तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को धर्मधाम विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। विधानसभा चुनाव के लिए छह अप्रैल को यहां मतदान होगा। विजयन, कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दस्तावेज की दो प्रतियां लेकर पूर्वाह्न 11 बजे कन्नूर में कलेक्टर के कार्यालय पहुंचे। मार्क्सवादी नेता ने मुंह पर मास्क, हाथ में दस्ताने पहन रखे थे। उनके साथ माकपा के कन्नूर के जिला सचिव एमवी जयरंजन के अलावा पार्टी के कई नेता भी नजर आए। विजयन दूसरी बार धर्मधाम से चुनाव लड़ रहे हैं।
सोमवार, 15 मार्च 2021
भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी-20 में 7 विकेट से हराया
अहमदाबाद। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में धमाकेदार वापसी की है। कप्तान विराट कोहली और ईशान किशन की पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत ने इसे 17.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। अपने डेब्यू मैच में धमाकेदार पारी खेलने वाले ईशान को मैच आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। अब पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। अहमदाबाद में ही खेले गए पहले मैच को इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता था। हालांकि, भारत की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर में ही केएल राहुल शून्य पर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद कप्तान विराट कोहली और डेब्यू मैच खेल रहे ईशान किशन ने शानदर अर्धशतक लगाया। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को मैच से बाहर कर दिया। ईशान किशन ने अपने पहले इंटरनेशनल मैच में ही 28 गेंदों में अर्धशतक बनाया। ईशान किशन ने 32 गेंदों में 56 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। कप्तान विराट कोहली ने भी टी-20 में अपना 26वां अर्धशतक बनाया। कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। विराट कोहली ने नाबाद 73 रनों की पारी खेली। कोहली ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। कोहली और ईशान किशन के अलावा ऋषभ पंत ने 26 रनों का योगदान दिया। उन्होंने 13 गेंदों पर ये रन बनाए। पंत ने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं, श्रेयस अय्यर 8 रन बनाकर नाबाद रहे।
पंचायत: सीटों पर आरक्षण लेकर एचसी का फैसला
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव की सीटों पर आरक्षण को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपना आदेश के दिया है। हाईकोर्ट ने वर्ष 2015 को मूल वर्ष मानते हुए सीटों पर आरक्षण लागू करने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कहा कि वह वर्ष 2015 को मूल वर्ष मानते हुए आरक्षण व्यवस्था लागू करने के लिए तैयार है। इस पर न्यायमूर्ति रितुराज अवस्थी व न्यायमूर्ति मनीष माथुर की खंडपीठ ने 25 मई तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने का आदेश दिया। बता दें, कि हाईकोर्ट ने यूपी पंचायत चुनाव आरक्षण की फाइनल सूची जारी करने पर शुक्रवार को रोक लगा दी थी। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर अजय कुमार की जनहित याचिका हाईकोर्ट दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति रितुराज अवस्थी और न्यायमूर्ति मनीष माथुर की खंडपीठ ने आरक्षण की फाइनल सूची जारी करने पर रोक लगाई थी और आरक्षण की प्रक्रिया पर सरकार और राज्य चुनाव आयोग से जवाब मांगा था।
देवरिया: 300 लीटर कच्ची शराब के साथ 17 अरेस्ट
बरेली: सीओ-इंस्पेक्टर के खिलाफ हमले की रिपोर्ट
चाइनीज फैक्ट्री में आग के बाद फायरिंग, 70 मरे
नाएप्यीडॉ। म्यांमार में तख्तापलट होने के बाद से ही हालात बेकाबू बो गए हैं। रविवार को यंगून इलाके में प्रदर्शनकारियों के द्वारा एक चाइनीज फैक्ट्री को आग लगा दी गई। जिसके बाद म्यांमार की सेना ने खुलेआम गोलियां बरसाईं। इस गोलीकांड में 51 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। बीते 6 हफ्ते से जारी प्रदर्शन का ये अबतक का सबसे खतरनाक एक्शन रहा। यंगून की गोलीबारी में 51 लोगों की जान गई, तो उससे अलग-अलग शहरों में भी 12 लोग रविवार को ही अपनी जान गंवा बैठे। म्यांमार के एक संगठन के मुताबिक, अभी तक के प्रदर्शन में मारे गए लोगों की संख्या 125 का आंकड़ा पार कर चुकी है।
