सोमवार, 7 दिसंबर 2020

किसानों के समर्थन में निकाली गई यात्रा को रोका

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी, प्रवीण कुमार 


हापुड़। धौलाना विधानसभा अचपलगड़ी में किसानों के समर्थन में निकाली गई यात्रा को धौलाना के अचपलगड़ी में
रोका। जहां धक्का-मुक्की हुई और 167 साथियों के साथ गिरफ्तारी दी गई। जिसमें समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष संजय गहलोत व वरिष्ठ सपा नेता रामनरेश गौतम के नेतृत्व में महा जनसैलाब के साथ किसानों की आएंं।बढ़ाओ खेती बचाओ यात्रा निकाली गई और हापुड़ तहसील व हापुड़ कोतवाली के बाहर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की गिरफ्तारी व जिला अध्यक्ष हापुड़ तेजपाल प्रमुख की गिरफ्तारी के बाद धरना प्रदर्शन किया।                                     


भ्रष्टाचारः केंद्र को 40,000 शिकायतें मिलींं

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण से पूरा देश परेशान है, लेकिन इस बीच रिश्वतखोर और भ्रष्टाचारी इसका फायदा उठाने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार को कोरोना वायरस से संबंधित भ्रष्टाचार की 40 हजार शिकायतें मिली हैं, इसमें रिश्वतखोरी, सरकारी अधिकारियों द्वारा गबन और सरकारी अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न के मामले शामिल हैं।



अब तक कुल 1.67 लाख से अधिक शिकायतें मिली

सरकार ने कोरोना वायरस से संबंधित शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए इस साल अप्रैल में एक पोर्टल बनाया था। इस पर अब तक कुल 1.67 लाख से अधिक शिकायतें मिली हैं, जिनमें से लगभग 1.5 लाख शिकायतों को देखा गया है। इन शिकायतों को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की वेबसाइट पर डाला गया है।

'प्रगति' की बैठक में सामने आया मामला

हिंदुस्तान टाइम्स ने एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि यह मुद्दा सबसे पहले 25 नवंबर को 'प्रगति' की बैठक में सामने आया था। 'प्रगति' (प्रो-एक्टिव-गवर्नेन्स एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) में विभिन्न मंत्रालय शामिल हैं और यह सरकार की प्रशासनिक सुधार के लिए की गई पहल है, जिसे साल 2015 में शुरू किया गया था।

पीएम ने अधिकारियों से की ये मांग

अधिकारी ने कहा, 'बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) यह जानना चाहते थे कि भ्रष्टाचार के बारे में कितनी शिकायतें मिली हैं और उन्हें कैसे संभाला गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मांगे गए डेटा को समेटा जा रहा है और सोमवार को बैठक में उनके सामने पेश किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि पीएम शिकायतों की प्रवृति जानना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने तीन पी (3P)- पर्सन, प्रोसेस और पॉलिसी के बारे में जानकारी मांगी है.


किस तरह की शिकायतें आईं सबसे ज्यादा


रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकांश शिकायतें वीजा की मंजूरी, विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने और आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता को लेकर हैं। जिन श्रेणियों के तहत शिकायतें दर्ज की जाती हैं, उनमें अस्पतालों में अपर्याप्त सुविधाएं, PMCares निधि के लिए दान करने में समस्या, आवश्यक आपूर्ति नहीं करना, विदेश से भारतीयों को लाने की अपील, लॉकडाउन में कहीं फंस जाना, उत्पीड़न, लॉकडाउन का पालन न करना, परीक्षा-संबंधी और क्वारंटाइन-संबंधी जैसी समस्याएं हैं।                    


