शुक्रवार, 1 जनवरी 2021

नए साल में मीटर लगाने की रफ्तार तेज होगी

नई दिल्ली। स्मार्ट मीटर अब हर घर में लगेंगे। नए साल से मीटर लगाने की रफ्तार तेज होगी। बिजली कंपनी ने मीटर लगाने के लिए कमर कस ली है। शहर के अपार्टमेंटों से इसकी शुरुआत अभियान के रूप में की गई है। अपार्टमेंटों में हर दिन छह सौ स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इसके बाद घरों में मीटर लगाए जांएंगे। पेसू में करीबन छह लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें महज 40 हजार स्मार्ट मीटर अब तक लग पाए हैं। साढ़े पांच लाख उपभोक्ताओं के घरों में अभी पोस्टपेड मीटर लगे हैं। इन सभी मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलना है, ताकि बिजली कंपनी राजस्व में सुधार कर सके। अपार्टमेंट में सिग्नल की जांच कर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जहां सिग्नल बेहतर मिलता उन अपार्टमेंट में लगाए जा रहे हैं। यह मीटर मोबाइल की तरह काम करता है। इसमें सिम लगा है। बीएसएनएल और एयरटेल का सिम अभी इसमें इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ दिन पहले सिम नेटवर्क की समस्या काफी आ रही थी। इसके कारण मीटर लगने की रफ्तार धीमी हो गई। इसमें अब सुधार हो गया है। अब मीटर से जुड़ी शिकायत कम आ रही है।

एडवांस पैसा देना होगा

स्मार्ट मीटर के लगने से उपभोक्ताओं को बिजली उपभोग के लिए एडवांस पैसा देना होगा। तभी बिजली मिल सकेगी। पोस्टपेड मीटर में बिजली उपभोग करने के बाद पैसा देना होता है। इसमें उपभोक्ता अपने अनुसार पैसा जमा करते हैं। कई उपभोक्ता छह महीने से साल भर का बिजली भुगतान नहीं करते। लेकिन बिजली अनवरत मिलती रहती है। स्मार्ट मीटर में यह सब सुविधा नहीं मिल पाएगी। रिचार्ज का पैसा खत्म होगा तो बिजली गुल हो जाएगी। इससे बिजली कंपनी को राजस्व नियमित समय पर मिलेगा। डिस्कनेक्शन या बिजली बिल जमा करने के लिए जागरुकता अभियान नहीं चलाना पड़ेगा।

नए साल पर टीम 'इंडिया' का पूरा शेड्यूल जारी

एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर से टकराई बस, 4 की मौत

उन्नाव: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कंटेनर से टकराई बस, चार की मौत, 12 से ज्यादा घायल

उन्नाव। नए साल के पहले दिन लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बिहार से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस आज सुबह खड़े कंटेनर से जा टकराई। हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोर्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थाना के जमाल नगर गांव के पास शुक्रवार सुबह बिहार के अररिया से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में करीब 70 सवारियां थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों अस्पताल पहुंचाया, जहां कई की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित हुआ।

ऑस्ट्रेलिया ने अपने 'राष्ट्रगान' में बदला एक शब्द

ऑस्ट्रेलिया ने अपने राष्ट्रगान में बदला एक शब्द, जानिए क्यों

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने मूल निवासियों को सम्मान देने के लिए अपने राष्ट्रगान में एक शब्द बदला है। जिसें प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने एकता की भावना” करार दिया। प्रधानमंत्री मॉरिसन ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रगान एडवांस ऑस्ट्रेलिया फेयर’ की दूसरी पंक्ति फॉर वी आर यंग एंड फ्री (हम युवा एंव स्वतंत्र हैं) को बदलकर फॉर वी आर वन एंड फ्री (हम एक एवं स्वतंत्र हैं) करने की घोषणा की। यह बदलाव शुक्रवार से लागू होगा।
मॉरिसन ने कहा अब यह सुनिश्चित करने का समय है कि यह महान एकता हमारे राष्ट्रगान में पूरी तरह से प्रतिबिंबित हो। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ”पृथ्वी पर सबसे सफल बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है। मॉरिसन ने कहा यह एकता की भावना है। हम सुनिश्चित करते हैं। कि हमारा राष्ट्रगान इस सच्चाई और साझा सराहना को दर्शाता है। ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों संबंधी मामलों के मंत्री केन व्याट ने एक बयान में कहा कि उनसे इस बदलाव के बारे में पूछा गया था। और उन्होंने इसे अपना समर्थन दिया।

