गुरुवार, 29 अप्रैल 2021

संक्रमितों के लिए 20 आईसीयू बेड का इंतजाम किया

कविता गर्ग                  
मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने कोरोना मरीजों के लिए 20 आईसीयू बेड का इंतजाम किया है। देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस कठिन समय में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार लोगों की मदद के लिये आगे आ रहे हैं।अजय देवगन भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 20 आईसीयू बेड्स का इंतजाम करवाया है। अजय देवगन ने मुंबई के शिवाजी पार्क में 20 बेड के आईसीयू की व्यवस्था की है जिससे कोरोना मरीजों का इलाज हो सके। अजय देवगन ने इसके लिये बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को करीब एक करोड़ की राशि डोनेट की है।

निजी कारणों से नितिन व रीफेल 'आईपीएल' से हटें

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। भारत के चोटी के अंपायर नितिन मेनन और आस्ट्रेलिया के पॉल रीफेल निजी कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हट गये हैं। पता चला है कि इंदौर के रहने वाले मेनन की पत्नी और मां कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये गये हैं और इसलिए उन्होंने आईपीएल के जैव सुरक्षित वातावरण से बाहर निकलने का फैसला किया। मेनन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंपायरों के एलीट पैनल में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। उनकी भारत और इंग्लैंड के बीच हाल में समाप्त हुई श्रृंखला के दौरान अच्छी अंपायरिंग के लिये काफी सराहना हुई थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, नितिन आईपीएल से हट गये हैं। क्योंकि उनके परिवार के सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। वह अभी मैचों का संचालन करने की स्थिति में नहीं हैं। ’’रीफेल ने भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आस्ट्रेलिया के यात्रा प्रतिबंध लगाने के कारण आईपीएल से हटने का निर्णय किया।मेनन टूर्नामेंट से हटने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने परिवार के सदस्यों के संक्रमित होने के बाद घर लौटने का फैसला किया था। आस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाइ, केन रिचर्डसन और एडम जंपा भारत में स्वास्थ्य संकट को देखते हुए आईपीएल बीच में छोड़कर स्वदेश लौट गये। बीसीसीआई ने हालांकि आश्वासन दिया है कि खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ जैव सुरक्षित वातावरण में सुरक्षित हैं। बीसीसीआई मेनन और रीफेल की जगह अपने अंपायर पूल से नये अंपायरों की नियुक्ति कर सकता है।

24 घंटें में संक्रमण के 3,79,257 मामलें दर्ज किएं

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। देश में 24 घंटें में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज किए गए। जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,83,76,524 हो गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है। सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3,645 लोगों की मौत होने के बाद इस घातक बीमारी के मृतकों की संख्या 2,04,832 हो गई है।लगातार मामले बढ़ने के बीच, देश में उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 30,84,814 हो गई है। जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.79 प्रतिशत है। जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 82.10 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,50,86,878 हो गई है। संक्रमण से मौत होने की दर घटकर 1.11 प्रतिशत हो गई है। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 28 अप्रैल तक 28,44,71,979 नमूनों की जांच की गई है। जिनमें से 17,68,190 नमूनों की बुधवार को जांच की गई।

चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान हुआ

हरिओम उपाध्याय                   
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में 17 जिलों में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम छह बजे तक होगा। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।चौथे और अंतिम चरण में पंचायतों की दो लाख 10 हजार से ज्यादा सीटों के लिए पांच लाख 27 हजार से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में दो लाख 98 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चौथे चरण में अंबेडकर नगर, अलीगढ़, कुशीनगर, कौशांबी, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, बुलंदशहर, बस्ती, बहराइच, बांदा, मऊ, मथुरा, शाहजहांपुर, संभल, सीतापुर, सोनभद्र तथा हापुड़ जिलों में मतदान हो रहा है।आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि चौथे चरण में कुल 347436 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य की 738 सीटों पर 10679 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य की 18356 सीटों पर 55408 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य की 177648 सीटों के लिए 114400 उम्मीदवार मैदान में हैं।
उन्होंने बताया कि अंतिम चरण का मतदान निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से कराने के लिए 243708 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इनमें 395 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 2665 सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल हैं। राज्य में गत 15 तथा 19 अप्रैल को हुए पहले एवं दूसरे चरण के चुनाव में 71-71 फीसद मतदान हुआ था।

