मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

2021 का चुनाव संपन्न, दूसरी बार कोषाध्यक्ष बनें रतन

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। राजकीय मुद्रणालय श्रमिक संघ प्रयागराज का वार्षिक चुनाव पूर्व सूचना अनुसार, संगठन कार्यालय श्रम हितकारी केंद्र प्रयागराज में चुनाव अधिकारी राधेश्याम पांडे क्षेत्रीय विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ और कैलाश चंद यादव पूर्व अध्यक्ष राजकीय मुद्रणालय श्रमिक संघ की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से निवर्तमान पदाधिकारियों की घोषणा हुई।
जिसमें संरक्षक लालचंद यादव अध्यक्ष, विनोद कुमार शुक्ला उपाध्यक्ष, दयाशंकर पाल महामंत्री, खुर्शीद अहमद संयुक्त मंत्री, राकेश कुमार पाल संयुक्त मंत्री, जगदीश कुमार, कोषाध्यक्ष राम रतन सिंह और सदस्यगण निर्वाचित हुए।

योगी ने विभाग की 67,000 एकड़ जमीन मुक्त कराई

हरिओम उपाध्याय  
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधान परिषद में कहा कि उनकी सरकार ने अब तक राजस्व विभाग की 67,000 एकड़ जमीन को भूमाफिया से मुक्त कराया है और उस पर खेल के मैदान बनाने को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री ने सदस्य सुरेश कुमार त्रिपाठी द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा कि वर्ष 2017 में सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने निजी तथा सार्वजनिक क्षेत्र की जमीनों पर सत्ता के संरक्षण या अन्य तरीकों से किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए ‘एंटी भू माफिया टास्क फोर्स’ (भू माफिया विरोधी कार्यबल)का गठन किया था। इस कार्यबल के जरिए अभी तक राजस्व विभाग की 67,000 एकड़ जमीन मुक्त कराई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, ” अगर प्राथमिक या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के पास जगह मिल जाए तो बच्चों के साथ साथ गांव के सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए भी एक स्थान मिल जाएगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर गांव में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पास ही खेल का मैदान उपलब्ध हो। उन्होंने कहा, ” जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अगर इसके लिए जमीन की अदला-बदली करनी पड़े तो की जाए। अभी तक हजारों ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान बनाने में सफलता मिल चुकी है।” योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों को स्पोर्ट की किट (खेल के सामान) उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके पूर्व सूचना की ग्राह्यता पर कांग्रेस सदस्य दीपक सिंह और समाजवादी पार्टी के सदस्य सुनील सिंह ने भी बल दिया। खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रदेश में खेल के मैदान बनाए जाने संबंधी सवाल पर कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद से 504 खेल के मैदान बनाए गए हैं।

लापता 136 लोगों को मृत घोषित करने प्रक्रिया शुरू

पंकज कपूर  
चमोली। ऋषिगंगा में सात फरवरी को हुए हादसे में 136 लापता लोगों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया उत्तराखण्ड प्रशासन ने शुरु कर दी है। अभी तक हादसे में मरने वालो की संख्या 68 हो गई है। प्रशासन द्वारा लापता लोगों के परिजनों को डीएनए सैंपल के लिए बुलाया गया है। जिससे शिनाख्त नहीं हुए शवों की पहचान हो सके। हालांकि कई क्षेत्रो में राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक चमोली पुलिस ने मंगलवार को बताया, ‘अलग-अलग जगह से अब तक कुल 70 शव और 29 मानव अंग बरामद हुए हैं, इनमें से 39 शवों और एक मानव अंग की शिनाख्त हो चुकी है।
बता दें कि एनटीपीसी की निर्माणाधीन तपोवन-विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना को हुई भारी क्षति के अलावा रैंणी में स्थित उत्पादनरत 13.2 मेगावाट ऋषिगंगा जलविद्युत परियोजना भी बाढ़ से पूरी तरह तबाह हो गई थी। जिसके बाद से क्षेत्र में बचाव कार्य चल रहा है।

