रविवार, 24 जनवरी 2021

आकाशवाणी भवन में लगी आग, बड़ा नुकसान

आकाशवाणी भवन में लगी आग, बड़ा नुकसान 
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। दिल्ली में संसद भवन मार्ग पर स्थित आकाशवाणी भवन की पहली मंजिल पर रविवार तड़के आग लग गई है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के करीब पांच बजकर 58 मिनट पर आकाशवाणी भवन में आग की सूचना मिली। मौके पर तत्काल आठ दमकल की गाड़ियां भेजी गयीं। उन्होंने कहा कि आग इमारत की पहली मंजिल के एक कमरे में लगी थी। आग कमरे में बिजली के एक उपकरण में लगी थी। तत्काल आग को बुझा लिया किया।

5 महीने से क्वारंटाइन है महिला, 31 बार संक्रमित

5महीने से क्वारंटीन है ये महिला, 31 बार कोरोना की रिपोर्ट आ चुकी है पॉजिटिव, जानिए कैसे
नरेश राघानी
जयपुर। कोरोना का पहला केस भारत में जनवरी में आया। फिर इसके मामले थमने के बजाय लगातार बढ़ते चले गए। आज पूरे देश में करोड़ों से ऊपर कोरोना मरीज हैं। 1 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। इस बीच खुशी की बात है, कि कोरोना को हराने के लिए देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन की शुरूआत हो चुकी है। 3 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कस को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। यह सरकार का लक्ष्य है। इसके बाद 50 साल के ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। लेकिन राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे।
एक महिला 31 बार कोरोना पॉजिटिव हो चुकी है। जिसको लेकर जिला प्रशासन भी बेहद चिंतित है। महिला को अब जयपुर रेफर करने की तैयारी हो रही है। यह मामला भरतपुर जिले का है।
जानकारी के मुताबिक बझेरा गांव की एक महिला पांच महीने पहले आश्रम में पहुंची थी। आश्रम में महिला का कोरोना जांच किया गया जिसमें वो संक्रमित पाई गई थी. उसके बाद उसे इलाज के लिए क्वारन्टीन किया गया था। महिला पांच महीनों से लगातार क्वारंटीन में हैं।
31 बार हो चुकी है महिला की जांच...
अभी तक महिला की 31 बार जांच हो चुकी है।और सभी जांच कोरोना पॉजिटिव ही आई हैं।महिला का होम्योपैथिक तरीके से भी इलाज किया जा रहा है।
इससे पहले एक युवक हुआ था। 13 बार कोरोना पॉजिटिव...
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कप्तान सिंह ने बताया कि इस तरह का मामला पहले भी बयाना के एक लड़के में देखने को मिला था। जब वह 13 बार लगातार कोरोना पॉजिटिव आया था। उनका कहना है। कि कई बार यह वायरस अंदर रह जाता है। और जब तक वह वायरस बॉडी के अंदर रहेगा तब तक इंसान कोरोना पॉजिटिव ही आएगा।
महिला को 15 दिन बाद इलाज के लिए भेजा जाएगा जयपुर...
आश्रम के निदेशक ने बताया कि महिला की कोरोना की पहली जांच रिपोर्ट 4 सितम्बर को पॉजिटिव आई थी। और तभी से अब तक उसकी पांच महीने के अंदर 31 बार जांच हो चुकी है। मगर सभी जांच पॉजिटिव ही आई हैं। महिला को अब 15 दिन बाद इलाज के लिए जयपुर भेजा जाएगा।

मुंबई: खुशी कपूर भी कर सकती है बॉलीवुड में एंट्री

बोनी कपूर ने दिखाई हरी झंडी, जल्द छोटी बेटी खुशी कपूर भी कर सकती हैं बॉलिवुड में एंट्री

