रविवार, 24 जनवरी 2021

मुंबई: खुशी कपूर भी कर सकती है बॉलीवुड में एंट्री

बोनी कपूर ने दिखाई हरी झंडी, जल्द छोटी बेटी खुशी कपूर भी कर सकती हैं बॉलिवुड में एंट्री

मुंबई। जान्हवी कपूर के समय से ही श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर के बॉलिवुड में एंट्री को लेकर चर्चा हो रही है। खुशी पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। और ग्लैमर के मामले में कइयों को मात देती हैं। अब ऐसा लग रहा है। कि खुशी हुत जल्द बॉलिवुड में कदम रखने जा रही हैं।
बॉम्बे टाइम्स को खबर मिली है। कि बहत जल्द जान्हवी की छोटी बहन खुशी भी बॉलिवुड का हिस्सा होंगी। हाल ही में बोनी कपूर के साथ हुई बातचीत में उनसे खुशी के डेब्यू को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, च्हां, खुशी भी ऐक्टिंग करना चाहती हैं। और आप जल्द ही कोई अनाउंसमेंट सुन सकते हैं।ज् बोनी कपूर इंडस्ट्री के जानेमाने प्रड्यूसर रह चुके हैं। और अब ऐक्टर भी हैं। लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है। कि वह उन्हें ल़ॉन्च नहीं कर रहे। इससे पहले जान्हवी और बोनी कपूर के बेटे अर्जुन ने भी बॉलिवुड में जोरदार एंट्री की, लेकिन अपने पिता के प्रॉडक्शन हाउस से नहीं।
बोनी कपूर ने बताया कि वह खुशी को ल़ॉन्च नहीं कर रहे। उन्होंने कहा, च्मेरे पास रिसोर्सेस हैं। लेकिन मैं चाहता हूं कि इन्हें कोई और ल़ॉन्च करे, वर्ना पक्षपात वाला रवैया आ जाता है। आप बतौर फिल्ममेकर इसे अफोर्ड नहीं कर सकते और न ही एक ऐक्टर के लिए यह अच्छा है। अनिल एक स्टैबलिश्ड ऐक्टर थे। तो इससे उसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा, लेकिन मुझे लगता है। जब संजय ने फिल्मों में एंट्री की तो मैं उसे लेकर दयालु हो गया था।ज् याद दिला दें कि संजय कपूर को बोनी ने साल 1995 में च्प्रेमज् से किया था। जिसमें वह तब्बू के ऑपोजिट नजर आए थे। अब वह ओटीटी पर इंटरेस्टिंग रोल प्ले कर रहे हैं। बोनी ने कहा कि वह चाहते हैं खुशी भी अपनी राह खुल तलाशे और उसके साथ न्याय करे।
यहां यह भी बता दें कि बोनी कपूर अब ऐक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। वह अनिल कपूर की च्एके वर्सेज एकेज् में नजर आए थे। और अब रणबीर श्रद्धा कपूर की रोमांटिक-कॉमिडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाडिय़ा रणबीर कपूर के माता-पिता के रोल में नजर आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...