शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

एससीवी का नया संस्करण, लॉन्‍च करने की घोषणा

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने आज अपने सबसे लोकप्रिय स्‍मॉल कॉमर्शियल व्‍हीकल (एससीवी) का नया संस्करण एस गोल्‍ड पेट्रोल सीएक्‍स लॉन्‍च करने की घोषणा की। इसकी एक्स शो रूम कीमत 3.99 लाख रूपये से शुरू होती है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह दो संस्करण में उपलब्‍ध है। फ्लैट बेड की कीमत 3.99 लाख रूपये जबकि हाफ डेक लोड बॉडी संस्करण का मूल्‍य 4.10 लाख रूपये है। इसकी नई कीमत और आसान फाइनेंसिंग विकल्‍प इसे ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में वाणिज्यिक वाहनों के पहली बार के यूजर्स के लिये एक बेहतरीन विकल्‍प बनाते हैं। खरीदी में और भी आसानी और बेहतर सुलभता के लिये, टाटा मोटर्स ने भारतीय स्‍टेट बैंक के साथ भागीदारी की है।

ग्रेनेड हमले में 'सीआरपीएफ' के 2 जवान घायल हुएं

श्रीनगर। उत्तर कश्मीर के बारामूला में शुक्रवार को ग्रेनेड हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान और एक नागरिक घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बारामूला में आज खानपारो ब्रिज पर अज्ञात आतंकवादियों ने सीआरपीएफ पर ग्रेनेड़ फेंका। उन्होंने कहा,“ ग्रेनेड हमले में दो सीआरपीएफ जवान और एक नागरिक घायल हो गया। घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया।”
सूत्रों ने कहा कि विस्फोट के कारण पैदा हुई अफरा-तफरी के दौरान आतंकवादी फायदा उठकार भागने में सफल रहे। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके की ओर भेजा गया है और हमलावरों की खोज में तलाश अभियान शुरू किया गया है।सूत्रों ने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में तीन किलोमीटर के दायरे में जांच चौकी स्थापित की गयी है और वाहनों, विशेष रूप से दोपहिया वाहनों की आगे बढ़ने से पहले उनकी जांच की जा रही है।

मलबे के नीचे दबकर 2 महिला व बालिका की मौंत

हरिओम उपाध्याय                      
मुजफ्फरनगर। झमाझम बारिश के दौरान कच्चा मकान भरभरा कर नीचे आ गिरा। जिसके मलबे के नीचे दबकर दो महिलाओं व एक बालिका की मौत हो गई है। हादसे में चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बेगराजपुर में बृहस्पतिवार की देर रात कच्चा मकान झमाझम बारिश के दौरान भरभरा कर नीचे आ गिरा। मकान के मलबे के नीचे दबकर दो महिलाओं व एक बालिका की मौत हो गई है। मरने वाली तीनों महिलाएं इम्तियाज की रिश्तेदार हैं। हादसे में 35 वर्षीय जुबेदा पत्नी खुरगान, निवासी गांव गगसौना थाना फलावदा मेरठ, उनकी 12 वर्षीय बेटी अलीशा और 70 वर्षीय मीना पत्नी हबीब निवासी गांव तेजलहेड़ा थाना चरथावल की मौत हो गई है। 
45 वर्षीय इंतजार और उसकी 40 वर्षीय पत्नी सायरा, 21 वर्षीय बेटी नगमा और दामाद परवेज गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इम्तियाज की पत्नी सायरा पिछले दिनों से बीमार थी और उनका हाल ही में ऑपरेशन हुआ था। इम्तियाज की पत्नी सायरा को देखने के लिए बेटी नगमा अपने पति और पति की दादी मीना के साथ ससुराल तेजलहेड़ा से और सायरा की बहन जुबेदा अपनी बेटी अलीशा के साथ गगसौना गांव से आई थी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय झमाझम बारिश हो रही थी और सभी लोग आपस में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मकान की छत पर भरभराकर गिर गई और सब लोग उसके मलबे के नीचे दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और भीतर फंसे लोगों को मलबे से बाहर निकालकर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां मीना और जुबैदा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अलीशा की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई हैं।