मुंबई। जान्हवी कपूर के समय से ही श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर के बॉलिवुड में एंट्री को लेकर चर्चा हो रही है। खुशी पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। और ग्लैमर के मामले में कइयों को मात देती हैं। अब ऐसा लग रहा है। कि खुशी हुत जल्द बॉलिवुड में कदम रखने जा रही हैं।
बॉम्बे टाइम्स को खबर मिली है। कि बहत जल्द जान्हवी की छोटी बहन खुशी भी बॉलिवुड का हिस्सा होंगी। हाल ही में बोनी कपूर के साथ हुई बातचीत में उनसे खुशी के डेब्यू को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, च्हां, खुशी भी ऐक्टिंग करना चाहती हैं। और आप जल्द ही कोई अनाउंसमेंट सुन सकते हैं।ज् बोनी कपूर इंडस्ट्री के जानेमाने प्रड्यूसर रह चुके हैं। और अब ऐक्टर भी हैं। लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है। कि वह उन्हें ल़ॉन्च नहीं कर रहे। इससे पहले जान्हवी और बोनी कपूर के बेटे अर्जुन ने भी बॉलिवुड में जोरदार एंट्री की, लेकिन अपने पिता के प्रॉडक्शन हाउस से नहीं।
बोनी कपूर ने बताया कि वह खुशी को ल़ॉन्च नहीं कर रहे। उन्होंने कहा, च्मेरे पास रिसोर्सेस हैं। लेकिन मैं चाहता हूं कि इन्हें कोई और ल़ॉन्च करे, वर्ना पक्षपात वाला रवैया आ जाता है। आप बतौर फिल्ममेकर इसे अफोर्ड नहीं कर सकते और न ही एक ऐक्टर के लिए यह अच्छा है। अनिल एक स्टैबलिश्ड ऐक्टर थे। तो इससे उसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा, लेकिन मुझे लगता है। जब संजय ने फिल्मों में एंट्री की तो मैं उसे लेकर दयालु हो गया था।ज् याद दिला दें कि संजय कपूर को बोनी ने साल 1995 में च्प्रेमज् से किया था। जिसमें वह तब्बू के ऑपोजिट नजर आए थे। अब वह ओटीटी पर इंटरेस्टिंग रोल प्ले कर रहे हैं। बोनी ने कहा कि वह चाहते हैं खुशी भी अपनी राह खुल तलाशे और उसके साथ न्याय करे।
यहां यह भी बता दें कि बोनी कपूर अब ऐक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। वह अनिल कपूर की च्एके वर्सेज एकेज् में नजर आए थे। और अब रणबीर श्रद्धा कपूर की रोमांटिक-कॉमिडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाडिय़ा रणबीर कपूर के माता-पिता के रोल में नजर आएंगे।

पटियाला: फिल्म ‘गुड लक जेरी’ की शूटिंग रोकी

पटियाला में किसानों ने रोकी फिल्म ‘गुड लक जेरी’ की शूटिंग, बोले-कृषि कानूनों की वापसी तक नहीं होने देंगे 
अमित शर्मा पटियाला । किसान जत्थे बंदियों ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानूनों रद्द नहीं होते तब तक पंजाब में किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं होने देंगे.पटियाला में फिल्म ‘गुड लक जेरी’ की शूटिंग कर रही अभिनेत्री जान्हवी और फिल्म की पूरी टीम को शनिवार के दिन किसानों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। आंदोलन कर रहे किसानों ने इस शूटिंग का जबरदस्त विरोध किया। जिसके चलते प्रोडक्शन हाउस को जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग के लिए मजबूर होना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे किसानों ने फिल्म की शूटिंग को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की और शूटिंग को बंद करने की मांग की इतनी ही नहीं सभी किसान एकत्रित होकर शूटिंग की जगह पर अचानक धावा बोल दिया और ‘ जान्हवी कपूर वपस जाओ के नारे भी लगाए. हालातों को खराब होते देख जान्हवी कपूर और फिल्म की पूरी यूनिट को अपने होटलों में वापस लौटना पड़ा वहीं प्रर्दशन की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाल लिया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जान्हवी की फिल्म गुड लक जेरी साउथ की फिल्म कोलामवु कोकिला की रीमेक है. जिसमें जान्हवी एक साधारण लड़की का किरदार निभा रही है। पिछले कई दिनों से फिल्म की शूटिंग पटियाला के कई जगहों पर की जा रही थी। वहीं सूत्रों के अनुसार फिल्म की शूटिंग के लिए अभी एक और यूनिट कुछ ही दिनों में पटियाला पहुंचने वाली है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन भी सभी पर कड़ी नजर रख रही है। इसके लिए देर शाम जिला पुलिस ने प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ एक मीटिंग भी की। लेकिन किसानों को रोकने के लिए सोमवार को एक मीटिंग की जाएगी। बता दें कि इसके अलावा दो और बॉलीवुड फिल्मों की टीम भी पंजाब में शूटिंग करने की योजना बना रही है।

