शनिवार, 7 अगस्त 2021

क्यूसेक पानी छोड़ने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हुईं

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। उत्तर भारत में शुक्रवार को उमस भरा मौसम रहा वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के बाद बांधों से 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी। मध्य प्रदेश में एक सप्ताह से जारी वर्षा के कुछ थमने के बाद भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
राजस्थान में झालावाड़ जिले के एक गांव में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के बाद एक घर की दीवार गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। राज्य के हाड़ौती क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। झालावाड़ के खानपुर, सरोला और असनावर इलाके पिछले छह दिनों से बारिश के कारण पहले से ही बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे है, लेकिन शुक्रवार की सुबह दो बांधों से 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद स्थिति और खराब हो गयी। खानपुर में एक दिन में सबसे ज्यादा 172 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली और बारां जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।
राष्ट्रीय राजधानी में उमस की स्थिति रही और अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 88 प्रतिशत से 55 प्रतिशत के बीच रहा।
हरियाणा और पंजाब में भी दिल्ली के समान ही मौसम रहा। गुरुग्राम में 34.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी जबकि कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी। मौसम विभाग ने बताया कि देवबंद सहारनपुर) में पांच सेंटीमीटर, गायघाट बलिया) और प्रयागराज में चार-चार सेंटीमीटर, सलेमपुर देवरिया) और मुजफ्फरनगर में तीन-तीन सेंटीमीटर और ललितपुर में दो सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी। राज्य में सबसे अधिक तापमान वाराणसी बीएचयू) वेधशाला में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबसे कम तापमान इटावा वेधशाला में 23.
6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से थोड़ी राहत मिली है। पिछले एक सप्ताह में ग्वालियर और चंबल क्षेत्रों में बाढ़ के कारण 12 लोगों की मौत हो गयी। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी) ने मध्य प्रदेश के 17 जिलों में 'ऑरेंज' और 'येलो अलर्ट' के साथ मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने प्रदेश के पांच जिलों विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना और अशोकनगर के अलग-अलग स्थानों पर 'ऑरेंज अलर्ट' के तहत 64 से 204 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके अलावा सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, दतिया, सिवनी, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी और श्योपुर के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन कर प्रदेश के ग्वालियर संभाग के अशोकनगर जिले में बाढ़ में फंसे करीब 50 लोगों को बचाने के लिए मदद की गुहार लगायी। पश्चिम बंगाल में दामोदर घाटी निगम बांध से पानी छोड़े जाने के कारण कम से कम छह जिले बाढ़ का सामना कर रहे हैं। हुगली जिले के हजारों ग्रामीणों ने राहत शिविरों में पनाह ली है। चक्रवाती प्रवाह के कारण झारखंड और बिहार में भी रविवार को भारी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से भारी वर्षा हो सकती है।

बिग बॉस का अगला सीजन प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा

कविता गर्ग                
मुंबई। बिग बॉस का अगला सीजन कल से ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर स्ट्रीम होगा। बार की तरह इस बार भी बिग बॉस ओटीटी हाउस में कई बदलाव देखने को मिलने वाले है। खासकर बेड सिस्टम काफी अलग होने वाला है।
इस बार मेकर्स ने बेड सिस्टम को हर बार से बेहद अलग रखा है। चैनल द्वारा जारी किए गए प्रोमो में पहले ही घर की झलक दिखाई जा चुकी है। जिससे पता चलता है कि इस बार बिग बॉस हाउस काफी कलरफुल होने वाला है। घर को ढेर सारे प्रिंट्स और रिबन से सजाया गया है।घर को इस बार कंटेम्पररी लुक दिया गया है।

