मंगलवार, 8 दिसंबर 2020

1 लाइन और जोड़ देंं, प्रदर्शन बंदः भूपेश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीनों केन्द्रीय कृषि कानून को काला कानून बताया है। पूरे देश में अभूतपूर्व स्थिति पिछले दो सप्ताह से दिल्ली को घेरकर किसान बैठे हुए हैं। देश के सभी किसान संगठनों ने इस आंदोलन का समर्थन किया है।केंद्र ने बिना किसी से चर्चा कर कृषि कानून बनाया है। इसका खामियाजा आज किसानों को भुगतना पड़ रहा है।                   


5जी सेवाएं शुरू करने का विश्वास जताया

अंकित गोस्वामी


नई दिल्ली। अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अगले साल यानी 2021 की दूसरी छमाही में 5जी सेवाएं शुरू करने का संकेत दिया है। अंबानी ने मंगलवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2020 को संबोधित करते हुए कहा कि अत्यंत तेज गति की 5जी सेवाओं को तेजी से शुरू करने के लिए नीतिगत कदमों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नीतिगत कदमों से ही हम उचित दाम पर सभी को 5जी सेवाएं उपलब्ध करा पाएंगे। सम्मेलन का आयोजन मोबाइल सेवा प्रदाताओं के मंच (सीओएआई) ने दूरसंचार विभाग के साथ मिल कर किया है। अंबानी ने भारत को हार्डवेयर विनिर्माण केंद्र के रूप में भी विकसित करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण क्षेत्र में देश सिर्फ आयात पर निर्भर नहीं रह सकता। अंबानी का दूरसंचार उपक्रम जियो चार साल में पहले स्थान पर पहुंच गया है। जियो द्वारा वॉयस कॉलिंग मुफ्त दी जा रही हैं, साथ ही उसकी डेटा की दरें भी काफी कम है। 5जी पांचवीं पीढ़ी का मोबाइल नेटवर्क है, जो वर्चुअल तरीके से सभी को और सभी चीजों मसलन मशीनों, सामान और उपकरणों को जोड़ेगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा कि आज दुनिया में भारत सबसे बेहतर तरीके से ‘डिजिटल से जुड़ा’ देश है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा देश में 5जी नेटवर्क को तेजी से लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी जियो देश में 5जी क्रांति की अगुवाई करेगी। उन्होंने कहा, ”मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि जियो 2021 की दूसरी छमाही में देश में 5जी क्रांति की अगुवाई करेगी।” उन्होंने कहा कि जियो का 5जी देश में विकसित नेटवर्क, हार्डवेयर और प्रौद्योगिकी उपकरणों पर टिका होगा। ”जियो की 5जी सेवाएं आपके प्रेरित करने वाले आत्मनिर्भर भारत के दृष्टकोण के अनुरूप होंगी।” अंबानी ने कहा कि देश में आज भी 30 करोड़ ग्राहक 2जी में ‘फंसे’ है और उन्हें स्मार्टफोन में लाने के लिए नीतिगत हस्तक्षेप की जरूरत है। स्मार्टफोन के जरिये ये ग्राहक भी डिजिटल लेनदेन में सक्षम हो सकेंगे। उन्होंने कहा, ”मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 5जी से भारत न केवल चौथी औद्योगिक क्रांति का हिस्सा बनेगा, बल्कि वह इसकी अगुवाई भी करेगा।” अंबानी ने कहा कि भारत को सेबीकंडक्टर के विनिर्माण केंद्र के रूप में भी विकसित किया जा सकता है। अंबानी ने कहा, ”हम बड़े आयात पर निर्भर नहीं रह सकते।”उन्होंने कहा कि दुनिया की कई बड़ी कंपनियां भारत में विनिर्माण सुविधाएं लगा रही हैं। भारत ने चिप डिजाइन में विश्वस्तरीय क्षमता हासिल की है। उन्होंने कहा, ”मेरा मानना है कि भारत अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर उद्योग का प्रमुख केंद्र बन सकता है। जब सभी अंशधारक मिलकर काम करेंगे तो भारत हार्डवेयर में भी सॉफ्टवेयर जैसी सफलता सुनिश्चित कर सकेगा।”           


दलित प्रेरणा स्थल पहुंचे किसान, ऐलान किया

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे और नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पहुंचे किसान, दोपहर 2 बजे दिल्ली कूच का ऐलान 


