज जाफरी,आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने तहसील पर धरना-प्रदर्शन किया

अतुल त्यागी      
हापुड़। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई घटना को लेकर सोमवार को प्रसपा के कार्यकर्ताओं ने नगर के तहसील चौराहे पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने मोदी, योगी व भाजपा सरकार विरोधी नारे भी लगाए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद प्रसपा कार्यकर्ता शांत हुए और एसडीएम सत्यप्रकाश व सीओ सदर एसएन वैभव पांडे को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पदम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों प्रसपा कार्यकर्ता सोमवार को तहसील चौराहे पर अपने- अपने हाथों में झंडे लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में किसानों के साथ घटित हुई घटना को लेकर मोदी, योगी व भाजपा सरकार का विरोध करते हुए जमकर धरना प्रदर्शन किया।
 कार्यकर्ताओं ने मोदी, योगी व भाजपा विरोधी नारे भी लगाए। जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में अन्नदाताओं का नरसंहार किया गया। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा सरकार का यह तानाशाही रवैया अब चलने वाला नहीं है। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही कर इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व न्यायिक जांच तथा मृतकों के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की पुरजोर मांग की।
धरना प्रदर्शन में जिला प्रमुख महासचिव अय्यूब सिद्दीकी, युवजन सभा जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रिजवान एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष सचिन चौधरी, महिला सभा जिलाध्यक्ष विनीता चौधरी, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष रफत त्यागी, छात्र सभा जिलाध्यक्ष युदिष्ठर यादव, नगर अध्यक्ष हापुड़ वसीम रिजवी, जिला सचिव हरिराज गुर्जर, छात्र सभा प्रदेश सचिव मोहित नागर, विकास त्यागी, विनीत त्यागी, वसीम अंसारी, चंद्रपाल सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, आशिन्द्र निर्वाण, मोहित प्रजापति, नीरज चौधरी, योगेश प्रजापति व हरेंद्र जाट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

फंदे से लटकी मिली मां-बेटी की लाश, फैली सनसनी

रांची। मां-बेटी की सोमवार को फंदे से लटकी लाश मिली है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मामला झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के राजबंधा गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीया महिला वर्ष 2016 से राजबंधा के जितेंद्र पासवान के घर उसकी दूसरी पत्नी बन कर रह रही थी। बताया जा रहा है कि वर्ष 2016 में महाराष्ट्र के नागपुर में लव मैरिज करने के बाद जितेंद्र पासवान संगीता और उसकी बेटी अंजली को लेकर अपने घर राजबंधा आ गया था। महिला उसके बाद से अपनी 12 वर्षीय पुत्री अंजली के साथ रह रही थी। 

आईपीएल का दूसरा चरण भारत में नहीं खेला जाएगा

आबुधाबी। नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन ने यहां रविवार को आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद कहा कि उन्होंने जितना सोचा था, विकेट उससे ज्यादा धीमा रहा। इन परिस्थितियों में गेंद पावरप्ले में जल्दी स्विंग हुई।लेकिन यह पिच सुस्त थी।
मोर्गन ने कहा, " हमें अच्छी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण की जरूरत थी और हमने यह किया। शुभमन ने बहुत अच्छा खेला और लक्ष्य का पीछा किया। शाकिब के आने से टीम की बल्लेबाजी को गहराई मिलती है। उनके आने से बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। हमें नहीं पता था कि आईपीएल का दूसरा चरण भारत में नहीं खेला जाएगा।लेकिन हमने यहां की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है और अच्छी तरह से इसमें ढले हैं। हमारा ध्यान अच्छा क्रिकेट खेलने पर है और हमने पिछले तीन हफ्तों में ऐसा किया है। ड्रेसिंग रूम में गेम प्लान का अच्छा असर पड़ा है और लोग हाथ बढ़ा रहे हैं। हमने धीमी परिस्थितियों के अनुकूल होने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और मैं इससे खुश हूं। 

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...