मंगलवार, 19 जनवरी 2021

सात माह बाद वायरस के सबसे कम नए मामले

भारत में सात माह बाद कोरोना वायरस के सबसे कम 10,064 नए मामले
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। भारत में बीते सात महीने से अधिक समय में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे कम 10,064 नए मामले सामने आए, जिसके साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,05,81,837 पर पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार को संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,02,28,753 हो गई।
मंत्रालय द्वारा जारी सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 137 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,52,556 पर पहुंच गई। संक्रमण से एक दिन में मरने वालों की संख्या भी बीते करीब आठ महीने में सबसे कम है। इसमें बताया गया कि संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है। और यह 1,02,28,753 है। इसके साथ ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर 96.66 फीसदी हो गई है। वहीं, संक्रमण से मृत्यु दर 1.44 फीसदी है। देश में कोविड-19 का इलाज करा रहे लोगों की संख्या तीन लाख से कम बनी हुई है। वर्तमान में 2,00,528 संक्रमितों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.90 फीसदी है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख के पार, 11 अक्टूबर को 70 लाख से अधिक, 29 अक्टूबर को 80 लाख से अधिक और 20 नवम्बर को 90 लाख से अधिक हो गए थे। कुल मामले 19 दिसम्बर को एक करोड़ से अधिक हो गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 18 जनवरी तक कुल 18,78,02,827 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 7,09,791नमूनों की जांच सोमवार को की गई। जिन 137 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई उनमें से 35 महाराष्ट्र से, 17 केरल से, 10 पश्चिम बंगाल से, नौ कर्नाटक से, आठ-आठ संक्रमित दिल्ली और तमिलनाडु से हैं।
अब तक देश में कुल 1,52,556 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 50,473 महाराष्ट्र से, 12,272 तमिलनाडु से, 12,175 कर्नाटक से, 10,754 दिल्ली से, 10,063 पश्चिम बंगाल से, 8,580 उत्तर प्रदेश से, 7,141 आंध्र प्रदेश से और 5,509 मृतक पंजाब से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

दुनिया: संक्रमण से 20.39 लाख से अधिक मौत

विश्व में कोरोना संक्रमण से 20.39 लाख से अधिक लोगाें की मौत
वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्व में जानलेवा कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा और अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 20 लाख 39 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि साढ़े नौ करोड़ से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अभी तक 20 लाख 39 हजार 239 लोगों की मौत हो चुकी है और नौ करोड़ 55 लाख 30 हजार 563 लोग संक्रमित हुए हैं तथा पांच करोड़ 25 लाख 97 हजार 341 इस महामारी के संक्रमण से निजात पा चुके हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 2.40 करोड़ के पार हो चुकी है है, जबकि करीब 3.98 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है। भारत में संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ पांच लाख 81 हजार 837 तक पहुंच गया है। कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ दो लाख 28 हजार 753 हो गयी है जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,52,556 तक पहुंच गया है । ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 85.11 लाख के पार हो गयी है। जबकि इस महामारी से 2.10 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 35.52 लाख से अधिक हो गयी है। जबकि 65,059 लोगों की मौत हो गई है।
ब्रिटेन में 34.43 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। और 90,031 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में करीब 29.72 लाख से अधिक लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। और 70,826 मरीजों की मौत हाे चुकी है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक करीब 23.93 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 24,161 लाेग काल के गाल में समा गए हैं। इटली में अब तक 23.90 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 82,554 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्पेन में इस महामारी से अब तक 23.36 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 53,7694 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 20.59 लाख के पार पहुंच गयी है। तथा 47,263 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 19.23 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 49,004 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से 18.07 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 45,832 लोगों की मौत हो चुकी है।
मेक्सिको में कोरोना से करीब 16.41 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,40,704 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के करीब 14.39 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। तथा 33,407 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से संक्रमित के मामले करीब 13.47 लाख तक पहुंच गयी है। और तथा 37,449 लोग काल के गाल में समा गए हैं। ईरान में इस महामारी से अब तक करीब 13.36 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 56,886 लोगों की मौत हो गई है।
यूक्रेन में 12.01 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। जबकि 21,847 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक 10.60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। और 38,770 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से 9.30 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 13,157 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में कोरोना से 9.17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं। और मृतकों का आंकड़ा 26,282 तक पहुंच गया है।
चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 8.91 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 14,449 लोगों की मौत हुई है। कनाडा में अब तक 7.19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 18,130 लोगों की मौत हुई है। रोमानिया में कोरोना से 6.95 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,271 लोगाें की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में 6.78 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 20,435 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से 6.73 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 17,547 लोगों ने जान गंवाई है।
इराक में संक्रमितों की संख्या 6.09 लाख के पार हो गई है। और मृतकों का आंकड़ा 12,953 तक पहुंच गया है। इजरायल ने संक्रमितों के मामले में पुर्तगाल को पीछे छोड़ दिया है और यहां इस महामारी से 5.58 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 4,044 लोगों की जान जा चुकी है। बंगलादेश में कोरोना में 5.28 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 7,992 लोगों की मौत हो चुकी हैं। स्वीडन में इस महामारी से 5.23 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 10,323 लोगों की मौत हुई है।
पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 5.21 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,055 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में 5.02 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं तथा 9,909 लोगों की मौत हो चुकी है। स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से करीब पांच लाख लोग प्रभावित हुए हैं। और 8,792 लोगों की मौत हो चुकी है।
मोरक्को में इस महामारी से 4.60 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7,977 लोगों की जान जा चुकी है। ऑस्ट्रिया में कोरोना से 3.94 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 7,122 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सऊदी अरब में कोरोना से करीब 3.74 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 6,329 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,322, बोलीविया में 9,680, मिस्र में 8,638, ग्वाटेमाला में 5,278 तथा चीन में 4,798 लोगों की मौत हो चुकी है।