मुंबई: एक्ट्रेस उर्मिला ने कंगना को किया कॉपी

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उर्मिला मातोंडकर में विचारधारा को लेकर छत्तीस का आंकड़ा रहता है। अक्सर ही दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे से लड़ती दिखाई देती हैं। लेकिन जब बार फैशन की आती है। दोनों का पंसद काफी हद तक एक जैसी नजर आती है। दरअसल, एक बार तो ऐसा भी देखने को मिला जब उर्मिला को कंगना का एक लुक इतना पसंद आ गया था कि इसे कॉपी करती दिखाई दी थीं। महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे शादी की वेडिंग रिसेप्शन में जब उर्मिला मातोंडर सिल्क की साड़ी पहने पहुंची तो हर किसी की नजर उनपर गईं। सभी की नजरे थमने का दो कारण थे एक तो उर्मिला की खूबसूरती और दूसरा उर्मिला का ये लुक फैंस को कंगना की याद दिला रहा था। उर्मिला से पहले इस साड़ी लुक में अभिनेत्री कंगना रनौत सोनम कपूर के रिसेप्शन में पहुंची थीं। कंगना का लुक उस वक्त खूब सुर्खियों में रहा था इसके बाद ये सिल्क साड़ी काफी डिमांड में आ गई थी वहीं उर्मिला को भी ये साड़ी इतनी पसंद आई कि उन्होंने भी इसे अपनी वारड्रोब में जगह दे दी।

मुंबई: कोहली और अनुष्का को लेकर बड़ा खुलासा

मनोज सिंह ठाकुर 

मुंबई। बीसीसीआई के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पास सब कुछ होने के बावजूव वो जीमन से जुड़े हुए इंसान हैं। दरअसल, आलीशान घरमें रहने के बावजूद उनके यहां एक भी नौकर नहीं है। उन्होंने बताया, "अगर कोई उनके घर जाता है तो विराट और उनकी पत्नी खुद अपने हाथों से खाने को परोसते हैं और अपने गेस्ट का ख्याल खुद रखते हैं। इससे बेहतर और क्या हो सकता है?" चलिए आपको तस्वीरों में दिखाते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर की इनसाइड तस्वीरें जहां का एक-एक कोना इन दोनों ने अपने हाथों से संवारा है।

अस्थायी रास्तों पर चलने को मजबूर हैं नागरिक

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण किसान और प्रशासन दोनों अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। यूपी गेट पर किसानों ने सर्विस लेनों को और प्रशासन ने एनएच-9 को बंद किया गया। गाज़ियाबाद से दिल्ली में प्रवेश के कुछ रास्ते खुले हुए हैं। लेकिन उन पर भयंकर जाम लगा रहता है। ऐसे में रोजाना घर से दफ्तर आने-जाने की जल्दी में लोगों ने अस्थाई रास्ते बना दिए हैं। इन रास्तों से भले ही पांच मिनट पहले पहुंच सकें, लेकिन अपनी जान को जोखिम में लोग डालकर इन रास्तों पर सफर कर रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर बीते महीने भर से दिल्ली जाने का मुख्य रास्ता बंद है। वहीं दूसरी ओर गाजीपुर बॉर्डर के आसपास के खेतों के बीच से दोपहिया वाहनों ने रास्ता बना लिया है। जिन रास्तों पर दोपहिया वाहन सफर कर रहे हैं। उन रास्तों पर एक तरह से ढलाने बनी हुई हैं। भरपूर गड्ढे, बड़े-बड़े पत्थर और कंटीले तारों से घिरा हुआ है। लेकिन इन लोगों के आगे न जाने ऐसी क्या मजबूरी है कि वह अपनी जान को जोखिम में डालकर इन रास्तों को पार कर रहे हैं। इन रास्तों से गुजरते हुए कई वाहन चालक गिर भी जाते हैं।

जंगली हाथियों ने 3 लोगों को उतारा मौत के घाट

जंगली हाथियों ने तीन लोगों को कुचलकर उतारा मौत के घाट

सीधी। मध्य प्रदेश में सीधी जिला मुख्यालय से लगभग 85 किलोमीटर दूर संजय टाइगर रिजर्व (एसटीआर)के एक गांव में हाथियों ने तीन लोगों को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। एसटीआर की उपमंडल अधिकारी जया त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि एसटीआर के कुसमी जनपद अन्तर्गत ग्राम पंचायत खैरी के ग्राम हैकी में हाथियों के झुंड ने सोमवार रात को तीन लोगों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
अधिकारी ने बताया कि हाथियों के आने की आहट सुनकर गोरे लाल यादव अपने दो पोतों राम कृपाल यादव (12) और रामप्रसाद यादव (13) को लेकर घर से भागने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने बताया कि तीनों घर से बाहर निकले तो हाथियों का झुंड बाहर ही खड़ा मिला, इसके बाद हाथियों ने तीनों को जमीन पर पटक कर मौत के घाट उतार दिया। त्रिपाठी ने कहा कि घटना स्थल पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा हुआ है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तिलवारी जनकपुर मार्ग के कोटा छांदा में चक्काजाम कर दिया। उन्होंने बताया कि वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...