सोमवार, 8 मार्च 2021

विश्व में मृतकों की संख्या 25.93 लाख के पार हुई

वाशिंगटन डीसी। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमण से अभी तक 25.93 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। जबकि, संक्रमितों की संख्या 11.68 करोड़ के ज्यादा हो गयी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 68 लाख 49 हजार से अधिक हो गयी है। जबकि, 25 लाख 93 हजार 230 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना का कहर निरतंर जारी है और यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 89 लाख 98 हजार से अधिक हो गयी है। जबकि 5.25 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 12 लाख 29 हजार 398 तक पहुंच गयी है। हालांकि, यहां एक करोड़ आठ लाख 82 हजार 798 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। वहीं, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 57 हजार 853 हो गया है।

अपनों के साथ भेदभाव का दिखा परिणाम: सीएम

हरिओम उपाध्याय   

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर नहीं चलने के दुष्परिणामों का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा, कि समाज जब भी अपनों के साथ भेदभाव करता है तो नेपाल में माओवाद की तरह उसका एक विकृत रूप देखने को मिलता है।मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समावेशी विकास का जिक्र किया और कहा कि समाज जब भी अपनों से भेदभाव करता है तो उसका एक विकृत रूप देखने को मिलता है। जो नेपाल में माओवाद के रूप में देखने को मिला। योगी ने थारू समुदाय का जिक्र करते हुए कहा, कि थारू समुदाय आजादी के बाद भी शासन की सुविधाओं से वंचित था। भारत में रह रहे इस समुदाय तक केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं पहुंचने लगीं तो वह राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ कर अपना योगदान करने लगा। लेकिन यही समुदाय नेपाल में जाकर माओवादी बन जाता है और वहां की व्यवस्था को तहस-नहस करता हुआ दिखाई देता है।

8 मार्च को मनाया गया 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस'

सुनील श्रीवास्तव   

नई दिल्ली/ वाशिंगटन डीसी। महिलाओं के अदृश्य संघर्ष को सलाम करने के लिए उनके सम्मान में, उन्हें समान अधिकार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया हुआ है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए कई जायज कारण हैं। महिला/स्त्री/नारी/औरत शब्द कुछ भी हो, मां/बहन/बेटी/पत्नी रिश्ता कोई सा भी हो वे हर जगह सम्मान की हकदार है। चाहे वह शिक्षक/वकील/डॉक्टर/पत्रकार/सैनिक/सरकारी कर्मी/इंजीनियर जैसे किसी पेशे में हों या फिर गृहिणी ही क्यों न हों। समानता का अधिकार उन्हें भी उतना ही है, जितना पुरुषों का है।आधी आबादी के तौर पर महिलाएं हमारे समाज -जीवन का एक मजबूत आधार है। महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना ही असंभव है। कई बार महिलाओं के साथ पेशेवर जिंदगी में भेदभाव होता है। घर-परिवार में भी कई दफा उन्हें समान हक और सम्मान नहीं मिल पाता है। फिर वे जूझती हैं। संघर्ष कर करती हैं और इस दुनिया को खूबसूरत बनाने में उनका ही सर्वाधिक योगदान है। सन् 1908 में एक मजदूर आंदोलन के बाद ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। महिलाओं ने न्यूयॉर्क में उनकी नौकरी के घंटे कम करने और साथ ही उनका वेतन बढ़ाने के लिए मांग रखी थी। महिलाओं की हड़ताल इतनी कामयाब रही कि वहां के सम्राट निकोलस को पद छोड़ना पड़ा, और अंतरिम सरकार ने महिलाओं को मतदान का अधिकार दे दिया।


