सोमवार, 7 दिसंबर 2020

सीरम ने मांगी वैक्सीन के उपयोग की मंजूरी

फाइजर के बाद अब सीरम ने मांगी वैक्सीन के उपयोग की इमेरजेंसी मंजूरी, बनी पहली स्वदेशी कंपनी


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) रविवार को भारत में ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ के आपातकालीन उपयोग की औपचारिक मंजूरी प्राप्त करने के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के समक्ष आवेदन करने वाली पहली स्वदेशी कंपनी बन गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने महामारी के दौरान चिकित्सा आवश्यकताओं और व्यापक स्तर पर जनता के हित का हवाला देते हुए यह मंजूरी दिये जोन का अनुरोध किया है।इससे पहले फाइजर ने मांगी थी अनुमति इससे पहले शनिवार को अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी फाइजर की भारतीय इकाई ने उसके द्वारा विकसित कोविड-19 टीके के आपातकालीन इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी के लिए भारतीय दवा नियामक के समक्ष आवेदन किया था। फाइजर ने उसके कोविड-19 टीके को ब्रिटेन और बहरीन में ऐसी ही मंजूरी मिलने के बाद यह अनुरोध किया था। आईसीएमआर के कोविशील्ड के तीसरे चरण का किया ट्रायल वहीं, एसआईआई ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ मिलकर रविवार को देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ के तीसरे चरण का क्लीनिकल परीक्षण भी किया। आधिकारिक सूत्रों ने एसआईआई के आवेदन का हवाला देते हुए कहा कि कंपनी ने बताया है कि क्लीनिकल परीक्षण के चार डाटा में यह सामने आया है कि कोविशील्ड लक्षण वाले मरीजों और खासकर कोविड-19 के गंभीर मरीजों के मामले में खासी प्रभावकारी है। चार में से दो परीक्षण डाटा ब्रिटेन जबकि एक-एक भारत और ब्राजील से संबंधित है।                                         


सीएम केजरीवाल ने किसानों से की मुलाकात

सीएम केजरीवाल ने सिंघू बाॅर्डर पर किसानों से की मुलाकात कहा, किसानों की मांग बिल्कुल जायज और हमारी पार्टी इनके साथ


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को सिंघू बाॅर्डर का दाैरा किया जहां हजारों किसान नए कृषि कानूनों का लगातार 11 दिन से विराेध कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार के अन्य मंत्रियों ने सिंघु बॉर्डर के पास गुरु तेग बहादुर मेमोरियल में किसानों से मुलाकात की और उनके लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएम केजरीवाल का यह दाैरा आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा 8 दिसंबर को किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘भारत बंद’ को समर्थन दिए जाने के ऐलान के एक दिन बाद हुआ है। इस दाैरे को लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैंने व्यवस्थाओं की जांच की। हमारी पार्टी के विधायक और मंत्री यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि किसानों को कोई असुविधा न हो। हम ‘सेवादार’ की तरह काम कर रहे हैं। यहां मैं किसानों की सेवा करने के लिए एक मुख्यमंत्री के रूप में नहीं आया हूं। किसानों को समर्थन देना हमारी जिम्मेदारी है।                                                                             


मायावती ने किया 'भारत बंद' का समर्थन

मायावती ने किया भारत बंद का समर्थन


लखनऊ। मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर भारत बंद का समर्थन किया है।
ट्वीट में उन्होंने लिखा- कृषि से सम्बंधित तीन नये कानूनों की वापसी को लेकर पूरे देश भर में किसान आन्दोलित हैं व उनके संगठनों ने दिनांक 8 दिसम्बर को ”भारत बंद” का जो एलान किया है, बी.एस.पी उसका समर्थन करती है। साथ ही, केन्द्र से किसानों की माँगों को मानने की भी पुनः अपील।                                     


