बुधवार, 17 फ़रवरी 2021

विश्व में मानवीय मूल्यों की जागृति, सच्ची पत्रकारिता

बृजेश केसरवानी/ अविनाश श्रीवास्तव 
कौशाम्बी। बेनी राम कटरा सराय अकिल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे हरिओम शाहू ने कहा, कि लोकतंत्र मानवीय मूल्यों पर ही आधारित है।देश को विश्व को मानवीय मूल्यों के लिए जागरूक करना ही सच्ची पत्रकारिता है। साथ ही कहा कि समाज को सही और सच्चाई की दिशा दिखाना और सकारात्मकता ही अच्छे पत्रकार की पहचान है। आप निज स्वार्थों से ऊपर उठकर संवेदनशीलता के साथ समाज और देश को दर्पण दिखाने वाले पत्रकारों को अपना स्वस्थ मानदण्ड स्वयं निश्चित करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि कौशलेन्द्र तिवारी ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पत्रकारों को लोकतंत्र का सजग प्रहरी बताते हुए निष्पक्ष समाचार  संकलन करने के लिए कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार प्रदेश अध्यक्ष जावेद आलम जनहित मीडिया वेलफेयर सोसायटी एवं संचालन कौशाम्बी अध्यक्ष दिवाकर केशरवानी ने किया। मुख्य वक्ता वीरेन्द्र  द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष संघ के अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रयागराज एवं कौशाम्बी के पदाधिकारियों व सैकड़ो पत्रकार को सम्मानित करते हुए सजग पहरी बताया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित उत्तरप्रदेश सचिव राजिक अली, जिला उपाध्यक्ष मो. हारुन (प्रयागराज),बृजेश प्रयागराज, शहीर जफ़र, मो. आसिफ, मो. मोनिश, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन  वर्मा (प्रयागराज), जिला सचिव राजकुमार (कौशाम्बी),जिला महासचिव कमलेश चंद्र शर्मा (कौशाम्बी) आदि लोग मौजूद रहे।

ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने एक ऐसा आदेश पारित किया

राणा ओबराय   
चंडीगढ। निजी पुख्ता सुत्रो के अनुसार हरियाणा ट्रांसपोर्ट विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए विभाग के प्रधान सचिव शत्रुजीत कपूर की दूरदर्शी सोच के कारण ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अमिताभ ढिल्लों ने एक ऐसा आदेश पारित किया है। जिससे बड़े-बड़े दलालो, नेताओं व मंत्रियों की मनमर्जी पर नकेल लगेगी। सुत्रो की माने तो ट्रांसपोर्ट विभाग ने एक आदेश पारित किया है कि यदि किसी वीआईपी नम्बर को लेने के लिए एक से ज्यादा आवेदन आये हैं तो एटीसी के ऑफिस में उस नम्बर की बोली करवाई जाए और उसकी वीडियो भी बनवाई जाए। इस नए नियिम से हरियाणा ट्रांसपोर्ट विभाग में भाई भतीजावाद, रिश्वतखोरी व सरकार की दखलंदाजी खत्म होगी और सरकार की आय बढ़ेगी। स्मरण रहे घाटे में चल रहे बिजली विभाग में बतौर सीएमडी शत्रुजीत कपूर ने बिजली विभाग में भी भ्रष्टाचार को खत्म करके विभाग की करोड़ो रूपये की मासिक आमदनी शुरू की थी। ऐसा मान सकते हैं कि ट्रांसपोर्ट प्रधान सचिव शत्रुजीत कपूर अब ट्रांसपोर्ट विभाग में भी पारदर्शिता लाएंगे। तांकि, ऊंचे से भी ऊंचे स्तर का व्यक्ति विभाग में दखलंदाजी न कर सके औऱ ट्रांसपोर्ट विभाग की आमदनी भी बढ़ जाये। इसी के साथ साथ प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहरलाल की जीरो टॉलरेन्स नीति पर भी पूरी तरह से अमल हो जाये।

