गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

झांसी: बहुजन जन-जागरण अभियान चलाया

बहुजन समाज के लोगों को जातियों की उंच-नीच की बीमारी से छुटकारा पाना


झाँसी। लक्ष्य की टीम ने बहुजन जनजागरण अभियान के तहत एक कैडर कैम्प का आयोजन झाँसी जनपद के गांव सेमरी में किया जिसमें लखनऊ से आईं लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या व राजकुमारी कौशल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं।


बहुजन समाज एक विशाल समाज है उसके बावजूद उसकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति हजारों वर्षों से दयनीय रही है इसके कई कारण हैं लेकिन मुख्य कारण उनकी हजारों जातियां हैं जिसमें उनके लोग अपनी जाति को ऊँचा व दूसरी जाति के लोगों को नीचा समझते हैं जो बहुजन समाज के भाईचारे की मजबूती में एक बहुत बड़ा रोड़ा है अर्थात यह जातिवाद एक मानसिक बीमारी है जो हजारों वर्षों से उनका पीछा ही नहीं छोड़ रही है और या यूँ कहें कि इन जातियों के लोग अपनी अपनी जातियों में मस्त हो गए और और अपनी दयनीय स्थिति में ही खुश हैं, जिसका फायदा मुट्ठी भर दूषित मानसिकता वाले लोग उठाते आए हैं, यह बात लक्ष्य कमांडरों ने अपने सम्बोधन में कही।


लक्ष्य कमांडरों ने बहुजन समाज के लोगों से आवाहन करते हुए कहा कि अगर अपनी सामाजिक व आर्थिक स्थिति में सुधार चाहते हो तो जातियों की इस ऊंच नीच की बीमारी से छुटकारा पाना होगा और आपस में एक मजबूत भाईचारा बनाना होगा। गांव वासियों ने लक्ष्य कमांडरों के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि वो जिला झाँसी में लक्ष्य की टीम को मजबूत करेंगे और अपनी अपनी जातियों के कवच से बहार निकलकर समाज में भाईचारा बनायेगें।


इस कैडर कैम्प में लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या, राजकुमारी कौशल, रूबी गौतम, रमाकांती यादव, आयुषी यादव, अभय यादव, नमन यादव, डॉ विनय यादव, पवन कुमार, मनोज कुमार निराला, पवन गुप्ता, शैलेन्द्र आर्या ने हिस्सा लिया तथा इस कैडर कैम्प का आयोजन इं प्रिंस यादव ने किया |                           


परिवार-दोस्तों के साथ जश्न मनाने की योजना

जिनेवा। क्रिसमस और नए साल जैसे समारोहों के लिए बस कुछ ही दिन बचे हैं, डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, 'भले ही हम इस साल को सामान्य नहीं मना सकते, लेकिन ऐसा करने के लिए सुरक्षित होने पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाने की योजना बनाएं। कोविड-19 महामारी समाप्त हो जाएगी और हम सभी इसे समाप्त करने के खेल का एक हिस्सा हैं।' डब्ल्यूएचओ की स्थिति को दोहराते हुए उन्होंने कहा, 'मैं आपको आश्वस्त करना चाहूंगा कि डब्ल्यूएचओ की स्थिति बहुत स्पष्ट है। हमें इस वायरस की उत्पत्ति को जानना होगा, क्योंकि यह भविष्य के प्रकोप को रोकने में हमारी मदद कर सकता है।' उन्होंने आगे कहा कि पिछले हफ्ते दुनिया में कोरोना वायरस के नए मामलों में पहली बार गिरावट देखी गई, क्योंकि यूरोप में मामलों में कमी आई है।             


ड्रैगन को सबक सिखाने की तैयारी में अमेरिका

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। टिनियन उत्तरी मारियाना द्वीप को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जापान से कब्‍जा लिया था। अब इस द्वीप पर अमेरिका प्राकृतिक आपदा या युद्ध के लिए सैनिक अड्डा बना रहा है। बताया जा रहा है कि चीन के करीब होने के कारण इस द्वीप पर अमेरिका ने अपने सैनिकों को उतारने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, DoD हवाई हमले और अन्य सुविधाओं को विकसित करने के लिए बातचीत कर रहा है। स्टार्स एंड स्ट्राइप्स की 2016 की रिपोर्ट में कहा गया है कि 12 टैंकर विमानों के समर्थन के लिए टीनियन एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड किया जाएगा। इसने आगे कहा कि नियमित अभ्यास एयरफील्ड में होगा।             


अमरोहाः छात्रा से गैंगरेप, मामला दर्ज किया

 डीवीएनए बीए की छात्रा से तीन युवक गन्ने के खेत में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। 