सर्वोच्च खेल सम्मान लौटाना होगाः बिजेंदर

आनंद भट्टाचार्य


नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में किसानो का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस आंदोलन को राष्ट्रीय नेताओं के साथ साथ स्थानीय नेता और खेल, सिनेमा जगत से जुड़े हस्तियों का भी समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही कृषि कानूनों के खिलाफ अब अवार्ड वापसी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी बीच कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करने के लिए बॉक्सर विजेंद्र सिंह सिंघु बॉर्डर पहुंचे। उन्होंने सरकार से खेल का सबसे बड़ा सम्मान राजीव गांधी खेल पुरस्कार वापस करने की चेतावनी भी दी।


बता दें कि मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले सिंह राष्ट्रीय स्तर के प्रोफेश्नल बॉक्सर हैं। उन्होंने 2008 Beijing Olympics, 2009 World Championships और 2010 Commonwealth Games में ब्रोंज मेडल व साल 2006 और 2014 Commonwealth Games में सिल्वर मेडल (सभी मिडलवेट डिविजन में) में अपने नाम किए थे। उन्हें बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन के लिए पद्म श्री, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के सम्मानों ने नवाजा जा चुका है। वही केंद्र सरकार ने उसे 2009 में राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान से सम्मानित किया था।                                  


बालू ट्रैक्टर से पुलिस कर रही अवैध वसूली

बालू लदे ओवरलोड ट्रैक्टर से पुलिस कर रही अवैध वसूली


आखिर किसके सह पर चल रहा है चरवा पुलिस के अवैध वसूली का यह खेल


कौशांबी। संगठित अपराध पर रोक लगाने का निर्देश बार-बार पुलिस अधिकारी दे रहे हैं। लेकिन पुलिस अधिकारियों का यह निर्देश केवल भाषण बाजी तक सीमित रह गया है। डीजीपी से लेकर एडीजी तक बार-बार यह निर्देश जारी कर रहे हैं, कि जिन थानेदारों के क्षेत्र में संगठित अपराध से वसूली होती है। उन थानेदारों पर कठोर कार्यवाही होगी लेकिन बेखौफ तरीके से  संगठित अपराध से वसूली करने वाले थाना पुलिस पर कार्यवाही होती नहीं दिख रही है। जिससे आला अधिकारियों के निर्देशों पर भी राजनीति समझ में आने लगी है। ताजा मामला चरवा थाना क्षेत्र का है। जहां खुलेआम  चरवा थाने की पुलिस अवैध तरीके से बालू परिवहन में लगे ट्रैक्टर चालकों से वसूली कर रही है। अवैध बालू लदे ट्रैक्टर चालको से वसूली के लिए चरवा थाने से बाकायदा सिपाही होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाती है लेकिन यह सब खुलेआम होने के बाद भी चरवा पुलिस की वसूली पर कार्यवाही नहीं हो रही है। आखिर कागजों पर कब तक पुलिस आला अधिकारी निर्देश देकर पुलिसिया व्यवस्था चलाएंगे यह योगी सरकार पर बड़ा सवाल है। चरवा थाना अंतर्गत ग्राम सभा सैयद सरावा से होकर गुजर रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर से पुलिस द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। पुलिस की अवैध वसूली का यह नजारा शनिवार रविवार और सोमवार तीनों दिन खुलेआम देखने को मिला है। क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है या फिर जानकारी है, तो प्रशासन क्यों मौन है। सैयद सरावा चौराहे से होकर प्रतिदिन 25 से 30 ओवरलोड बालू लदा ट्रैक्टर गुजरते हैं जिनसे सिपाहियों के द्वारा मोटी रकम वसूला जाता है। चरवा पुलिस की यह अवैध वसूली बड़ी जांच का विषय है और जांच हुई तो जिम्मेदारों पर गाज गिरना तय है।


