शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

14 फरवरी को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा-2020 रविवार 14 फरवरी को होगी। दो पालियों में परीक्षा ली जाएगी। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा होगी। आयोग ने परीक्षा के लिए 69 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए हैं। परीक्षा के दौरान आबंटित परीक्षा केन्द्रों में अनैतिक गतिविधियों को रोकने टीम गठित की गई। सभी टीमों को परीक्षा केन्द्रों में सतत निरीक्षण करने कहा गया है।

छत्तीसगढ़: 1600 क्विंटल मक्का की खरीद की

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीदी पिछले साल एक दिसम्बर से जारी है। राज्य में अब तक एक हजार 600 क्विंटल मक्का की खरीदी हो चुकी है। किसानों को मक्का का 29 लाख 60 हजार रुपए भुगतान किया गया है। राज्य में 31 मई तक होगी मक्का की खरीदी। मक्का बेचने के लिए प्रदेश से एक लाख 21 हजार 29 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। राज्य के पंजीकृत किसानों से 1850 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 10 क्विंटल मक्का की खरीदी की जाएगी। राज्य के कांकेर जिले में किसानों से 285 क्विंटल मक्का की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बालोद़ जिले में 884 क्विंटल, राजनांदगांव जिले में 39 क्विंटल, गरियाबंद जिले में 240 क्विंटल और बलरामपुर जिले मंे 116 क्विंटल और सरगुजा जिले मंे 36 क्विंटल मक्का की खरीदी की गई है।

सिक्किम में भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए

पालूराम  
गंगटोक। भारत-नेपाल सीमा पर सिक्किम में भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता चार मापी गयी।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार भूकंप पश्चिम सिक्किम से 54 किलोमीटर दूर युक्सुम के उत्तर पर 27.6 अक्षांश और 88.14 देशांतर तथा 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप आज तड़के तीन बजकर 43 मिनट पर आया था।
इसके अलावा नेपाल की राजधानी काठमांडू से 189 किमी दूर आज सुबह चार बजकर 33 मिनट पर 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 29.3 देशांतर और 86.55 अक्षांश पर 10 किलोमीटर गहरा था। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल की क्षति की कोई सूचना नहीं है।

देश की रक्षा करने वालों से विश्वासघात: राहुल

हरिओम उपाध्याय  
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रक्षा बजट को लेकर सरकार पर फिर हमला करते हुए कहा है कि इसमें सिर्फ पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम हुआ है और देश की रक्षा में जुटे सैनिकों के साथ विश्वासघात किया गया है।
उन्होंने कहा कि बजट पूरी तरह से सरकार के मित्र पूंजीपतियों पर केंद्रित है और इसमें सीमा पर दुश्मन से जूझ रहे सैनिकों के हित में कुछ नहीं है।
मोदी के मित्र केंद्रित बजट का मतलब है- विषम परिस्थितियों में चीन से जूझ रहे जवानों को सहायता नहीं। देश की रक्षा करने वालों के साथ विश्वासघात।

सुपर ह्यूमन बनाने की तैयारी में 'एलन मस्क'

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स ऐसे सपने देखते हैं जो सुनने में काल्पनिक लगते हैं। एलन मस्क टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक है। इंसानों को ऑटोपायलट कार जैसी चीजों से रूबरू कराने वाले एलन मस्क हर बार अजीबो-गरीब चीज़ों को लेकर सुखिऱ्यों में बने रहते हैं। अब मस्क ने घोषणा की है कि इस साल के आखिर तक इंसानों के दिमाग में कंप्यूटर चिप लगाने की योजना शुरू हो जाएगी। एलन मस्क का कहना है कि साल के अंत तक न्यूरालिंक का ह्यूमन ट्रायल शुरू हो जाएगा। बता दें कि न्यूरालिंक ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस स्टार्टअप है, जिसका ट्रायल जानवरों पर किया जा चुका है। एलन मस्क ने लिखा कि वो अमेरिका की फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेटिव के साथ संपर्क में हैं और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काफी तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने लिखा कि अगर सब कुछ सही रहता है तो इस साल के आखिर तक ह्यूमन ट्रायल शुरू हो सकता है।

शहद सिर्फ खाने में गुणकारी नहीं, स्किन को राहत

खाने में प्रयोग किया जाने वाला शहद चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शहद हमें कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। जिन लोगों का चेहरा ऑयली होता है, यानी उस पर तेल जैसी चिपचिपाहट होती है। उसको कम करने में शहद हमारी काफी मदद करता है। साथ ही ये हमारे चेहरे को नमी देने का काम भी करता है। इसके लिए आप शहद को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं या फिर किसी फेस मास्क में मिलाकर इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको चेहरे पर होने वाले दाने और चिपचिपाहट को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसलिए शहद हमारी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है।

अफ्रीकी देशों को फरवरी में देगें 9 करोड़ खुराक

जिनेवा। अफ्रीकी देशों को कोवैक्स सुविधा के तहत फरवरी में कोराना वायरस के खिलाफ टीके की नौ खुराक देना निर्धारित किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) यह जानकारी दी।
डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा, कोवैक्स ने कोविड-19 वैक्सीन वितरण के पहले चरण के लिए अनुमानित खुराकों का आवंटन के लिए अफ्रीकी देशों को अधिसूचित किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेतृत्व में अफ्रीका में सबसे बड़ा सामूहिक टीकारकरण वैश्विक पहल होगा। गावी वैक्सीन एलायंस और महामारी की तैयारी नवाचारों के गठबंधन (सीईपीआई) का लक्ष्य फरवरी में इस महाद्वीव को नौ करोड़ टीके की शिपिंग शुरू करने का है, हो सकता है यह अफ्रीका का सबसे बड़ा सामूहिक टीकाकरण अभियान होगा।
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अफ्रीकी देशों को कोवैक्स टीके प्राप्त करने के लिए अपनी राष्ट्रीय तैनाती और टीकाकरण योजनाओं को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 की पहली छमाही में प्रारंभिक चरण में नौ करोड़ खुराकों को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अन्य कमजोर समूहों सहित सुरक्षा के लिहाज से आबादी के तीन फीसदी का टीकाकरण किया जाएगा। इस महाद्वीप में वर्ष 2021 के अंत तक कोरोना के 60 करोड़ टीके पहुंचाने की तैयारी चल रही है।
डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इन नौ करोड़ खुराक के अलावा, चार अफ्रीकी देशों काबो वर्डे, रवांडा, दक्षिण अफ्रीका और ट्यूनीशिया को फाइजर / बायोएनटेक वैक्सीन की तीन लाख 20 हजार खुराक पहले ही मिल चुकी है।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...