आजाद भारत के इतिहास में पहली महिला को फांसी

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली/ मथुरा। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है। जब किसी महिला कैदी को फांसी पर लटकाया जाएगा। मथुरा स्थित उत्तर प्रदेश के इकलौते महिला फांसी घर में अमरोहा की रहने वाली शबनम को मौत की सजा दी जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। निर्भया के आरोपियों को फांसी पर लटकाने वाले मेरठ के पवन जल्लाद भी दो बार फांसी घर का निरीक्षण कर चुके हैं। हालांकि फांसी की तारीख अभी तय नहीं है। गौरतलब है, कि अमरोहा की रहने वाली शबनम ने अप्रैल 2008 में प्रेमी के साथ मिलकर अपने सात परिजनों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शबनम की फांसी की सजा बरकरार रखी थी। राष्ट्रपति ने भी उसकी दया याचिका खारिज कर दी है। लिहाजा आजादी के बाद शबनम पहली महिला कैदी होगी जिसे फांसी पर लटकाया जाएगा। 

आज तक किसी महिला को नहीं हुई फांसी... 

गौरतलब है कि मथुरा जेल में 150 साल पहले महिला फांसी घर बनाया गया था। लेकिन आजादी के बाद से अब तक किसी भी महिला को फांसी की सजा नहीं दी गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने बताया कि अभी फांसी की तारीख तय नहीं है, लेकिन हमने तयारी शुरू कर दी है। डेथ वारंट जारी होते ही शबनम को फांसी दे दी जाएगी। 

बिहार से मंगवाई जाएगी रस्सी... 

जेल अधीक्षक के मुताबिक पवन जल्लाद दो बार फांसी घर का निरीक्षण कर चुका है। उसे तख्ता-लीवर में कमी दिखी, जिसे ठीक करवाया जा रहा है। बिहार के बक्सर से फांसी के लिए रस्सी मंगवाई जा रही है। अगर अंतिम समय में कोई अड़चन नहीं आई तो शबनम पहली महिला होंगी जिसे आजादी के बाद फांसी की सजा होगी।

मालिक की तलाश, कई दिनों से भटक रहा है कुत्ता

पंकज कपूर 

चमोली। कुत्तों को वफादार जानवर कहा जाता है। वह अपने मालिक के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। यही कारण है, कि लोग भी इस जानवर की सेवा भी पूरे मन से करते हैं। कई लोग तो इन्‍हें अपने परिवार का सदस्‍य तक मानते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही एक वफादार कुत्ता उत्तराखंड के चमोली में मिला जो अपने लापता मालिक की तलाश कई दिनों से कर रहा है। आलम यह है कि वो पिछले कई दिनों से उसी टनल के बाहर बैठा है। जहां प्राकृतिक आपदा ने सबसे ज्‍यादा कहर बरपाया। इस प्राकृतिक आपदा में सबसे अधिक प्रभावित चमोली जिले का रैणी गांव हुआ। वहां रहने वाले कई लोग इस हादसे में हताहत हुए हैं। इस भीड़ के कहीं एक कोने में आपदा के पहले दिन से ही अब तक एक बेजुबान बेबस और गुमसुम है। अपनों के इंतजार में इसकी आंखें टकटकी लगाए टनल और रेस्क्यू ऑपरेशन को लगातार देख रही हैं। अपने मालिक की गंध सूंघते हुए यह कई दिनों से टनल के बाहर खड़ा है।