ऐलान: जीत के बाद बीसीसीआई ने खोला खजाना

नई दिल्ली/ सिडनी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय क्रिकेट टीम को आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 से जीत के साथ बोर्डर-गावस्कर ट्राफी बरकरार रखने के लिये पांच करोड़ रुपये बोनस देने की घोषणा की। भारत ने चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के आखिरी दिन 328 रन का लक्ष्य हासिल करके ब्रिसबेन के गाबा में पिछले 32 साल से चली आ रही आस्ट्रेलियाई बादशाहत खत्म की। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने इसके तुरंत बाद ट्वीट करके भारतीय टीम को बधाई दी और बोनस की घोषणा की। गांगुली ने ट्वीट किया, ”उल्लेखनीय जीत। आस्ट्रेलिया जाकर इस तरह से टेस्ट श्रृंखला में जीत दर्ज करना भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी। बीसीसीआई ने भारतीय टीम के लिये पांच करोड़ रुपये बोनस की घोषणा की है। यह जीत किसी भी संख्या से बढ़कर है। टीम का प्रत्येक सदस्य बधाई का पात्र है।”

ट्रंप ने यूरोप व ब्राजील से यात्रा प्रतिबंध हटाए

ट्रंप ने यूरोप और ब्राजील पर से यात्रा प्रतिबंध हटाए
वाशिंगटन। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी करते हुए यूरापीय देशों और ब्राजील पर से यात्रा प्रतिबंध हटा दिए हैं। ट्रंप प्रशासन ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर यह प्रतिबंध लगाए थे। ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश में कहा कि वह यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, आयरलैंड गणराज्य और ब्राजील पर लागू प्रतिबंधों को हटा रहे हैं।
वहीं चीन और ईरान पर प्रतिबंध जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र (सीडीसी) के 12 जनवरी को विदेश से आने वाले सभी यात्रियों के कोविड-19 ना होने की पुष्टि वाली रिपोर्ट या संक्रमण मुक्त होने के दस्तावेजों को पेश करने के निर्देश के बाद इस संबंध में निर्णय किया गया। ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, आयरलैंड और ब्राजील 12 जनवरी 2021 को जारी किए गए सीडीसी के आदेश के क्रियान्वयन में सहयोग करेगा और यह सुनिश्चित करेंगे कि जांच रिपोर्ट सटीक हों। उन्होंने कहा कि चीन और ईरान के बारे में हालांकि यह नहीं कहा जा सकता।
ट्रंप ने कहा कि अपने क्षेत्रों में वैश्विक महामारी से निपटने के तरीके, पारदर्शिता की कमी और अभी तक वायरस के खिलाफ लड़ाई में उनका अमेरिका के साथ पूरी तरह से सहयोग ना करना, इस बात को लेकर संदेह उत्पन्न करता है कि वे सीडीसी के 12 जनवरी 2021 के आदेश के क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे। इस बीच, व्हाइट हाउस की नवनिर्वाचित जेन पाकी ने इस फैसले की आलोचना की है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वैश्विक महामारी की स्थिति के बदतर होने और दुनिया भर में अधिक संक्रामक ‘वेरिएंट’ सामने आने के कारण, यह अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंध हटाने का समय नहीं है। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने हालांकि कड़े यात्रा प्रतिबंध लागू करने के संकेत दिए हैं।
पाकी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘चिकित्सक दल के सुझाव के अनुसार, प्रशासन का 26 जनवरी को यात्रा प्रतिबंध हटाने का कोई इरादा नहीं है। बल्कि, हम कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान जन स्वास्थ्य उपायों को और कड़ा करेंगे।

