शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021

ट्रक बोलेरो में जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत

मनोज सिंह ठाकुर  
 पंढरपुर। महाराष्‍ट्र के पंडरपुर में शुक्रवार की सुबह बोलेरो और ट्रक में जोरदार टक्‍कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्‍थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। हादसा इतना जबरदस्‍त था कि बोलेरो के परखच्‍चे निकल आए। पुलिस हादसे का कारण पता करने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक महाराष्‍ट्र के पंडरपुर में शुक्रवार सुबह बोलेरो और ट्रक के बीच आमने सामने की टक्‍कर हो गई। बताया जाता है। कि टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी। कि हादसे के बाद बोलेरो के परखच्‍चे निकल गए। इस हादसे में बोलेरो में आगे बैठे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्‍य घायल हो गए. खबर है। कि हादसे के बाद बोलेरा इतनी ज्‍यादा क्षतिग्रस्‍त हो गई कि उसके अंदर मौजूद लोग बाहर ही नहीं निकल पा रहे थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्‍थानीय लोगों की मदद से किसी तरह बोलेरो में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। बताया जाता है। कि हादसे के तुरंत बाद ही चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि अन्‍य लोगों को निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है। कि ड्राइवर को झपकी आ जाने के कारण ये हादसा हुआ है।

कांग्रेसी विधायक का निधन, सीएम ने शोक जताया

कांग्रेस विधायक का निधन सीएम ने जताया शोक
पंकज कपूर   
कांगड़ा। फतेहपुर से कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। सुजान सिंह पठानिया ने शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली, विधायक विक्रमादित्य सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। सुजानसिंह पठानिया 2017 में सातवीं बार विधायक बने थे। इस चुनाव में सुजा सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार काैल सिंह परमार को 1284 मतों के अंतर से हराया था। पठानिया का जन्म 22 सितंबर 1943 को लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ था। वे 1977 और फिर 1990, 1993, 2003 और नवंबर 2009 में (उपचुनाव) ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार यानी कल सुबह 11 बजे किया जाएगा। फतेहपुर के विकास में पठानिया का अहम योगदान रहा है। यही कारण था। कि वह 2017 के विस चुनावों के दौरान बीमार होने के चलते लोगों ने उन्हें विधायक चुना था। बीमार हेने के कारण वे पिछले तीन वर्षों से विधानसभा में उपस्थित नहीं हो पाए थे। पठानिया वीरभद्र सिंह के करीबी थे। वे कांग्रेस सरकार में दो बार मंत्री रहे।

अनामिका: गुंडों ने भट्ट से 38 लाख की मांग की

कविता गर्ग
मुंबई। अनामिका के सेट पर कुछ गुंडों ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। बवाल भी ऐसा रहा जहां पर उन गुंडों ने डायरेक्टर विक्रम भट्ट से 38 लाख रुपये की मांग की। एक्ट्रेस सनी लियोनी इस समय डायरेक्टर विक्रम भट्ट संग अपनी अपकमिंग सीरीज अनामिका की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। सीरीज को लेकर चर्चा तो लंबे समय से है। लेकिन इसका विवादों में आने का सिलसिला अब शुरू हुआ है। मामला कुछ ऐसा है। जहां पर ये आरोप हैं। कि विक्रम भट्ट ने एक्शन डायरेक्टर अब्बास अली मोघल संग काम किया था। लेकिन उन्हें उनकी फीस नहीं दी गई। इसी वजह से इतना बड़ा विवाद खड़ा हुआ। खुद विक्रम भट्ट ने एक न्यूज पोर्टल को इस घटना के बारे में विस्तार से बताया है। वे कहते हैं। मैं हैरान रह गया था। मुझे नहीं पता था। कि क्या करूं लेकिन मेरी पहली प्राथमिकता सनी लियोनी को सुरक्षित रखने की थी। वे आगे कहते हैं- मुझे उन चेक के स्नैपशॉट अब्बास को सेंड करने के लिए कहा गया जो मैं उन्हें भेजने वाला था। उसके बाद मुरतजा नाम का कोई शख्स सेट पर आया और मुझसे चेक की मांग की। विक्रम के मुताबिक इस घटना की वजह से उनकी उस दिन की शूटिंग नहीं हो पाई। वे इस समय काफी खफा नजर आ रहे हैं। और एक्शन डायरेक्टर अब्बास अली मोघल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। वैसे पूरे विवाद पर अब्बास अली मोघल ने भी हैरान करने वाला रिएक्शन दिया है। एक पोर्टल को वे बता रहे हैं- अब क्या ही बोलूं मैं. फाइटर एसोसिएशन इस विवाद में देख रही है। वो इसे सुलझा लेंगे। मालूम हो कि इस समय सनी लियोनी का विवादों में तगड़ा नाता चल रहा है। एक तरफ उनसे सेट पर यूं बवाल हो रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ उन पर भी धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लग रहे हैं। ये अलग बात है। कि अभी के लिए एक्ट्रेस को उस मामले में कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है।

