शुक्रवार, 17 सितंबर 2021

नये सिरे से चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ(एनआरएआई) के मोहाली में होने वाले चुनावों से एक दिन पहले खेल मंत्रालय ने निशानेबाजी संघ को नये सिरे से चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये हैं। क्योंकि अध्यक्ष पद के उम्मीद्वार श्याम सिंह यादव ने चुनावों के लिये चुनाव अधिकारी नियुक्त किये जाने में ‘हितों के स्पष्ट टकराव’ का हवाला दिया है।
करवाएगा क्योंकि यह मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में लंबित है और सुनवाई की अगली तारीख दिसंबर है। मौजूदा अध्यक्ष रानिंदर सिंह फिर से इस पद के लिये चुनाव लड़ रहे हैं जिसमें उन्हें यादव चुनौती दे रहे हैं। मंत्रालय के निर्देश के बाद चुनावों को अमान्य ठहराया जाना तय है।
उत्तर प्रदेश राज्य राइफल संघ के अध्यक्ष यादव की याचिका पर कार्रवाई करते हुए मंत्रालय ने आदेश दिया कि यह सुनिश्चित करने के लिये कि राष्ट्रीय खेल संहिता 2011 का उल्लंघन न हो, चुनाव अधिकारी बदला जाना चाहिए। यादव उत्तर प्रदेश के जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के सांसद हैं जबकि रानिंदर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह के पुत्र हैं।
चुनाव अधिकारी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) मेहताब सिंह गिल हैं और याचिकाकर्ता के अनुसार उनकी नियुक्ति निष्पक्ष तरीके से नहीं की गयी। मंत्रालय ने अपने पत्र में कहा, ”याचिकाकर्ता ने यह भी तर्क दिया है कि चुनाव अधिकारी को पंजाब राज्य सतर्कता आयोग अधिनियम के तहत पंजाब राज्य का मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीसी) नियुक्त किया गया था। ”
इसमें कहा गया है, ”और उक्त पद के लिए उनके नाम की सिफारिश एनआरएआई के वर्तमान अध्यक्ष के एक करीबी रिश्तेदार की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने की है।” इस पत्र की एक प्रति पीटीआई के पास भी है। पत्र के अनुसार, ”याचिकाकर्ता ने जो बात उठायी है उससे चुनाव अधिकारी और संबंधित हितधारकों के बीच निजी और पेशेवर संबंधों से हितों का स्पष्ट टकराव नजर आता है।”
पत्र में कहा गया है, ”इसलिए एनआरएआई को नये चुनाव अधिकारी की नियुक्ति करने और भारतीय राष्ट्रीय खेल विकास संहिता 2011 के प्रावधानों के अनुरूप निष्पक्ष, उद्देश्यपूर्ण और पारदर्शी तरीके से अपनी संचालन संस्था के चुनाव कराने के लिये नयी चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया जाता है। ”
यादव ने रानिंदर सिंह के कार्यकाल को लेकर भी आपत्ति उठायी थी लेकिन मंत्रालय ने पाया कि वह फिर से चुनाव लड़ सकते हैं। खेल संहिता के अनुसार, ‘भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) सहित किसी भी एनएसएफ (राष्ट्रीय खेल महासंघ) का अध्यक्ष अधिकतम 12 साल तक अपने पद पर रह सकता है।” इस आधार पर रानिंदर सिंह की उम्मीद्वारी वैध है क्योंकि वह 2022 के आखिर में 12 साल पूरा करेंगे। रानिंदर ने इससे पहले 2010 और 2017 के चुनावों में भी अध्यक्ष पद के चुनाव में यादव को हराया था।

सचिव पलांडे को भ्रष्टाचार के केस में निलंबित किया

कविता गर्ग    
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के पूर्व निजी सचिव संजीव पलांडे को भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित कर दिया है। पलांडे की गिरफ्तारी के तीन महीने बाद यह कदम उठाया गया है। पलांडे को इस वर्ष 26 जून को गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज मामले की जांच की जा रही है।
सरकारी आदेश में कहा गया कि पलांडे को सात जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजा गया था और फिर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वह 48 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रहे। महाराष्ट्र सिविल सेवा नियमों के अनुसार, 26 जून को गिरफ्तार किए जाने के वक्त से अगले आदेश तक वह निलंबित माने जाएंगे। यह आदेश 16 सितंबर को जारी किया गया।
आदेश में कहा गया कि निलंबन अवधि के दौरान पलांडे का मुख्यालय मुंबई शहर के जिला कलेक्ट्रेट में होगा और वह जिलाधिकारी की अनुमति के बिना मुंबई शहर नहीं छोड़ सकेंगे। पलांडे अतिरिक्त जिलाधिकारी रैंक के अधिकारी थे। ईडी ने 31 अगस्त को एक पत्र के माध्यम से राज्य सरकार को पलांडे की गिरफ्तारी और उन्हें हिरासत रखे जाने के संबंध में जानकारी दी थी।
गौरतलब है कि पलांडे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता देशमुख के खिलाफ धन शोधन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने तत्कालीन पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से शहर के होटलों और बार से प्रति माह 100 करोड़ रुपये वसूलने को कहा था। देशमुख ने इन आरोपों से इनकार किया है।

डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर डेब्यू कर सकते हैं रणबीर

कविता गर्ग     
मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर डेब्यू कर सकते हैं।
बॉलीवुड में चर्चा है कि रणबीर कपूर जल्द ही डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर डेब्यू कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि वह इरोज नाउ के साथ काम करेंगे, जिसका टाईटल 'ऐसा वैसा प्यार' होने वाला है। इस फिल्म में चार अलग-अलग तरह की लव स्टोरीज दिखायी जायेगी। यदि सबकुछ सही रहा तो रणबीर इस फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में जल्द नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म में भी नजर आएंगे।

तेलांगना कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने माफी मांगीं

हैदराबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ अपनी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर तेलांगना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने उनसे माफी मांग ली है। तेलंगाना कांग्रेस चीफ ने पिछले दिनों अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता को गधा कहा था और उन्हें पार्टी से निकाले जाने की बात कही थी। इस मामले के बाद कांग्रेस नेता की अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद तेलंगाना कांग्रेस चीफ ने शशि थरूर से माफी मांग ली है।
मलकागिरी से सांसद एवं तेलंगाना कांग्रेस के चीफ सांसद रेवंथ रेड्डी ने पिछले दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को गधा बताते हुए उन्हें पार्टी से निकाले जाने की बात कही थी। इसके बाद कांग्रेस चीफ की इस कथित अपमानजनक टिप्पणी की मीडिया रिपोर्टों को लेकर जब कांग्रेस के नेताओं ने नाराजगी जताई तो उसके बाद रेवंथ रेड्डी ने शशि थरूर से माफी मांग ली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को फोन करते हुए माफी मांगने वाले मलकागिरी के सांसद रेवंथ रेड्डी ने ट्वीट किया है कि मैंने शशि थरूर जी से बातचीत कर यह बताया है कि मैं अपनी टिप्पणी वापस लेता हूं और दोहराता हूं कि मैं अपने वरिष्ठ सहयोगी को सर्वाेच्च सम्मान देता हूं। उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर को उनके शब्दों से पहुंची किसी भी तरह की ठेस के लिए खेद व्यक्त किया है।

फिल्म 'खो गए हम कहां' बनाने जा रहें हैं फरहान

कविता गर्ग      
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर फिल्म 'खो गए हम कहां' बनाने जा रहे हैं।
फरहान अख्तर ने हाल ही में अपनी एक नई फिल्म 'खो गए हम कहां' की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म में अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को फरहान अख्तर के अलावा जोया अख्तर और रीमा कागती भी प्रोड्यूस कर रही हैं। अर्जुन वरैन सिंह फिल्म निर्देशित करेंगे।
बताया जा रहा है कि यह फिल्म बॉम्बे शहर में तीन दोस्तों की कहानी है। अनन्या पांडे ने फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, "अपने दोस्तों खोजों और आपको फॉलोअर्स की जरूरत नहीं पड़ेगी।

चिकित्सा अधिकारी को प्रभाव से निलंबित किया

मनोज सिंह ठाकुर        
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन संभागायुक्त ने टीकाकरण महाअभियान के दौरान अनुपस्थित रहने पर एक चिकित्सा अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
संभागायुक्त संदीप यादव ने संभाग के देवास जिले के भौरासा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में टीकाकरण महाअभियान के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ जावेद पटेल को कर्त्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहने और शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

11 आरोपियों के खिलाफ उम्रकैद की सजा सुनाईं

मनोज सिंह ठाकुर        
भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले की एक अदालत ने एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में ग्यारह आरोपियों के खिलाफ दोष सिद्ध होने पर उम्रकैद की सजा सुनायी है।
अभियोजन के अनुसार भारौली थाने के गोरम गांव में 27 अगस्त 2011 को युवक सितंबर शर्मा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपियों में छुन्ना शर्मा, बंटू, कुल्लू, सोनू, मिथुन शर्मा, ज्ञान सिंह, रवि यादव, बलवीर यादव, कुल्लू, राजू व मनोज शर्मा को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है।
जिला न्यायालय के चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश अनीस खान ने कल यह सजा सुनायी है।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...