शरीर के लिए फायदेमंद होता है रेशेदार भोजन

जानिए शरीर के लिए कितना जरुरी है रेशेदार भोजन

नई दिल्ली। शरीर के लिए फायदेमंद होते है। रेशेदार भोजन... जो हमें बहुत सी बिमारियों से बचाता है। हमें अपने आहार में फाइबर युक्त भोजन को शामिल करना चाहिए फाइबर एक तरह का कार्बोहाइड्रेट हैं। जो पांचन संबंधी प्रक्रियाओं को संचालित करने में काफी मदद करता है। यह दो तरह के होते हैं। एक घुलनशील व दूसरा अघुलनशील फाइबर। घुलनशील फाइबर युक्त आहार पानी में आसानी से घुल कर गाढ़ा तरल जैल बनाते हैं। घुलनशील फाइबर युक्त आहार पानी में आसानी से घुल कर गाढ़ा तरल जैल बनाते हैं। जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का काम करता है। वहीं ब्लड शुगर और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद होता है। 
अघुलनशील फाइबर शरीर में फालतू भोजन को साफ करने का काम करते हैं। यहीं फाइबर वजन को नियंत्रित करने का काम करते हैं। आहार में अगर 25 से 35 ग्राम फाइबर हैं। तो उसे हाई फाइबर डायट प्लान कहा जाता है। फाइबर साबुत अनाज और नट्स में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है। इसके अलावा रेशेदार भोजन, स्ट्रॉबेरी, गेंहू, हरी पत्तेदार सब्जियों, सेब, पपीता, फलिया, मटर, अंगूर, खीरा, टमाटर, बीन्स वाले आहार राजमा, लोबिया, सोयाबीन, रैस्पबेरी, अमरूद, छिलके वाली दालों, सलाद, एवोकाडो, शकरकंद, दलिया, बेसन और सूजी इस सभी खाद्य पदार्थों में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
हाइफाइबर डायट बहुत सी बीमारियों को होने से पहले ही रोक देती है। फाइबर से हमें किसी तरह का पोषण नहीं मिलता, लेकिन फिर भी यह शरीर के लिए बेहद आवश्यक तत्व है। इनकी मदद से शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है। पर क्‍या आप जानते हैं। कि एक व्‍यक्ति को किस उम्र में कितने फाइबर की आवश्‍यकता होती है।
लंबी उम्र तक सेहतमंद रहना चाहते हैं। तो पौष्टिक आहार लेना बहुत आवश्यक है। और सिर्फ इनका सेवन ही नहीं बल्कि इनका पाचन भी ठीक ढंग से होना बहुत जरूरी है। जिसके लिए फाइबर जिम्मेदार होता है। शरीर को भरपूर फाइबर मिलेगा तो पाचनछ क्रिया भी दुरुस्त रहेगी हालांकि फाइबर से हमें किसी तरह का पोषण नहीं मिलता, लेकिन फिर भी यह शरीर के लिए बेहद आवश्यक तत्व है। खासकर मोटापे के शिकार व डायबिटीज के मरीजों को हर दिन फाइबरयुक्त आहार खाना बहुत जरूरी है।
फाइबर की कमी से शारीर को नुकसान भी होता है। जैसे फाइबर की कमी होने से शरीर मोटापे का शिकार हो जाता है। पेट साफ नहीं हो पाता जिससे कब्ज की परेशानी, एसिडिटी रहती है।मुंह में छाले,आंतों का कैंसर,बवासीर की समस्या,दिल से जुड़ी प्रॉब्लम
फाइबर का मुख्य काम पाचनतंत्र को हेल्दी रखना है। फाइबर का उपयुक्त सेवन करने पर पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। यहीं गुण वजन कम करने में काफी मददगार होता है। फाइबर पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। और हम जो भी खाते हैं। उसे पचाने में मदद करता है।
जानिए कितना फाइबर लेना चाहिए, जानकरी के मुताबिक, 50 वर्ष से अधिक महिला को 1 दिन में 21 ग्राम और पुरुषों को 30 ग्राम फाइबर, वहीं 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को 25 ग्राम व पुरुषों को 38 ग्राम फाइबर लेना चाहिए नहीं तो कब्ज हो सकती है।

