शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, 5 घायल

गुजरात । भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, पांच घायल

गांधीनगर। गुजरात के तापी जिले से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। इस हादसे में दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। वहीँ पांच लोग घायल हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात के तापी जिले में बारातियों को ले जा रही एक निजी लक्जरी बस शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना वलोड गांव के पास व्यारा-बाजीपुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। वलोड पुलिस थाने के निरीक्षक वी. आर. वसावा ने कहा कि लक्जरी बस में बाराती सवार थे जो महाराष्ट्र के मालेगांव से गुजरात के सूरत जा रहे थे। उन्होंने कहा, “आज सुबह हुई दुर्घटना में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।” वसावा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक सड़क किनारे खड़े टैंकर-ट्रक को देख नहीं पाया और टक्कर हो गई।

51,031.39 की नई ऊंचाई पर खुला शेयर बाजार

मुंबई। शेयर बाजार शुक्रवार को 51,031.39 की नई ऊंचाई पर खुला। तीस शेयरों वाले बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 417 अंकों की तेजी के साथ 51,031 के स्तर पर खुला वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 73.30 अंक चढ़कर 14,968.95 से अपने कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 15,005 के ऑल टाईम हाई पर पहुंचा। वहीं सेंसेक्स के शेयरों में एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई, एशियन पेंट्स समेत अधिकतर स्टॉक्स हरे निशान पर थे। अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मीडिया, आईटी, और मेटल को छोड़ बैंक, पीएसयू बैंक, रियलिटी इंडेक्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक जैसे सभी इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा है।
गुरुवार का हाल। सेंसेक्स नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा
शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और सेंसेक्स 359 अंक और चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। आईटीसी, एसबीआई और कोटक बैंक के शेयरों में बढ़त से बाजार धारणा मजबूत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 50,687.51 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। बाद में सेंसेक्स 358.54 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,614.29 अंक के अपने नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105.71 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,895.65 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है। इससे पहले दिन में कारोबार के दौरान निफ्टी ने 14,913.70 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ।
रसातल से 51 हजारी तक ऐसे पहुंचा सेंसेक्स
मालूम हो कि मार्च में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आठ अक्तूबर को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था।
पांच नवंबर को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ था। 10 नवंबर को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा था। जबकि 18 नवंबर को 44180 और चार दिसंबर को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया।
नौ दिसंबर को सेंसेक्स पहली बार 46000 के ऊपर 46103.50 के स्तर पर बंद हुआ।

आयुर्वेद के अनुसार जाने, नहाने का सही तरीका

आयुर्वेद के अनुसार जाने नहाने का सही तरीका
पालूराम
आयुर्वेद के अनुसार, जल्दबाजी में नहाना जल्दबाजी में भोजन करने की तरह होता है। और आपके शरीर को सभी लाभ नहीं मिल पाते। और आप जल्दी में नहाते है। तो ठीक से शरीर की सफाई भी नहीं होती। ताजगी पाने के लिए नहाने का अच्छा अनुभव करना जरूरी होता है। आप इस प्रक्रिया का धीरे-धीरे का पालन करें ताकि आपके शरीर के हर हिस्से में पानी ठीक तरह से जा सके। आइए ठीक से नहाने के तरीके के बारे में जानें
नहाने की शुरुआत अपने हाथ और पैरों को धोने से करें। अगर आप ठंडे पानी से नहा रहे हैं। तो आपको शुरुआत सिर से पांव से करनी चाहिए। और अगर आप गर्म पानी से नहा रहे हैं। तो आपको पैरों की उंगालियों से धोना शुरु करते हुए फिर सिर तक आना चाहिए। आपको बाजार में उपलब्ध केमिकल युक्त साबुन से बचना चाहिए क्योंकि सभी केमिकल आपकी त्वचा अवशोषित कर सकती है।
नहाने से पहले सरसों के तेल या तिल के तेल की मसाज आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकती है। यह मांसपेशियों को रिलैक्स करने और त्वचा की बनावट में सुधार करने में मदद करती है। हालांकि स्नान करते समय जल्दी नहीं होनी चाहिए, लेकिन बहुत देर तक भी नहाना ठीक नहीं होता। इसके अलावा बेहतर स्वच्छता के लिए दिन में दो बार नहाना पर्याप्त रहता है। आप नहाने के पानी के कुछ नीम मिलाकर कुछ समय मे लिए छोड़ सकते है। फिर इस पानी से नहाने से त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार होता है।

