मंगलवार, 6 जुलाई 2021

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-325 (साल-02)
2. बुधवार, जुलाई 7, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त्रियोदशी विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:42, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -22 डी.सै., अधिकतम-39+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

सोमवार, 5 जुलाई 2021

भारत को 30 लाख वैक्सीन मिलने के आसार: यूएसए

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। भारत को अमेरिका से विशेष अनुदान के तौर पर आवंटित 30 लाख वैक्सीन मिलने के आसार हैं। दोंनों देशों के बीच वैक्सीन डिप्लोमेसी को लेकर लगातार संपर्क बना हुआ है। बता दें, कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के हाल ही में ऐलान करने के करने के बाद विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, कि कोवैक्स के जरिए भारत को 8 करोड़ कोरोना वैक्सीन दी जाएगी।

बता दें कि 2 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की थी कि अमेरिका समर्थित कोवैक्स ग्लोबल वैक्सीन शेयरिंग प्रोग्राम के तहत अपने भंडार से कोविड के 75 फीसद 2.5 करोड़ डोज की पहली किश्त में से तकरीबन 1.9 करोड़ आवंटित करेगा। यह दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ-साथ अफ्रीका के लिए भी होंगी। बाइडन का यह कदम जून के आखिरी तक वैश्विक स्तर पर आठ करोड़ वैक्सीन्स को शेयर करने के लिए उनके प्रशासन के फ्रेमवर्क का एक हिस्सा है।

भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगीं 'कांग्रेस'

पंकज कपूर               

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस आगामी सात और 10 जुलाई को विभिन्न पांच सूत्रीय मुद्दों पर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी और पुतला दहन करेगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एक वीडियो जारी कर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं, किसानों की समस्याओं तथा हरिद्वार कुम्भ में हुए आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट महा घोटाले के मुद्दे पर आगामी सात जुलाई को प्रदेश के सभी जिला और शहर मुख्यालयों में प्रदर्शन के साथ सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद 10 जुलाई को इन्हीं मुद्दों पर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में इन आंदोलनों में भागेदारी का आह्वान किया है।

वाराणसी के दौरे की तैयारियों के कारण पहुंचें सीएम

हरिओम उपाध्याय           

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस माह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के संभावित दौरे की तैयारियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को यहां पहुंच गये। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि योगी का यहां सर्किट हाउस में आलाधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करने अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर निर्माण, सड़क, अस्पताल, फ्लाइओवर, पार्किग समेत एवं अन्य महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का जायजा लेंगे। उनके कई परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम है। 

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री यहां अरबों रुपये की करीब 50 विकास परियोजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास करने उम्मीद है। कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर श्री योगी अधिकारियों के साथ समीक्षा के बाद अंतिम रूप देंगे। सूत्रों ने बताया कि लोकार्पण होने वाली संभावित परियोजनाओं में जापान के सहयोग से सिगरा में बना अंतरराष्ट्रीय कनवेंशन सेंटर ‘रुद्राक्ष’, गोदौलिया चौराहे के पास बहुमंजिला पार्किंग, बीएचयू में अतिरिक्त मातृ-शिशु विंग एवं क्षेत्रीय नेत्र अस्पताल, आशापुर फ्लाइओवर शामिल हैं। मुख्यमंत्री कोविड-19 टीकाकरण की व्यवस्था के साथ ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर की जा रही तैयारियों का जायजा लेंगे तथा इस संबंध अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे सकते हैं।

आपराधिक केस वापस लेने की मांग, याचिका स्थगित

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केरल विधानसभा में 2015 में हुए हंगामे और तोड़फोड़ के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के छह प्रमुख सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मामले वापस लेने की मांग वाली राज्य सरकार की याचिका एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी है। हालांकि, न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह विधायकों के इस प्रकार के व्यवहार को क्षमा नहीं करेगा। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान मौखिक टिप्पणी करते हुए सार्वजनिक सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले विधायकों के आचरण पर असंतोष जताया। 

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने राज्य सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत कुमार से कहा, "इस प्रकार का व्यवहार अस्वीकार्य है। प्रथम दृष्टया हमें सख्त दृष्टिकोण अपनाना होगा।" खंडपीठ ने रंजीत कुमार से यह भी पूछा कि ऐसे विधायकों को बचाने के पीछे व्यापक जनहित क्या है ?

