बुधवार, 16 दिसंबर 2020

एमपी में 1 जनवरी से शुरू की जाएगी कक्षाएं

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि महाविद्यालयों में आगामी 1 जनवरी, 2021 से प्रायोगिक कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाये।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 की गाइड-लाइन को ध्यान में रखते हुए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सामाजिक दूरी का का पालन करते हुए तीन-तीन दिन के लिये बैच निर्धारित कर कक्षाएँ शुरू की जायें।

आफत: कश्मीर में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

नई दिल्ली। अब सर्दी का सितम दिखने लगा है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार की सुबह को ठंड बढ़ गई और कई राज्यों पर कोहरे की घनी चादर छाई रही। जबकि कश्मीर में रात्रि तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच गया। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कोहरे का असर बना रहा।

सरकार से असहमति तो बना अपराध: यादव

हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। डीवीएनए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में असहमति बड़ा अपराध बन गई है। विपक्ष उसको फूटी आंखो नहीं सुहाता है। लोकतंत्र की मान्यताओं में उसका विश्वास नहीं हैं। देश का अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर 20 दिनों से आंदोलित है। भाजपा सरकार उनकी सुनने के बजाय अपनी मनवाने का हठ पाले हुए है। यही नहीं अपने प्रचार तंत्र से भाजपा ने किसानों के बीच फूट डालने और आंदोलन को बदनाम करने का भी अभियान छेड़ दिया है। यह अभियान उस झूठ का हिस्सा है जिसमें किसानों की आवाज को दबाना है। भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विश्वास‘ का झूठा नारा सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए ही लगाती है। अन्यथा संविधान प्रदत्त अधिकारों को दरकिनार कर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन पर बर्बर पुलिसिया हमला नहीं कराया जाता। किसानों के समर्थन पर समाजवादी कार्यकर्ताओं को जेल भेजकर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वह फर्जीवाड़ा करने की उस्ताद है। जनता से भाजपा को अपने अवैधानिक, अलोकतांत्रिक कार्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।

लव जिहाद का इस्लाम से कोई वास्ता नहीं: मौलाना

मुरादाबाद। 'लव जिहाद' का इस्लाम से कोई वास्ता नहीं, ये बात मौलाना अब्दुल खालिक द्वारा जमीयतुल उलेमा की बैठक के दौरान कही गई है। मौलाना साहब ने बताया कि लव जिहाद कानून का इस्लाम सेेे किसी प्रकार कोई लेना देना नहीं है। जामियतुल उलेमा की एक बैठक नगर के मदरसा अनवार उल उलूम में आयोजित की गई। बैैठक का आगाज़ कारी वकील अहमद ने क़ुरआने पाक की तिलावत से किया।

पति सहित 9 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया

मुरादाबाद। डीवीएनए दहेज़ उत्पीड़न की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पति सहित 9 लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टांडा आलम निवासी राम बल्लभ सिंह की पुत्री मोनिका उर्फ मुनेश कुमारी की शादी 15 मार्च 20 को जनपद रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर मंडिया निवासी कुलदीप पुत्र बालजीत सिंह के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि उसके भाइयों ने उसकी शादी में बुलेट मोटरसाइकिल एक लाख रुपये की नकदी सहित 8 लाख रुपये खर्च किये थे लेकिन उसका पति कुलदीप, सास रूमालो देवी,ससुर बलजीत, जेठ गब्बर, व सुंदर सिंह, ननद ब्रजेश, व मीरा देवी, जेठानी कविता, नन्दोई सुनील, दहेज़ से खुश नही थे।

किसान आन्दोलन के समर्थन मे गांव-गांव पदयात्रा

राम जनम यादव 

आजमगढ़। अखिलेश यादव के निर्देश पर 07 दिसम्बर 2020 से प्रारम्भ किसान यात्रा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अनवरत जारी है। गांव-गांव पदयात्रा, जनसम्पर्क के साथ चैपाल तथा गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।समाजवादी पार्टी ने किसानों के संघर्ष को अपना पूरा समर्थन देते हुए महाराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, कन्नौज, गोण्डा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, हरदोई, लखीमपुरखीरी, रायबरेली, बरेली, पीलीभीत, मऊ, उन्नाव शाहजहांपुर, सम्भल, कुशीनगर, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, गाजियाबाद, औरैया, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बलिया, हापुड़, बुलन्दशहर, गौतमबुद्धनगर, देवरिया, बागपत, मुरादाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, एटा, कासगंज, इटावा, गोरखपुर, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, कौशाम्बी, मिर्जापुर, कानपुर देहात आदि जनपदों में किसान यात्रा में जिलाध्यक्षों के साथ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी में व्यापक जनसम्पर्क, करते हुए गोष्ठियों में शामिल हुए।

समाज का हर वर्ग सरकार की कुनीतियों का शिकार

आजमगढ़। भाजपा सरकार में असहमति बड़ा अपराध बन गई है। विपक्ष उसको फूटी आंखो नहीं सुहाता है। लोकतंत्र की मान्यताओं में उसका विश्वास नहीं हैं। देश का अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर 20 दिनों से आंदोलित है। भाजपा सरकार उनकी सुनने के बजाय अपनी मनवाने का हठ पाले हुए है। यही नहीं अपने प्रचार तंत्र से भाजपा ने किसानों के बीच फूट डालने और आंदोलन को बदनाम करने का भी अभियान छेड़ दिया है। यह अभियान उस झूठ का हिस्सा है जिसमें किसानों की आवाज को दबाना है।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...