ताजमहल के पास देह व्यापार, विदेशी युवती अरेस्ट

ताजमहल के पास हाई सिक्योरिटी जोन में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, पकड़ी गईं विदेशी युवतियां
आगरा। ताजमहल के पास शिल्पग्राम मार्ग पर हाई सिक्योरिटी जोन में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। सीओ सदर के नेतृत्व में ताजगंज पुलिस ने शुभ रिसोर्ट होटल में छापा मारा। मौके से चर्चित एजेंट भीमा समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पकड़ी गई युवतियों में दो विदेशी हैं। भीमा उन्हें कांट्रेक्ट पर लेकर आया था।
गौर हो कि शिल्पग्राम से लेकर ताजमहल के पूर्वी गेट पर पुलिस का कड़ा पहरा रहता है। दर्जनों की संख्या में पुलिस कर्मी सड़क पर चौबीस घंटे ड्यूटी करते हैं। सीओ ताज सुरक्षा का कार्यालय भी शिल्पग्राम में है।
यह इलाका हाई सिक्योरिटी जोन में आता है। पुलिस दावा करती है। कि उसकी मर्जी के बिना यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता। इसी जोन में स्थित होटल शुभ रिसोर्ट में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। धांधूपुरा निवासी चर्चित युवतियों का एजेंट भीमा देशी-विदेशी युवतियों को ठेके पर लेकर आता था। यहां रुकवाता था। उसके बाद यहां ग्राहक भेजे जाते थे।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि सीओ सदर राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम होटल पर पहुंची थी। उज्बेकिस्तान की दो युवतियों सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों में धांधूपुरा निवासी सुरेंद्र उर्फ भीमा भी शामिल है। विदेशी युवतियों को देह व्यापार के लिए उसने ठेके पर बुलाया था। इनकी फोटो व्हाट्सएप पर ग्राहकों को भेजी जाती थीं। पसंद करने के बाद ग्राहक को युवती के पास भेजा जाता था। भीमा वर्षों से यह काम कर रहा था। होटल से पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

राज्यपाल को प्लेन नहीं देने पर जताई गंभीर आपत्ति

राज्यपाल को स्टेट प्लेन नहीं देने पर बीजेपी ने जताई गंभीर आपत्ति, कहा- सोनिया जी स्पष्टीकरण दें, माफ़ी माँगें मुख्यमंत्री
रायपुर। प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस सरकार द्वारा राज्यपाल को स्टेट प्लेन नहीं देने पर गम्भीर चिंता व्यक्त की है। साय ने कहा कि कांग्रेस लगातार सुनियोजित तरीक़े से लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं के ख़िलाफ़ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह महज़ संयोग नहीं हो सकता कि एक ही समय पर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ दोनों से एक जैसी घटना सामने आ रही है। जहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के बावजूद राज्यपालों को इस तरह अपमानित किया गया है।
साय ने कहा कि कांग्रेस का यह चरित्र रहा है। कि वह हमेशा संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग करती रही है। और जहां ऐसे दुरुपयोग की गुंजाइश नहीं हो वहां ऐसे हथकंडे अपना कर अपनी भड़ास निकालती रही हैं।
प्रदेशाध्यक्ष साय ने कहा कि आदिवासी वर्ग से आने वाली महामहिम राज्यपाल हमेशा यहां के वंचित वर्गों के हक़ में अपने अधिकारों का प्रयोग करती रही हैं। इसीलिए वे कांग्रेस की आंखों में खटक रही हैं। अभी उन्होंने पाँचवी अनुसूची के तहत अपने अधिकारों का उपयोग कर आदिवासी विरोधी भूपेश सरकार की अवैधानिक मंशा को विफल किया है। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या इसीलिए मुख्यमंत्री की बौखलाहट तो सामने नहीं आ रही।
साय ने कहा कि इससे पहले भी कृषि बिलों पर तथा विश्वविद्यालय सम्बंधी मामलों पर महामहिम अपने अधिकारों का उचित उपयोग कर विधि का संरक्षण करती रही हैं। इसलिए भी वे शायद कांग्रेस सरकार की आंख की किरकिरी बनी हुई हैं।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र में भी राज्यपाल कोश्यारी को एयरपोर्ट पहुंच कर इंतज़ार कराने के बावजूद विमान नहीं देना, और वैसा ही वाक़या छग में ही दुहराने से इस आशंका को बल मिलता है। कि ऐसा कांग्रेस सरकारें सुनियोजित तरीक़े से केंद्रीय कांग्रेस के  इशारे पर तो नहीं कर रही है।
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस मामले पर स्पष्टीकरण की मांग करते हुए, सीएम बघेल से माफ़ी मांगने को कहा है। साय ने कहा कि राज्यपाल प्रदेश की संवैधानिक मुखिया होती हैं। हर हाल में उनका सम्मान बनाये रखना शासन का कर्तव्य होना चाहिये।