सर्दी में 'अंगूर' खाने के जानिए 7 फायदे, हैरानी

सर्दियों में अंगूर खाने के ये 7 फायदे पढ़कर हैरान हो जाएंगे आप
पालूराम
बाजार में आमतौर पर दो तरह के अंगूर मिलते हैं। एक तो हल्के हरे रंग के और दूसरे काले रंग के। अंगूर खाना लोग बेहद पसंद करते हैं। अंगूर में भरपूर मात्रा में कैलोरी, पाइबर, विटामिन सी और विटामिन ई पाई जाती है। इसलिए अंगूर और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाते हैं। ये आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। आयुर्वेद में भी इसे सेहत का खजाना बताया गया है। अंगूर से होने वाले फायदे बहुत ही कमाल के हैं। आइए हम अंगूर से आपके शरीर को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
अगर आपके घर में कोई भी व्यक्ति हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त है। तो उनके लिए अंगूर किसी रामबाण से कम नहीं है। अंगूर खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। हाई ब्लड प्रेशर वाले हफ्ते में तीन ेस चार दिन अंगूर का सेवन करें, इससे उन्हें बहुत फायदा मिलेगा।
अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं। अंगूर कई तरह की बीमारियों में काम आता है। इसका सेवन करना बहुत ही फायदेमंद रहता है। टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद होता है।
पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें दिल से जुड़ीस बीमारियों से होती हैं। इसलिए दिल से जुड़ी बीमारियों में अंगूर का सेवन करना लाभप्रद माना जाता है। कुछ समय पहले हुए एक शोध में ये पता चला है। कि ब्रेस्ट कैंसर की रोकथाम के लिए अंगूर का सेवन करना बेहद फायदेमंद रहता है।
अगर आप मधुमेह के रोग से ग्रस्त हैं। तो आप अंगूर का सेवन जरूर करें। ये आपके शरीर में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है। इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है।
अगर आपको भूख न लगने की समस्या है। और इसकी वजह से आपका वजन नहीं बढ़ पा रहा है। तो आपको अंगूर का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है। भूख भी लगने लग जाती है।
अगर आपके शरीर में खून की कमी है। या फिर आपका हीमोग्लोबिन कम है। तो खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में दो चम्मच शहद मिलाकर पीने से खून की कमी दूर हो जाती है। इसके अलावा आपका हीमोग्लोबिन भी बढऩे लगता है।
लोगों की जिंदगी में समय नहीं बचा है। वो दिन-रात भागते-दौड़ते रहते हैं और जीवनशैली पूरी तरह से अव्यवस्थित है। तो ऐसे में माइग्रेन की समस्या आम हो जाती है। अगर आपको भी माइग्रेन की समस्या हो तो आप तुरंत ही अंगूर का सेवन करना शुरू कर दें। अंगूर का रस पीना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। कुछ समय तक अंगूर के रस का सेवन करने से आपको माइग्रेन की समस्या से काफी राहत मिल सकती है।

