शुक्रवार, 26 मार्च 2021

कष्ट: आवारा गोवंश की एक्सीडेंट होने से मृत्यु हुई

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी   
हापुड़। गढ़ कोतवाली पहचाना रूट पर एक आवारा गोवंश का एक्सीडेंट होने से उसकी मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना गौ रक्षा समिति के जिला अध्यक्ष राहुल यादव को मिलीं। जिला अध्यक्ष राहुल यादव जिला महामंत्री मनोज उर्फ बबलू चौहान, गढ़ ब्लॉक मीडिया प्रभारी भूषण शर्मा और विनीत चौहान पहुंचे। जहां पर प्रशासन की मदद से गोवंश को गड्ढा खोदकर हिंदू रीति रिवाज के साथ देव लोक को प्राप्त किया। गौ रक्षा समिति जनपद के जिला अध्यक्ष राहुल यादव का कहना है कि डीएम साहब से मिलकर अपनी बात रखी जाएगी अगर अपन प्रशासन आवारा गोवंश को पकड़ने का कार्य करता है तो ठीक है। वरना गौ रक्षा समिति आंदोलन के लिए मजबूर है। वर्तमान सरकार का संगठन आंदोलन करता है तो सरकार को जवाबदेही जिले के उच्च अधिकारियों की होगी।

मुख्तार को यूपी की जेल में किया जाएगा शिफ्ट: एससी

 अकाशुं उपाध्याय

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब की रोपड़ जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को दो हफ्ते में उत्तर प्रदेश की जेल भेजने का आदेश दिया है। प्रयागराज की विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट यह तय करेगी कि मुख्तार अंसारी बांदा जेल में या किसी और जेल में रखना है। मुख्तार अंसारी के मुकदमे और उसकी कस्टडी ट्रांसफर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुनाया।
आपको बता दें, पूर्वांचल के माफिया डॉन और बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट किए जाने की कवायद चल रही थी। लेकिन पंजाब का रोपड़ जेल प्रशासन बार-बार अड़ंगा लगा दे रहा था। इसे लेकर यूपी और पंजाब सरकारों के बीच इन दिनों सियासी और कानूनी जंग छिड़ी हुई थी। इस मामले में यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी। यहां पर मुख्तार ने कहा कि यूपी में मुझे जान का खतरा है।मुख़्तार के खिलाफ इलाहाबाद की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट में 10 मुक़दमे हैं। इनमें से डबल मर्डर का एक मामला फाइनल स्टेज पर है। ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है। और कभी भी फैसला आ सकता है। इसके अलावा बाकी नौ मुकदमों में छह में इन दिनों गवाही के साथ ट्रायल चल रहा है। बाकी तीन मुकदमों में अभी अदालत ने मुख्तार पर चार्ज फ्रेम यानी आरोप तय नहीं किये है।

