शनिवार, 7 अगस्त 2021

समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्र का भ्रमण किया

अतुल त्यागी                   
हापुड़। डीएम अनुज सिंह ने धौलाना के यूपीएसआईडीसी छेत्र के उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए यूपीएसआईडीसी क्षेत्र का भ्रमण किया।
उद्योग बंधुवों की मीटिंगों के असेसमेंट से डीएम के संज्ञान में थी, यूपीएसआईडीसी छेत्र के उद्यमियों की समस्याएं।
धौलाना में तहसील दिवस के पश्चात डीएम अनुज सिंह ने सीडीओ उदय सिंह सहित उद्योगों से संबंधित अधिकारियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र में घंटों भ्रमण कर उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण का अधिकारियों को निर्देश दिया।

गजेंद्र को माहेश्वरी के सदस्यों ने सौजन्य भेंट की

दुष्यंत टीकम              
रायपुर। माननीय गजेंद्र सिंह शेखावत को आज रायपुर प्रवास के समय छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा के सदस्यों ने एयरपोर्ट में उनका स्वागत करते हुवे सौजन्य भेंट की। माननीय शेखावत जी को प्रदेश सभा द्वारा सम्पन्न सेवा कार्यों की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर समाज के नारायण राठी (राष्ट्रीय सह मंत्री, अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा), श्री सुरेश मूंधड़ा (प्रदेश सचिव: छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा), जगदीश झंवर, संपत काबरा (अध्यक्ष : माहेश्वरी सभा, रायपुर), बसंत राठी (अध्यक्ष: माहेश्वरी समाज, गुढ़ियारी), शुशील लाहौटी (अध्यक्ष : महेश सभा, रायपुर), सूरज प्रकाश राठी (सह मंत्री: छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा), प्रकाश माहेश्वरी (सह सचिव: छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा), मनोज राठी सीए (प्रबन्ध न्यासी : महेश सेवा निधि ट्रष्ट), जीवन लाल लड्ढा (कार्यकारी मंडल सदस्य- अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा), अशोक लड्ढा, अजय सारड़ा (अध्यक्ष: रायपुर जिला माहेश्वरी सभा), सुरेश मोहता (सचिव: रायपुर जिला माहेश्वरी सभा), गोविंद माहेश्वरी, प्रमोद बियानी सहित समाजजन उपस्थित रहे।

मरियानी विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक ली

दिसपुर। असम के 5 विधानसभा सीटों में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तैयारियां जोरों पर हैं। आज इन्हीं तैयारियों को लेकर एआईसीसी सचिव एवं असम के प्रभारी विकास उपाध्याय ने अपर असम के जोरहट जिले के मरियानी विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। मरियानी विधानसभा के बॉकसून ब्लॉक के कुकुरिया पंचायत तथा शैलेंग ब्लॉक के मोग्रई पंचायत में विकास उपाध्याय ने आज स्थानीय कार्यकर्ताओं से आगामी उपचुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विकास उपाध्याय ने कहा कि हमारी तैयारी बूथ स्तर की होनी चाहिए। 
ताकि हम स्थानीय जनता के सीधे सम्पर्क में रहकर कार्य करें और उनकी मांगों एवं आवश्यकताओं को आलाकमान तक पहुंचाकर स्थानीय जनता को लाभ दिला सके। साथ ही प्रभारी महोदय ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मौकापरस्त लोगों के कारण आज यह उपचुनाव की स्थिति निर्मित हुई हैं। जिसके कारण क्षेत्र की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। उनके इस विश्ववास और अपनत्व की रक्षा की जिम्मेदारी आप सभी कार्यकर्ताओं की हैं। जिसे आप बखूबी निभा भी रहे हैं। आप सभी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से हम यह उपचुनाव अवश्य ही जीतेंगे, यह मेरा पूर्ण विश्वास हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभारी महोदय विकास उपाध्याय की बातों पर एक स्वर में पूर्ण समर्थन दिया गया तथा आगामी उपचुनाव में भारी मतों से विजयी होने का वचन भी दिया गया।

