शनिवार, 5 दिसंबर 2020

प्रभास की फिल्म आदिपुरुष में रोल करेगें सनी

प्रभास की फिल्म आदिपुरुष में लक्ष्मण का रोल करेंगे सनी सिंह


मुंबई। द अनसंग वॉरियर जैसी हिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर ओम राउत इस समय अपनी अगली फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर पहले ही रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में भगवान राम की भूमिका प्रभास निभाएंगे जबकि लंकेश यानी कि रावण की भूमिका में सैफ अली खान नजर आएंगे। बताया जा रहा है। कि फिल्म में लक्ष्मण का किरदार ऐक्टर सनी सिंह में नजर आएंगे। लक्ष्मण के रोल के लिए सनी सिंह से किया गया संपर्क प्रॉडक्शन से जुड़े एक सोर्स ने बताया सनी सिंह से आदिपुरुष में लक्ष्मण के रोल के लिए संपर्क किया गया है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो सनी सिंह के पूरी तरह से अलग अवतार और कैरेक्टर में पर्दे पर नजर आने की उम्मीद है। सनी सिंह का प्रभास के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का शानदार अवसर होने वाला है। फिल्म में सनी सिंह (लक्ष्मण) प्रभास (राम) के छोटे भाई का किरदार निभाएंगे।
सीता के किरदार के लिए कृति सैनन का नाम फाइनल
पिछले काफी समय से इस फिल्म में फीमेल लीड यानी सीता के किरदारों के लिए कई नामों पर विचार किया जा रहा है। हमारे सहयोगी मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले सीता के किरदार के लिए अनुष्का शेट्टी, अनुष्का शर्मा, कियारा आडवाणी और कीर्ति सुरेश जैसे नामों पर विचार हो चुका है। लेकिन अब खबर आ रही है। कि इसके लिए कृति सैनन का नाम फाइनल हो गया है।
साल 2021 की जनवरी शुरू होगी शूटिंग
बताया जा रहा है। कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने जनवरी से शुरू हो जाएगी जो एक ही बार में पूरी की जाएगी। यह भी पता चला है। कि इस फिल्म की शूटिंग स्टूडियो में क्रोमा स्क्रीन पर होगी उसके बाद बैकग्राउंड में वीएफएक्स के जरिए इसमें स्पेशल इफेक्ट्स शामिल किए जाएंगे।               


उत्पन्न करने पर 33 देशों को कोर्ट नोटिस

पर्यावरण संकट उत्पन्न करने पर 33 देशों को कोर्ट नोटिस


वाशिंगटन डीसी। पर्यावरण के प्रति चिंता अब बढ़ने लगी है। इसके संरक्षण को लेकर जागरूकता भी फैल रही है। यह जन जागरूकता का ही नतीजा है कि यूरोप के मानवाधिकार न्यायालय ने 33 देशों के खिलाफ पर्यावरण संबंधी मामले में संज्ञान लेते हुए उनसे जवाब मांगा है। यह शायद विश्व में पहली ऐसी कानूनी कार्यवाही होगी, जहां न्यायालय ने ऐसा संज्ञान लिया है। इस मामले में पुर्तगाल के छह युवा याचिकाकर्ता शामिल हैं। सामान्यतया इस प्रकार के मामलों  में कड़ा संज्ञान कम ही मामलों में लिया जाता है। अहम बात यह कि युवाओं ने पर्यावरण के प्रति अपनी चिंता जताई तो न्यायालय ने भी उसे गंभीरता से लिया और एक साथ इतने देशों को नोटिस जारी किया।           


भागलपुर: खलियान में लगी आग, फसल बर्बाद

भागलपुर। भागलपुर जिला अंतर्गत शाहकुंड प्रखंड के खैरा गांव में शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे अचानक धान के खलिहान में आग लगने से 15 किसानों के लगभग 50 बीघा धान की फसल जलकर स्वाहा हो गई है। इसकी जानकारी देते हुए खैरा पंचायत के मुखिया मोहम्मद, मकसूद आलम ने बताया कि आग इतना भयंकर था ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू नहीं पाया जा सका। तुरंत इसकी सूचना अंचलाधिकारी जयप्रकाश को दी गई। अंचलाधिकारी द्वारा सूचना मिलते ही खैरा गांव में दो अग्निशामक गाड़ी आग पर काबू पाने के लिए भेजी गई है।  लेकिन देर संध्या तक पूर्णरूपेण आग पर काबू नहीं पाया गया था। मुखिया ने बताया कि आग कैसे लगी इसका किसी को जानकारी नहीं है।               