मेलानिया ने की विदाई संबोधन में शांति की अपील

मेलानिया ट्रंप ने विदाई संबोधन में किया शांति बनाए रखने का आह्वान
वाशिंगटन। अमेरिका की निवर्तमान प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने अपने विदाई संबोधन में कोरोनो वायरस महामारी से लड़ने के लिए सभी प्रयासों के लिए देश को धन्यवाद दिया और देश के नागरिकों से हिंसा न करते हुए शांति बनाए रखने का आग्रह किया।
मेलानिया ने व्हाइट हाउस में सोमवार को यहां जारी अपने विदाई संदेश में कहा पिछले चार साल अविस्मरणीय रहे हैं। डोनाल्ड और मैंने व्हाइट हाउस में अपना समय व्यतीत किया। मैं उन सभी लोगों के बारे में सोचती हूं जिन्होंने मेरे दिल में घर कर लिया और उनके प्रेम, देशभक्ति और दृढ़ संकल्प की अविश्वसनीय कहानियों को साथ जा रहे हैं। उन्होंने अमेरिकी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे महामारी से अपने आप को बचायें। उन्होंने कहा, “दुनिया में कोविड-19 महामारी का सामना जारी है, मैं सभी नर्सों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों, विनिर्माण श्रमिकों, ट्रक ड्राइवरों, और कई अन्य लोगों का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने लोगों की जान बचाने के लिए निरंतर कार्यरत रहे। अमेरिका में बुधवार को नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन को सत्ता का हस्तांतरण किया जाएगा। वहीं अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को निर्वतमान उपराष्ट्रपति पेंस के उत्तराधिकारी के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

कोरोना: सऊदी अरब ने दो वैक्सीनो को मंजूरी दी

सउदी अरब ने एस्ट्राजेनेका और मॉडर्ना वैक्सीन को दी मंजूरी
दोहा। सउदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ब्रिटेन की स्वीडिश कंपनी एस्ट्राजेनेका और अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना के वैक्सीन को देश में कोरोना को खिलाफ उपयोग करने की मंजूरी दे दी। मंत्रालय ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बयान में कहा सउदी अरब ने फाइजर और बायोएनटेक द्वारा विकसित एस्ट्राजेनेका और मॉडर्ना वैक्सीन को उपयोग में लाने के लिए मंजूरी दे दी है।
मंत्रालय ने कहा पहले से ही एक विशेष आवेदन के माध्यम से देश में टीकाकरण के लिए 20 लाख से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं। देश में 17 दिसम्बर से कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण शुरू हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार इस महामारी के शुरू होने के बाद से अभी तक 3,65,000 लोग संक्रमित हुए है। जिसमें से 3,56,848 लोग ठीक हो गए है। और 6,329 मरीज इस जानलेवा वायरस का शिकार बन चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत पर टीम को दी बधाई

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गये चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में तीन विकेट की शानदार जीत के लिए बधाई दी। भारत ने श्रृंखला 2-1 से जीतकर बोर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने नाम बरकरार रखी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”ऑस्टेलिया में भारतीय टीम की सफलता से हम सभी बहुत उत्साहित हैं। पूरे मैच के दौरान उनका प्रदर्शन ऊर्जा और जुनून से लबरेज रहा। उनकी इच्छाशक्ति, दृढ़ता और संकल्प उत्कृष्ट रहा। टीम इंडिया को बधाई। भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।” भारत ने आज चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीतकर बोर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने पास बरकरार रखी। भारत के सामने 328 रन का लक्ष्य था जो उसने सात विकेट खोकर हासिल किया। भारत की तरफ से शुभमन गिल ने 91, ऋषभ पंत ने नाबाद 89 और चेतेश्वर पुजारा ने 56 रन बनाये। आस्ट्रेलिया की गाबा मैदान पर पिछले 32 वर्षों में यह पहली हार है जबकि भारत ने यहां अपनी पहली जीत दर्ज की।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...