सुशील केसरवानी


कौशांबीः सपाइयों की पुलिस से झड़प हुई

किसान यात्रा निकाल रहे सपाइयों की पुलिस से झड़प


सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया


कौशाम्बी। किसान आंदोलन को समर्थन देने और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चरवा थाना व पिपरी थाना में सोमवार को बड़ी संख्‍या में गिरफ्तार किया गया है। चरवा थाना व पिपरी थाना क्षेत्र में किसान यात्रा निकाल रहे चंद्रबली सिंह पटेल समेत करीब 50 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हंगामे और झड़प के बीच पुलिस सपाइयों को पुलिस लाइन ले गई।सपा के पूर्व प्रत्यासी चंद्रबली पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता दोपहर को धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे  जिस पर चरवा भरवारी रोड पर तैनात पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओ और सीओ चायल श्यामकांत में झड़प शुरू हो गई। जिसे लेकर सीओ ने पिपरी , पुरामुफ्ती चरवा थाना पुलिस फ़ोर्स के साथ सभी सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।


गणेश साहू


सपा कार्यकर्ता, अधिकारियों की गिरफ्तारी

कृषि बिल के विरोध और किसान आन्दोलन के समर्थन में सपा का शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों मे भारी विरोध-किए गए गिरफ्तार


भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध एवं आंदोलनरत किसानों के समर्थन में उतरे सपाईयों को पुलिस ने जार्ज टाउन से जबरन गिरफ्तार किया


सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन के सामने सुबह से ही बना रहा पुलिस का घेरा-ज़िला कार्यालय बना पुलिस की छावनी
कार्यालय से जिला कचेहरी आते सपाईयों को रास्ते में रोककर पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस लाइन में बैठाए गए सभी सपाई


भाजपा ने किसानों के साथ धोखा किया,मंगलवार को भारत बंद का पूरा समर्थन रहेगा – योगेश यादव