दिल्ली, केरल-कर्नाटक में एनआईए ने मारा छापा
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। एनआईए ने दिल्ली, केरल और कर्नाटक सहित देश में 10 जगहों पर सोमवार को छापे मारे। इस्लामिक स्टेट यानी आइएस से जुड़े व्यक्तियों को खोजने के लिए ये कार्यवाई की गई। 48 घंटे पहले एक केस दर्ज किया। जिसके बाद ताबड़तोड़ छापेमारी हुई।खुफिया एजेंसियों ने कुछ समय से 6 से 7 लोगों के ग्रुप पर नजर रखा था। इसी के बाद मामला दर्ज किया गया। सूत्रों ने कहा कि एनआईए द्वारा जारी छापे में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान मुस्लिम युवाओं को सीधे तौर पर निशाना बना रहा है और उन्हें भर्ती कर रहा है। उन्हें ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहा है और स्थानीय हमलों की योजना बनाने के लिए उकसा रहा है।
अभिनेता अमिताभ की आंख की दूसरी बार सर्जरी
मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। बॉलीवुड के शहनशाह अमिताभ बच्चन ने बीते महीने अपनी आख की सर्जरी करायी थी। अब उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने फैंस को बताया है कि दूसरी आंख की भी सर्जरी हो गई है। दरअसल, अमिताभ के फैंस में थोड़ी खलबली मच उठी थी कि वो किस प्रकार की सर्जरी करा रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर सर्जरी के बारे में बताते हुए कहा कि, " दूसरी आंख की भी सर्जरी पूरी हो गई है और अब मैं रिकवर हो रहा हूं।" उन्होंने आगे कहा कि, "सब ठीक है।" उन्होंने इस दौर को लाइफ चेंजिंग एक्सपीरियंस बताया है।
16वें दिन लगातार पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर रहें
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के मई डिलीवरी अनुबंध में सोमवार को बीते सत्र से 0.85 फीसदी की तेजी के साथ 69.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।जबकि, इससे पहले कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड का भाव 70.02 डॉलर प्रति बैरल तक चढ़ा।
टाइपकास्ट होने के लिए कलाकार खुद जिम्मेदार हैं
कीर्ति का मानना है कि प्लेटफॉर्म चाहे जो भी हो, लेकिन टाइपकास्ट होने का खतरा हर कहीं है। हालांकि अपनी बनाई सख्त नीति के तहत कीर्ति एक ही तरह के किरदारों को चुनने से बचती हैं।
देशद्रोह मामला: 7 आरोपियों को कोर्ट ने दी जमानत
कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य को पहले ही अदालत ने मामले में जमानत दे दी थी।
मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा ने कहा, "हम चार्जशीट की आपूर्ति का आदेश देते हैं। आज सोमवार को सभी आरोपियों को चार्जशीट दी जाए। अदालत ने दस्तावेजों की जांच के लिए मामले को 7 अप्रैल तक के लिए टाल दिया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।
पिछले महीने, अदालत ने 2016 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) देशद्रोह मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा दायर एक आरोप पत्र पर संज्ञान लिया था। जिसमें कन्हैया कुमार, उमर खालिद और आठ अन्य आरोपी हैं।
2002 के संसद हमले में दोषी अफजल गुरु को दी गई मौत की सजा के विरोध में बुलाए गए एक कार्यक्रम के दौरान 9 फरवरी, 2016 को कथित तौर पर 'राष्ट्रविरोधी' नारे लगाए गए थे।
न्यायाधीश ने आदेश में कहा, "आरोप पत्र और सामग्री पर सावधानी से विचार करने के बाद, उपरोक्त सभी अभियुक्तों को अपराध के लिए मुकदमे का सामना करने के लिए समन दिया गया है। अभियुक्तों को 15.03.2021 के लिए तलब किया गया है।"
दिल्ली सरकार द्वारा 27 फरवरी, 2020 को अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी के ठीक एक साल बाद मामले में संज्ञान लिया गया।
तकनीकी खराबी के चलते वर्चुअल रैली करेंगे शाह
