सर्वोच्च अदालत अब इन अध्यादेशों की संवैधानिकता को परखेगा, यही कारण है कि राज्य सरकारों को नोटिस जारी कर उनका पक्ष मांगा गया है। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि पहले ही इस मामले में हाईकोर्ट सुनवाई कर रहा है। जिस पर अदालत ने हाईकोर्ट ना जाकर सीधे आने का कारण पूछा है।याचिकाकर्ता द्वारा हाईकोर्ट की बजाय सीधे सुप्रीम कोर्ट में याचिका देने पर अदालत ने आपत्ति जताई। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा है कि इस अध्यादेश पर तुरंत रोक लगा दी जाए, इसकी आड़ में अंतरधार्मिक विवाह करने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। लोगों को शादियों से ही उठा लिया जा रहा है।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने धर्म परिवर्तन से जुड़े एक अध्यादेश को मंजूरी दी थी। इसके तहत जबरन धर्म परिवर्तन कराने, लालच देकर या शादी का झांसा देकर धर्म बदलवाने वालों को कड़ी सजा और जुमार्ने का प्रावधान किया गया है। उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश ने भी ऐसा ही एक अध्यादेश लागू किया था और अपने यहां पांच लाख के जुमार्ने, दस साल तक की सजा का प्रावधान रखा था। अन्य कई भाजपा शासित राज्यों में इस तरह के कानून लाने की चचार्एं जोरों पर हैं. हालांकि, कई विपक्षी पार्टियों, समाज के अलग-अलग तबकों ने इसपर आपत्ति जाहिर की है।
बुधवार, 6 जनवरी 2021
योगी-त्रिवेंद्र सरकार को एससी ने भेजा नोटिस
फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ में नजर आएंगी प्रियंका
'बुलबुल तरंग' में काम करती नजर आई सोनाक्षी
मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘बुलबुल तरंग’ में काम करती नजर आयेंगी। सोनाक्षी सिन्हा निर्देशक नारायण सिंह की फिल्म में मुख्य किरदार अदा करने जा रही हैं जिसका नाम ‘बुलबुल तरंग’ रखा गया है। फिल्म में राज बब्बर भी हैं। ताहिर राज भसीन भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। यह भारत की सामाजिक पृष्ठभूमि वाली फिल्म होगी और पुराने जमाने के रीति-रिवाज के बारे में होगी। फिल्म की शूटिंग मार्च-अप्रैल में शुरू होगी। सोनाक्षी ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं।
लखीमपुर: रेलवे लाइन के किनारे 2 शव बरामद हुए
आदर्श श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे दो शव बरामद हुए जिनके पास से देसी तंमचा भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक दोनों प्रेमी युगल हैं। जो सीतापुर जनपद के महोली थाना क्षेत्र के गांव कचूरा के रहने वाले हैं। बुधवार की सुबह मैगलगंज पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के किनारे दो शव पड़े हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की तस्दीक की तो प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया। दोनों की पहचान रेखा कश्यप और पवन चौबे थाना महोली के गांव कचूरा, जनपद सीतापुर के रूप में हुई। यह दोनों लोग दो दिन पहले से गांव से गायब हुए थे। जिसका मुकदमा मंगलवार को लड़की के परिजनों ने अपने स्थानीय थाने पर दर्ज कराया था। जिसमें मृतक युवक सहित तीन लोगों पर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया था। बुधवार की सुबह जब दोनों का शव ग्रामीणों ने देखा तो मैगलगंज थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर मैगलगंज और महोली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस घटना की सूचना पर एसपी विजय ढुल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
ठंड और बारिश में भी किसानों का आंदोलन जारी
नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, शव फेंका
सिंह ने बताया कि लड़की का जला हुआ शव वरूणा नदी में मिला है। शव का चेहरा और कमर के ऊपर का हिस्सा तेज़ाब से जला हुआ मिला। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि लड़की के साथ रेप किया गया और उसके बाद उसकी हत्या की गई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है और वारदात को अंजाम देने वालों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ
टेस्ट हटाने की खबरों के कारण तनाव पैदा हुआ
अमेरिका ने चीन को दिया झटका, लगाया प्रतिबंध
वॉशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर चीन के आठ मोबाइल एप्स पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किये हैं। व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक प्रतिबंधित ऐप्स में अलीपे, कैम स्कैनर, क्यूक्यू वॉलेट, शेयरइट, टेंसेंट क्यूक्यू, वीमेट, वीचैट पे और वीपीएप ऑफिस शामिल हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन एप्स के जरिए अमेरिकी नागरिकों से व्यक्तिगत जानकारी इकट्ठी की जा रही है। जिसे चीनी सरकार द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है। दूसरी तरफ चीनी अधिकारियों ने एक बार फिर अमेरिका के इन आरोपों को खंडन किया है।
पुनरावृत्ति: महिला से गैंगरेप व दरिंदगी का मामला
बदायूँ। उत्तर प्रदेश में बदायूं के उघैती क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और दरिंदगी के साथ की गयी हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि उघैती क्षेत्रान्तर्गत एक 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के सन्दर्भ में धारा 376डी/302 भादवि के अन्तर्गत मुकदमा कायम किया गया था। इस क्रम में प्रारम्भिक जाँच में लापरवाही में दोषी पाये जाने पर तत्कालीन थाना प्रभारी को निलम्बित किया जा रहा है। संकल्प शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के पैर में फ्रैक्चर एवं प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान पाए गए हैं । उन्होंने बताया कि दो आरोपियों वेद राम और जसपाल को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि फरार आरोपी मंदिर के महंत को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें गठित की गई है बहुत जल्द ही मंदिर के महंत महंत को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि तीन जनवरी की शाम महिला मंदिर में पूजा अर्चना करने गयी थी जहां उसके साथ मंदिर के मंहत समेत तीन लोगों ने बलात्कार किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार महिला के सीने और पांव में भारी वस्तु से प्रहार किये गये जबकि उसके गुप्तांग में चोट पहुंचायी गयी।
परिजनों ने मंदिर के महंत पर बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है। महिला के पुत्र के मुताबिक तीन जनवरी की रात तकरीबन 11 बजे मंदिर का महंत अन्य दो लोगों के साथ घर आया और माँ का शव घर मे रख दिया। उनसे कुछ पूछ पाते कि वे लोग यह कहकर चले गए कि मन्दिर से घर लौटते समय महिला रास्ते में स्थित एक सूखे कुएं में गिर गई थी। पुलिस को घटना की सूचना सोमवार सुबह दी गयी। परिजन इसे पहले ही रेप और हत्या का मामला बता रहे थे लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम के आधार पर कार्यवाही की बात कहते हुए शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस मामले में पहले परिजनों ने पुलिस को सूचना देने में देर की,उसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देने में वक़्त लगाया और इन सबके बाद पुलिस ने भी लापरवाही बरतते हुए मुक़द्दमा लिखने,पंचनामा भरने में काफी वक्त लगाया। रविवार रात की घटना में पोस्टमार्टम मंगलवार को हुआ। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला के गुप्तांग पर चोटें है और महिला का पैर भी फेक्चर पाया गया।
स्टील प्लांट में जहरीली गैस रिसाव, 4 की मौत
लव जिहाद अध्यादेश पर रोक लगाने से मना किया
कई राज्यों में बर्ड फ्लू की दहशत, आपदा घोषित
राजेश तिवारी
नई दिल्ली। राजस्थान, मध्य प्रदेश के बाद हिमाचल और केरल तक बर्ड फ्लू से दहशत मच गई है, जिसे देखते हुए राज्य सरकारों ने अलर्ट जारी किया है। राज्य सरकारों ने अलर्ट जारी किया है। केरल ने तो इसे राजकीय आपदा घोषित कर दिया है। केरल ने बर्ड फ्लू को आपदा घोषित कर दिया है तो मध्य प्रदेश के मंदसौर में अंडे और चिकन की दुकानें बंद करा दी गई हैं।
मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर से 3 जनवरी तक 376 कौओं की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे ज्यादा 142 मौतें इंदौर में हुई हैं। इसके अलावा मंदसौर में 100, आगर-मालवा में 112, खरगोन जिले में 13, सीहोर में 9 कौओं की मौत हुई है। पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने बताया कि ‘कौओं के सैम्पल भोपाल की स्टेट डी.आई. लैब भेजे गए हैं। इंदौर और मंदसौर से भेजे गए सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के पॉन्ग डैम की झील में हजारों की संख्या में मारे गए प्रवासी पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन पक्षियों की मौत की वजह बर्ड फ्लू ही पाई गई है। मारे गए प्रवासी पक्षियों के सैम्पल भोपाल की लैब में भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट में H5N1 (बर्ड फ्लू) की पुष्टि हुई है.। बर्ड फ्लू का पता लगने पर प्रशासन ने डैम के नजदीक मांस व अंडा बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
1. अंक-143 (साल-02)
2. बृहस्पतिवार, जनवरी 07, 2021
3. शक-1983, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी संवत 2077।
4. प्रातः 07:13, सूर्यास्त 05:19
5. न्यूनतम तापमान -02 डी.सै., अधिकतम-16+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7. स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहींं है।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@
संपर्क सूत्र :- +91935030275 (सर्वाधिकार सुरक्षित)
मंगलवार, 5 जनवरी 2021
एससी ने विस्टा परियोजना के लिए हरी झंडी दी
अश्विन उपाध्याय
नई दिल्ली/गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा परियोजना के लिए हरी झंडी दे दी है। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सेंट्रल विस्टा परियोजना’ को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर मंगलवार को अपना फैसला सुनाया। इस परियोजना के लिये पर्यावरण मंजूरी दिये जाने और इसके लिये भूमि उपयोग में बदलाव सहित अनेक बिन्दुओं पर सवाल उठाये गये थे। फैसला सुनाते समय जस्टिस खानविलकर ने कहा कि परियोजना के तहत स्मॉग टावर्स स्थापित किए जाएं। खानविलकर ने कहा कि डीडीए एक्ट के तहत केंद्र का कदम वैध है। सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण समिति द्वारा दी गई सिफारिश को भी वैध माना।
न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने इन याचिकाओं पर फैसला सुनाया। इस पीठ ने पिछले साल पांच नवंबर को इन याचिकाओं पर सुनवाई पूरी करते हुए कहा था कि इन पर फैसला बाद में सुनाया जायेगा। हालांकि, न्यायालय ने सात दिसंबर को केन्द्र सरकार को सेंट्रल विस्टा परियोजना के आयोजन की अनुमति दे दी थी। सरकार ने न्यायालय को आश्वासन दिया था कि इस परियोजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं का निपटारा होने तक निर्माण कार्य या इमारतों को गिराने या पेड़ों को काटने जैसा कोई काम नहीं किया जाये। परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम 10 दिसंबर को आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन की नयी इमारत की आधारशिला रखी थी।
इस परियोजना में 900 से 1200 सांसदों के बैठने की क्षमता होगी। इसके निर्माण का लक्ष्य अगस्त 2022 तक है, जब देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा। इस परियोजना के तहत साझा केन्द्रीय सचिवालय 2024 तक बनने का अनुमान है। यह परियोजना लुटियंस दिल्ली में राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर लंबे दायरे में फैली हुई है।
'तहसील दिवस' के बाद टाउन एरिया का निरीक्षण
भीषण ठंड-बेमौसम बरसात झेल रहे हैं किसान
वृद्ध, विधवा एवं विकलांग पेंशन तुरन्त जारी करें