सरकार पर खाद उपलब्ध नहीं करने का आरोप लगा

दुष्यंत टीकम                
बीजापुर। रासायनिक उर्वरक खाद की किल्लत को लेकर विधायक विक्रम मंडावी ने केंद्र सरकार पर खाद उपलब्ध नहीं करने का आरोप लगाया है। इस पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने पलटवार करते हुए जिम्मेदारी से भागने और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। श्रीनिवास मुदलियार ने कहा कि विधायक को सिर्फ अपनी लोकप्रियता एवं स्वहित की चिंता है। इन्हें किसानों की कोई चिंता नहीं है। इस समय किसानों की समस्या पर ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खपत अनुसार मांग पत्र केंद्र सरकार को दिया था। मांग पत्र में 11.75 लाख मैट्रिक टन खाद की मांग की गई थी। जिसे केंद्र ने समयनुसार उपलब्ध करवाया था, लेकिन राज्य सरकार ने मुनाफ़ा कमाने के फेर में खाद को प्राइवेट व्यापारियों को बेच दिया। 
इसके कारण खाद संकट की स्तिथि बनी हुई है।
श्रीनिवास मुदलियार ने कहा कि कांग्रेस किसानों को भ्रमित करना बंद करें। अगर विधायक अपनी विफलता को छुपाने ये कहते हैं कि केंद्र सरकार ने मांग अनुसार खाद नहीं दिया है तो वे अपनी सरकार से मांग करें और श्वेतपत्र जारी करवाएं। वहीं भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग ने विधायक को अपनी नाकामी छुपाने के लिए जनता और किसानों में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। घासीराम नाग ने कहा कि विधायक और कांग्रेस सरकार आखिर कब तक केंद्र सरकार की आड़ लेकर बचते रहेंगे। जिम्मेदारी से भागने का प्रयास विधायक कर रहे हैं। किसान इनकी मंशा समझ चुके हैं। विधायक को वोट बैंक की राजनीति छोड़ किसानों के हित में चिंता कर उन्हें तत्काल खाद उपलब्ध कराना चाहिए। जिले के व्यापारी तेलंगाना राज्य से खाद लाकर मोटे दाम में बेच रहे हैं और किसान मजबूरी में ले रहे हैं। सरकार किसान हितैषी होने की बात करती है, जो महज जुमला नजर आ रहा है।

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री को लेकर अटकलें लगीं

दुष्यंत टीकम              
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला है या नहीं,ये सवाल अभी गर्भ में ही है। दिल्ली में टीएस सिंहदेव के समर्थन में हुई नारेबाजी के बाद से ही छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री को लेकर तरह-तरह के अटकलें लग रही है।
इसी बीच आज ही न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी पर इस्तीफे देने की खबर चलाए जाने के साथ ही प्रदेश की सियासत में उबाल आ गई है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट के जरिए चैनल को कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि टीआरपी के लिए आपकी भूख तथ्यों को नहीं बदलेगी।


 

 

बातों का फायदा उठाकर लड़की का रेप, मुकदमा

दुष्यंत टीकम               
छत्तीसगढ़। रायपुर पुलिस अब 30 साल के एक युवक की तलाश में है। इस बदमाश ने एक लड़की से फेसबुक के जरिए दोस्ती कर ली। बातों से उस लड़की का विश्वास भी जीता। फिर उसी का फायदा उठाकर लड़की का रेप कर दिया। युवक की धमकियों से परेशान होकर युवती ने खम्हारडीह थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले में जल्द ही युवक को गिरफ्तार करने का दावा कर रहे हैं। 
माना थाने में भी एक और रेप का मामला दर्ज किया गया है। खम्हारडीह इलाके में ही रहने वाली 29 साल की युवती की शिकायत के मुताबिक, फेसबुक पर पिछले साल नवंबर में आरोपी आशीष ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद बातें होने लगीं। अक्सर आशीष अपनी तस्वीरें युवती को भेजता था और उसकी भी मांगता था। दोनों ने अपने फोन नंबर एक दूसरे को दिए। बातें होने लगीं तो दोस्ती ने इश्क का रंग लेना शुरू किया। आशीष की बातों में आकर लड़की खम्हारडीह में ही उससे मिली। लड़के ने कहा कि पास में ही उसके ममेरे भाई का कमरा है। वहीं चलकर बातें करते हैं।
युवक लड़की को लेकर अपने भाई के घर चला गया। आशीष के आने पर भाई कमरे से बाहर चला गया। आशीष ने मौका पाकर दरवाजा बंद कर दिया और युवती से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। युवक ने जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी युवक भाग गया। युवती अपने घर आई। काफी दिनों तक वो रेप की बात छुपाती रही। इस बीच युवक उसे धमकाता रहता था। तंग आकर युवती ने पुलिस के पास जाने का फैसला लिया और इस घटना का खुलासा हुआ।