जननायक जनता पार्टी को हुआ सर्वाधिक नुक्सान

राणा ओबराय        
चंडीगढ़। किसान आंदोलन के चलते सबसे ज्यादा नुकसान जननायक जनता पार्टी को ही हुआ है। किसानों की माने जाने वाली पार्टी जेजेपी से आज हरियाणा में ग्रामीण वर्ग काफी नाराज दिख रहा है। इसीलिए, हरियाणा की सत्तारूढ़ मुख्य पार्टी भाजपा जेजेपी नेताओं को खूब छका रही है। हरियाणा में बात चाहे सरकारी कामों की हो या राजनीतिक नियुक्तियों की हो अथवा मंत्रिमंडल विस्तार की हो बीजेपी आलाकमान और मुख्यमंत्री अब पहले की तरह दुष्यंत चौटाला को पहले की तरह तवज्जों नही दे रहे हैं। भाजपा आलाकमान व मनोहरलाल खट्टर इस बात को अच्छी तरह से जान गए किसान आंदोलन के बुरे असर के कारण अब पहले वाला आक्रामक रूख दुष्यंत चौटाला का नहीं रह गया है।
निजी सुत्रो के अनुसार काफी समय से जेजेपी पार्टी मुखिया ने अपने कार्यकर्ताओं की लिस्ट सरकारी पदों पर नियुक्त करने के लिए भेज रखी है। परन्तु सीएम खट्टर ने उसको किसी कोने में फेंक रखा है! पिछले लंबे समय से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से सम्पर्क करते नजर आ रहे है परन्तु उनको सफलता नही मिली। अपनी असफलता छुपाने के लिए दिल्ली दौरे पर गए दुष्यंत मीडिया औऱ जनता से कहते हैं, कि वह सरकारी कार्यों से दिल्ली जाते हैं। अभी कुछ दिन पहले दिल्ली गए उपमुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात की थी। जनता पूछती है कि नड्डा से कौन सा काम था। सिर्फ एक ही काम हो सकता है अपनी पार्टी से हरियाणा सरकार में मन्त्री बनवाना ? एक बात साफ हो चुकी है। अब जेजेपी पार्टी को खट्टर सरकार में बना रहना मजबूरी सी बनती जा रही है ? मंत्रिपद की आस देख रहे विधायको औऱ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आस भी दम तोड़ते जा रही है?

कौशाम्बी: पुलिस ने 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार

कौशाम्बी। जनपद कौशांबी में शहजादपुर चौकी के अन्तर्गत हाइवे किनारे अपना ढाबा के मालकिन के किरायेदारों से किराया मांगने पर मालकिन से किरायेदार शमीम अहमद पुत्र, लल्लन अहमद 42 वर्ष व समीर अहमद पुत्र शमीम अहमद उम्र 21 वर्ष नि.ननबई, थाना कोखराज को मु.अ.स.93/21 धारा147, 406,387,506,I पीसी के तहत ननबई मोड़ के पास दरोगा नित्यानंद, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, कां.जितेन्द्र सिंह चौकी शहजादपुर, थाना कोखराज ने आज दोनों व्यक्ति को अपराध में जेल भेज दिया। 
विष्णु सोनी 

देश में पेट्रोल के दाम लगातार 21वें दिन स्थिर रहें

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस सप्ताह तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद शनिवार को देश में पेट्रोल के दाम लगातार 21 वें दिन स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार 22 वें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया।
तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।इस समाप्त में अमेरिका के तेल भंडार में वृध्दि होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

1,000 छात्रों को 'यूपीएससी' की तैयारी का फैसला

कविता गर्ग              
मुबंई। महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 2,000 छात्रों को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) परीक्षा की और 1,000 छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी करवाने का फैसला किया है। औरंगाबाद में संवाददाताओं से बातचीत में मंत्री ने कहा कि विमानन कंपनियों से प्रत्येक वर्ष 25 छात्रों को पायलट का प्रशिक्षण देने के बारे में भी बात चल रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने महाज्योति (महात्मा ज्योतिबा फुले अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान) के लिए 150 करोड़ रूपये स्वीकृत किए हैं, जिसमें से 40 करोड़ रूपये का वितरण किया जा चुका है।
वडेट्टीवार ने कहा, ”महाज्योति के तहत हम ओबीसी श्रेणी के 2,000 छात्रों को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) परीक्षा की और 1,000 छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी करवाएंगे।” उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण की खातिर अदालत में जिन आंकड़ों की जरूरत पड़ सकती है उन्हें जुटाने के लिए अलग से एक आयोग बनाने पर विचार कर रही है।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...