कोरोना: राजस्थान के सीएम अशोक पाएं गए संक्रमित

नरेश राघानी                                   
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। गहलोत ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ”कोरोना जांच करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं।’गहलोत के अनुसार वह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पृथकवास में रहकर ही कार्य जारी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि बुधवार को गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना संक्रमित पाई गईं। राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 16,613 नए मामले आए।

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या-44,73,394 हुईं

कविता गर्ग                         
मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 63,309 नए मामले आए तथा संक्रमण से 985 और लोगों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 44,73,394 और मृतक संख्या 67,214 हो गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 61,181 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी। अब तक 37,30,729 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में 6,73,481 उपचाराधीन मरीज हैं।मुंबई में कोविड-19 के 4966 नए मामले आए और 78 लोगों की मौत हो गयी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 6,40,507 हो गयी जबकि मृतकों की संख्या 12,990 हो गयी है। बीएमसी के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान 5300 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। शहर में अब तक 5,60,401 मरीज ठीक हो चुके हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-257 (साल-02)
2. शुक्रवार, अप्रैल 30, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- दूज, विक्रमी सवंत-2078। सत्रहवां रोजा, सहरी 04:14, इफ्तार 06:60। 17 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त 06:50।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

बुधवार, 28 अप्रैल 2021

महामारी का संकट 'संपादकीय'

आज पूरी दुनिया कोविड-19 के संक्रमण से संकट में है। ना जाने कहां से कोरोना जैसी महामारी दुनिया में आ गई हैं। हमारे देश की चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े हुए सेवक-स्वास्थ्य कर्मी जैसे डॉक्टर्स, नर्स और पुलिसकर्मी भी इस महामारी से लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। 
हमारे देश के वैज्ञानिकों ने टीका भी बनाया। लेकिन उससे भी लोगों की जान नहीं बच पा रहीं हैं।
ऐसा क्यों ? यें हमारे देश के राजनेताओं की राजनीति है। हमारे देश में नपुसंक अधिक मात्रा में हो गए हैं। आज हम ऐसी महामारी से गुजर रहें है। जिसका कोई तोड़ नहीं है। इसिलिए, हम सबको खुद अपनी सुरक्षा करनी पड़ेगी। आज हमारे देश में नपुसंको का राज है। ऐसी सरकार होने का क्या फायदा है ? जिस सरकार में श्मशान घाट और कब्रिस्तान में भी जगह ना बचीं हो। जिसें देश के प्रति प्रेम ही ना हों। ऐसी सरकार को जिंदा जला देना चाहिए। आज हम महामारी से लड़़ रहे हैं। रोज महामारी से मृतक संख्याएं बढ़ रही है। वर्तमान सरकार देश की प्रजा का उचित ढंग से संरक्षण नहीं कर रही है। ऐसी सरकार का बहिष्कार कर देना चाहिए।
आजाब, का मंझर देखकर 'गालिब',
शब्दों का पता भूल गई,
क्या लिखूं, क्या बताऊं,
मेरे वतन के लोगों।

'सरस'

इलाहाबाद एचसी के जज जस्टिस वीरेंद्र का निधन हुआ

बृजेश केसरवानी         
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के कारण इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव का पीजीआई लखनऊ में निधन हो गया है। 
कुछ दिनों पूर्व न्यायमूर्ति श्रीवास्तव कोर्ट में थे जब उनकी तबियत अचानक ख़राब होने लगी। उन्हें पीजीआई लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया। जस्टिस वीके श्रीवास्तव जनवरी 1, 1962 को जन्मे थे। उनको 2005 में उच्च न्यायिक सेवा में नियुक्त किया गया था और 2016 में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। न्यायमूर्ति श्रीवास्तव को 2018 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 20 नवंबर, 2020 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।

