बुधवार, 18 अगस्त 2021

गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है भाजपा

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। डीजल और पेट्रोल के दामों में तकरीबन रोजाना हो रही बढ़ोतरी के बीच रसोई गैस के दामों में की गई 25 रूपये की बढ़ोतरी पर करारा तंज कसते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उज्ज्वला का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। पैट्रोलियम पदार्थो के जरिये भाजपा सरकार की उगाही योजना इस तरह से खूब फल-फूल रही है। भले ही सरकार की उगाही योजना से लोगों में त्राहि-त्राहि मच रही है। सरकार को इससे कोई सरोकार नही है।
बुधवार को देश की पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा रसोई गैस के दामों में 25 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी किए जाने को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोगों की रसोई, पेट और जेब पर सरकार का हमला करार दिया है। रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी किए जाने पर करारा तंज कसते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार लोगों को लगातार महंगाई की सौगात दे रही है। देश में डीजल और पेट्रोल के दामों में रोजाना बढ़ोतरी की जा रही है। इसी तरह गरीब की रसोई तक पहुंचाये गये गैस सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी कर सरकार लोगों के मुंह से निवाला छीनने को तैयार है। उन्होंने कहा है कि बीते माह की 1 जुलाई को ही पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से गैस सिलेंडर के दामों में 25 रूपये की बढ़ोतरी की गई थी। अभी ठीक तरह से एक महीना भी नहीं हुआ है कि 17 अगस्त को एक बार फिर से 25 रूपये 50 पैसे की बढ़ोतरी रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कर दी गई है। रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को भी भाजपा की मोदी सरकार ने पिछले दरवाजे से बंद कर दिया है। सब्सिडी के नाम पर लोगों को महज दो-चार रूपये दिखाकर महंगाई से जूझ रही जनता का मजाक उडाया जा रहा हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि हर महीने रसोई के गैस दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार अपनी उगाही योजना को पाल पोसकर लगातार आगे बढ़ा रही है।

21 के बीच कई इलाकों में हो सकती हैं बारिश

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 18 से 21 के बीच अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, देश के कई अन्य राज्यों में इनदिनों झमाझम बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बुधवार को तेज बारिश हो सकती है। इसके लिए आइएमडी ने यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की जा रही है। वेदर डॉट कॉम के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक महाराष्ट्र के विदर्भ-और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।
इसके साथ ही दक्षिण बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में बारिश होने के आसार वज्रपात गिरने की संभावना है।

हैती में भूकंप से मरने वालों की संख्या-1,941 हुईं

पोर्ट-औं-प्रिंस। कैरेबियाई द्वीप हैती में शनिवार को आये शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,941 हो गयी है।
देश की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम हैती में 7.2 तीव्रता के भूकंप के जबरदस्त झटकों के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,941 हो गयी है और 9,900 से अधिक लोग घायल हुए हैं। एजेंसी ने बताया कि सबसे कठिन क्षेत्रों में बचाव अभियान जारी है। भूकंप के कारण दक्षिण में 1,597, ग्रैंड एनसे में 205, निप्प्स में 137 और उत्तर-पश्चिम में दो लोगों की मौत हाे गयी।गौरतलब है कि यह भूकंप देश में अब तक आये सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक था, जिसके कारण सैकड़ों लोगों की मौत हुई और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए। इसके अलावा बड़ी संख्या में मकान और इमारतें धराशायी हो गयीं, जिससे देश का अस्पताल नेटवर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ। एजेंसी के अनुसार, 84 हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गये और लगभग 60 हजार लोग विस्थापित हो गये।
गुटेरेस ने एक बयान में कहा, "मेरे पास हैती के लोगों के लिए एक संदेश है, आप अकेले नहीं हैं। हम आपके साथ खड़े रहेंगे और इस संकट से निकलने के लिए हर कदम पर आपका समर्थन करेंगे।

कोविड-19 नियमों का उल्लंघन, प्राथमिकी दर्ज की

कविता गर्ग                   
ठाणे। महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में कोविड-19 नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल महाराष्ट्र के कुछ मंत्रियों की राज्य में लोगों से संपर्क साधने के प्रयास के तौर पर आयोजित यात्रा में पंचायती राज राज्यमंत्री और भिवंडी के सांसद कपिल पाटिल सोमवार को ठाणे में शामिल हुए। जहां सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और आगरी तथा कोली समुदाय के लोगों ने गीतों पर नृत्य किया।
ठाणे के कोपरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में से एक के दौरान आयोजकों ने एक मंच सजाया, जहां भाजपा कार्यकर्ता कथित तौर पर बिना सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किए और बिना मास्क पहने बड़ी संख्या में जमा हो गए।
अधिकारी ने बताया कि उन्होंने पुलिस से इस कार्यक्रम के लिए मंजूरी भी नहीं ली थी। कोपरी पुलिस ने सोमवार रात दो पार्षदों और भाजपा के दो अन्य स्थानीय पदाधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

स्वास्थ्य: पनीर के दही वड़े बनाने की जानिएं रेसिपी

दुष्यंत टीकम                   
रायपुर। अक्सर दाल के बने दही वड़े खाएं होंगे। लेकिन क्या आपने कभी पनीर के दही वड़े खाएं है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पनीर के दही वड़े बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। 
सामग्री
पनीर 200 ग्राम
उबले आलू - 2
जीरा - 2 छोटे चम्मच
तेल - तलने के लिए
अरारोट - 2 बड़े चम्मच
दही - 4 कप
हरी चटनी - 1/2 कप
मीठी चटनी - 1/2 कप
हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
नमक - स्वादानुसार
हींग- चुटकीभर
लहसुन और लाल मिर्च का पेस्‍ट- 1 छोटा चम्मच
विधि
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में पनीर, आलू और थोड़ा अरारोट का आटा मिक्स करें।
इसके बाद अब इसमें हरी मिर्च, नमक डालकर मसलकर गूंथें।
फिर पैन में धीमी आंच पर गर्म करें और वड़े के मिक्सचर को हाथ से गोलाकार करके फैलाएं और हल्का सा दबाव कर फ्राई करें।
अब एक कटोरी में दही फेंट कर लाल मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालें।
फिर अब इसमें जीरा, लहसुन और हींग का तड़का लगाकर दही में मिक्स करें।
फिर प्लेट में वड़े रखकर ऊपर से फेंटा हुआ दही डालें।
इसके ऊपर हरा धनिया, खट्टी-मीठी चटनी डालकर सर्व करें।

फिल्म ‘भूत पुलिस’ का शानदार ट्रेलर रिलीज किया

कविता गर्ग                   
मुंबई। फिल्म ‘भूत पुलिस’ का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सैफ अली खान और अर्जुन कपू के अलावा भूत पुलिस में जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी नजर आ रही है। 
लगभग तीन मिनट का ये ट्रेलर आपको हंसाएगा भी और डराएगा भी। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का भरपूर डोज देखने को मिलेगा। ट्रेलर में सैफ का फनी और मजाकिया अंदाज देखने को मिल रहा है, तो वहीं अर्जुन कपूर काफी सीरियस मूड में दिखाई दे रहे हैं। रिलीज होते ही फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 9 नामों को मंजूदी दी

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। कुछ ही सालों में भारत को देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश मिल सकती है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मंगलवार को 9 नामों को मंजूदी दे दी है। 
जिसमें जस्टिस बीवी नागरत्ना का नाम शामिल है। बता दें कि अभी तक कोई भी महिला भारत की मुख्य न्यायाधीश नहीं बनी है। पहली बार आजाद भारत के इतिहास में कोई महिला मुख्य न्यायाधीश के पद पर बैठेंगी।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...