सोमवार, 27 सितंबर 2021

सेडान यारिस की बिक्री तत्काल प्रभाव से होगीं बंद

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने सोमवार को कहा कि वह ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी उत्पाद रणनीति के तहत भारत में अपनी मध्यम आकार की सेडान यारिस की बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद कर देगी। कंपनी ने भारतीय बाजार में मई 2018 में यारिस उतारी था।
इसकी कीमत 8.75 लाख रुपये से 14.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गयी थी। यह सेडान होंडा सिटी, ह्यूंदे वरना और मारुति सुजुकी सियाज के वर्ग में पेश की गयी थी। हालांकि, लगभग 19,800 इकाइयों की थोक बिक्री के
साथ, बाजार में इसे ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने 27 सितंबर, 2021 से भारत में यारिस को बंद करने की घोषणा की है। यह कदम उन्नत तकनीकों और उत्पाद की पेशकश के माध्यम से ग्राहकों की लगातार बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए टोयोटा की उत्पाद रणनीति का एक हिस्सा है।

अपनी त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी हुआ

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। आजकल की भागदैड़ वाली जिंदगी में अपनी त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरुरी हो गया है। अपने आप को खूबसुरत बनाने के लिए आजकल महिलाएं पता नहीं कितने पैसे पार्लर में कर्च कर देती हैं साथ ही खुद भी अलग-अलग उपाय ढूंढती रहती हैं। महिलाएं अपनी त्वचा के अनचाहे बालों को लेकर काफी परेशान रहती हैं। बॉडी के बालों को वैक्सिंग, रेजर और अन्य टीट्रमेंट्स की मदद से हटाया जा सकता है। लेकिन चेहरे के बाल बहुत नाजुक होते है। इन बालों को हटाने के लिए थ्रेडिंग या वैक्सिंग करा सकते हैं, लेकिन ये कारागर माध्यम नहीं है। इसके अलावा रैशेज, रेडनेस की समस्या भी हो सकती है।
ऐसे में फेशियल हेयर को हटाने के लिए आप घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे कई उपाय हैं जिन्हें अपनाने से आसानी से बालों को हटाने में मदद मिल सकती है। साथ ही इसका कोई कई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। अगर आप भी चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा चाहती हैं तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने दा रहे हैं। इन उपायों से आप जल्द ही अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं।
हल्दी और बेसन है लाभकारी।
हल्दी और बेसन त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होती है।हल्दी में कुदरती गुण और तत्व मौजूद होते हैं जो चेहरे की त्वचा को चमकाने में मदद करते हैं। हल्दी और बेसन का इसका इस्तेमाल कई सालों से स्किन केयर रूटीन में किया जाता है। लेकिन बेसन और हल्दी का इस्तेमाल कर त्वचा के अनचाहे बालों से छुटकारा आसानी से पाया जा सकता है। ये प्राकृतिक तरीका है जिसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इसके लिए आपको दो चम्मच बेसन में एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच बेसन और पांच चम्मच दूध मिलाना है। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये मिश्रण अच्छी तरह से सूख जाए तो इसे हटा दें।

खेल: मुंबई इंडियंस को अंदाज में 54 रनों से हराया

कविता गर्ग            
मुबंई। आईपीएल 2021 में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने रविवार को पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में 54 रनों से हरा दिया। बेंगलोर से मिले 166 रनों के लक्ष्य में मुंबई का मिडिल ऑर्डर एकदम बिखर गया, जिसकी वजह से टीम को यूएई में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। टीम की तरफ से ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर निराश किया। इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन इसलिए भी मायने रखता है, क्योंकि इनको अगले महीने नेशनल टीम की तरफ से टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है। बेंगलोर के खिलाफ मैच हारने के बाद किशन काफी निराश नजर आए। ऐसी स्थिति में आरसीबी के कप्तान विराट ने इस युवा खिलाड़ी से बात की और उनको हिम्मत दी। इस पूरे वाकये का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अपने प्रदर्शन से निराश ईशान विराट के सामने लगभग रोते हुए नजर आ रहे हैं। विराट ने इस मुश्किल समय में किशन को हिम्मत दी और उनके कंधे पर हाथ रखते हुए बात की। विराट भी जानते हैं कि यह खिलाड़ी अगर फॉर्म में लौटेगा तो उनका और देश का ही फायदा होगा।
ईशान के मौजूदा फॉर्म पर नजर दौड़ाई जाए तो वे अब तक आईपीएल 2021 के यूएई लेग में खेले गए तीन मैचों में मात्र 34 रन ही बना सके हैं। उन्होंने सबसे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 रन बनाए और उसके बाद अगले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 14 रन ही बना पाए। उनकी खराब फॉर्म का सिलसिला आरसीबी के खिलाफ भी देखने को मिला, जहां वे मात्र 9 रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने। बेंगलोर से हारने के बाद मुंबई लेटेस्ट प्वॉइंट टेबल में 10 मैचों में छठी हार के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा पर निशाना