इनेलो नेता ने रेवाड़ी स्थित खेड़ा बॉर्डर पर किसानों पर किए गए लाठीचार्ज और उन पर आंसू गैस के इस्तेमाल की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि वो हमारे अन्नदाता हैं न की देश के दुश्मन। उन्होंने किसान संगठनों द्वारा काले कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र की सरकार को किसानों की मांग माननी पड़ेगी। केंद्र सरकार द्वारा हर बार वार्ता को टालने पर उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत में खोट है।
इनेलो नेता ने कहा कि आज किसान आंदोलन को 40 दिन हो गए हैं और पूरे देश से आए लाखों किसान इस भीषण ठंड में दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हैं। ऊपर से बारिश ने उनका जीना दुभर कर दिया है। लेकिन सरकार इतनी घमंडी हो चुकी है कि उन्हे सिर्फ कारपोरेट घरानों को फायदा पहुँचाने के अलावा कुछ दिखाई नहीं दे रहा। आंदोलन के दौरान अब तक शहीद हुए लगभग 57 किसानों की मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकार ने एक शब्द भी इन शहीदों के लिए नहीं कहा जो की बेहद निंदनीय है।
10 तक वैक्सीन मिलने की संभावना के आसार
राणा ओबराय
चंडीगढ। हरियाणा गृह व स्वास्थ्य विभाग के सचिव राजीव अरोड़ा ने एक चैनल पर दिए इंटरव्यू में बताया कि हरियाणा के 7 लाख कोविड-19 वर्कर्स के लिए केंद्र से 10 जनवरी के आसपास वैक्सीन मिलने की अच्छी संभावित खबर आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक फाइनल तिथि नहीं दी है। लेकिन संभावना है कि 10 जनवरी के आसपास अन्य सभी राज्यों में दवा की सप्लाई शुरू हो जाएगी। सबसे पहले अदायी लाख सरकारी व प्राइवेट संस्थानों व साढ़े तीन लाख पुलिस, डिफेन्स, सेनेटाइजेशन के कार्यों में लगे व् अन्य फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी जाएगी। राजीव अरोड़ा के अनुसार आज दो वैक्सीन की सरकार द्वारा एप्रूवल के बाद अब 7 जनवरी को हरियाणा में दूसरा ड्राई रन रखा गया है, जो सभी जिलों में होगा। ऐसे लोग जो 28 दिनों से पहले कोरोना पॉजिटिव रहे होंगे, उनको भी वैक्सीन दी जाएगी।
राजीव अरोड़ा के अनुसार हरियाणा में रोटा वायरस का पहले हरियाणा को अभ्यास है। हरियाणा में सप्लाई चैन पहले से ही मजबूत बनाई जा चुकी है। उन्होंने स्टेट लेवल पर वैक्सीनेशन स्टोरेज के लिए एक मेन स्टोर है। चार रीजनल स्टोर हैं और सभी जिलों में लगभग 700 कोल्ड चेन प्वाइंटस हरियाणा में चिन्हित किए गए हैं। 22 वैन हमारे पास ऐसी हैं, जिनसे हम इनको ट्रांसपोर्ट करेंगे। हमारा यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्लेटफार्म और दूसरा प्लेटफार्म जो हम इस्तेमाल करते हैं, जिसे हम एविन बोलते हैं। यह एक इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीनेशन इटेलीजेशन नेटवर्क इन दोनों को कंबाइन करके एक कोविड-19 तैयार किया गया है और उनके द्वारा ही सारा का सारा वैक्सीनेशन प्रोग्राम मॉनिटर किया जाएगा। राजीव अरोड़ा ने बताया कि हमने 5154 एएनएम वैक्सीन देने के लिए ट्रेंड किए हैं। अगर प्रतिदिन एक सेशन में सौ वैक्सीन भी एक वैक्सीनेटर द्वारा दी जाती है तो इसका मतलब 5 लाख वैक्सीन 1 दिन में दी जा सकेगी। सबसे प्राथमिकता हेल्थ वर्कर्स को दी जा रही है। चाहे वह प्राइवेट सेक्टर में हो या सरकारी हेल्थ विभाग में डॉक्टर से लेकर नीचे तक हेल्थ वर्कर और नॉन हेल्थ वर्कर जो अस्पतालों में काम करते हैं, उन्हें प्राथमिकता में दी जाएगी। इसके साथ ही आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, मीडया कर्मियों भी हमारी फ्रंटलाइन वर्कर्स में आती है। दूसरे हमारी फ्रंटलाइन वर्कर में पुलिस, सिविल डिफेंस या सैनिटेशन डिपार्टमेंट या लोकल बॉडी डिपार्टमेंट के लोग हैं और तीसरी प्राथमिकता में 50 साल से ऊपर के लोग शामिल किए गए हैं। इनका भी डाटा इकट्ठा किया गया है। चौथी प्राथमिकता में 50 साल से कम के वह लोग जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।
मंडलायुक्त ने सुनी समस्याएं, निस्तारण का आदेश
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...