अमरोहा। बीए की छात्रा से तीन युवक गन्ने के खेत में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की।


मामला अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार एक युवती का आरोप है कि कॉलेज आते जाते चांदनगर का युवक उसका पीछा किया करता था। चार जुलाई को वह अमरोहा जा रही थी। उसका आरोप है कि रास्ते में मिले चांदनगर का युवक व उसके दो साथी तमंचे के बल पर आतंकित कर उसे गन्ने के खेत में ले गए। तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए।


आठ जुलाई को तीनों ने उसे अमरोहा बुलाया। धमकी दी कि नहीं आएगी तो फोटो वायरल कर देंगे। मजबूरी में वह उनके बताए स्थान पर चली गई। आरोपी ने बताया कि उसने उसके साथ शादी करने के कानूनी कागजात तैयार करा लिए हैं। कोर्ट के आदेश पर थाना पुलिस ने चांदनगर गांव निवासी कपिल देव, नीशू और राजू निवासी समंदपुर के खिलाफ गैंगरेप और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।                                         


यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू की

बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू, परीक्षा केंद्र बनाने के लिए मांगी गई जानकारी


लखनऊ। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सेंटर के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इसमें मानकों की गलत जानकारी देने वाले स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर कार्रवाई होगी। सेंटर बनाए जाने की सूची से भी बाहर कर दिया जाएगा।
स्कूलों का निरीक्षण कर टीम मानकों का सत्यापन करेगी। ऑनलाइन दी गई जानकारी गलत मिलती है तो टीम प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करेगी। इस बार भी वॉइस रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे और 30 दिन तक रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने वाली डीवीआर की व्यवस्था करनी होगी। स्कूलों की लोकेशन के लिए जियो टैगिंग होगी, जिसका मोबाइल एप परिषद की वेबसाइट पर अपलोड है।
प्रधानाचार्य अपने स्कूल परिसर से आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करेंगे तो स्कूल की लोकेशन सीधे परिषद की वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी। आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में सेंटर के लिए मानकों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। डीआईओएस ने बताया कि मानक पूरे न करने वाले स्कूल सेंटर नहीं बनेंगे. इसके अलावा सामूहिक नकल कराने वाले, सचल दल से अभद्रता करने, स्कूल में हंगामा और उपद्रव करने वाले भी सेंटर नहीं बनाए जाएंगे।                                 


अमेरिका का 'परमाणु-बम' दागने का अभ्यास

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका ने अपने स्टील्थ तकनीकी वाले लड़ाकू विमान F-35A से परमाणु बम दागने का अभ्यास किया है। यूनाइटेड स्टेट्स एयर फोर्स (USAF) ने अपने लड़ाकू विमान से B61-12 परमाणु बम गिराने का एक वीडियो भी जारी किया है। इसी के बाद से अमेरिका का दुश्मन नंबर एक चीन दहशत में है। चीनी सेना की आधिकारिक वेबसाइट इंग्लिश चाइनामिल डॉट कॉम डॉट सीएन पर जारी एक लेख में ड्रैगन ने इस परीक्षण को लेकर गंभीर चिंता जताई है।                                 


धांधली नहीं हुई तो सपा की जीत निश्चित

अखिलेश बोले, एमएलसी चुनाव में अगर बिहार जैसी लूट न हुई तो सपा जीतेगी चुनाव


कन्नौज। एक कार्यक्रम में आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादपूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। इसके अलावा यूपी में कोई विकास नहीं किया गया है, थानों में जमकर लूट हो रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाली बीजेपी सरकार में धान को लूट लिया गया है। किसान परेशान है और आम जनता पर महंगाई और बेरोजगारी की मार है। कहा, सरकार ऐसे कानून बनाए, जिससे किसान को धान की सही कीमत मिल सके और आय दोगुनी हो सके। युवाओं को नौकरी व रोजगार मिल सके,
अखिलेश यादव ने कहा, एमएलसी चुनाव में यदि बिहार जैसी लूट न हुई तो सपा चुनाव जीतेगी। लोकसभा के चुनाव में भी जबरदस्ती चुनाव जीता गया। रेड कार्ड जारी किए गए, लाठियां चलाई गईं। वह आगामी चुनाव में सपा गठबंधन की बात पर टाल गए।
फर्रुखाबाद रोड स्थित रिश्तेदार के त्रयोदशी संस्कार में बुधवार को शामिल होने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि कन्नौज का विकास पूरी तरह से रोक दिया गया है। बीजेपी ने यूपी का विकास भी रोका है, जिससे प्रदेश बेहद पीछे चला गया है। उन्होंने कहा कि इस बार छिबरामऊ में सबसे ज्यादा वोटों से सपा जीतेगी। कन्नौज की तीनों ही विधानसभा सीटों पर सपा का परचम लहराएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से हटाई गई मंत्री को लेकर भी टिप्पणी की लेकिन नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अबतक एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी पूरा नहीं हो पाया है।                                  