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा ने जातिगत आधार पर सिर्फ वोट बैंक को साधने के लिए नए मंत्री बनाए हैं।
सुश्री मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा ने कल उत्तर प्रदेश में जातिगत आधार पर वोटों को साधने के लिए जिनको भी मंत्री बनाया है, बेहतर होता कि वे लोग इसे स्वीकार नहीं करते,क्योंकि जब तक वे अपने-अपने मंत्रालय को समझकर कुछ करना भी चाहेंगे, तब तक यहाँ चुनाव आचार संहिता लागू हो जायेगी।
उन्होने कहा, " पिछड़े समाज के विकास तथा उत्थान के लिए अभी तक वर्तमान भाजपा सरकार ने कोई भी ठोस कदम नहीं उठाये हैं, बल्कि इनके हितों में पूर्व की बसपा सरकार ने जो भी कार्य शुरू किये थे, उन्हें भी अधिकांश बन्द कर दिया गया है। इनके इस दोहरे चाल-चरित्र से इन वर्गाें को सावधान रहने की सलाह है। 
 मायावती ने उत्तर प्रदेश की सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा, " भाजपा सरकार पूरे साढ़े चार वर्षों तक यहाँ के किसानों की घोर अनदेखी करती रही व गन्ना का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया, जिस उपेक्षा की ओर सात सितम्बर को बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मेरे द्वारा इंगित किया गया। अब चुनाव से पहले इनको गन्ना किसान की याद आई है, जो इनके स्वार्थ को दर्शाता है। उन्होंने कहा, " केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार की किसान-विरोधी नीतियों से पूरा किसान समाज काफी दुःखी व त्रस्त है, लेकिन अब चुनाव से पहले गन्ना का समर्थन मूल्य को थोड़ा सा बढ़ाना खेती-किसानी की मूल समस्या का सही समाधान नहीं। ऐसे में किसान इनके किसी भी बहकावे में आने वाला नहीं है।"

एसएसपी घोड़े पर सवार होकर सड़क पर निकलें

हरिओम उपाध्याय        
गोरखपुर। एसएसपी सवेरे-सवेरे घोड़े पर सवार होकर सड़क पर निकलें। उनके पीछे-पीछे चार अन्य घुड़सवार पुलिसकर्मी भी चल दिए। एसएसपी का अश्व जैसे ही एक चौराहे पर मुड़ा तो साथ चल रहा लाव लश्कर भी उनके पीछे-पीछे हो लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सवेरे की सैर करने निकले लोगों को देखा तो उनसे बातचीत करने के लिए घोड़े से नीचे उतर गए। एसएसपी ने सवेरे की सैर करने निकले लोगों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया और भरोसा दिलाया कि सवेरे शहर के दौरान उन्हें कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। स्टन्टबाज बाइकर्स के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा सवेरे-सवेरे घोड़े पर महानगर के हालात जानने के लिए निकल पड़े मॉर्निंग वॉक पर निकले। लोगों ने जब एसएसपी को घोड़े पर सवार होकर सड़क पर घूमते देखा तो वह आश्चर्यचकित रह गए। एसएसपी घोड़े पर आगे-आगे चल रहे थे और उनके पीछे अन्य घुड़सवार पुलिसकर्मी थे। पैडलेगंज से सर्किट हाउस की ओर जाने वाली सड़क पर जैसे ही उनके घोड़े ने टर्न लिया वैसे ही उनके पीछे चल रहे पुलिसकर्मी भी सचेत हो गए। एसएसपी ने पुलिस कर्मियों से बातचीत की और फिर घोड़े को लेकर आगे की तरफ बढ़ गए। अभी एसएसपी कुछ दूर आगे ही चले थे कि उन्हें सवेरे की सैर पर निकले लोग दिखाई दे गए। उन्हें देखते ही एसएसपी घोड़े से नीचे उतरे वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उनके घोड़े की लगाम पकड़ ली। एसएसपी ने सैर कर रहे लोगों से बातचीत की और उनसे सवाल किया कि सवेरे के समय सैर करते हुए तुम्हें कोई दिक्कत तो नहीं होती। एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ युवक सवेरे की सैर करने वाले लोगों के बीच अपनी बाइक पर सवार होकर पहुंच जाते हैं और स्टंट करने लगते हैं। इस दौरान यह चिंता बनी रहती है कि कहीं बाइक अनियंत्रित होकर किसी के घायल होने का कारण ना बन जाए। एसएसपी ने भरोसा दिलाया की स्टंट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