आलू-प्याज के दामों में जबरदस्त गिरावट

गोरखपुर। पिछले तीन महीने से किचन का बजट बिगाड़ रहे आलू-प्याज के दाम में मंडी में जबर्दस्त गिरावट आई है। हालांकि बाहर फुटकर में आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मंडी में 15 दिन पहले की तुलना में 40 प्रतिशत तक सब्जियां सस्ती हुई हैं तो बाहर लोगों को मामूली राहत ही मिली है। महेवा मंडी में नए आलू और प्याज की भरपूर आवक शुरू होने के कारण आलू और प्याज के दाम तेजी से गिरे। बुधवार को जो सफेद आलू न्यूनतम 34 रुपये किलो तक बिका था। वह शुक्रवार को 20 रुपये किलो तक पहुंच गया। बुधवार को जो प्याज न्यूनतम 35-36 रुपये किलो बिका था, वह शुक्रवार को 28 रुपये तक पहुंच गया। सस्ते आलू-प्याज का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। लोगों को अब भी फुटकर में प्याज 50 रुपये तो आलू भी 40-50 रुपये किलो खरीदना पड़ रहा है। मंडी में आलू-प्याज के दाम में कमी आई है, इसकी जानकारी लोगों को नहीं होने का फायदा फुटकर विक्रेता उठा रहे हैं। हालांकि मंडी में जिस तरह दाम में कमी आई है, उससे यह उम्मीद जगी है कि शनिवार-रविवार से बाहर भी सस्ता आलू और प्याज मिलने लगेगा।                                   


आर्थिक अपराधियों की खेर नहींः वित्त मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजस्व खुफिया निदेशालय सीमा शुल्क विभाग से यह सुनिश्चित करने को कहा कि वे आर्थिक अपराध करने वालों से सख्ती से निपटे। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अंतर्गत आने वाले डीआरआई के 63वें स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने अधिकारियों को खासकर कोविड के दौरान उनके कामकाज सराहनीय सेवा के लिये बधाई दी।         


सरकार ने किसानों को संकट में धकेल दिया

सरकार ने देशभर के किसानों को संकट में धकेल दिया: राहुल


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि बिहार में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के बिना परेशान है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के किसानों को ही इस संकट में धकेल दिया है। राहुल गांधी ने शनिवार को कहा “बिहार का किसान एमएसपी- एपीएमसी के बिना बेहद मुसीबत में है और अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को इसी कुएँ में धकेल दिया है। ऐसे में देश के अन्नदाता का साथ देना हमारा कर्तव्य है। इसके साथ ही उन्होंने एमएसपी नहीं मिलने से परेशान बिहार के किसानों का एक वीडियो जारी किया है जिसमें कहा गया है कि औरंगाबाद के किसानों को धान का एमएसपी नहीं मिल रहा है और सरकार उनके संकट पर ध्यान नहीं दे रही है। किसानों की धान की खेती पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। इस बीच कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोदी को किसान आंदोलन खत्म करने के लिए हठ छोड़ने की सलाह दी और कहा “राजहठ त्यागिये, राजधर्म मानिये। अन्नदाता की सुनें, काले क़ानूनों को निरस्त करें। वरना,इतिहास ने कभी अहंकार को माफ़ नही किया। किसान विरोधी मोदी सरकार।”               


बातचीत से पहले पीएम की बड़ी बैठक

नई दिल्ली। केंद्रीय सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली बॉर्डर पर आज 10वें दिन भी जमे हुए हैं। सरकार और किसानों के बीच हो चुकी दो बार की वार्ता फेल हो चुकी है जिसका कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। शनिवार को किसान संगठनों के साथ अगले दौर की बैठक से पहले ये बड़ी मीटिंग हुई। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी पहुंचे।               



25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...