अशोक गल्ला के साथ रोमांस करती दिखेंगी निधि

चर्चा में आ गई हैं। निधि अग्रवाल, अब मिल गया सबसे सबसे बड़ा ऑफर
मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। साउथ की मशहूर ऐक्ट्रेस निधि अग्रवाल का समय इन दिनों काफी अच्छा चल रहा है। 2019 में आई फिल्म आईस्मार्ट शंकर की जबरदस्त सफलता के बाद अब उन्हें करियर की सबसे बड़ी फिल्म हाथ लगी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निधि को डायरेक्टर कृष की अपकमिंग फिल्म पीएसपीके27 के लिए लीड ऐक्ट्रेस के तौर पर फाइनल कर लिया गया है।
खास बात यह है, कि फिल्म में लीड ऐक्टर पवन कल्याण होंगे। जिनकी साउथ इंडिया में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
बताया जा रहा है कि इस पीरियड ड्रामा पर हैदराबाद में काम भी शुरू हो गया है। यही नहीं, निधि बीते दिनों से शूट में हिस्सा भी ले रही हैं।
कोविड के बाद हुए लॉकडाउन से पहले पवन ने इस प्रॉजेक्ट की करीब 15 दिन शूटिंग की थी। बता दें, इस बिग बजट फिल्म का म्यूजिक एमएम कीरवानी तैयार कर रहे हैं। फिल्म का कैमरा डिपार्टमेंट अक्लेम्ड सिनेमेटोग्राफर ग्राना शेखर वीएस संभाल रहे हैं। जबकि सांई माधव बुर्रा इसके डायलॉग्स लिख रहे हैं।
राम-लक्ष्मण फिल्म के ऐक्शन सीच्ंसेस को कोरियोग्राफ करेंगे। वहीं, वीएफएक्स् का काम एचमैन, वॉरक्राफ्ट, स्टार वॉसर्: एपिसोड 8- द फोर्स अवेकन्स फेम बेन लॉक देखेंगे।
जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म को सांइ रा नरसिम्हा रेड्डी की स्केल पर बनाया जा रहा है। यह पैन इंडियन फिल्म होगी जो तमिल में भी रिलीज होगी।
निधि अग्रवाल की पोंगल पर दो तमिल फिल्में ईश्वरन और भूमि रिलीज हुई थीं। दोनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
आनेवाले समय में पीएसपीके27 के अलावा निधि एक रोमांटिक एंटरटेनर में नजर आएंगी। इसमें वह अशोक गल्ला के साथ रोमांस करती दिखेंगी। इस फिल्म को श्रीराम आदित्य बना रहे हैं।

मुंबई: एकट्रेस तापसी के ट्वीट पर भड़कीं कंगना

तापसी पन्नू के ट्वीट पर भड़कीं कंगना रनौत
मनोज सिंह ठाकुर 
मुंबई। केंद्र सरकार के विवादित कृषि कानूनों पर किसानों के आंदोलन के बारे में रिहाना... मिया खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग जैसे इंटरनैशनल सिलेब्स के ट्वीट किए जाने के बाद यह मुद्दा गर्मा गया है। बॉलिवुड के बहुत सारे कलाकारों ने इस बात पर ऐतराज जताया है। कि भारत के आंतरिक मसले पर बाहर के लोग बिना जाने-समझे कॉमेंट्स न करें। कंगना रनौत ने भी रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग की आलोचना करते हुए कई ट्वीट किए हैं। अब इसी मुद्दे पर तापसी पन्नू के एक ट्वीट पर कंगना भड़क गई हैं।
तापसी ने अपने ट्वीट में लिखा था। अगर एक ट्वीट से आपकी एकता को धक्का लगता है। अगर एक चुटकुले से आपके विश्वास या एक शो से आपकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचती है।तो आप ही हैं। जिसे अपने वैल्यू सिस्टम को मजबूत बनाना है। न कि दूसरों के लिए प्रोपेगैंडा टीचर बन जाएं। माना जा रहा है। कि यह ट्वीट तापसी ने बिना नाम लिए कंगना पर कटाक्ष करते हुए लिखा था।
इस ट्वीट पर कंगना रनौत बुरी तरह भड़क गईं। उन्होंने तापसी को जवाब देते हुए लिखा, बी ग्रेड लोगों की बी ग्रेड सोच, अपनी मातृभूमि और परिवार के विश्वास के लिए आदमी को खड़ा होना चाहिए, यही कर्म है। यही धर्म भी है। फ्री फंड का सिर्फ खाने वाले मत बनो…इस का बोझ इसीलिए मैं इन्हें बी ग्रेड बुलाती हूं…इन मुफ्तखोरों पर ध्यान मत दीजिए।
कंगना यहीं नहीं रुकीं बल्कि उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए कहा, राष्ट्रविरोधी सामने आ गए हैं। और वे मुद्दे को भटकाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। रुक जाइए, मैं आज अर्णब गोस्वामी के साथ इंटरव्यू करने जा रही हूं और परत दर परत इनकी सच्चाई सामने लाऊंगी हाहाहा।
बता दें कि विदेशी सिलेब्स के ट्वीट्स के बाद कई बॉलिवुड कलाकार जैसे अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी और क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर, विराट कोहली, प्रज्ञान ओझा जैसे लोग सोशल मीडिया पर सरकार के सपोर्ट में आ गए हैं। और किसान आंदोलन पर बाहर के लोगों के बोलने की आलोचना कर रहे हैं।