एक्ट्रेस सुशांत की बहन को एससी से राहत नहीं मिलीं

 अकाशुं उपाध्याय

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत की बहन की उस अपील पर विचार करने से इनकार कर दिया जिसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने से मना करने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गयी है।
प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम की पीठ ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह की अपील को खारिज करते हुए कहा कि उसकी इस मामले में विचार करने में दिलचस्पी नहीं है। प्रियंका ने उच्च न्यायालय के 15 फरवरी के आदेश को चुनौती दी है। इस आदेश में प्रियंका के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की उनकी याचिका खारिज कर दी गयी थी। प्रार्थी ने कहा कि मीडिया की खबरों के जरिये पुलिस के सामने लाये गये आरोपों पर विचार करके अदालत ने अपने अधिकार क्षेत्र से आगे जाकर काम किया है। सुशांत की प्रेमिका रहीं रिया ने पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत में आरोप लगाया था। कि सुशांत की बहनों ने एक चिकित्सक, तरुण कुमार के साथ मिलकर अभिनेता को प्रतिबंधित दवाएं दिलाने के लिए गलत परामर्श प्राप्त करने की साजिश रची थी। इसी शिकायत के आधार पर पिछले साल सात सितंबर को प्रियंका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
प्रियंका सिंह ने अपनी याचिका में कहा जांच एजेंसी सीबीआई, जो यहां प्रतिवादी संख्या 3 है। ने भी विशेष रूप से कहा था। कि प्राथमिकी दर्ज करना स्पष्ट रूप से गलत है। और बिना अधिकार क्षेत्र के है। उच्च न्यायालय के समक्ष प्रतिवादी संख्या तीन का हलफनामा भी कहता है। कि इस अदालत के संज्ञान के मुताबिक महाराष्ट्र पुलिस द्वारा जांच पड़ताल को बंद किये जाने के बाद कोई दूसरी प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकती।
इसमें कहा गया है। शिकायती और अभियोजन एजेंसी ने स्पष्ट कहा है। कि कोई मामला नहीं बनता, उसके बाद भी उच्च न्यायालय ने बिना कानून के प्रयोग के दर्ज की गयी दूसरी प्राथमिकी को रद्द नहीं किया।
याचिका के अनुसार उच्च न्यायालय ने प्रियंका की बहन मीतू सिंह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द कर दी थी। लेकिन मामले में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को खारिज नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके खिलाफ रिया चक्रवर्ती का पूरा पक्ष उन खबरों पर आधारित है। जिनकी कोई प्रामाणिकता नहीं है। गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (34) 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे।

पीएम शेख हसीना के साथ मुलाकात करेंगे मोदी

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। कोरोना और लॉक डाउन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले विदेश यात्रा पर बांग्लादेश रवाना हो गए हैं। सांस्कृतिक और कूटनीति के लिहाज से यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान वह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद अपनी पहले विदेश दौरे पर पड़ोसी मित्र देश बांग्लादेश जाकर खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री हसीना के निमंत्रण पर 26-27 मार्च को बांग्लादेश के दौरे पर रहेंगे और शुक्रवार को बांग्लादेश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शिरकत करेंगे।

मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना होगा

रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सार्वजनिक स्थलों में बगैर मास्क या फेसकवर के पाए जाने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसके लिए महामारी रोग अधिनियम-1897 के तहत पूर्व में जारी अधिसूचना में संशोधन का आदेश जारी कर दिया है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों से मास्क लगाकर ही अपने घरों से बाहर निकलने, सोशल और फिजिकल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन करने कहा गया है।

बिटकॉइन में किया ट्रांजेक्शन तो बताना होगा कारण

 अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। क्रिप्टोकरेंसी पर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पारदर्शिता को बेहतर करने के लिए कड़े खुलासा अनिवार्यताओं को लागू किया है। अब कंपनियों को अपने क्रिप्टोकरेंसी में लेनदेन का खुलासा करना होगा। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कंपनी कानून में ऑडिट, ऑडिटर और खातों से संबंधित विभिन्न नियमों में संशोधन किया है। कंपनी कानून-2013 के शेड्यूल तीन में बदलाव के अलावा खुलासा अनिवार्यताओं को बढ़ाया गया है। इसमें क्रिप्टोकरेंसी में कंपनी के लेनदेन का ब्योरा भी शामिल है।
1 अप्रैल से लागू होगा नियम कंपनी कानून का क्रियान्वयन करने वाले कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने इन बदलावों को अधिसूचित कर दिया। ये बदलाव एक अप्रैल से प्रभावी होंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर कंपनियां क्रिप्टोकरेंसी में व्यापार करती हैं। तो इस मामले में पारदर्शिता होनी चाहिए। यह जानकारी दी जानी चाहिए कि इस तरह की व्यापार गतिविधियों से कितना पैसा बनाया गया है।
क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार पर चिंता बरकरार भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है। कि केंद्रीय बैंक को बाजार में क्रिप्टोकरेंसीके कारोबार को लेकर चिंताएं हैं। आरबीआई ने इस बारे में सरकार को अवगत कराया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में केंद्रीय बैंक और वित्त मंत्रालय के बीच कोई मतभेद नहीं है। और दोनों वित्तीय स्थिरता को लेकर प्रतिबद्ध हैं। आगे कहा कि हमें इस बारे में केंद्र की तरफ से अंतिम निर्णय का इंतजार करना चाहिए।
क्रिप्टोकरेंसी के लेकर सरकार की तरफ से कुछ भ्रम पैदा करने वाले संकेत आने के बीच दास ने यह बात कही है। इस प्रकार की मुद्राओं में काफी उतार-चढ़ाव को देखते हुए इसे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने का इरादा जताने के बाद, सरकार ने बिटकॉइन जैसी मुद्राओं को लेकर कुछ नरम रुख दिखाया है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर किसानों ने लगाए बैरिकेड