24 घंटों के दौरान कोरोना के 44 हजार नए मामलें

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 44 हजार नए मामले सामने आए तथा 555 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई।
इस बीच गुरुवार को 51 लाख 83 हजार 180 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 45 करोड़ 60 लाख 33 हजार 754 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 44,230 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 15 लाख 72 हजार 344 हो गया है। 
इस दौरान 42 हजार 360 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,07,43,972 हो गयी है। सक्रिय मामले 1315 बढ़कर चार लाख 05 हजार 155 हो गये हैं। इसी अवधि में 555 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 23 हजार 217 हो गया है।देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.28 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.38 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 3980 घटकर 81933 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 11032 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6075888 हो गयी है जबकि 190 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 132335 हो गया है।

शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं का रिजल्ट जारी किया

पंकज कपूर              
देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की किस्मत आज खुल जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार की दोपहर 2.00 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है कि बोर्ड की 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं का रिजल्ट आज दोपहर 2.00 बजे घोषित किया जाएगा। इसके अलावा छात्र-छात्राएं एसएमएस के माध्यम से भी बारहवीं कक्षा का रिजल्ट बोर्ड से मंगा सकते हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई को 31 जुलाई तक बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने के दिशा निर्देश दिए थे। पिछले वर्ष की तरह इस साल भी सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट पहले जारी कर रहा है। इसके बाद अब सीबीएसई बोर्ड किसी भी समय दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।

महिलाओं को सशक्तिकरण, सरकार प्रतिबद्ध हैं

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि देशभर की महिलाओं को सशक्तिकरण करने को लेकर मोदी सरकार प्रतिबद्ध है और इसको लेकर कई प्रकार की योजनाएँ चलाई जा रही है। स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को सशक्तिकरण करने के लिए हर प्रदेश में योजनाएँ चलाई जा रही है और इसके लिए केंद्र की तरफ़ से हर तरह से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। 
महिला सशक्तिकरण में जो समस्याएं आ रही उसका मिशन शक्ति के माध्यम से समाधान किया जाता है।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 22 करोड़ 80 लाख महिलाओं का जनधन खाता खोला गया है। मुद्रा योजना के तहत 17 करोड़ 60 लाख महिलाओं को लाभ मिला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण मोदी सरकार का सामूहिक संकल्प है और इसके लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है।
महिलाओं को पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए और इस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार की तरफ़ से गाइडलाइन जारी किया गया है और उसकी निगरानी की जाती है।

समर्थक प्रदर्शनकारी को 9 साल की सजा सुनाई

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत पहली बार शुक्रवार को हांगकांग के एक लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारी को नौ साल की सजा सुनाई गई। हांगकांग उच्च न्यायालय ने संशोधित राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दर्ज पहले मुकदमे की सुनवाई करते हुए तोंग यिंग कित (24) को मंगलवार को अलगाववाद तथा आतंकवादी घटनाओं में संलिप्त होने का दोषी ठहराया था। तोंग पर आरोप था कि वह पिछले साल एक जुलाई को एक झंडा थामे मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुलिस अधिकारियों के समूह में घुस गया था।
झंडे पर लिखा था, ” हांगकांग को आजाद करो, यह हमारे समय की क्रांति है।”इस आदेश को गंभीरता से देखा जा रहा है ताकि यह अंदाजा लगाया जा सके कि भविष्य में ऐसे ही मामलों में कैसे फैसले सुनाए जाएंगे। इस कानून के तहत 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मामले की सुनवाई 20 जुलाई को पूरी हुई थी। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने पिछले साल 2019 के मध्य में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश पर यह सुरक्षा कानून लागू किया था।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...