विजय भाटी


गौतम बुध नगर। केंद्र सरकार के कानूनों के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद (Bharat Band) को सफल बनाने के लिए किसान संगठन पूरी ताकत झोंक रहे हैं। दूसरी ओर गौतमबुद्ध नगर पुलिस हालात पर काबू बनाए रखने के लिए मुस्तैद है। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) के कार्यकर्ता पहुंचे हैं। वहां पहले से बैरिकेड करके मौजूद पुलिस ने इन लोगों को रोक लिया। किसानों ने कहा कि वह दिल्ली जाना चाहते हैं। पुलिस ने बताया कि धारा 144 लगी है। वह लोग आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इसके बाद किसान यूनियन के कार्यकर्ता सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए हैं। पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। और सूरजपुर पुलिस लाइन ले जाया गया है। 


दूसरी ओर नोएडा में मंगलवार की सुबह किसान नेता सुखबीर पहलवान के नेतृत्व में किसान प्रदर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने इन लोगों को रोक लिया और गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले जाया गया है। दोपहर में भारतीय किसान यूनियन और दूसरे संगठनों के कार्यकर्ता दलित प्रेरणा स्थल के बाहर धरने पर बैठ गए। वहां पहले से ही भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। इन लोगों ने घोषणा की है कि 2:00 बजे दिल्ली के लिए कूच करेंगे। चिल्ला रेगुलेटर के पास गौतमबुद्ध द्वार पर करीब 10 दिनों से धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने भी ऐलान किया है कि 2:00 बजे दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इन लोगों का कहना है कि दिल्ली जाकर राष्ट्रपति को ज्ञापन देंगे। दूसरी ओर पुलिस ने रास्तों पर बैरिकेडिंग कर रखी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसानों को दिल्ली नहीं जाने दिया जाएगा। चिल्ला गेट और दलित प्रेरणा स्थल पर चल रहे धरने में बैठे किसानों को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।                                


पूर्व भारतीय क्रिकेटर का कोहली पर तंज

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने कप्तान विराट कोहली की टीम में लगातार बदलाव की आदत पर तंज कसा है। सहवाग ने कहा कि उन्हें लगता है कि सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में संजू सैमसन की जगह मनीष पांडे को मौका मिल सकता है। भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ञ्ज20ढ्ढ सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच मंगलवार को खेला जाएगा। दूसरे टी20 इंटरनैशनल में भारत ने मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाडिय़ों को आराम दिया था। वहीं मनीष पांडे कोहली में तकलीफ के कारण नहीं खेल पाए थे। पांडे को वनडे सीरीज में मौका नहीं मिला था। इसके बाद पहले टी20 इंटरनैशनल में उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए। यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर उन्हें तीसरे टी20 इंटरनैशनल में मौका मिलेगा अथवा नहीं। वीरेंदर सहवाग को लगता है कि भारत को बिना किसी बदलाव के उतरना चाहिए।               


सपा, कांग्रेस व रालोद के नेता नजरबंद किए

गाजियाबाद में सपा, कांग्रेस और रालोद के सारे नेता हाउस अरेस्ट, शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस 


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। किसान आंदोलन के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद सबसे संवेदनशील है। पिछले 2 सप्ताह से भारतीय किसान यूनियन (Bhartiya Kisan Union) के सैकड़ों कार्यकर्ता गाजियाबाद में दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर डेरा डालकर पड़े हुए हैं। दूसरी और मंगलवार को किसान संगठनों ने भारत बंद (Bharat Band) का आह्वान किया है। जिसके मद्देनजर पुलिस ने पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली थीं। किसानों के इस बंद को समर्थन देने वाले समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल के तमाम नेताओं को सोमवार की रात ही हाउस अरेस्ट कर लिया था। गाजियाबाद शहर में चप्पे-चप्पे पर भारी फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस और पीएसी के साथ रैपिड एक्शन फोर्स को भी लगाया गया है। जबरन बंद करवाने वालों और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस ने कारगर उपाय किए हैं।