चीनी मिल में गन्ना किसानों ने किया हंगामा

 सिसवा IPL चीनी मिल में गन्ना किसानों ने किया हंगामा


सिसवा बाजार-महाराजगंज (डीवीएनए)। स्थानीय नगर स्थित आईपीएल चीनी मिल में आज गन्ना किसानों में जमकर हंगामा किया


सिसवा बाजार-महाराजगंज। स्थानीय नगर स्थित आईपीएल चीनी मिल में आज गन्ना किसानों में जमकर हंगामा किया, इसके बाद जिला गन्ना अधिकारी के आश्वासन पर समाप्त हुआ। बताया जाता है कि आज गुरुवार की सुबह आईपीएल चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचे कुछ किसानों ने हंगामा किया, उनका आरोप था कि गन्ना पर्ची की जानकारी उन्हें समय से नहीं मिल पाई ऐसे में चीनी मिल द्वारा निर्धारित समय 7 दिन का है उसके गुजर जाने के बाद चीनी मिल गन्ना की तौल करने को तैयार नहीं है, इस मामले की जानकारी होते ही एमएलसी प्रतिनिधि व सभासद राजन विश्वकर्मा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी से बात कर इस पूरे मामले की जानकारी दी, इसके बाद जिला गन्ना अधिकारी के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
इस संदर्भ में जिला अधिकारी (डीसीओ) जगदीश चंद्र यादव ने यूपी अबतक को बताया कि किसानों की समस्या का हल कर दिया गया, चीनी मिल से बात कर किसानों के गन्ने की तौल कराने की बात कह दी गयी है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को गन्ना सप्लाई पर्ची की जानकारी कई तरीके से दी जाती है, एसएमएस द्वारा, इंटरनेट द्वारा व ई गन्ना एप डाउनलोड कर भी वह अपने गन्ना पर्ची सप्लाई की जानकारी ले सकते हैं, इसके अलावा चीनी मिल गेट, सोसाइटी व कांटो पर भी एक हार्ड कॉपी चस्पा जाती है, वहां से भी जानकारी ले सकते हैं।                               


क्राउन प्रिंस को ईरान का संदेश, हमला

तेहरान। ईरान ने अमेरिकी आक्रमण के मामले में संयुक्त अरब अमीरात पर सीधे हमले की धमकी दी है।ब्रिटिश मिडिल ईस्ट समाचार वेबसाइट मिडिल ईस्ट आई का दावा है कि ईरानी परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फाखरीज़ादा की हत्या के बाद, ईरान ने मोहम्मद बिन जायद, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और यूएई सेना के उप-सर्वोच्च कमांडर पर आरोप लगाया है।मिडिल ईस्ट आई का कहना है कि हालांकि न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में, यह स्पष्ट हो गया है कि इजरायल की गुप्त सेवा मोसाद ने मोहसिन फखरीजादा की हत्या के लिए जिम्मेदारी का दावा किया है। लेकिन ईरान को डर है कि राष्ट्रपति ट्रम्प, जो जल्द ही संयुक्त राज्य अमेरिका में कदम रखेंगे, ईरान के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं।               


गाजियाबादः नशे की जद में फंसता युवा वर्ग

आनंद भट्टाचार्य


गाजियाबाद। लोनी थाना अंतर्गत अशोक विहार चौकी क्षेत्र में अवैध रूप से अंग्रेजी-देसी शराब, गांजा व अफीम जैसे नशे का कारोबार पूरी तरह फलफूल रहा है। बीते दिनों नशे की लत के शिकार कई जिंदगियों ने मौत को गले लगा लिया । जहां कासिम विहार जैसी कालोनी नशे की मंडी के रूप में चर्चित है वही डर है कि अशोक विहार चौकी पुलिस की लापरवाही और उदासीनता के चलते यह कालोनी भी नशे के कारोबार के मामले में चर्चित ना हो जाए। इस कालोनी के किशोर एवम् युवा पीढ़ी अपने जीवन को समाप्त करने के लिए अग्रसर ना हो जाए। विश्वशनीय सूत्रों के मुताबिक अवैध शराब का कारोबार मुख्य रूप से अशोक विहार चौकी क्षेत्र के अमन गार्डन में किन्नरों की मस्जिद के पास, गढ़ी कटैया के पास कसाना फार्म हाउस वाले मार्ग पर कई ठिकानों पर, तथा गांव के अंदर भी अवैध शराब बेची जा रही है। दूसरी ओर चरस गांझे का कारोबार भी अमन गार्डन जैसी कालोनीयों में फ़ैल रहा है। अगर पुलिस प्रशासन ने स्वार्थ छोड़ कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो उन लाशों का जिम्मेदार कौन होगा जो जहरीले एवम् घातक मादक पदार्थों तथा तेज़ी पर फ़ैल रहे अन्य नशे के पदार्थों के सेवन से खाली प्लॉट एवम् नाली नालो में पड़ी मिला करेंगी।