महाराष्ट्र: अर्शी खान ने खोली राखी की पोल

अर्शी खान ने खोली राखी सावंत की पोल


मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 14 जल्द खत्म होने वाला है। इस बार हुए वीकेंड का वार में बिग बॉस 14 में छह नए चैलेंजर्स की एंट्री हुई। इन चैलेंजर्स में बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट्स कश्मीरा शाह, अर्शी खान, राखी सावंत, विकास गुप्ता, राहुल महाजन और मनु पंजाबी का नाम शामिल है। रविवार को सलमान खान ने इन सभी चैलेंजर्स को दर्शकों से रूबरू करवाया। वहीं बिग बॉस के सेट पर पहुंचकर राखी सावंत और अर्शी खान के बीच नोंक-झोंक देखने को मिली। इतना ही नहीं यह दोनों एक-दूसरे की पोल भी खोलते नजर आए। दरअसल अर्शी खान और राखी सावंत को 'फ्रेनेमी' टास्क दिया गया, जिसमें इन दोनों को एक-दूसरे के सवालों को सही जवाब देना था और गलत जवाब होने पर उसे थप्पड़ मिलता। इस सवाल-जवाब के बीच अर्शी खान ने राखी से उसकी शादी को लेकर सवाल कर दिया। अर्शी खान राखी से सवाल करते हुए पूछा, 'आपने अपनी जिंदगी में कितनी शादियां की है। इस पर राखी ने कहा, 'मेरे पति मिस्टर इंडिया हैं, पर नहीं है'। मैंने चार शादियां की हैं, तीन सलमान सर की सुरक्षा कर रहे हैं और जो एक है वह जिंदा है'। राखी सावंत का ऐसा जवाब सुनकर अर्शी खान ने आगे कहा, 'मतलब है' इसके बाद राखी भी मुस्कुराने लगती हैं। विवादित बयान के बाद सैफ अली खान ने मांगी माफी राखी सावंत ने इशारों में अपनी शादी का अधूरा सच कह दिया। हालांकि उनका यह जवाब मजाक था या सच यह कह पाना मुश्किल है। इनके अलावा बिग बॉस के वीकेंड का वार में बाकि अन्य कंटेस्टेंट्स ने भी टास्क किए और शो के होस्ट सलमान खान के साथ काफी मस्ती भी की। बात करें बिग बॉस 14 की तो अब शो में कुल चार कंटेस्टेंट्स रुबीना दिलैक, अनुभव शुक्ला, जैस्मीन भसीन और एजाज खान बचे हैं। यह चारों कंटेस्टेंट्स शुरू से भी बिग बॉस के घर का हिस्सा हैं। इस हफ्ते बिग बॉस के घर से निकलने वालों में निक्की तंबोली और राहुल वैद्य हैं। निक्की तंबोली को जनता के वोट के आधार पर निकाला गया जबकि राहुल वैद्य ने खुद से बिग बॉस 14 का शो छोड़ने का फैसल किया जिसके बाद उन्हें शो से निकलने पड़ा गया। हालांकि सोशल मीडिया पर उनके फैसले को गलत बताया जा रहा है।                                                       


सीएम योगी करेंगे लेस यूनिट का उद्घाटन

योगी करेंगे चीनी मिल में सल्फर लेस यूनिट का उद्घाटन


हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। उत्तर-प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ नौ दिसम्बर को मुण्डेरवा चीनी मिल के सल्फर लेस यूनिट का उद्घाटन करेगे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सदर विधायक दयाराम चौधरी ने सोमवार को यहां कहा कि मुण्डेरवा चीनी मिल के सल्फर लेस यूनिट का उद्घाटन बुद्धवार को योगी आदित्यनाथ करेंगे जिसकी तैयारी तेजी से चल रही है। उन्होने बताया कि मुण्डेरवा चीनी मिल परिसर में कार्यक्रम की तैयारी के सम्बंध मे अधिकारियो,कर्मचारियो को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया गया है।                                


'भारत बंद' में व्यापारियों से मांगा समर्थन

किसान यूनियन ने 8 दिसंबर को भारत बंद में व्यापारियों से मांगा समर्थन


गदरपुर। भारतीय किसान यूनियन ने एक मीटिंग का आयोजन किया जिसमें गदरपुर व्यापार मंडल राइस मिल एसोसिएशन और अनाज मंडी समेत अन्य संगठनों से भारत बंद का समर्थन मांगा। इस दौरान व्यापारियों ने भारतीय किसानों के 8 दिसंबर को भारत बंद के ऐलान को पूर्ण समर्थन दिया। गदरपुर भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंदर सिंह मक्कड़ और किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी एवं गदरपुर के अन्य संगठनों से भारत बंद का समर्थन मांगा। सभी संगठनों ने एकमत होकर किसानों के मांगों को सही ठहराते हुए आठ दिसंबर भारत बंद में पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने कहा अन्नदाता के वजह से चलता है। व्यापार। यहां व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया, राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल नारंग कांग्रेस नगरअध्यक्ष सिद्धार्थ भूसरी, सुभाष बेहड़, प्रीत ग्रोवर, किशन लाल सुधा टीकम खेड़ा, विनोद भूसरी, मनु चौधरी, विनोद गुंबर आदि रहे।                                                       


सरकार के पास किसानों के लिए पैसा नहीं

सरकार के पास गन्ना किसानों के लिए पैसा नहीं: प्रियंका


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है। कि मोदी सरकार अनाप-शनाप खर्चा कर रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के भुगतान के लिए उसके पास पैसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि आश्चर्य यह है। कि सरकार पूंजीपतियों के बारे में खूब सोचती है। और उनको लाभ देने की योजनाएं बनाती है। लेकिन अन्नदाता के बारे में विचार के लिए उसे फुर्सत ही नहीं है। इसलिए गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा भाजपा सरकार के पास 20,000 करोड़ का नया संसद कॉरिडोर बनाने, 16,000 करोड़ का पीएम के लिए स्पेशल जहाज खरीदने का पैसा है। लेकिन उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को 14,000 करोड़ भुगतान कराने का पैसा नहीं है। 2017 से गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ा है। ये सरकार केवल अरबपतियों के बारे में सोचती है।
उन्होंने गांव कैंनेक्शन नाम से एक पोस्टर भी लिंक किया है। जिसमें लिखा है। गन्ना किसानों का 12,994 करोड़ रुपए का बकाया जिनमें सबसे ज्यादा 10 हजार करोड़ रुपए का बकाया उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों का रुका है।


                                                                                   


हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...