थाइलैंड: कारखाने में हुए भीषण विस्फोट से 1 की मौंत

बैंकॉक। थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में सोमवार को तड़के एक कारखाने में हुए भीषण विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दर्जनों अन्य घायल हो गये। जिनमें राहत एवं बचावकर्मी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस विस्फोट में घटनास्थल के आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं और जहरीला धुआं फैलने की आशंका के चलते बड़ी तादाद में लोगों को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में 62 लोग घायल हो गये हैं। 

उन्होंने बताया कि घायलों में 12 लोग दमकल विभाग और बचाव दल के हैं और एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुयी है। उन्होंने बताया कि फोम और प्लास्टिक की गोलियां बनाने वाली इस फैकट्री में तड़के तीन बजे आग लगी। यह फैक्ट्री बैंकॉक के बाहर सुवर्णाभूमि हवाई अड्डे के पास स्थित है। विस्फोट के बाद आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और मलबा तथा धुएं का गुबार दूर दूर तक फैल गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई। स्थानीय आपदा रोकथाम अधिकारी-सी सुवन्नाकितपोंग ने बताया कि सुबह तक मिंग दिह केमिकल फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पा लिया गया था। लेकिन स्टाइरीन मोनोमेर रसायन से भरा एक बड़ा टैंक जल रहा है।

रिलायंस के शेयरों में बढ़त से 395 अंक चढ़ा 'सेंसेक्स'

कविता गर्ग              
मुंबई। वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त से सोमवार को सेंसेक्स 395 अंक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 395.33 अंक या 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,880 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 112.15 अंक या 0.71 प्रतिशत के लाभ से 15,834.35 अंक पर पहुंच गया।सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। टाटा स्टील, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, डॉ. रेड्डीज, एचसीएल टेक तथा टाइटन के शेयरों में गिरावट आई। 

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट तथा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लाभ रहा। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग तथा जापान के निक्की में गिरावट आई। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 982.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.44 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

2 साल के प्रतिबंध को चुनौती देने का फैसला किया

अकांशु उपाध्याय               

नई दिल्ली। भारतीय पहलवान सुमित मलिक ने डोप टेस्ट में नाकाम रहने पर उन पर लगाये गए दो साल के प्रतिबंध को चुनौती देने का फैसला किया है और वह सजा में कटौती की मांग करेंगे। ताकि, अगले साल राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले सकें। राष्ट्रमंडल खेल 2018 के स्वर्ण पदक विजेता सुमित पर युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने शुक्रवार को दो साल का प्रतिबंध लगा दिया। जब उनके दूसरे नमूने में भी प्रतिबंधित पदार्थ के अंश पाये गए।

टोक्यो ओलंपिक में 125 किलोवर्ग में क्वालीफाई कर चुके सुमित ने स्वीकार किया कि वह शरीर में प्रतिबंधित पदार्थ पाये जाने के लिये जिम्मेदार हैं। लेकिन उनका उद्देश्य बेईमानी नहीं था। वह अपील करेंगे कि उनकी सजा घटाकर छह महीने की कर दी जाये। सुमित के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने एक खास सप्लीमेंट अमेरिका में जांच के लिये भेजा है। इसके साथ ही वह दवा भी भेजी है। जो सुमित ने ली थी, ताकि यह पता किया जा सके कि क्या वह पदार्थ इनके जरिये उसके शरीर में आया है ?

सदर बाजार में रूई मंडी को 6 जुलाई तक बंद किया

अकांशु उपाध्याय                

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन पर दक्षिण दिल्ली के मशहूर लाजपत नगर बाजार को अगले आदेश तक तथा सदर बाजार में रूई मंडी को छह जुलाई तक बंद कर दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने रविवार को बाजारों को बंद करने का आदेश जारी किया। उपमंडलीय दंडाधिकारी (एसडीएम), दक्षिण पूर्व जिला, पद्माकर राम त्रिपाठी ने बताया कि कोविड-19 नियमों के अनुपालन के लिए बनी टीम ने जांच के लिए लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट का दौरा किया था। जहां ”नियमों का पालन नहीं” हो रहा था। डीडीएमए के आदेश में कहा गया है। ”इसलिए यह निर्देश दिया जाता है कि उक्त बाजार (लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट) तत्काल प्रभाव से अगले आदेश के लिए बंद किया जाए।”

