सोमवार, 26 अप्रैल 2021
मेरठ में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हुईं
अगले चरण के मतदान में बलों को हटाने की मांग
लाल किले को नुकसान, दीप सिद्धू को मिलीं जमानत
5 रोगों में फायदेमंद दालचीनी, गर्म पानी से सेवन
जरुरतमंदों को ‘रेमडेसिविर‘ उपलब्ध कराईं जाएं: योगी
15 पदाधिकारियों का भाजपा पार्टी से निष्कासन
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में जिला पंचायत चुनाव में संगठन द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध बगावत कर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 पदाधिकारियों को अगले छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा की जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि अनुशासन तोड़कर पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के सामने चुनाव मैदान में उतरने वाले पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया। इनमें जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 3 से सुरेंद्र साहू मंडल मंत्री वार्ड नंबर 9 से गुलाब सोनकर पूर्व बूथ अध्यक्ष वार्ड नंबर 11 से, शिवम मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा वार्ड नंबर 11 से, रामहित पटेल बूथ अध्यक्ष वार्ड नंबर 12 से, तूफान सिंह यादव मंडल मंत्री वार्ड नंबर 13 से, उधौ श्याम वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष वार्ड नंबर 14 से, राजीव कुमार रैना जिला मंत्री युवा मोर्चा वार्ड नंबर 15 से, साजन मौर्य पूर्व जिला महामंत्री वार्ड नंबर 16 से, गुलाब सिंह लोधी बूथ अध्यक्ष वार्ड नंबर 19 से, प्रकाश दुबे मंडल मंत्री वार्ड नंबर 23 से, पुजारी लाल बूथ अध्यक्ष वार्ड नंबर 25 से, ओमप्रकाश रैदास मंडल उपाध्यक्ष वार्ड नंबर 25 से, रामसागर कोरी सेक्टर प्रभारी वार्ड नंबर 24 से चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के निर्देश पर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से तत्काल 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।
संतलाल मौर्य
सोने के भाव में 81 रुपये की गिरावट दर्ज की गईं
देशवासियों को वैक्सीन मुफ्त मिलनी चाहिए: राहुल
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। वैक्सीन के मूल्य को लेकर राजनीति अब गरमा गई है। विभिन्न राजनीतिक दलों के राजनेता सरकार से यह सवाल कर रहे हैं कि एक देश में एक वस्तु के अलग अलग मूल्य क्यों ? भारत एक देश है, जहां पर वैक्सीन केंद्र और राज्य सरकार के लिए अलग-अलग मूल्य क्यों हैं ? इसको लेकर राजनेता से लेकर आम आदमी तक सवाल कर रहे हैं। सरकार इस पर सही प्रकार से जवाब नहीं दे पा रही है। एक देश में दो या उससे अधिक मूल्य क्यों है? राहुल गांधी ने ट्विटर के माध्यम से संपूर्ण भाजपा पर तंज करते हुए ट्वीट किया है और कहा है कि चर्चा बहुत हो चुकी, देशवासियों को वैक्सीन मुफ्त मिलनी चाहिए। बात खत्म ! विदित हो राहुल गांधी ही नहीं देश के विपक्ष के नेता निरंतर सरकार से सवाल कर रहे हैं कि एक देश विभिन्न मूल्य क्यों? 2 दिन पूर्व दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल बैठक में यह मुद्दा भी उठाया था और अपनी बात को लाइक भी कर दिया था। जिसको लेकर बाद में बवाल भी हुआ था कि केजरीवाल ने प्रोटोकॉल को तोड़ा है। मगर केजरीवाल ने तुरंत ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे माफी मांग ली थी और आगे से ध्यान रखने की बात कहकर अपनी बात समाप्त कर दी थी।
कालाबाजारी करते आरोपीयों को गिरफ्तार किया
अश्वनी उपाध्याय
गाजियाबाद। दिल्ली एनसीआर के अस्पतालों में बेड्स, ऑक्सीजन जैसी जरूरी चीजों की भारी किल्लत है। इसी बीच गाजियाबाद में ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस की एक टीम ने एक साथ दबिश देकर दो स्थानों से 101 सिलेंडर बरामद किए हैं। इसमें 30 सिलेंडर भरे हुए हैं, वहीं बाकी खाली हैं। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कैला भट्ठा के रहने वाले आकिल सैफी पुत्र असरफ और न्यू प्रेम नगर जस्सीपुरा के रहने वाले जावेद मलिक के रूप में हुई है। पुलिस के अपराध शाखा प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि कई दिनों से ऑक्सीजन के सिलेंडर की कालाबाजारी की खबरें आ रही थीं। ऐसे में पुलिस की टीमें दो दिन से पता करने का प्रयास कर रही थी कि आखिर यह सिलेंडर कहां से आ रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पता चला कि कैला भट्ठा स्थित किसी गैस गोदाम से सिलेंडरों की कालाबाजारी हो रही है। ऐसे में पुलिस उप महानिरीक्षक अमित पाठक के निर्देश पर नगर कोतवाल संदीप कुमार सिंह, नंदग्राम कोतवाल नीरज कुमार की टीम के साथ उनकी टीम ने जाल बिछाकर शनिवार की देर शाम कैलाभट्ठा में दबिश दी। इस दौरान पता चला कि जो व्यक्ति सिलेंडर बेचता है वह हिंडन विहार स्थित गोदाम पर है। ऐसे में पुलिस टीमों ने हिंडन विहार में दबिश दी। वहां से पुलिस ने आरोपी आकिल सैफी को हिरासत में लेते हुए 39 सिलेंडर बरामद कर लिए। फिर आकिल की ही निशानदेही पर पुलिस ने हिंडन विहार में ही जावेद के गोदाम पर दबिश देकर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया और गोदाम से 38 सिलेंडर बरामद किए हैं। इन दोनों को लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची और जब यहां पूछताछ की गई तो आकिल ने बताया कि उसके घर में बने गोदाम में भी 25 सिलेंडर भरे हुए रखे हैं। ऐसे में पुलिस ने उसके घर दोबारा पहुंची और सभी सिलेंडर कब्जे में ले लिया है।
मास्क और दो गज की दूरी का पालन जरूर करें: योगी
बढ़त के साथ 48,386.51 अंक पर पहुंचा सेंसेक्स
बंबई एचसी ने यौन उत्पीड़न के मामलें को खारिज किया
दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ
दिल्ली में 2.0 तीव्रता का भूकंप, महसूस नहीं हुआ अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। दबे पांव पहुंचे भूकंप ने धरती को हिलाते हुए पब्लिक को दहशत में ड...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...