बरेली: किसान को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया

संदीप मिश्र 

बरेली। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किसान को कंटीले तार से बांधकर जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसान धर्मपाल अचानक लापता हो गए थे। शनिवार सुबह जब वह घर में नहीं मिले तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो दोपहर बाद उनका जला हुआ शव जंगल में अधजली हालत में एक पेड़ से बंधा मिला। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो हाहाकार मच गया। धर्मपाल के परिजनों ने 20 साल पुराने विवाद में एक पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल, शीशगढ़ थाना क्षेत्र के बरगवां गांव के रहने वाले 40 वर्षीय धर्मपाल खेती किसानी करते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात वह अपने निर्माणाधीन मकान में सोने के लिए गए थे। शनिवार सुबह जब उनकी बेटी चाय लेकर पहुंची तो वह नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। दोपहर के समय खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उनका अधजला शव पेड़ से बंधा देखा तो परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया। वहीं, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेश कुमार, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, सीओ यतेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। धर्मपाल के परिजनों का आरोप है कि रात के समय ही उनका अपहरण कर खेत में ले जाया गया और वहां सेमल के पेड़ से बांधकर तेल छिड़कते हुए जिंदा जला दिया गया। परिजनों ने एक पड़ोसी पर 20 साल पुराने विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को एक डायरी भी सौंपी है, जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जोड़कर मामले की जांच में जुटी है। एसपी देहात का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

70 साल का 'उत्तर प्रदेश', सीएम-पीएम ने बधाई दी

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश 70 साल का हो गया है। आज यूपी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था। पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहला दिवस मनाया गया था। आज यूपी का तीसरा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ”उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि वाला यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।”

मां पर 2 साल तक योन शोषण करने का आरोप

तिरुवनंतपुरम। केरल मे एक मां पर अपने ही बेटे का दो साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि बाद में अदालत ने आरोपी 35 वर्षीय मां को एक लाख रूपये के मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी। इस प्रकरण की जांच अदालत ने महिला आईपीएस अधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए हैं। बच्चे की मेडिकल के लिए चिकित्सकों का पैनल गठित करने के भी निर्देश दिए हैं। पीड़ित बच्चा 14 वर्ष का है उसका कहना है कि उसकी अपनी मां उसे दो वर्ष तक यौन संबंध बनाने के लिए बजबूर करती रही।

जब उसने यह बात अपने पिता को बताई तो उसने बच्चे को पुलिस तक पहुंचाया। पीड़ित बेटे ने अदालत में कहा कि मेरी मां ने दो साल तक मेरा यौन उत्पीड़न किया। आरोपी महिला के वकील का कहना था कि इस बच्चे की मां से तलाक लिए बगैर ही उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली और उसके पिता ने ही बच्चे को अपनी मां के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाने के लिए विवश किया