चंद्र दुबे की अध्यक्षता में वर्चुअल शोक सभा आयोजित

बृजेश केसरवानी          
प्रयागराज। रामलीला कमेटी महासंघ के तत्वावधान में महासंघ के अध्यक्ष फूल चन्द्र दुबे की अध्यक्षता में वर्चुअल शोक सभा आयोजित हुई। जिसका संचालन महामंत्री राजेन्द्र पालीवाल ने किया। शोक सभा महासंघ से सम्बद्ध मण्डल की विभिन्न रामलीला कमेटियों ने श्री पांडेय के व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर चर्चा करते हुये उनके निधन को अपूरणीय छति बताया। 
अपने सम्बोधन में फूल चन्द्र दुबे ने कहा कि लगभग 6 दशक से सामाजिक राजनैतिक ,एवम अंतिम दशक की धार्मिक गतिविधियों में पांडेय बाबू मंगला प्रसाद ,शीतलादीन द्विवेदी, डॉ राजेन्द्र कुमारी बाजपेयी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, हेमवती नन्दन बहुगुणा, रेवती रमन सिंह, अशोक बाजपेयी, डॉ रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, अनुग्रह नारायण सिंह, हर्ष वर्धन बाजपेयी आदि के बहुत करीबी रहे। अपने इसी कार्यकाल में 2 दशक तक पांडेय जिला कांग्रेस एवम शहर कॉंग्रेस  के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। अल्लापुर रामलीला कमेटी का 4 दशक पूर्ण गठन एवम पंजीकरण कराकर धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों को जीवन पर्यन्त अंजाम देते रहे। दुबे ने बताया कि पांडेय जी इतने क्रिया शील थे कि 85 वर्षों के जीवनकाल में हर गतिविधि को प्रभावित किया। उन्हीकी प्रेरणा से वर्ष 2020 में रामलीला महासंघ का भी गठन हुआ। जिसके आजीवन संरक्षक बने रहे। उनका दीर्घकालिक नेतृत्व अनेक संघठन तथा नेता व सामाजिक कार्यकर्ताओं को जन्म दिया है। 
शोक सभा मे श्री विनोद चन्द्र दुबे, मधु चकहा, कुल्लू यादव, बी बी दुबे, जितेंद्र गौड़, डॉ रत्नेश मिश्र, विजय कुमार गुप्ता, नयन कुशवाहा, प्रवीण द्विवेदी, आर एल डी द्विवेदी, राकेश जायसवाल, शिवेंद्र मिश्र, उमेश द्विवेदी,तीर्थराज पांडेय, रंजन सिंह, रवि वर्मा, आशीष बाजपेयी आदि सम्मिलित हुये। 
शोक व्यक्त करने वालों में सन्त समाज से ज गु रा स्वामी श्रीधराचार्य जी, स्वामी घनस्यामा चार्य जी, स्वामी आनन्द गिरी जी, स्वामी राम दास जी, स्वामी ओमानन्द सरस्वती, स्वामी राधा माधव दास, ज गु रा स्वामी मारुति किंकर वाराणसी, स्वामी विश्वेश्वरानन्द सरस्वती, जितेंद्र शाण्डिल्य, जय प्रकाश मिश्र मानस चंचरीक, स्वामी प्रकाश छोटे महाराज आदि ऑनलाइन भाग लिया। 
इसी क्रम में कलाकार संघ प्रयागराज के अध्यक्ष मनोज गुप्ता,उपाध्यक्ष गणेश श्रीवास्तव, महामंत्री रत्नेश दुबे संरक्षक प्रेम प्रकाश दुबे, राजेन्द तिवारी दुकानजी, डॉ रंजना त्रिपाठी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया। 
भारतीय किसान यूनियन भानु से डॉ बी के सिंह, राजीव चन्देल, के के मिश्र, स्याम सूरत पांडेय के साथ किसान नेता कुँवर धनञ्जय सिंह ने श्रद्दांजलि अर्पित किया। 
पुर्वांचल जन कल्याण समिति सैनिक कालोनी से अरविंद कुमार तिवारी अध्यक्ष तथा सूरज कांत सिंह महामंत्री ने अपनी श्रद्दांजलि दी है। भारद्वाज पुरम धर्म एवम मानस प्रचार संस्थान की तरफ से श्री केशव देव त्रिपाठी, रामाश्रय दुबे, डॉ अमर जीत गुलेरी ने भी श्रधांजलि दी। सनातन एकता मिशन के अध्यक्ष अशोक पाठक देवराज पाठक, सीता शरण शास्त्री, दिलीप दुबे, राजेन्द्र पांडेय ने 2 मिनट मौन रख कर चिर शांति हेतु प्रार्थना किया। 
भारतीय सांस्कृतिक परिषद से डॉ शम्भू नाथ त्रिपाठी अंशुल, दुर्गेश दुबे, रामजी शुक्ला, देव ब्रत साहा, अमित तिवारी, राकेश मिश्र, राम बाबू तिवारी गुड्डू शास्त्री आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया।

उन्नाव: खाईं में बस गिरने से 1 की मौंत, कई घायल

सौरभ शर्मा                  
उन्नाव। जिलें में ट्रक की टक्कर लगने से एक मिनी बस खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर मार्ग नौबतगंज के पास एक ट्रक ने प्राइवेट मिनी बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस खाई में जा गिरी। हादसे में मिनी बस सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...