सोमवार, 25 जनवरी 2021

72वें गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को बधाइयां

राणा ओबराय
चंडीगढ। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री सुभाष बराला ने प्रदेशवासियों को देश के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में भाईचारे, सौहार्द और परस्पर प्रेम की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह दिन वह पावन पर्व है। जब हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। आज यहां जारी एक संदेश में श्री बराला ने कहा कि देशभक्तों के बलिदान से हम स्वतंत्र हुए हैं। स्वतंत्रता संग्राम में हमारे प्रदेश का विशेष योगदान रहा है। बलिदान देने में हरियाणा के बहादुर जवान सदैव आगे रहे हैं। देशभक्ति की भावना हमारे प्रदेश के नौजवानों में कूट कूट कर भरी है। बस इस मशाल को जलाए रखना है और आने वाली पीढियों को इसे सौंपना है। उन्होंने कहा कि ‘वासुधैव कुटुम्बकम्‘ की सोच को सदा याद रखना चाहिए और सारे प्रदेश और प्रदेशवासियों को अपने परिवार का ही भाग समझना चाहिए। यह पुरखों के संस्कार ही हैं जो हम अपने देश-प्रदेश की सेवा के लिए सदा तत्पर रहते हैं। हमें गणतंत्र दिवस के शाश्वत पर्व को देश के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन कल्याण के लिए सरकार ने कई अभियान चलाए हैं। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो प्रदेश के बोर्ड्स, कॉरपोरेशन्स और कॉपरेटिव संस्थानों के उत्थान और उन्नति की दिशा में कार्य कर रहा है। हम विकास पथ पर आगे बढने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री बराला ने प्रदेशवासियों से देश सेवा के लिए सदा तैयार रहने और संविधान के इस उत्सव को सौहार्द से मनाने का आह्वान किया।

विशिष्ट सेवा के लिए 14 अधिकारियों का चयन हुआ

राणा ओबराय    

चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने सोमवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) हरियाणा, नवदीप सिंह विर्क और रोहतक रेंज के एडीजीपी श्री संदीप खिरवार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। जबकि 12 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में अंग्रेज सिंह डीएसपी हेडक्वार्टर नारनौल, अरुण देसवाल सब-इंस्पेक्टर 5वीं बटालियन एचएपी मधुबन, सुरेश कुमार एसआई रोहतक, कुलविंदर कौर लेडी एसआई स्टेट क्राइम ब्रांच, हरदेव सिंह ईएसआई पुलिस हेडक्वार्टर, जोगिंदर सिंह एएसआई हरियाणा पावर यूटिलिटी, अमित कुमार एएसआई राज्य सतर्कता ब्यूरो, परवीन कुमार एएसआई चरखी दादरी, दीपक कुमार एएसआई करनाल, दीदार सिंह एएसआई पंचकूला, हरीश कुमार एसआई पंचकूला और जोगिंदर सिंह ईएसआई अंबाला शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा, मनोज यादव ने पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा। 

इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट मैच में श्रीलंका को मात दी

 लंदन। ऑफ स्पिनर डोमिनिक बेस और लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच ने चार-चार विकेटों तथा डोमिनिक सिब्ले (नाबाद 56) और जोस बटलर (नाबाद 46) की टर्न लेती पिच पर शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने श्रीलंका को दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को छह विकेट से हराकर सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। इंग्लैंड को इस सीरीज जीत से आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में 120 अंक हासिल हुए। इंग्लैंड ने श्रीलंका को आज दूसरी पारी में मात्र 126 रन पर ढेर कर दिया जिससे उसे जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने अपने चार विकेट 89 रन पर गंवा दिए थे लेकिन सिब्ले और बटलर ने पांचवें विकेट के लिए 75 रन की अविजित साझेदारी कर टीम को चौथे दिन ही जीत दिला दी। इंग्लैंड ने 43.3 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाकर सीरीज अपने नाम की।

