गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

चीनी मिल में गन्ना किसानों ने किया हंगामा

 सिसवा IPL चीनी मिल में गन्ना किसानों ने किया हंगामा


सिसवा बाजार-महाराजगंज (डीवीएनए)। स्थानीय नगर स्थित आईपीएल चीनी मिल में आज गन्ना किसानों में जमकर हंगामा किया


सिसवा बाजार-महाराजगंज। स्थानीय नगर स्थित आईपीएल चीनी मिल में आज गन्ना किसानों में जमकर हंगामा किया, इसके बाद जिला गन्ना अधिकारी के आश्वासन पर समाप्त हुआ। बताया जाता है कि आज गुरुवार की सुबह आईपीएल चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचे कुछ किसानों ने हंगामा किया, उनका आरोप था कि गन्ना पर्ची की जानकारी उन्हें समय से नहीं मिल पाई ऐसे में चीनी मिल द्वारा निर्धारित समय 7 दिन का है उसके गुजर जाने के बाद चीनी मिल गन्ना की तौल करने को तैयार नहीं है, इस मामले की जानकारी होते ही एमएलसी प्रतिनिधि व सभासद राजन विश्वकर्मा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी से बात कर इस पूरे मामले की जानकारी दी, इसके बाद जिला गन्ना अधिकारी के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
इस संदर्भ में जिला अधिकारी (डीसीओ) जगदीश चंद्र यादव ने यूपी अबतक को बताया कि किसानों की समस्या का हल कर दिया गया, चीनी मिल से बात कर किसानों के गन्ने की तौल कराने की बात कह दी गयी है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को गन्ना सप्लाई पर्ची की जानकारी कई तरीके से दी जाती है, एसएमएस द्वारा, इंटरनेट द्वारा व ई गन्ना एप डाउनलोड कर भी वह अपने गन्ना पर्ची सप्लाई की जानकारी ले सकते हैं, इसके अलावा चीनी मिल गेट, सोसाइटी व कांटो पर भी एक हार्ड कॉपी चस्पा जाती है, वहां से भी जानकारी ले सकते हैं।                               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...