अश्वनी उपाध्याय      
गाजियाबाद। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने सुबह करीब 6:00 बजे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे की दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली लेन को बैरिकेड लगा कर बंद कर दिया। किसान वहां पर ढोलक और घंटी बजा कर होली का आनंद भी ले रहे हैं। किसानों ने दिल्ली से कौशांबी जाने वाली लेन को भी बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है। हालांकि इस लाइन पर दिल्ली पुलिस ने पहले से ही बैरिकेडिंग लगाई हुई है मगर किसानों ने इससे कुछ दूरी पर अपनी बैरिकेडिंग लगा दी है। पंजाब और हरियाणा में रेल यातायात किसानों, कृषि मजदूरों, कमीशन एजेंटों, ट्रेड यूनियनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के विरोध के रूप में बुरी तरह प्रभावित हुआ और साख ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी चक्काजाम किया गया है।

भारतीय रेलवे ने बताया, ‘प्रदर्शनकारी पंजाब और हरियाणा के 31 स्थानों पर बैठे हैं, जो दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर डिवीजन में रेल आवाजाही को प्रभावित कर रहे हैं। 32 स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, 4 शताब्दी ट्रेनें रद हैं। भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, राजवीर सिंह जादौन ने आज के भारत बंद पर कहा, हमारे आंदोलन को लगभग चार महीने पूरे होने जा रहे हैं। भारत बंद में हमें लोगों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर का सहयोग मिल रहा है। इससे सरकार को संदेश जाएगा। हम वार्ता के लिए 24 घंटे तैयार हैं।’

'भारत बंद' का असर, यातायात बुरी तरह प्रभावित

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। पार्टी और ट्रेड यूनियनों से ऊपर उठकर शुक्रवार को किसानों द्वारा किए जा रहे 12 घंटे लंबे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन को पंजाब और हरियाणा में अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिली है। यहां सामान्य जन-जीवन प्रभावित रहा। वहीं चंडीगढ़ में स्थिति लगभग सामान्य रही। किसानों, खेत के मजदूरों, कमीशन एजेंटों, ट्रेड यूनियनों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा रेल की पटरियों पर जमा होने और राष्ट्रीय राजमार्गों पर चक्काजाम करने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वैसे इस दौरान दोनों राज्यों में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। इसके अलावा विरोध और चक्काजाम के चलते आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को प्रभावित नहीं होने दिया गया।
विरोध के दौरान कई किसान संघों के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस शासित पंजाब में कई जगहों पर दुकानदारों-व्यापारियों से अपना काम बंद करने को कहा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि विरोध को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दोनों राज्यों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
भारतीय किसान यूनियन (एकता-उग्रहण) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने कहा कि किसान रेल और सड़क आंदोलन को पूरी तरह से रोकेंगे। साथ ही टैक, अन्य वाहनों को भी अनुमति नहीं दी जाएगी। ट्रक यूनियन ने भी किसानों को अपना समर्थन दिया है।
वहीं किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने भी अपने सभी कार्यालय बंद करने की घोषणा की है। समिति अमृतसर के स्वर्ण मंदिर समेत पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सभी गुरुद्वारों के मामलों का प्रबंधन करती है। एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कहा कि केंद्र को कृषि कानूनों को निरस्त करना चाहिए।

सीरीज अपने नाम करने का इरादा, इंग्लैंड से भिड़ेगी

नई दिल्ली/लंदन। सीरीज अपने नाम करने के इरादे से शुक्रवार को टीम इंडिया इंग्लैंड से भिड़ेगी। तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे चल रही है। तो वहीं इंग्लैंड के लिए करो या मरो का मुकाबला है। इससे पहले टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से हरा कर सीरीज अपने नाम किया था। मैच दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा।