बिलासपुर से दिल्ली दूर नहीं, हवाई सेवा की अनुमति

बिलासपुर से दिल्ली अब दूर नहीं, हवाई सेवा की मिली अनुमति
पालूराम
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आग्रह पर केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बिलासपुर को दिल्ली से हवाई सेवा द्वारा जोडऩे की घोषणा की है। वहीं, रायपुर में भी कार्गो हब की सुविधा के विकास के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चैयरमेन को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
ज्ञात हो कि आज नई दिल्ली के निर्माण भवन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर की दिल्ली मुम्बई और कोलकाता जैसे महानगरों से एयर कनेक्टिविटी की अनुमति देने का आग्रह किया। जिस पर केंद्रीय मंत्री पुरी ने बिलासपुर से दिल्ली के लिए तत्काल एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही
मुख्यमंत्री बघेल के रायपुर में कार्गो हब की सुविधा के विकास का अनुरोध भी स्वीकार कर लिया है। केंद्रीय मंत्री ने जल्द कार्रवाई करते हुए अगले हफ्ते ही स्थल निरीक्षण करने के निर्देश एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चैयरमेन को दिया है।
वहीं, बघेल ने अम्बिकापुर एयरपोर्ट से विमान सेवा प्रारंभ करने और जगदलपुर एयरपोर्ट से महानगरों हेतु विमान सेवा शुरू किए जाने के संबंध में भी केंद्रीय मंत्री से चर्चा की। इन मांगों पर भी केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है।
मुलाकात के दौरान बघेल ने बिलासपुर हवाई अड्डे को हाल ही में 3 सी वीएफआर श्रेणी में अपग्रेड करने तथा तीन शहरों के लिए विमान सेवा को हरी झंडी देने पर आभार भी जताया।

2 ईनामी सहित 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

पांच लाख के 2 ईनामी नक्सलियों सहित 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत 05-05 लाख के 2 ईनामी नक्सलियों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी कमाण्डर एवं डीएकेएमएस अध्यक्ष सहित 05 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। विगत सात माह में लोन वर्राटू अभियान के तहत 74 ईनामी सहित कुल 293 नक्सलियों ने आत्मसर्पण कर मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं। आत्मसमपिर्तत नक्सलियों को 10 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया।
आत्मसमर्पित नक्सलियों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी कमाण्डर एसीएम, एसी समन्वयक एवं डीएकेएमएस अध्यक्ष गंगू उर्फ लखन कुहडाम पिता स्व कुम्मा कुहडाम, भैरमगढ़ एरिया कमेटी कमाण्डर एसीएम एवं पश्चिम बस्तर डिविजन केएएमएस उपाध्यक्ष तथा भैरमगढ़ एरिया कमेटी केएएमएस अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी उर्फ सन्नी ओयाम पति स्व संतोष ओयाम, नहाड़ी पंचायत मिलिशिया सदस्य हेमला बण्डी उर्फ काया डेंगा पिता देवा हेमला, गुमियापाल पंचायत मिलिशिया सदस्य, कोसा मड़काम पिता भीमा मड़काम, दुरमा पंचायत मिलिशिया सदस्य माड़वी हिड़मा उर्फ छेवटा पिता स्व गंगा माड़वी समाज की मुख्यधारा से जुड़कर विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हुए सीआरपीएफ उप पुलिस महानिरीक्षक (परि) विनय कुमार सिंह, दन्तेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव, सीआरपीएफ द्वितीय कमान अधिकारी (परि) राजीव तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.उदय किरण के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

