शनिवार, 3 अप्रैल 2021
अवैध शराब बेचते हुए 2 अरेस्ट, 63 पव्वे जब्त किएं
प्रशासन ने दुर्ग में 6 से 14 तक लॉकडाउन लगाया
बलात्कारी आरोपी डॉक्टर को एचसी ने दी जमानत
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शादी का वादा करके एक महिला से बलात्कार करने के आरोपी सफदरजंग अस्पताल के एक डॉक्टर को इस आधार पर जमानत दे दी, कि यह जबरन यौन उत्पीड़न का मामला नहीं है और वह पीड़िता को डराने या साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने की स्थिति में नहीं है।
जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि इस बात की ओर संकेत करने वाला कोई तथ्य नहीं है कि व्यक्ति ने महिला से शादी का वादा किया था और महिला के साथ शारीरिक संबंध उसकी सहमति पर आधारित थे या नहीं। इसका फैसला सुनवाई के दौरान ही होगा। हाईकोर्ट ने 22 मार्च के आदेश में कहा कि वादी एक मेकअप आर्टिस्ट है और दिल्ली की रहने वाली है।
यह नहीं कहा जा सकता कि वह भोली-भाली महिला है। यह जबरन यौन उत्पीड़न का मामला नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपी सफदरजंग अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर है और ऐसा नहीं कहा जा सकता कि वह महिला को डराने-धमकाने या साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने की स्थिति में होगा। कोर्ट ने कहा कि सबूत एकत्रित कर लिए गए हैं और शख्स का मोबाइल फोन पुलिस के पास है। कोर्ट ने डॉक्टर को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और उसके रिश्तेदार द्वारा इतनी ही जमानत राशि जमा करने पर जमानत दे दी।
उत्सव दिवस के रूप में मनाएंगे स्थापना दिवस
राणा ओबराय
बादशाहपुर। भाजपा के 6 अप्रैल को स्थापना दिवस को उत्सव दिवस के रूप में मनाने के लिए भाजपाई जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को भाजपा की जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में 6 अप्रैल के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्ष शामिल रहे। रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक को प्लानिग इन एडवांस का नाम दिया गया।बैठक में हर बूथ पर भाजपा का झंडा लहरा कर पार्टी के स्थापना दिवस को उत्सव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।
प्रत्येक बूथ का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। पार्टी के पूर्व पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं की देखरेख में स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इसके अलावा सभी विधायक अपने अपने क्षेत्र में किसी न किसी बूथ पर जाकर झंडा फहराएंगे।
डयूटी में बाधा पहुंचाने वालें आरोपी को भेजा जेल
राणा ओबराय
सोनीपत। जिले के थाना औधोगिक क्षेत्र बड़ी की पुलिस ने सरकारी डयूटी में बाधा पहुंचाने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफतार किया है। मुख्य सिपाही राजपाल शिकायत मिलने पर गांव दतौली में गया था। वहा पर महाबीर पुत्र रामधारी, अमित पुत्र महाबीर, राकेश पत्नी महाबीर व कविता पत्नी अमित द्वारा सरकारी डयूटी में बाधा पहुंचायी गई। इस घटना का औधोगिक क्षेत्र बड़ी में मामला दर्ज किया गया। अनुसंधान पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी महाबीर को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
घर में आग लगने से 4 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत
कोडागु। कर्नाटक के कोडागु जिले में विरापेट तालुका के मुगुतकेरी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना में छह लोगों की जलकर मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि येराव बोजा नाम के बदमाश ने पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी। जिसके कारण चार बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गयी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतकों की पहचान सीते (45), बेबी (40) प्राथना (6), विश्वास (6), प्रकाश (7) तथा विश्व (7) के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि, इस घटना में बुरी तरह से जल तीन लोगों ने मैसूरू के अस्पताल में दम तोड़ा।
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार अक्षर पाएं गए पॉजिटिव
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। आईपीएल 2021 के आगाज होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर नहीं है। उसके स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। टीम के लिए यह बड़ा झटका है। दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी सूत्रों ने एएनआई से कहा, कि अक्षर कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।
अब उन्हें इससे जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई में 10 अप्रैल को खेलना है। टीम के धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल होने की वजह से पहले ही मौजूदा सीजन से बाहर हैं। 27 साल के अक्षर पटेल ने आईपीएल करियर में अब तक 97 मैचों में अपनी स्पिन गेंदबाजी से 80 विकेट चटकाए हैं और 913 रन भी बनाए हैं।
राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा
राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...