कश्मीर: मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सोमवार को सुरक्षा बलों के तलाश एवं घेराबंदी अभियान (कासो) के दौरान हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष कमांडर मारा गया। इससे पहले रविवार को भी शोपियां में सुरक्षा बलों के कासो के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया। तलाश एवं घेराबंदी अभियान शनिवार रात को शुरू की गई थी।कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने शोपियां में मुठभेड़ के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर सज्जाद अफगानी के मारे जाने पर सुरक्षा बलों को बधाई दी है। शोपियां में अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर शनिवार रात से ही मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी।
पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव लड़ेगी बसपा: मायावती
हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने सोमवार को ऐलान किया, कि उनकी पार्टी चार प्रदेशों-तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में बिना किसी गठबंधन के अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मायावती ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी 2022 में होने वला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भी अकेले लड़ेगी।उन्होंने कहा, कि हम चुनाव को लेकर काम कर रहे हैं। हम किसी से ज्यादा रणनीति का खुलासा नहीं करते, बसपा प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेगी और अच्छे परिणाम देगी। बसपा प्रमुख ने दावा किया, कि उनकी पार्टी उप्र में होने वाले पंचायत चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी मायावती ने सोमवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की 87वीं जयंती पर उनको याद किया।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
1. अंक-211 (साल-02)
2. मंगलवार, मार्च 16, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत
4. सूर्योदय प्रातः 06:35, सूर्यास्त 06:35।
5. न्यूनतम तापमान -11 डी.सै., अधिकतम-30+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@
संपर्क सूत्र :- +919350302745 (सर्वाधिकार सुरक्षित)
रविवार, 14 मार्च 2021
मदरसों को बंद करेगा श्रीलंका, बुर्के पर प्रतिबंध
सुनील श्रीवास्तव
कोलंबो। श्रीलंका राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर बुर्के पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। एक हजार से ज्यादा मदरसों व इस्लामिक स्कूलों (मदरसों) को भी बंद किया जाएगा। श्रीलंका के जनसुरक्षा मंत्री शरथ वीरासेकरा ने बढ़ते कट्टरपंथ की निशानी बताते हुए इस फैसले की जरूरत बताई है। मंत्री वीरासेकरा ने बताया, कैबिनेट की सहमति के लिए उन्होंने विधेयक पर दस्तखत किए हैं। विधेयक में राष्ट्रीय सुरक्षा को आधार बनाते हुए मुस्लिम महिलाओं के पूरे चेहरे को ढंकने पर रोक लगाने की मंजूरी मांगी गई है। कैबिनेट की मुहर के बाद संसद कानून बना सकती है। वीरासेकरा ने कहा, शुरुआती दौर में देश में मुस्लिम लड़कियों व महिलाओं ने कभी बुर्का नहीं पहना। बीते सालों में इसका चलन तेजी से बढ़ा है। इसकी बड़ी वजह बढ़ता धार्मिक कट्टरपंथ है। लिहाजा, इस पर रोक लाजिमी है। गौरतलब है कि कई देश बीते दिनों बुर्के पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। हाल ही में, स्विट्जरलैंड ने भी जनमत संग्रह कर बुर्का पहनने पर रोक लगाई थी। मंत्री वीरासेकरा के मुताबिक, जिन एक हजार मदरसों व इस्लामिक स्कूलों पर रोक का प्रस्ताव है। वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मखौल उड़ा रहे हैं। किसी को कुछ भी पढ़ाने की इजाजत नहीं दी जा सकती।बौद्ध बहुल श्रीलंका में 2019 में चर्च व होटलों पर हमले के बाद भी बुर्का पहनने पर अस्थायी पाबंदी लगी थी। बीते साल कोरोना में जान गंवाने वाले मुस्लिमों को सरकार ने दफनाने के बजाय जलाने का आदेश दिया था। हालांकि, बाद में पाबंदी हटा ली थी।
वनवासी समुदाय का उत्थान बेहद जरूरी: राष्ट्रपति