रात भर चली घर में पार्टी, बुजुर्ग दंपति की हत्या

ओम सुरेंद्र भाटी  

गौतमबुध नगर। उत्तर प्रदेश ग्रेटर नोएडा में एक घर में बृहस्पतिवार रातभर पार्टी चली और सुबह घर के बुजुर्ग दंपती का शव बरामद हुआ। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला लूट के दौरान हत्या से जुड़ा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के Alpha-2 सेक्टर के आई 24 मकान नंबर में बुजुर्ग दंपति रहते थे। महिला का नाम सुमन नाथ और उनके पति का नाम नरेंद्र नाथ था। सुमन पिछले लंबे समय से लोगों को निशुल्क योग की शिक्षा दे रही थीं। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी में पता चला है कि बृहस्पतिवार रात घर पर देर रात तक पार्टी हुई थी। मौके से शराब की बोतल व खाने-पीने का अन्य सामान भी बरामद हुआ है। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है, जिससे लूटपाट की संभावना जताई जा रही है।

बुजुर्ग दंपति सुमन और नरेंद्र नाथ के बेटे रोहित अपनी पत्नी निधि के साथ AWHO सोसाइटी में रहते हैं, जबकि मृतक की बेटी सोनू परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। शुरुआत जांच में यह भी पता चला है कि बुजुर्ग दंपती ने कुछ लोगों को ब्याज पर पैसा दिया था। आशंका जताई जा रही है कि जिन लोगों ने ब्याज पर पैसा लिया था उन्होंने ही घटना को अंजाम दिया है। वहीं, पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रही है। उसका कहना है कि बुजुर्ग दंपती की हत्या को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हत्या को लेकर कई एंगल से जांच की जा रही है। संभवया यह मामला लूटपाट से जुड़ा लग रहा है।