सीएम भूपेश ने गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, गठबंधन

रायपुर। असम में पहले चरण का चुनावी शोर थम चूका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार शाम 7 बजे रायपुर लौटेंगे। इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जो असम की जनता से किए पांच वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी काम के दम पर वोट नहीं मांगती। हमेशा भय और दहशत पैदा कर वोट मांगती है। असम में भाजपा की सरकार ने कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। इससे असम का विकास कई साल पीछे हो गया। सीएम ने कहा कि भाजपा के नेता सीएए लागू करने के मुद्दे पर कन्फ्यूज हैं। बंगाल में सीएए लागू करने की घोषणा करते हैं। असम में सीएए पर गोलमोल चर्चा करते हैं। तो वही तमिलनाडु में भाजपा नेता सीएए लागू नहीं होने की बात करते हैं। बता दें कि कल यानी शनिवार 27 मार्च को पहले चरण का वोटिंग है।

पुलवामा के आतंकियों ने धमकी भरे पोस्टर लगाएं

श्रीनगर। सुरक्षाबलों की कार्रवाई से साजिश नाकाम होने पर आतंकियों की बौखलाहट अब साफ दिखाई देने लगी है। इस बार आतंकी किस कदर सुरक्षाबलों की कार्रवाई से तिलमिलाए हुए हैं। उसका उदाहरण नए पोस्टर्स में देखने को मिला। जम्मू कश्मीर में पुलवामा के मुरन गांव में आतंकियों ने धमकी भरे पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर्स में चेतावनी दी गई है, कि लोगों को सुरक्षाबलों से दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही पोस्टर में आगे लिखा है। कि जहां भी सुरक्षाबल होंगे हम उन पर हमला करेंगे। जो लोग सुरक्षाबलों के साथ जुड़े हैं। उन पर भी हम हमला करेंगे।
पोस्टर में लिखा है कि ये बदला लेने का समय है। गांव में पोस्टर जैश-ए-मोहम्मद ने लगाए हैं। पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है। और जांच कर रही है। जम्मू कश्मीर में गुरुवार को ही सुरक्षाबलों को आतंकियों ने निशाना बनाया था। गुरुवार को आतंकवादियों ने श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके लवेपोरा में सीआरपीएफ पार्टी पर हमला किया और सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए और दो जवान घायल हुए। इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा शामिल है। घायल जवानों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। शहीद हुए जवान का नाम एएसआई मंगाराम बरमन बताया गया, वह त्रिपुरा के रहने वाले थे।

बिना अनुमति के सार्वजनिक आयोजनों पर पाबंदी

अश्वनी उपाध्याय    
गाजियाबाद। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने जिलें में बिना पूर्व अनुमति के होली समेत सभी सार्वजनिक आयोजनों पर रोक लगा दी है। डीएम द्वारा जारी आदेशों के अनुसार किसी भी प्रकार के सार्वजनिक आयोजनों के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक है। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति या संस्थाओं के खिलाफ नियमों के अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

4 चरणों में होंगे गाजियाबाद के पंचायत चुनाव

अश्वनी उपाध्याय    
गाजियाबाद। उत्तर-प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना आज शुक्रवार को हो गई है। चुनाव आयोग ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पहले चरण का मतदान 15 अप्रैल, दूसरा चरण  का 19 अप्रैल, तीसरा चरण 26 अप्रैल और चौथा चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। सभी चरण की मतगणना 2 मई को होगी। पहले चरण के लिए नामांकन 3 अप्रैल से 4 अप्रैल को दूसरे चरण का नामांकन 7-8 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण का नामांकन 13 और 15 अप्रैल को होगा। चतुर्थ चरण का नामांकन 17-18 अप्रैल को होगा।

