बुधवार, 27 जनवरी 2021

भ्रष्टाचार के मामले में 4 साल जेल में बंद थीं सीएम

जेल से रिहा हुईं शशिकला, भ्रष्टाचार मामले में चार साल से थीं बंद

बेंगलुरु। एआईएडीएमके से निष्कासित नेता वीके शशिकला को बुधवार को अधिकारियों ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जेल से रिहा कर दिया। शशिकला कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती हैं। और उनकी रिहाई की प्रक्रिया अस्पताल से पूरी की गई। एक सप्ताह पहले उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी मित्र शशिकला आय से अधिक 66 करोड़ रुपए की संपत्ति मामले में फरवरी 2017 से यहां पारापन्ना अग्रहारा के केन्द्रीय कारागार में बंद थीं। अस्पताल के बाहर शशिकला के समर्थकों की भीड़ थी। और वह अपनी नेता के पक्ष में नारे लगा रहे थे। समर्थकों ने इस दौरान मिठाइयां भी बांटी।

18 फरवरी को चेन्नई में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

आईपीएल 2021:18 फरवरी को चेन्नई में होगी खिलाड़ियों की नीलामी
अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजकों ने बुधवार को घोषणा की कि 2021 चरण से पहले आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होगी। यह घोषणा आईपीएल के ट्विटर हैंडल पर की गयी। पोस्ट के अनुसार, ”आईपीएल 2021 खिलाड़ी नीलामी 18 फरवरी को होगी। मिनी नीलामी’ भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में पहले दो टेस्ट मैचों के बाद होगी। श्रृंखला 5 फरवरी से शुरू हो रही है। जबकि दूसरा टेस्ट 13 से 17 फरवरी तक खेला जायेगा।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को अभी फैसला करना है। कि आईपीएल भारत में होगा या नहीं, हालांकि बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बार बार दोहराया है। कि इस लुभावनी लीग को घरेलू मैदान पर कराने के लिये हर संभव प्रयास किया जायेगा। कोविड-19 महामारी के चलते 2020 चरण सितंबर-नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात में कराया गया था। अगले महीने से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली भारत की घरेलू श्रृंखला के सुचारू आयोजन से घरेलू सरजमीं पर लुभावनी लीग के आयोजन का रास्ता खुलना चाहिए। खिलाड़ियों को रिटेन रखने की समय सीमा 20 जनवरी को खत्म हुई थी और ‘ट्रेडिंग विंडो’ चार फरवरी को बंद हो जायेगी। शीर्ष आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों जैसे स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल को क्रमश राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब ने रिेटेन करने की अंतिम तारीख को रिलीज कर दिया था। क्रिस मौरिस, हरभजन सिंह और आरोन फिंच जैसे खिलाड़ियों को भी रिलीज कर दिया गया था।
फ्रेंचाइजी टीमों ने कुल 139 खिलाड़ियों को रिटेन रखा जबकि 57 खिलाड़ियों को रिलीज किया। नीलामी के लिये किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के पास सबसे ज्यादा राशि (53.20 करोड़ रूपये) है जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पास 35.90 करोड़ रूपये और राजस्थान रॉयल्स के पास 34.85 करोड़ रूपये हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के पास नीलामी के लिये समान 10.75 करोड़ रूपये हैं।

प्रदर्शन के लिए जुटे पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मी

दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मी प्रदर्शन के लिए जुटे, पर यातायात प्रभावित
अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर परेड के बाद बुधवार को आईटीओ पर यातायात गतिविधियां दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रदर्शन के चलते प्रभावित रही। दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त कर्मी मंगलवार को हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि मिंटो रोड से कनॉट प्लेस की तरफ जाने वाले मार्ग तथा आईटीओ से इंडिया गेट की ओर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गाजीपुर बाजार, एनएच-9, एनएच-24 भी बंद हैं। दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों को शाहदरा और डीएनडी से होकर जाने की सलाह दी गई है। कृषक संगठनों की केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के पक्ष में मंगलवार को हजारों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली थी। इस दौरान कई जगह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के अवरोधकों को तोड़ दिया और पुलिस के साथ झड़प की, वाहनों में तोड़ फोड़ की और लाल किले पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया था।
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जन संपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि मंगलवार को हुई हिंसा के सबंध में 22 प्राथमिकियां दर्ज हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