भराड़ी बाजार में एमजे नाम से होटल की शुरुआत

पंकज कपूर                
कपकोट। बागेश्वर जिले में जिस दूसरी महिला को तीलू रौतेली पुरस्कार मिला है। वह हैं तहसील कपकोट के भराड़ी निवासी ममता मेहता। जिनका जीवन काफी अभावों से भरा रहा है। शादी के कुछ समय बाद ही वर्ष 2017 में उनके पति स्व. जमन सिंह का निधन सड़क हादसे में हो गया। जो चालक थे। पति के निधन के बाद ममता ने हिम्मत जुटाई और खुद को स्वरोजगार से जोड़ा। साथ में सामाजिक कार्यों से नाता जोड़ लिया और समाज को एक बड़ी प्रेरणा दे डाली।ममता ने भराड़ी बाजार में एमजे नाम से वर्ष 2018 में होटल की शुरुआत कर दी और उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की और तीन अन्य लोगों को अपने होटल में रोजगार दिया। 
इसके बाद उन्होंने अपने ही घर पर मशरूम उत्पादन का कार्य भी शुरू किया। इससे उन्होंने खुद की आमदनी तो बढ़ाई ही, साथ ही अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनीं। उनके मशरूम उत्पादन को देखने के लिए बाहर से लोग भी आने लगे। उनकी कार्य क्षमता को देखते हुए उन्हें ग्राम्या द्वारा कपकोट यूनिट में फैसिलेटर बनाया गया।उनका 13 साल का बेटा शौर्य मेहता राजीव नवोदय विद्यालय में सातवीं का छात्र है। जिम्मेदारियों का अहसास हुआ और 2018 में वह ग्राम्या से जुड़ गईं। लीती, भनार, लाथी, चूचेर, मल्खाडूंर्चा, शामा, भनार आदि सुदूरवर्ती गांवों में मशरूम की खेती के लिए महिलाओं और पुरुषों को प्रेरित किया। वर्तमान में उनके साथ 30 महिलाएं और 30 पुरुषों का समूह जुड़ा हुआ है। इसके अलावा प्रवासियों को वह वर्तमान में मत्स्य पालन के लिए प्रेरित कर रही हैं। कोरोनाकाल में उन्होंने पांच हजार मास्क स्वयं बनाकर बांटे। 12 पर्यावरण मित्रों को स्वयं के खरीदकर राशन किट भी प्रदान किए। समाज सेवा करने का उनमें जज्बा है और वह कीवी, लिलियम आदि की खेती भी करा रही हैं। ममता ने कहा कि संघर्ष करने वाले कभी हार नहीं मानते हैं और वह इसी मंत्र के साथ अकेले आगे बढ़ रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक बलवंत भौर्याल, चन्दन राम दास, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, जिलाधिकारी विनीत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, उप परियोजना अधिकारी ग्राम्या ललित रावत आदि ने बधाई दी है।

अग्रेणी जूमकार ने पूर्व एशिया व मध्य में विस्तार किया

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। कार शेयरिंग मार्केटप्लेस जूमकार ने आज अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अपना परिचालन शुरू करने की घोषणा की। भारत में सेल्फ-ड्राइव कार रेंटल बाजार में अग्रणी जूमकार ने दक्षिण-पूर्व एशिया और मध्य-पूर्व में विस्तार किया है और अपने बिजनेस को बढ़ाने में मदद करने के लिए फिलीपींस और मिस्र में कंट्री प्रमुख को नियुक्त किया है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उपाध्यक्ष और कंट्री प्रमुख के रूप में हैनी ओलामा मिस्र में जूमकार के परिचालन का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स, रिटेल, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और ग्रुप बायिंग इंडस्ट्रीज में काम किया है। जीन एंजेलो फेरर फिलीपींस में कंपनियों के विस्तार के लिए जूमकार के उपाध्यक्ष और कंट्री प्रमुख के रूप में शामिल हुए।
जीन ने पहले रूसी क्राउडसोर्स डिलीवरी प्लेटफॉर्म दोस्तविस्टा का 2018 में फिलीपींस में प्रवेश के दौरान नेतृत्व किया। जीन और हैनी को अपने क्षेत्रों में एक दशक से अधिक का अनुभव है। स्टार्ट-अप प्रबंधन में उनकी विशेषज्ञता जूमकार को फिलीपींस और मिस्र के बाजारों में पहली बार कार-शेयरिंग प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...