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को कहा, कि आदिवासी वनवासी समुदाय के विकास के बिना देश और समाज का विकास नहीं हो सकता। पूर्वांचल के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन कोविंद ज़िले में बाभनी ब्लाक के कारिडाड़, चपकी स्थित सेवा समर्पण संस्थान द्वारा संचालित सेवा कुंज आश्रम में नवनिर्मित स्कूल, छात्रावास आदि का लोकार्पण करने पहुँचे थे। उन्होने कहा कि जब भगवान राम ने रावण से युद्ध में विजय पायी थी। उसमें वनवासियों का बहुत बड़ा सहयोग था। उसी प्रकार यदि देश और समाज आगे बढाना है तो पहले वनवासी समाज को आगे ले जाना होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि सोनभद्र चार प्रदेशों की सीमाओं से घिरा हुआ है। ऐसे स्थान पर स्कूल और हास्टल संचालित होने से उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के सीमावर्ती इलाक़ों के वनवासी छात्रों को भी लाभ होगा।
बिक्री को लेकर राहुल ने सरकार की आलोचना की
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईंधन एवं गैस की बढ़ती कीमत और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की कथित बिक्री को लेकर रविवार को केंद्र सरकार की आलोचना की। राहुल गांधी ने ट्वीट किया। ‘‘केंद्र सरकार की दोनों हाथों से दिनदहाड़े लूट। नंबर एक, गैस-डीजल-पेट्रोल पर भारी कर की वसूली। नंबर दो, मित्रों को पीएसयू-पीएसबी बेचकर जनता से उसकी हिस्सेदारी, रोजगार और सुविधाएं छीनना। प्रधानमंत्री का एक ही कायदा, देश फूंककर मित्रों का फायदा।’’ राहुल गांधी और उनकी पार्टी ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सरकार की लगातार आलोचना कर रही है। कांग्रेस ने दावा किया है, कि सरकार ने 2014 में सत्ता में आने के बाद से पेट्रोलियम उत्पादों पर कर लगाकर 21 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि एकत्र की है। कांग्रेस ने पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों को लेकर संसद की कार्यवाही बाधित की और इस मामले पर चर्चा की मांग की।
असम में आतंकवाद-उग्रवाद कम हुआ: राजनाथ
दिसपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि असम में आतंकवाद एवं उग्रवाद कम हुआ है। जिससे सरकार की विकास गतिविधियों को गति मिली है। यहां एक चुनाव रैली को संबोधित कर रहे राजनाथ सिंह ने कहा कि असम में शांति लौटी है और राज्य में गत पांच साल के भाजपा शासन के दौरान दर्जनों उग्रवादी संगठनों ने हथियार डाले हैं। उन्होंने कहा, कि जब मुझसे विश्वनाथ आने को कहा गया तो वर्ष 2014 में हुई आदिवासियों के नरसंहार की घटना मेरे दिमाग में आई लेकिन अब हालात सुधर गए हैं। इलाके में शांति बहाल होने से बेहतर और कोई खबर नहीं हो सकती। आदिवासियों की हत्या की घटना के समय गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में जब कार्यभार संभाला तो केंद्र ने आतंकवाद और उग्रवाद को खत्म करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने कहा कि असम के हालात में बहुत सुधार आया है। राज्य प्रगति के पथ पर है।
बंगाल के चुनावी रण में भाजपा ने बिछाई बिसात
कोलकाता। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में तीसरे और चौथे चरण के तहत 75 सीटों पर होने वाले मतदान के मद्देनजर रविवार को 63 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो सहित चार सांसदों को मैदान में उतारा है। उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने बताया, कि बाबुल सुप्रियो टॉलीगंज से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। जबकि, बंगाली अभिनेत्री व हुगली से सांसद लॉकेट चटर्जी को पार्टी ने उनके ही संसदीय क्षेत्र की चुंचुड़ा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल के ही कूचबिहार से पार्टी के सांसद निसिथ प्रामाणिक को दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र उनके संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता को भी पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। वह तारकेश्वर से चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे। जाने माने अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी को अलीपुरद्वार से जबकि तृणमूल कांग्रेस छोड़कर पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी को डोम्जुर से उम्मीदवार बनाया गया है।
'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की
'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...