11 महीने के बाद पटरी पर दौड़ेगी लोकल ट्रेन

इन रूट के लिए शुरू हुई लोकल ट्रेनें, 11 महीने बाद फिर से पटरी पर दौड़ेगी, जानिए नियम
रायपुर। 11 महीने के बाद आज से 12 लोकल सवारी गाड़ियों का परिचालन शुरू हो गया। पहली ट्रेन दुर्ग के लिए रवाना हुई। जिन ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। उसमें बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और डोंगरगढ़ के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनें शामिल है।
फिलहाल ये ट्रेनें स्पेशल बनकर चलेंगी। यात्रियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए यात्रा की अनुमति होगी। लोकल सवारी गाड़ियों का परिचालन शुरू होने से कम दूरी की यात्रा करने वाले रेलयात्रियों को इसका लाभ होगा।
बिलासपुर और रायपुर रूट पर लोकल सवारी गाड़ियों का परिचालन शुरू होने के बाद अब दूसरे रूट पर भी लोकल सवारी गाड़ियों के फिर से शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। रेलवे ने 19 और लोकल सवारी गाड़ियों को शुरू करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।

  

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
इटावा। महिलाओं-बालिकाओं संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा व क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में थाना लवेदी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण का संक्षिप्त विवरण दिनांक 09.02.2021 को पीडिता ने थाना लवेदी पर सूचना दी कि उसके साथ दिनांक 08.02.2021 को जब मै शाम लगभग 6:00 बजे अपने घर से कूडा डालने वाहर अपने खेत में गयी तभी वहॉ मुलू सिहं पुत्र मुनेश सिंह चैहान निवासी ग्राम चिंडौली थाना लवेदी द्वारा मेरे साथ खेत में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया था। तथा मारपीट कर मुझे जान से मारने की धमकी देकर वहॉ से भाग गये। पीडिता की सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना लवेदी पर मु0अ0स0 14/21 धारा 376,34,323,506 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट अभियोग पंजीकृत किया। उक्त प्रकरण की सवेदशीलता के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी भरथना के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना लवेदी से पुलिस टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 11.02.2021 को मुखबिर द्वारा पुलिस टीम को सूचना दी गयी कि मु0अ0स0 14/21 से संबंधित अभियुक्त चकरनगर रोड आईटीआई कालेज के सामने कही जाने की फिराक मे खडा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर पहुची तो पुलिस टीम को वहॉ एक व्यक्ति खडा दिखाई दिया, उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम को देखकर जंगल की ओर भागने का प्रयास किया गया जिसे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल का प्रयोग कर घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना नाम मुलू सिंह पुत्र मुनेश सिंह चैहान निवासी ग्राम चिंडौली थाना लवेदी बताया गया, गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा दिनांक 08.02.2021 को नाबालिग वालिका के साथ दुष्कर्म कारित करने की घटना को कुबुल किया गया।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...