शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021

बिहार: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का किया विरोध

अविनाश श्रीवास्तव  
पटना। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत के विरोध में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज साइकिल से विधानसभा पहुंचे । 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास से साइकिल पर सवार होकर विधान सभा के लिए निकले। उनके पीछे उनकी सुरक्षा में शामिल गाड़ियां भी चल रही थी, जबकि कुछ सुरक्षा कर्मी पैदल उनके आगे आगे दौड़ रहे थे।विधानसभा पहुंचने पर तेजस्वी यादव ने परिसर में मौजूद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पेट्रोल और डीजल के साथ रसोई गैस की कीमत बढ़ने से आम लोग बेहद परेशान हैं। बढ़ती महंगाई के कारण लोगों की जिंदगी बेहद मुश्किल हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम की समधन को किया सस्पेंड

हरिओम उपाध्याय  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की समधन अंबी बिष्ट को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर काम में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता करने का आरोप है। इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं।
पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की समधन अम्बी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में जोनल अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिवेदी महानगर में टेक्स और सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। किसी बात पर नगर आयुक्त और श्रीमती बिष्ट में बहस हो गई। जिस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी बताते हुए उनसे तत्काल बैठक से बाहर जाने के आदेश दिए। इसका अम्बी बिष्ट ने कड़ा प्रतिवाद किया। जिस पर उन्होंने सस्पेंड करने के लिए सरकार को चिठ्ठी लिख दी। साथ ही प्रज्ञा सिंह को नया जोनल अधिकारी नियुक्त कर दिया। नगर आयुक्त ने बताया कि अम्बी बिष्ट के जोन में टैक्स वसूली सबसे कम है। कहने पर उनका जवाब भी सही नहीं होता है। कई बार काम के प्रति लापरवाही सामने आ चुकी है, जिसको लेकर उनको नोटिस दिए गए हैं। इसीलिए उनके खिलाफ यह कार्रवाई करने के लिए मजबूर हुए हैं।

अम्बी बिष्ट ने कहा है कि उनके काम में कोई लापरवाही नहीं है।उनके एक बड़े राजनीतिक परिवार से रिश्तेदारी है, उसके तहत यह सब किया जा रहा है। रही बात सस्पेंड करने की तो नगर आयुक्त को इसका अधिकार ही नहीं है। यह कार्रवाई सिर्फ शासन कर सकता है। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी को भी यह शोभा नहीं देता कि वह एक महिला को सार्वजनिक मीटिंग में गेट आउट कहें। वह इस हरकत पर चुप नहीं बैठेंगी। ज्ञात रहे कि अम्बी बिष्ट की बेटी अपर्णा की शादी मुलायम सिंह यादव के बेटे से हुई है।

राज्यपाल के साथ विधायकों ने की धक्का-मुक्की

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को अपने अभिभाषण के बाद सदन से लौट रहे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ कांग्रेस के कुछ विधायकों ने कथित तौर पर धक्कामुक्की की। इसके बाद, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कांग्रेस के पांच विधायकों को निलंबित कर दिया गया।ससंदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि सत्र के बाद जब राज्यपाल अपने वाहन के पास जा रहे, तब सदन में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस विधायक हर्ष वर्धन चौहान, सुंदर सिंह ठाकुर, सत्यपाल रायजादा और विनय कुमार ने उनके साथ धक्कामुक्की की। इसके बाद सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस के पांच विधायकों के निलंबन का प्रस्ताव सदन में पेश किया जिस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।

मुंबई: सिद्धिविनायक मंदिर के 1 मार्च से खुलेंगे द्वार

मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई और अन्य भागों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर एक मार्च से सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। मंदिर के प्रबंधन से जुड़ी एक पदाधिकारी ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अगले महीने से ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों को ही दर्शन की अनुमति दी जाएगी और एक घंटे में मंदिर के भीतर 100 श्रद्धालुओं को ही जाने की इजाजत होगी।

सीबीआई ने बंगाल में कई जगहों पर मारे छापे

कोलकाता। कोयला घोटाला और मवेशियों की तस्करी तथा उनसे संबंधित लेनदेन की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कोलकाता सहित पूरे पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर संयुक्त छापे मारे। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई और ईडी के लगभग 100 कर्मियों ने आज तड़के कुछ स्थानों पर संयुक्त रूप से तथा कुछ अन्य जगहों पर अलग-अलग छापे मारे।रिपोर्ट के अनुसार जांचकर्ताओं ने दक्षिण और मध्य कोलकाता के कुछ हिस्सों, दुर्गापुर और आसनसोल में लगभग 13-14 स्थानों पर छापे मारे। सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसियों ने एक व्यवसायी रणवीर बर्नवाल के कार्यालय और घर पर भी छापा मारा जिस पर तस्करी और कोयला घोटाले से मिले पैसे के लेनदेन का आरोप है।

जनता मौका देगी तो राहुल-प्रियंका लाएंगे बदलाव

नरेश राघानी  
जयपुर। कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने केन्द्र सरकार पर महंगाई बढने एवं किसानों की आवाज नहीं सुनने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका देश में प्रगति एवं बदलाव लायेंगे।वाड्रा ने शुक्रवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन करने के बाद एक टीवी मीडिया से बात कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में बिना सोचे समझे लॉकडाउन लगा दिया। जिससे आज देश में हर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है।

अर्थव्यवस्था में वृद्धि के लिए ऋण-प्रवाह की जरूरत

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की जरूरतों को पूरा करने के लिये व्यवसायों को ऋण प्रवाह बढ़ाने पर शुक्रवार को जोर दिया। मोदी ने वित्तीय क्षेत्र से संबंधित बजट प्रस्तावों पर एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि वित्तीय उत्पादों को फिनटेक और स्टार्टअप की जरूरतों के अनुरूप होना चाहिये।मोदी ने कहा कि भले ही सरकार निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है, लेकिन बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में सरकार की उपस्थिति भी जरूरी है। मोदी ने कहा, ”जैसे-जैसे हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ रही है और तेजी से बढ़ रही है। ऋण प्रवाह भी उतना ही महत्वपूर्ण हो गया है। आपको देखना होगा कि ऋण नये उद्यमियों, नये क्षेत्रों तक कैसे पहुंचता है। अब आपको स्टार्टअप और फिनटेक के लिये नये और बेहतर वित्तीय उत्पादों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...