आदेश के अनुसार, ”सदर बाजार के रूई मंडी के दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले और आम लोग कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजार में अधिक संख्या में लोगों के आने से बाजार संघ और दुकानदार कोविड-19 के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं।” आदेश में कहा गया है, ”सदर बाजार, रूई मंडी में कोविड नियमों का उल्लंघन हो रहा है। जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा है। इसलिए सदर बजार में समूची रूई मंडी को पांच जुलाई से छह जुलाई या अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया जाता है।” दूसरी लहर के बाद यह पहली बार नहीं है। जब डीडीएमए ने किसी बाजार को बंद करने का आदेश दिया हो।

साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मिशन का शुभारंभ किया

अकांशु उपाध्याय               

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2026-27 तक प्रत्येक बच्चे को कक्षा तीन तक मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान उपलब्ध करवाने के विज़न को पूरा करने की तरफ एक कदम आगे बढ़ाते हुए सोमवार को यहां पर वर्चुअल माध्यम से ‘निपुण भारत’ नामक राष्ट्रीय मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मिशन का शुभारंभ किया। डॉ. निशंक ने ‘निपुण भारत’ मिशन में प्री-स्कूल से लेकर कक्षा तीसरी तक के तीन से नौ वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों पर फोकस किया जाएगा और कक्षा चार एवं पांच के उन बच्चों को अतिरिक्त शिक्षा सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। जिन्हें बुनियादी कौशल प्राप्त नहीं हो सका है।

इस अवसर साक्षरता और संख्या ज्ञान के महत्व को समझाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मेरा मानना है कि साक्षरता और संख्यात्मक कौशल की अच्छी बुनियाद सीनियर कक्षाओं में बच्चे की पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव डालती है और शिक्षा में बच्चे की रुचि भी विकसित करती है।

देश के सभी बच्चों को इसकी बुनियादी समझ को विकसित करने के लिए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री ने इस मिशन को शुरू करने के लिए पिछले साल सितंबर में आयोजित शिक्षक पर्व के अवसर पर ही अपना विज़न सभी के साथ साझा किया था।” डॉ. निशंक ने आगे कहा, “साक्षरता और संख्या ज्ञान का सीधा प्रभाव व्यस्कों की आय और अगली पीढ़ी के लिए बेहतर स्वास्थ्य जैसे उनके भविष्य के जीवन के परिणामों पर पड़ता है। मूलभूत साक्षरता के इसी महत्वपूर्ण पहलू को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2021-22 के लिए 2130.66 करोड़ रुपए के स्वीकृत बजटीय आवंटन के साथ समग्र शिक्षा के तहत निपुण भारत की शुरुआत की जा रही है।” केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि निपुण भारत के कार्यान्वयन और निगरानी में सामुदायिक भागीदारी की अहम भूमिका है।

यूपी: पार्कों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया

अश्वनी उपाध्याय             

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के गाज़ियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व में आज गांधी नगर मण्डल (वार्ड-12) के विभिन्न पार्कों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मण्डल के सभी पदाधिकारियों के साथ स्थानीय महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों ने आज लगाए गए पौधों को संरक्षण देने एवं ध्यान रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर पौधे लगाने में अपना सहयोग करें।  उन्होंने इस कार्यक्रम के महानगर संयोजक एवं महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान की प्रशंसा करते हुए बताया कि पूरे गाजियाबाद महानगर में पौधारोपण का कार्य पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है। नगर में चारों तरह पौधे लगाकर सभी को शुद्ध वायु मिल सके और हरियाली ही हरियाली रहे। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दयानंद बंसल, कार्यक्रम के मण्डल संयोजक दीपक सिंह भाटी, सुभाष शर्मा, सुनील प्रताप सिंह, विपुल अग्रवाल, अजीत गौतम, निधी चौधरी, गौरव चौधरी, गरीश कुमार, राकेश काका, राजेश चौहान एवं मंत्री मीडिया प्रभारी नीरज गोयल के साथ स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