पीएम ने हाउस परियोजनाओं की रखी आधारशिला

पीएम मोदी ने 6 राज्यों में लाइट हाउस परियोजनाओं की रखी आधारशिला, बनेंगे भूकंपरोधी मकान
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शुक्रवार को छह राज्‍यों के छह शहरों में वैश्‍विक आवासीय प्रौद्योगिकी चुनौती-भारत (जीएचटीसी-भारत) के तहत हल्के मकानों से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक समारोह में मोदी ने सस्‍ते और टि‍काऊ आवासीय उत्‍प्रेरक (एएसएचए- इंडिया) के तहत विजेताओं की घोषणा भी की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को लागू करने में उत्‍कृष्‍टता के लिए वार्षिक पुरस्कार भी प्रदान किए। इस अवसर पर आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर नवारिति‍ह के नाम से नवोन्मेषी निर्माण प्रौद्योगिकी पर एक पाठ्यक्रम की शुरुआत की और 54 नवोन्मेषी आवासीय निर्माण प्रौद्योगिकी के एक संग्रह का विमोचन भी किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक हल्के मकान से जुड़ी परियोजनाएं देश में पहली बार निर्माण क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर नए जमाने की वैकल्पिक वैश्विक प्रौद्योगिकी, सामग्री और प्रक्रियाओं का बेहतरीन प्रदर्शन करती हैं। इनका निर्माण जीएचटीसी- इंडिया के तहत किया जा रहा है। इन हल्के मकानों का निर्माण इंदौर, राजकोट, चेन्नई, रांची, अगरतला और लखनऊ में किया जा रहा है। हर जगह इस तरह के एक हजार आवासों का निर्माण किया जाना है। यह निर्माण कार्य एक साल के भीतर पूरा कर लिये जाने की संभावना है।

पीएम ने देशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं नववर्ष की शुभकामनाएं
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को नूतन वर्ष 2021 की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में बेहतर स्वास्थ्य, उल्लास और समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने नव वर्ष पर शुभकामना देते हुए ट्वीट किया सभी देशवासियों को 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं। यह वर्ष सभी के जीवन में बेहतर स्वास्थ्य, उल्लास और समृद्धि लाये। ईश्वर से कामना है, कि आशा और कल्याण की भावना कायम रहे।

दिल्ली में नए साल पर ठंड का टॉर्चर, 1.1 डिग्री पर पारा

दिल्ली में नए साल पर ठंड का टॉर्चर, 1.1 डिग्री पहुंचा पारा, 15 साल में सबसे कम तापमान
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दिल्ली में नव वर्ष पर शीत लहर के कहर के बीच न्यूनतम तापमान 15 साल में सबसे कम 1.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं बेहद घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई। इससे पहले 8 जनवरी 2006 को शहर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पिछले साल जनवरी में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग और पालम में सुबह छह बजे बेहद घना कोहरा छाने के कारण दृश्यता शून्य रही। आईएमडी के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा बेहद घना, 50 से 200 मीटर के बीच घना, 201 से 500 के मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को हल्का माना जाता है।
सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछले 15 साल में सबसे कम तापमान है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ेगा, इससे उत्तरी-पश्चिमी भारत दो से छह जनवरी तक प्रभावित रहेगा। न्यूनतम तापमान के 4-5 जनवरी को आठ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तीन से पांच जनवरी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान है। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...