भारत-पाकिस्तान युद्ध पर फिल्म बनाएंगे: निखिल

भारत-पाकिस्तान युद्ध पर फिल्म बनाएंगे निखिल 
द्विवेदी

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार निखिल द्विवेदी भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं। निखिल द्विवेदी पिछले काफी समय से फिल्म पर काम कर रहे थे। और गणतंत्र दिवस पर उन्होंने फिल्म का ऐलान कर दिया है। फिल्म का नाम है। 1971′ जो की भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। माना जा रहा है। कि यह फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी।
निखिल ने कहा भारत ने कभी असली लड़ाई नहीं देखी। ऐसे में मैं चाहता हूं कि मैं इसे इतिहास की किताबों से ही दिखा सकूं। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं इसे जितना हो सके उतना रियल रख सकूं। हम इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाना चाहते हैं। फिल्म में कास्टिंग का काम अभी भी जारी है।

गृह मंत्रालय ने उपद्रवियों के खिलाफ दिए निर्देश

बड़े एक्शन की तैयारी में गृह मंत्रालय

नई दिल्ली। अगर गृह मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो लाल किला सहित दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में उपद्रव की घटनाओं को लेकर वो बेहद गंभीर है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस सहित सभी पड़ोसी राज्यों की पुलिस को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। इस बीच दिल्ली में 26 जनवरी को हुए बवाल की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच करेगी।

दिल्ली: किसान नेता ने कहा, लाठी लेकर आओ

किसान नेता राकेश टिकैत ने माना कि उसने ही कहा था कि लाठी लेकर आओ, बिना डंडे का कोई झंडा होता है। क्या?”
अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस और किसानों की भिड़ंत के मामले में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सफाई देते हुए कहा है। कि उन्होंने किसानों से लाठी लाने को कहा था। इसके साथ ही उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि कोई बताए कि क्या बिना डंडे के भी कोई झंडा होता है।क्या दरअसल, टिकैत ने उस वायरल वीडियो पर अपनी सफाई दी है। जिसमें उन्हें किसानों से लाठी-डंडे लेकर ट्रैक्टर रैली में आने को कहते हुए सुना जा रहा है।

किसान नेता ने घटना की जांच कराने की मांग की

किसान नेता राकेश टिकैत ने की मांग, लाल किले की घटना की हो जांन
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। किसान नेता राकेश टिकैत ने लाल किला परिसर में कल लोगों के प्रवेश करने तथा धार्मिक झंडा फराये जाने की घटना की जांच कराने की मांग की है। राकेश टिकैत ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में लाल किला में घुसने और वहां झंडा फहराये जाने वालों को चिन्हित करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले लोगों का किन राजनीतिक दलों और व्यक्तियों से संबंध था। इसकी जांच करायी जानी चाहिये। किसान नेता ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों से लाल किला जाने का आह्वान नहीं किया था। पहले से निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने कहा कि परेड के लिए पहले से निर्धारित कुछ मार्गों की घेराबंदी की गयी थी। जिसकी भी जांच करायी जानी चाहिये। किसान नेता ने कहा कि जिस किसी ने भी पुलिस कर्मियों पर ट्रैक्टर चढाने का प्रयास किया उनकी पहचान की जानी चाहिये और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिये। किसान संगठनों और पुलिस के बीच समझौते के बाद गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी में किसान परेड निकालने पर सहमति बनी थी। उल्लेखनीय है। कि कल किसान परेड के दौरान काफी लोग ट्रैक्टर के साथ लाल किला परिसर में घुस गये थे। और वहां एक धार्मिक झंडा फहराया था। और तोड़फोड़ की थी। किसान संगठन तीन कृषि सुधार कानूनों को रद्द करने तथा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने की मांग को लेकर 63 दिनों से राजधानी की सीमाओं पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...