किसान संगठनों के 'भारत बंद' का समर्थन किया

हरिओम उपाध्याय          
लखनऊ। नये कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के भारत बंद का समर्थन करते हुये कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया कि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिये लागू किये गये कृषि कानूनों के विरोध में पूरा देश अन्नदाताओं के साथ खड़ा है।
वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट किया " खेत किसान का,मेहनत किसान की, फसल किसान की लेकिन भाजपा सरकार इन पर अपने खरबपति मित्रों का कब्जा जमाने को आतुर है।
उन्होने दावा किया कि पूरा लखनऊ हिंदुस्तान किसानों के साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काले क़ानून को वापस लें।
गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों के विरोध में आज भारत बंद का आवाहन किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों को छोड़ कर समूचे राज्य में हालांकि बंद का कोई असर नहीं दिख रहा है।

दर्दनाक: प्रेमी ने गर्लफ्रेंड की आंखों में ग्लू डाला

ब्रासीलिया। ब्राजील में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ ऐसा किया कि उसे अस्पताल भर्ती कराना पड़ा। प्रेमी ने गर्लफ्रेंड की आंखों में ग्लू डाल दिया।जिससे उसकी आंखें चिपक गईं और वो दर्द से छटपटाने लगी। पीड़ित महिला को इस बात की चिंता है कि उसकी आंख पहले की तरह ठीक हो पाएंगी या नहीं। हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो सका है कि बॉयफ्रेंड ने जानबूझकर ऐसा किया या फिर ये महज एक गलती थी।
‘मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, चौंकाने वाली ये घटना ब्राजील के कचोइरो डी इतापेमिरिम शहर की है। यहां रहने वालीं रेजिना अमोरम को ग्लूकोमा नाम की आंखों की एक गंभीर बीमारी है। इसके लिए वह रोजाना अपनी आखों में ड्रॉप डालती हैं। एक दिन रेजिना के बॉयफ्रेंड ने उनकी आंखों में आई ड्रॉप की जगह सुपरग्लू डाल दिया, जिससे उनकी दाईं आंख बुरी तरह चिपक गई।
रेजिना अपनी आंखों की दवाएं फ्रिज में रखती हैं। हाल ही में उनके बॉयफ्रेंड ने एक सुपरग्लू की ट्यूब उसी जगह पर रख दी। 
दोनों ट्यूब के एक ही जगह पर होने की वजह से कन्फ्यूजन हो गया और रेजिना को पता ही नहीं चला कि जिसे वो आंखों में डालने जा रही हैं वो सुपरग्लू है। रेजिना आईड्राप के इस्तेमाल के लिए बॉयफ्रेंड की मदद मांगी। इसके बाद बॉयफ्रेंड ने आईड्रॉप की जगह सुपरग्लू की कुछ बूंदें रेजिना की आंखों मे डाल दीं। कुछ ही देर बाद रेजिना को आंखों में तेज जलन के साथ असहनीय दर्द होने लगा।
दरअसल, सुपरग्लू और आईड्रॉप के नाम लगभग एक जैसे थे, इसलिए रेजिना को कुछ अहसास ही नहीं हुआ। आनन-फानन में रेजिना को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि ग्लू में केमिकल होता है, इसलिए उन्हें असहनीय पीड़ा हुई। इससे कॉर्निया भी डैमेज हो सकता था। रेजिना ने कहा, ‘घटना वाले दिन पूरी रात मेरी आंखों से पानी बहता रहा। हालांकि, वक्त पर इलाज मिलने के कारण मेरी आंखों की रोशनी जाने से बच गई। हालांकि, आंखों सूजन अभी भी है।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...