हापुड़: क्षेत्र में बड़े स्तर पर चल रहा है मिट्टी खनन

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र की चौकी सपनावत क्षेत्र में लगातार मिट्टी खनन का काम जोरों पर चल रहा है। मोटे रुपयों में बड़े प्लॉट और फैक्ट्रियों में किया जाता है। भराव दिन रात चलते हैं। अवैध मिट्टी के डंपर।वही मोटे स्तर पर चल रहे मिट्टी खनन के कार्य को लेकर खनन अधिकारी शैलेंद्र मौर्य का कहना है। अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिल रही है। अगर ऐसा कोई मामला पाया जाता है तो कार्रवाई अवश्य होगी उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए डंपर सीज करने की बात कही है।अब देखना यह है। मोटे रुपयों में भराव करने वाले मिट्टी खनन माफियाओं पर कब तक कार्यवाही होती है और क्या कार्रवाई होती है। अधिकारियों को चकमा देकर बड़े स्तर पर अबैध मिट्टी खनन का काम कर रहे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। अब से पहले भी अवैध मिट्टी खनन माफियाओं की आपकी रही हैं। खबरें लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

उपाध्याय ने किया कामदगिरि अस्पताल का उद्घाटन

कौशांबी। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और कौशांबी जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने सोमवार को जनपद मुख्यालय मंझनपुर के ओसा रोड पर संचालित कामदगिरि अस्पताल का उद्घाटन फीता काटकर किया है। अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि कामदगिरि अस्पताल मरीजों को बेहतर इलाज करने में कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध है और कुशल चिकित्सकों की टीम इस अस्पताल में मरीजों का इलाज करेंगी। इस मौके पर सांसद विनोद सोनकर, विधायक संजय गुप्ता, विधायक लाल बहादुर, विधायक शीतला प्रसाद पटेल सहित विभिन्न लोग मौजूद रहे।
सुशील केसरवानी 

किसानों को सरकार की पेशकश सर्वश्रेष्ठ: तोमर

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को कहा कि नए कृषि कानूनों को एक से डेढ़ साल तक निलंबित रखने का सरकार का प्रस्ताव एक ”सर्वश्रेष्ठ पेशकश” है और उन्हें उम्मीद है कि प्रदर्शनकरी किसान संगठन इस पर पुनर्विचार करेंगे तथा अपने फैसले से अवगत कराएंगे। सरकार और 41 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच 11वें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही थी। दसवें दौर की वार्ता में सरकार ने नए कृषि कानूनों को एक से डेढ़ साल तक निलंबित रखने की पेशकश की थी, लेकिन किसान यूनियनों ने इसे खारिज कर दिया था।

वैक्सीन के खिलाफ अफवाह फैलाईं तो खैर नहीं

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। कोविड-19 टीकों की प्रभावशीलता पर अफवाहों का सामना कर रहे केंद्र ने राज्यों को इस तरह की भ्रामक सूचना के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए कहा है। केंद्र ने राज्यों को सलाह दी है कि वे गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करें।केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे एक पत्र में इसपर भी जोर दिया कि देश के राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण ने पाया है कि दोनों टीके- सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक लिमिटेड द्वारा निर्मित ‘कोवैक्सीन’ सुरक्षित हैं और रोग प्रतिरोधी क्षमता का निर्माण करते हैं। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों और केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रशासन के साथ मिलकर 16 जनवरी से देश भर में दो टीकों की सहायता से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू किया है।

मंडी का निर्माण केबिनेट मंत्री की प्राथमिकता में है

गदरपुर। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा है कि गदरपुर में प्रस्तावित नवीन अनाज मंडी का निर्माण उनकी प्राथमिकता में है। मंडी सरकार बनाकर देगी इस संदर्भ में मुख्यमंत्राी व कृषि मंत्राी से उनकी वार्ता हो गयी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यापारियों से कोई ध्न नही लिया जाएगा। कैबिनेट मंत्राी अरविंद पांडेय ने गल्ला मंडी के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार भुसरी के कार्यालय में व्यापारियों को संबोध्ति करते हुए कहा कि किसानों की सुविध के लिए अनाज मंडी का निर्माण हो रहा है क्योंकि वर्तमान मंडी में आये दिन जाम की स्थिति रहती है। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में आया है कि मंडी की दुकान के निर्माण के नाम पर अग्रिम ध्नराशि का प्रस्ताव मंडी समिति से आया है,जबकि उनकी जानकारी में ऐसा कुछ नही आया है। वह शासन स्तर पर वार्ता कर रहे है क्या इस तरह का कोई निर्णय हुआ है,मुख्यमंत्राी व कृषि मंत्राी को भी अवगत कराया गया है। श्री पाण्डे ने कहा कि उनका प्रयास है कि नवीन मण्डी में दुकानों के निर्माण के नाम पर व्यापारियों से कोई पैसा न लिया जाये।

