बुधवार, 18 अगस्त 2021

दसवीं कक्षा का अंग्रेजी पेपर देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

राणा ओबरॉय        

सिरसा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला आज दोपहर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर देने यहां पहुंचे। चौटाला ने आज यहां बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले दसवीं कक्षा के सभी विषयों के पेपर दिए थे जबकि वह अंग्रेजी विषय में फेल हो गए। इसलिए अब वह अंग्रेजी विषय का कंपार्टमेंट का पेपर दे रहे हैं। 

उन्होंने इस पेपर की पूरी तैयारी की है। विश्वास है कि वह अच्छे अंक लेकर इस पेपर में पास होंगे। सिरसा के आर्य समाज रोड पर आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने बाहरवीं कक्षा की भी परीक्षा दी हुई है। लेकिन भिवानी बोर्ड ने उनका परिणाम रोक लिया है।उन्होंने इसकी वजह दसवीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर में पास न होना बताया है।

कब्जा करने के बाद व्यापार पर गहरा असर पड़ा

काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबानियों के कब्जा करने के बाद व्यापार पर भी गहरा असर पड़ा है। मेवा का कारोबार ठप हो गया है। इससे बरेली के व्यापारियों का करीब 40 करोड़ रुपये का माल फंस गया। रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटे व्यापारियों ने पहले ही आर्डर दे दिया लेकिन अब आर्डर पर माल आना मुश्किल हो गया है। व्यापारी अफगानिस्तान से किशमिश, अखरोट, बादाम, अंजीर, पिस्ता मेवा मंगाते हैं। इस साल बेरी और सीड्स की मांग भी बढ़ी है। बताते हैं कि विदेशी व्यापार में उधार नहीं होता है, इसलिए आर्डर देने के साथ भुगतान पहले ही करना पड़ता है। वहीं, मेवा नहीं आने का असर साफ नजर आने लगा है। जिन व्यापारियों के यहां मेवा रखी है, उन्होंने 200 से 350 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दाम बढ़ा दिए हैं।

शाहजहांपुर सेक्शन पर ट्रेन संचालन को हरी झंडी दी

सदींप मिश्र                 
बरेली। पीलीभीत-शाहजहांपुर सेक्शन पर अब यात्री ट्रेन संचालन के लिए हरी झंडी दे दी गई है। बता दें कि पीलीभीत-शाहजहांपुर सेक्शन को मीटरगेज से ब्राडगेज में परिवर्तित करने का काम शुरू किया गया था। जिसका तीन चरणों में पीलीभीत से बीसलपुर, बीसलपुर से शहबाजनगर और शहबाजनगर से शाहजहांपुर का सीआरएस निरीक्षण हुआ था। 
बीते दिनों शाहजहांपुर से शहबाजनगर तक मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त लतीफ खान ने टेक्निकल अधिकारियों के साथ रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया था। जिसे यात्री ट्रेन संचालन के लिए हरी झंडी दे दी गई। रेल सुरक्षा आयुक्त ने अपनी रिपोर्ट में पीलीभीत-शाहजहांपुर सेक्शन को संचालन के लिए सही बताया है।
मंडल के जनसपंर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीलीभीत-शाहजहांपुर सेक्शन को सीआरएस निरीक्षण में हरी झंडी मिल गई है। ऐसे में अब ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए प्रस्ताव बनाकर रेल बोर्ड को भेजा गया है। जिसकी अनुमति मिलने के बाद यात्री ट्रेनें इस सेक्शन पर चलना शुरू हो जाएंगी।

एलएलबी: विषम सेमेस्टर के रिजल्ट जारी किएं

सदींप मिश्र                    
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने मंगलवार को एलएलबी के दो महाविद्यालयों के विषम सेमेस्टर के रिजल्ट जारी कर दिए। अंक अपलोड न होने की वजह से केजीके कॉलेज मुरादाबाद के एलएलबी प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर और कुंदन सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ लॉ अमरोहा के एलएलबी तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट रुका हुआ था।
मंगलवार को विषम सेमेस्टर के अपडेट रिजल्ट जारी किए। वहीं मंगलवार को भी स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष के प्रोन्नत छात्रों के रिजल्ट जारी नहीं हो सके हैं। जबकि 16 अगस्त से द्वितीय वर्ष की कक्षाएं संचालित हो चुकी हैं। अभी मुख्य परीक्षा के परिणाम भी 31 अगस्त तक जारी करना विश्वविद्यालय के बड़ी चुनौती है, क्योंकि 28 अगस्त तक स्नातक की प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाएं होंगी।

शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत माना गया

शिव कल्याणकारी और पालनहार हैं। वह कलयुग में भी अपने भक्तों की हर कदम पर रक्षा करते हैं। शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत मंगलकारी माना गया है। सायं काल को प्रदोष काल कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि शिव प्रदोष काल में कैलाश पर्वत के रजत भवन में इस समय नृत्य करते हैं और देवता उनके गुणों की स्तुति करते हैं। इस समय वह प्रसन्न मुद्रा में होते हैं और इस वक्त भक्तों द्वारा की गई उनकी पूजा और मनोकामना वह आसनी से टाल नहीं पाते हैं। ऐसे में अगर प्रदोष व्रत किसी खास दिन और किसी खास योग में पड़ता है तो उसका महत्व बढ़ जाता है।
ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश मिश्रा ने बताया कि हर महीने में प्रदोष व्रत शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 20 अगस्त को रखा जाएगा। प्रदोष व्रत का तिथि, योग, और वार के संगम से महत्व बढ़ जाता है। कुल 27 योग होते हैं। 20 तारीख को शुक्रवार के दिन आयुष्मान योग पड़ रहा है जो इस व्रत को खास बनाता है। इस दिन व्रत रखने से यश, आयु और वैभव प्राप्त होता है। इसी प्रकार हर दिन के हिसाब से व्रत के बाद मिलने वाले वरदान कुछ खास हो जाते हैं।
पं. मिश्रा ने बताया कि कलयुग में मानसिक शांति की समस्या आम होती जा रही है। सोमवार को चन्द्रमा प्रधान होता है। जब प्रदोष व्रत इस दिन पड़ता है तो अभिषेक करने से मन को शांति मिलती है और मनोस्थिति मजबूत होती है। इस दिन व्यक्ति को ध्यान मुद्रा में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
मंगलवार का दिन शरीर और रक्त का कारक माना जाता है। चिकित्सक द्वारा दी गई दवाओं के साथ  शिव की पूजा अर्चना करने से रक्त संबंधी बीमारियों से आराम मिलता है। इस दिन शिव मंगलकारी वरदान देते हैं इसलिए किसी के घर में काफी दिनों से मांगलिक कार्य न हुए हो या घर में किसी की शादी नहीं हो रही हो तो मंगवार को पड़ने वाला प्रदोष यह सारी समस्याओं को दूर कर देता है।
बुधवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यापार कार्यों में आश्चर्य जनक लाभ होते देखा जा सकता है। इस दिन प्रदोष व्रत और अभिषेक करने से बुद्धि कुशार्ग होती है और व्यक्ति सद्मार्ग पर चलता है। परिवार में सभी सदस्यों का कल्याण होता है।
गुरूवार को पड़ने वाले कल्याणकारी प्रदोष व्रत का फल जातक को अध्यात्म की ओर ले जाता है। कलयुग में लोग भगवान से थोड़ा दूर होते जा रहे हैं। इस दिन की जाने वाली शिव की पूजा से भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है। लोगों में सकरात्मकता का संचार होता है।
शुक्र प्रतिष्ठा और सौन्द्रर्य का कारक होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा से दाम्पत्य जीवन में सुधार आता है। परिवार में परस्पर प्रेम बढ़ता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धी होती है। शुक्र ग्रह पेट की बीमारियों से संबंध रखता है इसलिए इस दिन भगवान शिव का ध्यान और पूजा-अर्चना पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।

शनि शिव के परम भक्तों में से एक हैं। इसलिए शनिवार को प्रदोष व्रत पड़ने से जो भक्त शिव की पूजा करता है उसे शनि भगवान कुदृष्टि का कोपभाजन नहीं बनना पड़ता है। रोगों से मुक्ति का भी वरदान मिलता है। यह व्रत सबके लिए कल्याणकारी होता है।
रविवार ऊर्जा का कारक होता है। इस दिन भगवान शिव की अर्चना करने से तेज की प्राप्ती होती है। सूर्य के कारण आंखों के रोग से आराम मिलता है और मन में आने वाले बुरे विचारों से मुक्ती मिलती है।

परीक्षाओं में महिलाओं का भाग, आदेश जारी किया

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की प्रवेश परीक्षा का रास्ता महिलाओं के लिए बुधवार को साफ कर दिया। शीर्ष अदालत ने एनडीए की प्रवेश परीक्षाओं में महिलाओं के भाग लेने के लिए अंतरिम आदेश जारी किया।
न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की खंडपीठ कुश कालरा की रिट याचिका की सुनवाई करते हुए अंतरिम आदेश पारित किया। याचिकाकर्ता ने एनडीए परीक्षा में शामिल होने के लिए महिला उम्मीदवारों को अनुमति देने के निर्देश की शीर्ष अदालत से मांग की थी।
न्यायालय ने संघ लोक सेवा आयोग को भी इस बाबत जारी अधिसूचना को संशोधन के साथ प्रकाशित करने को कहा

सपा सांसद के खिलाफ मुकदमों को फर्जी बताया

हरिओम उपाध्याय                 
रामपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज मुकदमो को फर्जी बताते हुये इसे खारिज करने की मांग करने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट इस मामले को संयुक्त राष्ट्र संघ ले जाने पर विचार कर रहे हैं।
मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल जिले के निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने बुधवार को यूनीवार्ता से कहा कि उन्होने सात जुलाई को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में एक याचिका दाखिल की थी जिसमें उन्होने रामपुर के सपा सांसद के खिलाफ दर्ज मुकदमो को फर्जी बताते हुये इसे मानवाधिकार उल्लघंन का मामला बताया था। आयोग ने उनकी याचिका को दस अगस्त को पंजीकृत किया था जबकि 16 अगस्त को याचिका को यह कहते हुये खारिज कर दिया था कि यह न्याय पालिका के क्षेत्र का मामला है,इसलिये इस पर विचार नहीं किया जा सकता।
दानिश खान ने कहा कि आजम खान के खिलाफ अधिकतर मामलों में जमानत मिल चुकी है, इसके बावजूद उन्हे प्रताड़ित किया जा रहा है। उनका कहना था कि मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए मानव अधिकार आयोग इस पर एक्शन ले।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...