गौरतलब है कि इस क्षेत्र में पहले भी ऐसी कई मौते हो चुकी हैं तथा उनकी लाश कहीं ना कहीं चौकी क्षेत्र में ही मिल चुकी हैं। पुलिस की उदारता के पीछे लापरवाही के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से भी मना नहीं किया जा सकता है। छोटे-छोटे मामलों को लेकर स्थानीय विधायक धरने पर बैठ जाते हैं। जबकि यह मामला क्षेत्र के युवा वर्ग से जुड़ा हुआ है और युवा वर्ग नशे के आगोश में डूबने को तैयार है या प्रशासनिक लापरवाही के चलते उन्हें विवश कर दिया गया है। इस कारोबार से कई लोग अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं। जिसके कारण यह अवैध मादक पदार्थों का व्यापार फल फूल रहा है।                                


लोनीः सफाई कर्मचारियों के पेट पर लात मारी

लोनी नगर पालिका परिषद के गुरुजी ग्रुप की मनमानी से पालिका के सफाई कर्मचारियों पर रोजी रोटी का संकट: श्रवण चन्देल


अंकित गोस्वामी


गाजियाबाद। लोनी नगर पालिका परिषद के गुरु जी ग्रुप ने आते ही अपनी मनमानी करते हुए 150 कर्मचारियों को बिना कोई नोटिस दिए काम से निकाल दिया है। जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। जिसको किसी भी रूप स्वीकार नही किया जाएगा। जिसके चलते नगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ श्रवण चन्देल ने विरोध करते हुए नगर पालिका परिषद के मुख्य द्वार पर सैकड़ों सफाई कर्मचारियों के साथ धरना दिया। ताकि गरीब कर्मचारियों की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंच सके। इस धरने में हिंदू रक्षा दल ने भी अपना पूरा समर्थन किया है। उन्होंने भी सफाई कर्मचारियों का समर्थन करते हुए कहा कि जब तक निकाले गए कर्मचारियों की वापस जॉइनिंग नहीं होती है। वह इस लड़ाई में अपने दल के साथ पालिका कर्मचारियों के साथ खड़े रहेंगे। श्रवण चन्देल द्वारा निकाले गय कर्मचारियों की सूची अधिकारी को सौप दी है। इसपर सख्ती से ठोस कदम उठने की मांग की और भविष्य में मनमानी ढंग से कर्मचारियों को न हटाया जाए।                        


राष्ट्रपति ने समुदाय से लगाईं मदद की गुहार

राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लगाई मदद की गुहार 


बेरूत। लेबनान के राष्ट्रपति मिशेल औन ने आर्थिक संकट से गुजर रहे लेबनान की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से गुहार लगाई है। फ्रांस की पहल पर आयोजित दूसरे ऑनलाइन सम्मेलन में राष्ट्रपति मिशेल औन ने कहा कि आर्थिक संकट से गुजर रहे लेबनान को बंदरगाह विस्फोट के बाद पुनरुद्धार के लिए किसी भी रूप में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा बिगड़ते संकट के बीच आपकी मदद सभी लेबनानी के लिए महत्वपूर्ण है। जहाँ भी हो आपकी मदद की आवश्यकता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह किस तरह से दी जायेगी और किस तंत्र का उपयोग किया जाएगा यह सब आपकी और संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में होगा। उन्होंने कहा यह याद रखना महत्वपूर्ण है। कि लेबनान की वर्तमान में आपातकालीन संकट और कोविड-19 महामारी से निपटने की योजना के लिए विश्व बैंक से 246 मिलियन डॉलर के ऋण को लेकर बातचीत चल रही है। इस सप्ताह के आखिर में इस पर बातचीत होने वाली है। हमें विश्व बैंक के निदेशक मंडल के प्रमुख से इस पर तत्काल स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सीरिया से बड़ी संख्या में लेबनान पहुंचे शरणार्थियों के लिए विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय मदद की आवश्यकता है।             


उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया

उत्तराखंड: कुल 80327 लोगों ने पंजीकरण कराया पंकज कपूर  ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुक्रवार को भी दुश्वारियों भरा रहा। दिन भर में क...