पीएम ने पुरस्कार विजेताओं से किया सीधा संवाद

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ हाथ धोने को लेकर जागरूकता अभियान में देश के बच्चों के योगदान की सराहना की और कहा कि कोई कार्यक्रम तभी सफल होता है जब बच्चे उसका हिस्सा बन जाते हैं। ‘प्रधाानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ विजेताओं से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद करते हुए उन्होंने पुरस्कार जीतने वाले बच्चों की तारीफ की और कहा कि उन्हें मेहनत जारी रखनी है और हमेशा विनम्र बने रहना है। उन्होंने बच्चों से देश के लिए काम करने को कहा और उनसे आग्रह किया कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर वे क्या कर सकते हैं, इस बारे में सोचें।

पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी

सीएम त्रिवेंद्र ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा राज्य को वैश्विक पर्यटन स्थल बनाना चाहते हैं
पंकज कपूर    
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि एडवेंचर और वेलनेस टूरिज्म के जरिए राज्य को एक वैश्विक पर्यटन स्थल बनाना चाहते हैं। पर्यटन राज्य की तरक्की और रोजगार दोनों का आधार है। कोरोना काल में यह प्रभावित हुआ है। अब हम कोविड -19 से उबर रहे हैं। और पर्यटन शीघ्र ही पहले से बेहतर स्थिति में होगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि 13 डिस्ट्रिक्ट-13 न्यू डेस्टीनेशन से नए पर्यटन केन्द्रों का विकास हो रहा है। राज्य में 2200 से अधिक होम स्टे पंजीकृत किए जा चुके हैं। माउंटेनियरिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कैम्पिंग, पैराग्लाईडिंग, माउंटेन बाईकिंग आदि गतिविधियों में काफी विस्तार हुआ है। लोकप्रिय ट्रैक रूट्स के निकट स्थित गांवों को ट्रैकिंग क्लस्टर के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोड़ कनेक्टिविटी एवं हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से निश्चित रूप से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की आर्थिकी के लिए लाभकारी होगा।

मशहूर अभिनेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बेंगलुरु। कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर उनका शव फांसी पर लटका हुआ मिला। हालांकि उन्होंने आत्महत्या की है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जयश्री पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रही थी। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने पिछले साल सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस दुनिया को छोड़ने की बात कही थी। उन्होंने वीडियो में कहा था कि वह डिप्रेशन से उभर नहीं पा रही हैं इसलिए मरना चाहती हैं। हालांकि कुछ देर बाद ही जयश्री रमैया ने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।इतना ही उन्होंने यह तक कह दिया कि वो डिप्रेशन से फाइट नहीं कर सकती और उन्हें इच्छा-मृत्यु चाहिए। आपको बता दें कि जयश्री रमैया एक मशहूर मॉडल और डांसर थीं। वह साल 2015 में कन्नड़ के रियलिटी शो बिग बॉस कन्नड का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं इस शो के होस्ट सुपरस्टार किच्चा सुदीप थे। जयश्री की पहली फिल्म Uppu Huli Khara थी।जयश्री की दोस्त ने उनके बारे में बात करते हुए बताया था, जयश्री अपने किसी पारिवारिक कारण की वजह से मानसिक रूप से परेशान हैं, वो अक्सर कहती हैं कि वो अच्छा महसूस नहीं कर रही और लो फील कर रही हैं, मैंने उनसे कई बार कहा कि आप परेशान ना हों, सब ठीक होगा लेकिन उनके साथ दिक्कत ये है कि वो बार-बार अपना फोन नंबर बदल देती हैं, जिससे उनसे संपर्क करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...