अमित पाठक होंगे गाज़ियाबाद के नए एसएसपी

अश्वनी उपाध्याय  
 गाजियाबाद। उत्तर-प्रदेश में योगी सरकार ने पंचायत चुनावों से पहले प्रदेश के कई आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। जनपद व अन्य जिलों में हर दिन खराब होती कानून व्यवस्था की स्थिति को भी तबादलों का एक कारण माना जा रहा है। 2007 बैच के आईपीएस अमित पाठक को गाज़ियाबाद का नया एसएसपी बनाया गया है। फिलहाल वे वाराणसी में एसएसपी के पद पर कार्यरत थे।  गाज़ियाबाद के निवर्तमान एसएसपी कलानिधि नैथानी को एसएसपी अलीगढ़ बना कर भेजा गया है।

लॉकडाउन: घरेलू हिंसा की शिकायतों में हुई बढ़ोतरी

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। गत वर्ष लॉकडाउन के दौरान जब ज्यादातर लोग घरों में बंद थे। राष्ट्रीय महिला आयोग को मिलने वाली घरेलू हिंसा की शिकायतों की संख्या में 2019 के मुकाबले वृद्धि देखने को मिली। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 में आयोग को घरेलू हिंसा से संबंधित 2,960 शिकायतें मिली थीं जबकि 2020 में 5,297 शिकायतें प्राप्त हुईं और यह सिलसिला अब भी बरकरार है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 में आयोग को महिलाओं के विरुद्ध किए गए अपराध की कुल 19,730 शिकायतें मिलीं जबकि 2020 में यह संख्या 23,722 पर पहुंच गई।

लॉकडाउन खत्म होने के एक साल बाद भी आयोग को हर महीने महिलाओं के विरुद्ध अपराध की दो हजार से अधिक शिकायतें मिल रही हैं जिनमें से लगभग एक चौथाई घरेलू हिंसा से संबंधित हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2021 से 25 मार्च 2021 के बीच महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की 1,463 शिकायतें प्राप्त हुईं। पिछले साल कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था। लेकिन इसके कारण घरेलू हिंसा की कई पीड़िताएं उनके साथ फंस गई थीं जो यह कृत्य करते हैं।

महिला अफसरों के स्थायी कमीशन पर बोला एससी

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। भारतीय सेना में महिला अफसरों को स्‍थायी कमीशन देने संबंधी मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई की है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि 2010 तक 250 की सीलिंग को पार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन आंकड़ों को रिकॉर्ड पर रखा गया है। वो केस के बेंचमार्किंग को पूरी तरह से ध्वस्त करते हैं। इस मामले को लेकर महिला अधिकारियों की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि सेना में एक करियर कई ट्रायल के साथ आता है। भारतीय सेना और नौसेना में महिला अधिकारियों के लिए स्थाई आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सेना द्वारा अपनाए गए मानकों की कोई न्यायिक समीक्षा नहीं हो सकती है। इस मामले को लेकर महिला अधिकारियों की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि सेना में एक करियर कई ट्रायल के साथ आता है। यह तब और मुश्किल हो जाता है। जब समाज महिलाओं पर चाइल्केडयर और घरेलू काम की जिम्मेदारी होती है।

माइक्रोमैक्स की सेल, 9,999 रुपये में मिलेगा कैमरा

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। इंडियन स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपने नए स्मार्टफोन माइक्रोमैक्स 1 को पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च किया था। आज शुक्रवार को इस स्मार्टफोन को पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राहक इसे दोपहर 12 बजे से खरीद पाएंगे। ये एक बजट स्मार्टफोन है और इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। मैक्रोमैक्स 1 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत भारत में 10,499 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। इसे ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके बैक में X पैटर्न के साथ ग्रेडिएंट फिनिशिंग दी गई है। ग्राहक आज इसे फ्लिपकार्ट और माइक्रोमैक्स की ऑफिशियल से खरीद पाएंगे। इसकी बिक्री दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। माइक्रोमैक्स ने दोनों मॉडल्स की इंट्रोडक्टरी कीमत क्रमश: 9,999 रुपये और 11,499 रुपये है।