गणतंत्र दिवस से पहले पाक जिंदाबाद के नारे लगाएं

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस से पहले पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। दिल्ली के खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के बाहर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। शनिवार की देर रात में ये नारे लगाए गए। पुलिस ने जांच के बाद नारे लगाने के आरोप में तीन युवक और तीन युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। न्यूज एजेंसी, एएनआई के मुताबिक पीएस तुगलक रोड पर रात करीब एक बजे पीसीआर कॉल मिली कि खान बाजार मेट्रो स्टेशन के पास कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को दो युवक तीन महिला व एक किशोरी के साथ एक बाइक पर मिले। बाइक सवार युवक और युवतियों से पूछताछ की तो सामने आया कि ये सभी लोग इंडिया गेट के आसपास घूमने आए थे और युलु बाइक किराए पर ली थी। युलु बाइक पर उन्होंने रेस लगाई। इस दौरान इन लोगों ने एक दूसरे का नाम भारत और पाकिस्तान देश के नाम पर रख लिया। इसी दौरान उन्होंने उत्साह में धीमी आवाज में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। फिलहाल पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात को एक पीसीआर काॅल आई जिसमें करीब छह लोगों को खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते सुना गया। ये पता चला कि किराये की बाइक पर रेस के दौरान उन्होंने एक दूसरे के नाम देशों के नाम पर रखे थे, जिसमें पाकिस्तान का नाम भी शामिल था।

बस्ती: ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत 4 घायल

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र मे राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर तेज रफ्तार ट्रक ने सात लोगों को उस समय रौंद दिया। जब वह गाड़ी के पंचर टायर को बदल रहे थे। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी तथा दो की इलाज के दौरान। वहीं इस हादसे में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। ये लोग पिकअप गाड़ी से गोरखपुर सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कल देर रात अमित, अनिकेत तथा बनवारी लाल की मौत हो गई। गम्भीर रूप से घायल लोगों का इलाज चल रहा है।

सेना को हथियारों का उपयोग करने की अनुमति

बीजिंग। चीन की सरकार ने अपने समुद्री क्षेत्र में विदेशी ताकतों से निपटने के लिए तटरक्षक बलों को हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी। आगामी 1 फरवरी से चीनी तटरक्षक बलों को अपनी समुद्री सीमा से विदेशी जहाजों को जबरन हटाने की अनुमति दी गयी है और यहां तक ​​कि उन जहाजों के खिलाफ हथियारों का उपयोग करने को कहा है। जो उनकी समुद्री सीमा से पीछे नहीं हटते। चीन ने अपने तटरक्षकों को उनकी समुद्री सीमा में विदेशी संस्थाओं द्वारा जबरन दावा कर उनके द्वीपों पर एकतरफा निर्मित संरचनाओं हटाने के लिए प्राधिकरण को अनुमति दी है। इन नए कानूनों से खासकर जापान के ओकिनावा प्रान्त में सेनकाकू द्वीप समूह में चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ सकता है। सेनकमाकू द्वीप पर जापान का नियंत्रण है लेकिन चीन और ताईवान इस पर अपना दावा करते हैं।

फ्रांसीसी फुटबॉल लीग: मोनाको ने मार्सेली को हराया

पेरिस। मोनाको ने अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार जारी रखते हुए फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में मार्सेली को 3-1 से हराया जबकि नीस ने भी अपना मैच जीता। मार्सेली की टीम को शुरू में बढ़त हासिल करने के बावजूद लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। मार्सेली ने नेमांजा रादोनिच के 12वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त बनायी लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया।मोनाको के लिये गुलेरमो मैरिपन ने 47वें मिनट में बराबरी का गोल किया। इसके बाद ऑरलियन चाउमेनी ने 75वें और स्टीवन जोवेटिच ने इंजुरी टाइम में गोल करके मोनाको को अच्छी जीत दिलायी। अब चौथे स्थान पर काबिज मोनाको और तीसरे स्थान की टीम लियोन के बीच केवल एक अंक का अंतर रह गया है। मार्सेली पहले की तरह छठे स्थान पर है। एक अन्य मैच में युसूफ अताल के गोल की मदद से नीस ने लेन्स को 1-0 से हराया। इस विंगर ने 49वें मिनट में यह गोल दागा। इस जीत से नीस 13वें स्थान पर पहुंच गया है। लेन्स अभी सातवें स्थान पर है।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...