भारत बंद के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी हैं। सोमवार की देर रात का गाजियाबाद पुलिस ने सबसे पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं को हिरासत में लिया। सभी के घरों और दफ्तरों के बाहर फोर्स तैनात कर दिया गया है। सपा नेताओं को बताया गया है कि उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए घरों में रेस्ट करके रखा जा रहा है। किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जिले में धारा 144 लागू है। महामारी अधिनियम भी लागू है। लिहाजा, ऐसे में भीड़ एकत्र करना और आंदोलन करना गैरकानूनी है। सपा नेताओं के बाद देर रात पुलिस ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव को भी उनके घर में नजरबंद कर रखा है। उनके घर के बाहर देर रात से काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। उन्हें भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन नहीं करने दिया गया। 


 कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे से पुलिस कर्मी घर के बाहर तैनात हैं। पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात हुई। कोई कुछ साफ बताने को तैयार नहीं है। जिला कांग्रेस कमेटी ने पहले साहिबाबाद सब्जी मंडी पर कार्यकर्ताओं को एकत्रित होने के लिए कहा था। जब इस बारे में पुलिस को जानकारी मिली तो वहां भारी फ़ोर्स भेज दिया गया। इसके बाद कांग्रेस ने 10.30 बजे सभी को जिला कार्यालय पर एकत्रित होने को कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन कुछ भी कर ले, कांग्रेस इस काले कानून के विरोध में प्रदर्शन जरूर करेगी।


 रालोद नेताओं को पुलिस ने घर से बाहर नहीं निकलने दिया
 भारत बंद के लिए धरना-प्रदर्शन करने जा रहे राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं को पुलिस ने घर से बाहर नहीं निकलने दिया। रालोद नेताओं के घर के बाहर पुलिस का पहरा है। रालोद के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बॉबी के गोविंदपुरम आवास पर सुबह से ही पुलिसकर्मी तैनात हैं। सुबह बॉबी धरने में शामिल होने के लिए घर से निकले तो बाहर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पार्टी के महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान को शास्त्री नगर स्थित उनके आवास पर रहने के लिए कहा गया है। उनके भी घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई है। उन्होंने पुलिस से सिर्फ शांतिपूर्वक धरना देने की बात कही, लेकिन पुलिसक अफसरों ने साफ इंकार कर दिया।


राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंदरजीत सिंह टीटू के घर के बाहर भी काफी संख्या में पुलिस तैनात है। रालोद नेताओं में पुलिस के खिलाफ नाराजगी है। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि वह शांतिपूर्वक तरीके से कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने जबरदस्ती करके घर के अंदर बंद कर दिया है। बाहर खुद बैठ गए हैं। यह पूरी तरह हमारे लोकतान्त्रिक अधिकारों का हनन है। केंद्र सरकार  करना चाहती है। उनकी आवाज नहीं सुनना चाहती है। जो विरोध कर रहे हैं, उन्हें कुचला जा रहा है।                                    


आंदोलन को खत्म करने के लिए कमर कसीं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कृषि संशोधन कानून को लेकर पिछले 12 दिनों से हो रहे किसान आंदोलन को खत्म कराने के लिए अब अमित शाह ने कमर कसी है। गृहमंत्री अमित शाह ने 8 दिसंबर 2020 की शाम सात बजे किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि वे शाम सात बजे किसानों के मुद्दों को लेकर अमित शाह से मुलाकात करेंगे। बता दें नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर पिछले 12 दिनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया था। देश के अधिकतर राज्यों में बंद का मिला जुला असर देखने को मिला है।


केले की जड़ के फायदे जानकर होगी हैरानी

केले का सेवन करने से हमारे शरीर में बहुत सी बीमारी दूर हो जाती है यह मोटापे को बढ़ाता है और इसके साथ ही साथ ही बहुत सी बीमारी दूर कर देता है अभी तक तो आपने केले के फायदे के बारे में बहुत सी जगह पर सुना होगा, लेकिन आज अकेले की जड़ के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आज आप बने रहिए हमारे साथ क्योंकि आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। केले के जड़ में विटामिन ए, बी और सी, सेरोटोनिन, टैनिन, डोपामाइन आदि प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि केले का जड़ कैसे हमारे और आपको स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है और कौन-कौन सी बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है।                    