एनसीआर के लोकल यात्रियों की परेशानी कम होगी

अश्वनी उपाध्याय  

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के बाद लगे लॉकडाउन के चलते दस माह से परेशान चल रहे लोकल यात्रियों के लिये राहत भरी खबर आई है। मुंबई के बाद अब दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर रेलवे के अन्य मंडलों में लोकल यात्रियों की परेशानी दूर होगी। जल्द ही लोकल ट्रेनें पटरी पर उतरेंगी। रेलवे बोर्ड ने 22 फरवरी से उत्तर रेलवे को 35 लोकल ट्रेनें चलाने की अनुमति दे दी है। सभी ट्रेनों को फिलहाल एक्सप्रेस का दर्जा देकर चलाने का फैसला किया गया है। संचालित होने वाली रेलों में दिल्ली से गाजियाबाद, पलवल, पानीपत सहित आसपास के अन्य शहरों के बीच भी लोकल ट्रेनें चलेंगी। यात्री अनारक्षित टिकट लेकर इनमें सफर कर सकेंगे लेकिन इसके लिए उन्हें एक्सप्रेस ट्रेन का किराया देना होगा। बता दें कि अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर के दैनिक यात्री लोकल व ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि ट्रेनें नहीं चलने से उन्हें अपने कार्य स्थल पर पहुंचने में दिक्कत होती है। उनके सामने सड़क से सफर करने का ही विकल्प है,जिसमें समय और किराया दोनों ज्यादा लगता है। वहीं, कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के धरने से सड़क मार्ग से दिल्ली आने जाने में परेशानी बढ़ गई है। दैनिक यात्रियों की इस परेशानी को देखते हुए उत्तर रेलवे ने पिछले दिनों रेलवे बोर्ड से लोकल ट्रेनें चलाने की अनुमति मांगी थी। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण के बीच जरूरी दिशा निर्देश का पालन करते हुए कुछ ट्रेनें चलाने की अनुमति दी है। इनमें 14 पैसेंजर ट्रेनें, पांच ईएमयू (इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट), दस एमईएमयू (मेनलाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट) और छह डीएमयू (डीजल मल्टीपल यूनिट) शामिल की गयी है।

डीएम के खिलाफ धरने पर बैठा बार एसोसिएशन

अश्वनी उपाध्याय  

गाजियाबाद। गाजियाबाद बार एसोसिएशन सचिव मनमोहन शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जब जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा। जिला अधिकारी बिना मिले ही कार्यालय से चले गए। उस पर नाराज होकर अधिवक्ता जिला अधिकारी कार्यालय ने धरने पर बैठ गए। गाजियाबाद बार एसोसिएशन के सचिव मनमोहन शर्मा ने बताया कि पिछले 4 महीने से अधिवक्ता जिलाधिकारी से मिलने का समय मांग रहे हैं। जिला अधिकारी समय नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंदोलन कर रहे किसानों को 151 सीआरपीसी के तहत चालान करके जेल भेज दिया गया था। जिसकी जमानत वकीलों द्वारा लगाए जाने पर एसडीएम ने बेल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। जिस पर वकीलों की 12 सेशन कार्यकारिणी जिलाधिकारी से मिलने गई। जिलाधिकारी मिलने से पहले चुपके से निकल गया इस बात पर वकीलों को गुस्सा आया और आक्रोशित होकर धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते जिलाधिकारी कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद हो गए। सूचना मिलते ही, गाजियाबाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष मुनीष त्यागी भी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे गए। उन्होंने अधिकारियों से बात की तो कुछ ही देर में एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह भी कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। अधिवक्ताओं की वार्ता एसडीएम को बुलाकर कराई गई। जिसके बाद मामला शांत हुआ।

डिप्टी सीएम ने कहा, आम बजट जनता के हित में

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक दिन के भ्रमण पर जनपद के संयारा पहुंचे हैं। जहां माल्यार्पण कर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया है। इस मौके पर उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर है। इस प्रदेश की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपराधियों की जमानत रद्द कराए। अपराधियों को फिर से जेल भेजें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अपराधियों के साथ कड़ाई से पेश आएं। डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश किया गया। बजट आम जनता के हित में है। इससे देश का विकास तेजी से होगा। आम जनजीवन खुशहाल होगा और किसानों की तरक्की होगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास तेजी से हो रहा है। विकास के मामले को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा, कि पूरे देश का मॉडल उत्तर प्रदेश बनेगा इस मौके पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का जमकर गुणगान किया है। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों के साथ भी कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की है और अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई है। डिप्टी सीएम के आगमन सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, वरिष्ठ नेता अरुण केसरवानी, धर्मराज मोर्या, जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, सोमेश्वर तिवारी, पवन मौर्या, ग्राम प्रधान प्रमिला मंगल मौर्या, राममिलन पटेल सहित तमाम पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सन्तलाल मौर्य 

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...