एससी समाज से यूपी में मुख्यमंत्री बनाएंगी 'बीएमपी'

हरिओम उपाध्याय              
लखनऊ। मुस्लिम, ओबीसी, एससी समाज से उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनाएगी बहुजन मुक्ति पार्टी। हम कहते नहीं, करके दिखाते हैं। ₹100 के स्टांप पेपर पर लिख कर देंगे मनोज कुमार पासी। बहुजन मुक्ति पार्टी की प्रेस वार्ता में बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी मनोज कुमार पासी ने अपने वक्तव्य में यह क्लियर किया कि बहुजन मुक्ति पार्टी मुस्लिम समाज से ओबीसी समाज से एससी-एसटी समाज से मुख्यमंत्री बनाएगी। मनोज कुमार पासी ने बताया कि बहुजन मुक्ति पार्टी कहने में नहीं, करने में विश्वास रखती है। हम लोग करके दिखाते हैं और करके दिखाएंगे। 
आज तक राजनीतिक पार्टियों ने तोड़ने का और लूटने का काम किया। लेकिन अब देश को लूटने मिटने नहीं देंगे। जो देश की अर्थव्यवस्था राजनीतिक व्यवस्था सामाजिक व्यवस्था धूमिल की गई है। उसको उबारने का काम बहुजन मुक्ति पार्टी करेगी। बहुजन मुक्ति पार्टी मूल निवासियों की एकमात्र पार्टी है। हम लोग ₹100 के स्टांप पेपर पर लिखित में देते हैं। जो वादा करते हैं, उसको निभाते हैं। आज तक कांग्रेस बीजेपी सपा बसपा आप या जो भी पार्टियां भारत देश में काबिज हुई हैं। उन लोगों ने उन पार्टियों ने देश को लूट कर धर्मवाद महामारी फैला कर बर्बाद करने का काम किया। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि बहुजन मुक्ति पार्टी से छोटे-मोटे करीब 46 राजनीतिक पार्टियों ने साथ देने का इशारा किया है। 
वार्ता चल रही हैं और 84 सामाजिक संगठनों ने सहयोग दे दिया है तथा तन मन धन से साथ देने का वादा किया है तो आने वाले समय में और अब तक बहुजन मुक्ति पार्टी एकमात्र राजनीतिक दल है। जो विपक्ष की भूमिका मैं खड़ा है और जनता की आवाज बुलंद करने पर लगा है। लेकिन तीन परसेंट विदेशियों ने मीडिया पर कब्जा किया हुआ है। जो जल्द ही हट जाएगा और मीडिया में वही रहेगा जो मूल निवासियों की आवाज उठाएगा अन्यथा मूलनिवासी 87 परसेंट उन समाचार पत्रों इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को धराशाई करने का काम करेगी। जो सच होगा, वही चलेगा जो झूठा होगा। वह खत्म किया जाएगा। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रेसवार्ता मे बहुजन क्रांति मोर्चा भारत क्रांति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी ने पूर्णतया आश्वासन दिया कि बहुजन मुक्ति पार्टी भारत क्रांति मोर्चा के सौ पर्सेंट मुद्दों को उठा रही है और आगे भी उठाएगी तो 84 संगठनों का तन मन धन से पूर्ण सहयोग किया जाएगा। 
इस पर सभी सामाजिक संगठनों ने और बहुजन मुक्ति पार्टी ने विश्वास दिलाया 87 परसेंट मूल निवासियों शाही राज होगा अन्यथा विदेशियों को बाहर किया जाएगा। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कहा कि आने वाले वक्त में बहुजन मुक्ति पार्टी की सरकार बनने से किसानों को मजदूरों को मजदूरों को पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा इससे किसान खुशहाल की जिंदगी जिएंंगा। जो आज तक किसानों को खुशियां नहीं मिली। वह हम उम्मीद करते हैं कि बहुजन मुक्ति पार्टी से हर वर्ग खुशहाल होगा और इसीलिए हम बहुजन मुक्ति पार्टी का स्वागत करते हैं और कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया जाएगा इस बार बहुत जनों की सरकार बहुजन मुक्ति पार्टी की सरकार बनाने से कोई नहीं रोक पाएंगा।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...