बृजेश केसरवानी


प्रयागराज। भाजपा सरकार की कृषि विरोधी नीतियों और दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में  सड़क पर उतरे सपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर लिया l सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव के नेतृत्व में सपाईयों का जत्था “किसान विरोधी कानून वापस लो, “ किसानों के साथ अन्याय बंद करो “, किसानों के सम्मान में – सपा उतरी मैदान में “समाजवादीपार्टी जिन्दाबाद आदि नारे लगाते हुए हाथ में सपा का झंडा लहराते हुए जैसे ही पार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन से निकल कर कचेहरी की ओर कूच किया तो पहले से ही तैनात पुलिस फोर्स सक्रिय हो गई और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया l सपाई पुलिस को धक्का दे आगे बढ़े, कुछ कार्यकर्ता जमीन पर बैठ कर नारे लगा रहे थे और वरिष्ठ नेताओं से पुलिस और प्रशासन के लोग आगे न बढ़ने की हिदायत दे कहासुनी करने लगे l  जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन,स्नातक एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, विधानपरिषद सदस्य राम वृक्ष यादव, पूर्व सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री हीरामणि पटेल, संदीप पटेल, राम मिलन यादव अनिल यादव, दान बहादुर मधुर आदि सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका, हल्का धक्का मुक्की भी हुई लेकिन शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने निकले सपाईयों को पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर विभिन्न वाहनों में बैठा पुलिस लाइन उठा लाई l युवजन सभा के नि वर्तमान जिला अध्यक्ष संदीप यादव ट्रैक्टरों के जुलूस के साथ आ रहे थे उन्हें सी एम पी के पास रोक कर गिरफ्तार कर लिया गया l अदील हमज़ा को उनके आवास से ही गिरफ्तार किया गया।विक्रम पटेल,अभिमन्यू पटेल ने धुमनगंज में कृषि क़ानून के विरोध में निकिला साईकिल जुलूस,यथांश केसरवानी के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर सुभाष चौराहे पर किया प्रदर्शन
गिरफ्तारी के पहले पत्रकारों से बातचीत में सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार कृषि नीतियों ने किसानों को अपने जमीन गिरवी रखने और खुद को मालिक से मजदूर बनने के लिए मजबूर किया है l यह किसानो के साथ बहुत बड़ा धोखा है l आज देश में किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर है l श्री यादव ने धान की खरीद न होने, बिचौलियों के मालामाल होने, भाजपा की जन विरोधी के खिलाफ हजारों किसानों के आंदोलन रत होने का मुद्दा उठाया l कहा कि सपा किसानो के साथ संघर्ष में खड़ी है और किसानों के आंदोलन के समर्थन में लगातार प्रदर्शन जारी रहेगा जब तक किसानों के साथ उचित हल नहीं निकल रहा l   सपा जिला अध्यक्ष श्री योगेश चन्द्र यादव ने मंगलवार को भारत बंद का समर्थन किया है l 
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे जनपद की सभी विधानसभाओं में किसान यात्रा निकलने की तैयारी की गई थी इसी क्रम में सपा जिला कार्यालय से जिला कचेहरी तक ट्रैक्टर से किसान यात्रा निकलने के लिए पार्टी के लोग इकट्ठा हुए थे l मगर पुलिस ने ट्रैक्टरों को नहीं आने दिया, जगह जगह सपा कार्यकर्ताओं को रोका गया, कुछ नेताओं को उनके घरों में नजरबंद किया गया l 
   सपा प्रवक्ता श्री मधुर ने दावा किया की पुलिस, प्रशासन के भारी दबाव के बावजूद जिले में  मेजा, हंडिया, प्रताप पुर, फूलपुर, सोराव, फाफामऊ, बारा, कोराव, कर छना दो दर्जन से अधिक जगह “किसान यात्राएं “निकाली गई है l जगह जगह हज़ारों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी l 
गिरफ्तार होने वालों में सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव, सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, डॉ मानसिंह यादव, राम वृक्ष यादव, नागेन्द्र पटेल, हीरामणि पटेल, संदीप पटेल, रवींद्र यादव, महावीर यादव, रवि मिश्रा, दिनेश यादव, श्रीमति कमला यादव, मंजू पाठक, सत्य भामा मिश्रा, मंजू यादव,मो०शारिक़,अखिलेश गुप्ता, महबूब उस्मानी, राजेश गुप्ता, रवींद्र यादव,मुशीर अहमद,वीरु पासी,अरुण यादव,रेहान अहमद,शिबू यादव,पवन पासी,आलोक मिश्रा, मुर्शिद, कल्लू यादव, रक्षा मंत्री, रवि यादव, संतलाल वर्मा,शिव यादव,मुराद अली मंसूरी,टीपू सुलतान,नाटे चौधरी, राकेश सिंह, लालाजी एडवोकेट, रामा यादव, डॉ एस पी सिंह पटेल, सुरेश यादव,राकेश यादव,जी एस यादव,यथांश केसरवानी सहित 50 से अधिक सपा नेता एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन में रखा गया है l              


अस्तित्व की लड़ाई, विपक्षी आंदोलन में कूदे

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भाजपा ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि सुधारों के खिलाफ विपक्षी दलों के रुख के लिये उनकी आलोचना की और उन पर “शर्मनाक दोहरे मापदंड” अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में उन्होंने नए कानून के कई प्रावधानों का समर्थन किया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि किसानों का एक वर्ग “निहित स्वार्थ” वाले कुछ लोगों के चंगुल में है और सरकार सुधारों को लेकर उनके बीच फैलाये गए भ्रम को दूर करने पर काम कर रही है। किसानों का एक वर्ग इन नए कृषि कानूनों को लेकर विरोध में है। राजनीतिक दलों को अपने प्रदर्शन से नहीं जुड़ने देने के लिये कृषक संघों की सराहना करते हुए प्रसाद ने कहा कि अपना अस्तित्व बचाने के लिये भाजपा के विरोधी उनके प्रदर्शन में कूद पड़े हैं जबकि विभिन्न चुनावों में देश की जनता उन्हें बार-बार खारिज कर चुकी है।                                           


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...