लज़ीज़ पकवानो से सजा इमाम हसन का दस्तरख्वान


लज़ीज़ पकवानो से घर घर सजा इमाम हसन का दस्तरख्वान
हर अली का चाहने वाला मेरा मेहमान है।
घर मेरे मौला हसन का आज दस्तर ख़्वान है।
हज़रत इमाम हसन के मुनासबत से इसलामिक माह जमादीउस्सानी की 22 वीं को घर घर मे दस्तरख्वान सजा कर हुई नज़्रो नियाज़
बृजेश केसरवानी  
प्रयागराज। इसलामिक माह जमादीउस्सानी की बाईसवीं पर शहर के पुराने इलाक़ो में हज़रत इमाम हसन का दस्तरख्वान सजा कर नज़्रो नियाज़ दिला कर लोगों की आवभगत की गई।करैली,रौशनबाग़,दरियाबाद,रानीमण्डी,बख्शी बाज़ार,दायरा शाह अजमल,बरनतला,शाहगंज,हसन मंज़िल,शाहनूर अली गंज,सब्ज़ी मण्डी,चक ज़ीरो रोड सहित अनेक मोहल्लों मे बुधवार से शुरु हुआ नज़्रो नियाज़ का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा।उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के मुताबिक़ रिज़्क़ मे बरकत के लिए प्रत्येक वर्षो की तरहा इसलामिक माह जमादीउस्सानी की बाईसवीं को हर घर में इमाम हसन के नाम पर दस्तरख्वान सजा कर नज्रो नियाज़ का एहतेमाम किया जाता है।शुक्रवार को भी घर की महिलाएँ पाकीज़गी के साथ सुबहा से ही तरहा तरहा के व्यन्जन की तय्यारी मे लगी रहीं।क़ोरमा,कबाब,बिरयानी,पूड़ी,पराठा,खीर,शाही टुकड़ा आदि के साथ मिठाई,मेवा,फल को साफ बरतनो मे सजा कर इमाम हसन की नज़्र दिलाई गई।देर रात तक लोगों की एक दूसरे के घरों मे आमदो रफ्त जारी रही।सभी ने दस्तरख्वान पर सजे तरहा तरहा के व्यंजन का लुत्फ लेने के साथ रिज़्क़ मे बरकत,सेहत,सलामती,कोरोना महामारी से निजात के साथ मुल्क ए हिन्दुस्तान मे अमनो अमान की दुआ की।दरियाबाद में यासिर सिब्तैन,शफक़त अब्बास पाशा,औन ज़ैदी,करैली मे हैदर अली,सै०इफ्तेखार हुसैन,कौसर अस्करी,हसनैन मज़हर,रिज़वान जव्वादी,बख्शी बाज़ार में रुफी,खुशनूद रिज़वी,मिर्ज़ा अज़ादार.हुसैन,ज़ुलकरनैन आब्दी,ज़ामिन हसन,दायरा शाह अजमल में अली नजफ,शबीह जाफरी,राग़िब हसन,सै०मो०अस्करी,सामिन अब्बास,रानी मण्डी में फैज़ रज़ा,अस्करी अब्बास,सूफी हसन,चक ज़ीरो रोड में अरशद नक़वी,घंटा घर में अलमास हसन आदि के आवास पर इमाम हसन का दस्तरख्वान सजा जहाँ दिन भर लोगों का आना जाना लगा रहा।

13 साल की उम्र में इंदौर की तनिष्का करेगी 'बीए'

इंदौर। इंदौर की होनहार बेटी तनिष्का ने सिर्फ 13 साल की उम्र में डीएवीवी में बीए में एडमिशन लिया है। पहली बार डीएवीवी ने एक 13 साल की बच्ची को बीए में एडमिशन दिया है। वह अब सायकोलॉजी से बीए करेगी। अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए वह बीए एलएलबी करना चाहती थी। लेकिन सीट फुल होने के कारण उसे इसकी मंजूरी नहीं मिल पाई। उसके पिता कुछ समय पहले कोरोना से गुजर चुके हैं। बता दें कि तनिष्का कम उम्र में ऊँचे कक्षाओं में उत्तीर्ण होने पर कई अवार्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। उसने 11 वर्ष की आयु में 10 वीं पास कर ‘इंडिया बुक ऑफ़ अवार्ड’ में और 12 वर्ष की आयु में 12 वीं पास कर ‘एशिया बुक ऑफ़ अवार्ड’ में अपना नाम दर्ज कराया था। तनिष्का इतनी होनहार है कि वह आँखों में पट्टी बांध कर भी पढ़ लिख लेती हैं।

हापुड़ः कब्र से शव गायब, गहनता से जुटी पुलिस

अतुल त्यागी (मेरठ मंडल प्रभारी)
हापुड़। थाना पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के गांव डुहरी के कब्रिस्तान में करीब चार कब्र खुदी मिलने से सनसनी फ़ैल गई।
बताया जा रहा है की कब्र से दो शवों के सिर भी गायब थे जिन्हे देखकर लोगो के होश उड़ गए और स्थानीय लोगो ने पुलिस को मामले की सुचना पुलिस को दी सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मामले की जाँच में जुट गयी। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है। 
वही कब्रिस्तान में खुदी कब्रों और शवों से सिर गायब होने की बात को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि तान्त्रित प्रक्रिया के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल अब देखना ये होगा की पुलिस की जाँच में मामला क्या निकलकर सामने आता है ।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...