21 जिलों में पंचायत समिति का चुनाव

जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने द्वारा प्रदेश के 21 जिलों में करवाए गए जिला परिषद तथा पंचायत समिति के चुनाव का मतदान पूरा हो चुका है। जिसके लिए आज मतगणना की जा रही है। जिसके बाद जिला प्रमुख व प्रधान का चुनाव 10 दिसंबर और उप जिला प्रमुख व उप प्रधान का चुनाव 11 दिसंबर को होगा। मतगणना में 21 जिलों में 636 जिला परिषद सदस्य और इन जिलों की 222 पंचायत समितियों के 4371 पंचायत समिति सदस्यों का फैसला होगा।               


महिला के साथ 2 युवकों ने किया दुष्कर्म

अल्मोड़ा। यहां नगर क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार यहां धारानौला में एक किराए के आवास में रहने वाली 40 वर्षीय महिला के साथ घर में घुसकर दो युवकों ने तब दुष्कर्म किया जब वह घर पर अकेली थी। महिला का एक पुत्र 18 साल व एक 12 साल की पुत्री भी है। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। महिला ने दर्ज तहरीर में कहा है कि बीते 6 दिसंबर की रात करीब 8 बजे तीन युवक उसके घर में जबरन दाखिल हो गये और वापस चले गये। इसके बाद दो युवक फिर लौटे और रात करीब 11 बजे उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। सीओ वीर सिंह ने सीएनई को बताया कि इस मामले में दो युवकों की गिरफ्तारी कर ली गई है। महिला का मेडिकल कराया जा चुका है।             


अदा की नमाज प्रोटेक्शन में खड़े दिखे सिख

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। एक के बाद एक विपक्षी दल किसानों के समर्थन में सामने आ रहे हैं। वहीं अब पंजाब और हरियाणा के किसानों के समर्थन में मुस्लिम पक्ष भी जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर नमाज पढ़ रहे हैं और सिख समुदाय के लोग उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।                 


एसिडिटी बीमारी से अब मिलेगा छुटकारा

एसिडिटी होना एक गंभीर समस्या है। जिसके चलते अपच और कई अन्य तकलीफे होने लगती है। कई बार ये गैस सिर में चढ़ जाती है। जिसके चलते दर्द की समस्या होने लगते है और कई बार छाती या शरीर के अन्य हिस्सों में पहुंच जाती है। जिसके चलते दर्द या अकड़न की समस्या होने लगाती है, इसलिए आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है इससे निपटने के कुछ कारगार उपाय, तो देर किस बात की है आइये जानते है इन उपायों के बारे में


जीरा और अजवाइन है प्रभावी


अजवाइन की तासीर गर्म होती है लेकिन जीरा महादिल होता है। यानी शरीर और रोग की प्रकृति देखते हुए प्रतिक्रिया करनेवाला फूड। एसिडिटी या पेट में जलन होने पर एक-एक चम्मच जीरा और अजवाइन लेकर इन्हें तवे पर भून लें। जब ये दोनों ठंडे हो जाएं तो इनकी आधी मात्रा लेकर चीनी के साथ खा लें। आधे बचे हुए तैयार मिश्रण को अगले समय के भोजन के बाद ले लें।               


दो से अधिक संतान वालों को राहत मिली

जयपुर। कैबिनेट बैठक में राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम 2017 में संशोधन कर राज्य सरकार के कार्मिकों की 1 जून, 2002 के बाद संतानों की संख्या दो अधिक होने पर 3 वर्ष के लिए एसीपी रोकी जाकर आगामी एसीपी में उसके पारिणामिक प्रभाव को समाप्त करने का निर्णय भी लिया गया। राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियमों में संशोधन कर वरिष्ठ उपाध्याय स्कूल, संस्कृत शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्य को शिक्षा विभाग के सीनियर सैकंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य के समकक्ष वेतनमान देने को मंजूरी दी है। अब प्रधानाचार्य, वरिष्ठ उपाध्याय स्कूल, संस्कृत शिक्षा विभाग को दिनांक 01.07.2013 से 31.12.2015 तक काल्पनिक आधार पर ग्रेड-पे 6000 से बढ़ाकर 6600 तथा 01.01.2016 से सातवें वेतन आयोग की पे-मैट्रिक्स में एल-15 से बढ़ाकर एल-16 के अनुसार दिया जाएगा।वास्तविक भुगतान अधिसूचना की दिनांक से देय होगा।               


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...