अकबर की याचिका पर सुनवाई करेगा एससी

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा वह पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर की याचिका पर पांच अप्रैल को सुनवाई करेगा। अकबर ने इस याचिका में आपराधिक मानहानि मामले में पत्रकार प्रिया रमानी को बरी करने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है। अकबर ने यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था।याचिका पर आज शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। लेकिन न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता उपलब्ध नहीं थी। अकबर ने निचली अदालत के 17 फरवरी के आदेश को चुनौती दी है। जिसमें रमानी को मामले में इस आधार पर बरी कर दिया गया कि एक महिला को दशकों बाद भी अपनी पसंद के किसी भी मंच पर शिकायतें रखने का अधिकार है। निचली अदालत ने अकबर की शिकायत को खारिज करते हुए कहा था कि रमानी के खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हुआ।

रमानी ने 2018 में ‘मीटू’ आंदोलन के तहत अकबर के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे। अकबर ने यौन शोषण के आरोपों के चलते 17 अक्टूबर 2018 को केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

छत्तीसगढ़ में 10 ग्राम सोने का भाव 45,730.3 रहा

छत्तीसगढ़। रायपुर की बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 45,730.3 रुपये रहा। कल की तुलना में सोना आज 160.0 रुपये गिरा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट 66,360.0 रुपये रहा। रायपुर में कल सोने का भाव 45,890.0 रुपये और चांदी का भाव 66,750.0 रुपयथा। 
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। अच्छा होगा कि हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है। 24 कैरेट सोने से नहीं बनती ज्वैलरी। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है लेकिन इसके गहने नहीं बनते क्योंकि यह बहुत मुलायम होता है। ज्वैलरी के लिए ज्यादातर 22 कैरेट से लेकर 18 कैरेट सोने का इस्तेमाल अधिक होता है। सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। जैसे 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

75 रुपये में पाएं फ्री कॉलिंग के साथ 3 जीबी डेटा

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के रिचार्ज प्लान प्रतिस्पर्धी कंपनियों के मुकाबले सस्ते हैं। रिलायंस जियो ने पिछले दिनों अपने फोर्डजी फीचर फोन के लिए कई ऑफर लॉन्च किए हैं। जियो के 1999 रुपये वाले ऑफर के तहत 2 साल के लिए अनलिमिटेड प्लान और फ्री में जियो फोन दिया जा रहा है। इसके अलावा, जियो के 1499 रुपये वाले प्लान में 1 साल के लिए अनलिमिटेड प्लान और फ्री में जियो फोन दिया जा रहा है। जियो का एक बेहद किफायती प्लान भी है। यह 75 रुपये वाला प्लान है। यह जियो फोन के लिए सबसे सस्ता प्लान है। तो आइए जानते हैं कि 75 रुपये वाले इस प्लान में यूजर्स को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।फोन के 75 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन (करीब एक महीना) की है। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को 50 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। जियो फोन के इस प्लान में यूजर्स को टोटल 3GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, इस प्लान में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जाता है।
जियो फोन का 749 रुपये वाला प्लान भी बेहद खास है। इस प्लान में यूजर्स को 336 दिन की वैलिडिटी (11 महीने की वैलिडिटी) मिलती है। जियो के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। प्लान में हर 28 दिन पर 2GB डेटा दिया जाता है। इसके अलावा, हर 28 दिन पर 50 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

राष्ट्रपति कोविंद को सीने में दर्द, शिकायत दर्ज

 अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रूटीन चेकअप हुआ और वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है। आर्मी हॉस्पिटल का कहना है कि राष्ट्रपति की हालत स्थिर है।

वहीं, आपको बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद ने इस महीने की शुरुआत में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का टीका भी लगवा लिया है। राष्ट्रपति ने आरआर अस्पताल में जाकर वैक्सीन का टीका लगवाया था। 60 वर्ष से ऊपर की आयु और 45 वर्ष से ऊपर की आयु के ऐसे लोग जिन्हें ऐसी बीमारियां हैं जो कोरोना को लेकर घातक हो सकती हैं। टीकाकरण की शुरुआत पहली मार्च से हो चुकी है और उसी दिन प्रधानमंत्री मोदी भी टीका लगवा चुके हैं।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...