कंपनी ने रैड मैजिक स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया

बीजिंग। चीन में सबसे तगड़े गेमिंग स्मार्टफोंस के तौर पर रैड मैजिक 6 सीरीज के स्मार्टफोंस को लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता देते है कि इस सीरीज में कंपनी ने दो नए और लेटेस्ट मोबाइल फोंस को लॉन्च किया है। आपको बता देते है कि इस सीरीज के तगड़े फोंस को फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा आपको बता देते है कि रेडमी मैजिक 6 और रैड मैजिक 6 प्रो. मोबाइल फोंस को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 888 SoC और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस करके लॉन्च किया गया है। इसके अलावा आपको बता देते है कि रैड मै 6 और रैड मैजिक 6 प्रो. मोबाइल फोंस को कई रैम और स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया है। हालाँकि इसके अलावा फोंस को दो अलग अलग रंगों में लिया जा सकता है। आपको बता देते है कि चीन के बाजार में रैड मैजिक 6 मोबाइल फोन के शुरूआती कीमत CNY 3,799 यानी लगभग 42,700 है, यह कीमत इस मोबाइल फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की है। इसके अलावा अगर आप इसके 12GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को लेना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि इसे लगभग CNY 4,099 यानी रुपए 46,000 के आसपास की कीमत में लिया जा सकता है। इस मोबाइल फोन के दो मॉडल कार्बन फाइबर ब्लैक रंगों में आते हैं। इसके अलावा एक अन्य मॉडल को साइबर नीयन ऑप्शन में भी लिया जा सकता है। जो 12GB रैम और 128GB मॉडल में आता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन के 12GB रैम और 256GB मॉडल को CNY 4,399 यानी लगभग रुपए 49,500 में लिया जा सकता है। इतना ही नहीं अगर हम रैड मैजिक प्रो. रमैबाइल फोन की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन के 12GB रैम और 128GB मॉडल को लगभग CNY 4,399 में लिया जा सकता है। इसके अलावा अगर आप इसके 12GB रैम और 256GB वैरिएंट को लेना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि आप इसे CNY 4,799 यानी लगभग रुपए 54,000 के प्रा. मोबाइल में ले सकते हैं। इसके अलावा अगर हम 16GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की चर्चा करें तो इसे CNY 5,299 यानी लगभग Rs 59,600 में लिया जा सकता है। इस मोबाइल फोन को ब्लैक आयरन और इसे ब्लेड सिल्वर रंगों में लिया जा सकता है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन का एक ट्रांसपेरेंट मॉडल भी है। जिसे आप CNY 5,599 यानी लगभग Rs 63,000 में ले सकते है। यह मोबाइल फोन 16GB रैम और 256GB मॉडल में आता है। हालाँकि अगर आप इसका 18GB रैम मॉडल को लेना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि आप इसे 512GB स्टोरेज मोडले में मात्र CNY 6,599 यानी लगभग रुपए 74,200 में ले सकते हैं।

पंजाब: ₹1,68,015 करोड़ का बजट किया पेश

राणा ओबराय   

चंडीगढ़। पंजाब राज्य विधानसभा में सोमवार को वर्ष 2021-22 के लिये 1,68,015 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। जिसमें फसल ऋण माफी योजना के तहत 1.13 लाख किसानों के 1,188 करोड़ रुपये के फसली ऋण माफ करने का प्रस्ताव किया गया है। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने राज्य विधानसभा में 2021- 22 का बजट पेश करते हुये राज्य में बुजुर्गों की पेंशन 750 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये महीना करने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने शगुन योजना के तहत दी जाने वाली राशि को भी 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 51,000 रुपये करने का प्रस्ताव किया। बादल ने कहा, कि फसल रिण माफी योजना के अगले चरण में राज्य सरकार 1.13 लाख किसानों का 1,186 करोड़ रुपये और भूमिहीन किसानों का 526 करोड़ रुपये का फसल कर्ज माफ करेगी। राज्य की अमरिंदर सिंह सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह आखिरी बजट है। राज्य में अगले साल के शुरुआती महीनों में चुनाव होने हैं।

महिला दिवस पर पीएम समेत नेताओं ने दी बधाई

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बधाई दी और कहा कि भारत को उनकी तमाम उपलब्धियों पर गर्व है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं अदम्य नारी शक्ति को सलाम करता हूं। देश की महिलाओं की तमाम उपलब्धियों पर भारत को गर्व होता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम करना हमारी सरकार के लिए सम्मान की बात है।’’ प्रधानमंत्री मोदी अक्सर अपने संबोधनों में जिक्र करते हैं कि उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के केंद्र में महिलाएं हैं। इस संदर्भ में वह रसोई गैस की आपूर्ति, जन धन योजना के तहत बैंक खाते खोलना, हर घर शौचालय बनाये जाने की योजनाओं का उल्लेख करते हैं। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए एक संदेश में कहा कि हमें नारियों के खिलाफ किसी भी तरह की भेदभाव का उन्मूलन करने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे उनके लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित हो सके और वे अपनी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल कर सकें। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हुए कहा कि उनके योगदान ने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की जंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नो ‘हीरो’ विदआउट ‘हर’ (नारी बिना के बिना कोई नायक नहीं हो सकता)।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘कोविड-19 संकट के इस समय में नारी शक्ति की निस्वार्थ और मजबूत भूमिका सामने आयी। इस महिला दिवस पर हम कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में योगदान देने वाली 60 लाख से अधिक महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सलाम करते हैं।’’ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन देश और प्रदेश की प्रगति में महिलाओं के योगदान को दर्शाता है। हमारी महिला शक्ति ने अपनी प्रतिभा से सिद्ध कर दिया है कि वे हर प्रकार की चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकती हैं। वे अब हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य सहित उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

देश में संक्रमण के 18,599 नए मामले सामने आएं

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,599 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,29,398 हो गई। देश में लगातार तीसरे दिन 18 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार छठे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी 1,88,747 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। जो कुल मामलों का 1.68 प्रतिशत है। देश में मरीजों के ठीक होने की दर में गिरावट दर्ज की गई है। जो अब 96.91 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 97 और लोगों की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 1,57,853 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 1,08,82,798 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में सात मार्च तक 22,19,68,271 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 5,37,764 नमूनों की जांच रविवार को की गई थी।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...