रविवार, 29 नवंबर 2020

कंगारुओं ने फिर की गेंदबाजों की पिटाईं

सिडनी। आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एक बार फिर भारत के सामने 390 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। कंगारू टीम के लिए एक बार फिर पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जमाते हुए ऑस्ट्रेलिया को इस विशाल स्कोर तक पहुंचने में उपयोगी योगदान दिया। स्मिथ के अलावा कप्तान एरोन फिंच (60) और डेविड वॉर्नर (83), मार्नस लाबुशेन (70) और ग्लेन मैक्सवेल (63) ने भी अपनी-अपनी हाफ सेंचुरी जमाई। कंगारू टीम के लिए उसके टॉप 5 बल्लेबाजों ने 50 या इससे ज्यादा रन बनाए।               


पुतिन की गर्लफ्रेंड कमाई 75 करोड़ सालाना

ये है रूस के राष्ट्रपति पुतिन की गर्लफ्रेंड कमाई, जानकर उड़ जाएंगे होश


मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में यूं तो आप बहुत सी बातें जानते होंगे। उनकी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं। लेकिन कथित तौर पर उनकी एक गर्लफ्रेंड भी है जिसकी सालाना कमाई जानकर आप चौंक जाएंगे। उनकी गर्लफ्रेंड एक मीडिया कंपनी की मालिक है। पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा के टैक्स रिकॉर्ड के सामने आने के बाद उनकी कमाई का खुलासा हुआ है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा का टैक्स रिकॉर्ड सामने आया है, जिसमें यह खुलासा हुआ है कि वह हर साल लगभग 75 लाख पाउंड यानी करीब 75 करोड़ रुपये कमाती हैं।
अलीना कबाएवा पेशे से एक मीडिया कंपनी की बॉस भी हैं। अलीना के बारे में एक बात भी काफी गौर करने वाली है कि उनकी मुलाकात राष्ट्रपति पुतिन से साल 2001 में हुई थी। तब वह सिर्फ 18 साल की थीं। अलीना अपनी जिंदगी में मस्त रहती हैं पिछले महीने उनके एक दोस्त ने दावा किया था कि जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद अलीना अपने दोस्तों के संपर्क से दूर हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने ओलंपिक का गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया है। उनकी आय के बारे में बहुत कम लोगों को पता है मगर सेंट्रल टैक्स सर्विस की डेटाबेस के मुताबिक उनकी आधिकारिक आए 78.54 करोड रुबल है। रूसी मीडिया में खासतौर पर क्रेमिनल समूह ने इस बात का खंडन किया है कि पुतिन और अलीना के बीच में किसी तरह का कोई संबंध नहीं है।           


देश में 94 लाख से अधिक वायरस संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमण के मामले 94 लाख के करीब


हरिओम उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर करीब 94 लाख हो गए हैं, जिनमें से 88 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर और सुधरकर 93.71 प्रतिशत हो गई है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,810 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 93,92,919 हो गई है तथा 496 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,36,696 हो गई है।


देश में लगातार 19वें दिन उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम बनी हुई है। भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,53,956 है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.83 फीसदी है। देश में संक्रमण के बाद स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 88,02,267 हो गई है, जिसके बाद लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 93.71 प्रतिशत है।


जबकि कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की दर 1.46 फीसदी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 28 नवंबर तक 13.92 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 12,83,449 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।


भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।                              


वित्तीय मदद को लेकर सरकार पर निशाना

पालूराम


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय मदद बंद होने के बाद अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 60 लाख रुपये की छात्रवृत्ति अटक जाने का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्ट के मद्देनजर सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘‘भारत को लेकर भाजपा तथा आरएसएस की सोच के अनुसार शिक्षा तक आदिवासियों और दलितों की पहुंच नहीं होनी’’ चाहिए।                  


करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

जिला पंचायत की 12 करोड़ रुपए की लागत से 59 परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास


कौशाम्बी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से जिला पंचायत कौशाम्बी की 12 करोड़ रुपए की लागत से 59 परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास किया। इसी क्रम में जनपद कौशांबी के जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अवध रानी की उपस्थिति में इन 59 परियोजनाओं का फीता काटकर जन कल्याण के लिए लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अवधरानी ने जनपद वासियों को भरोसा दिलाया है कि विकास कार्यों में और तेजी आएगी। जो भी जरूरी कार्य होंगे वह निश्चित रूप से कराए जाएंगे।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में नाले, सड़क,खड़ंजा की अधिक आवश्यकता है और इसीलिए जिला पंचायत ने इन कार्यों को प्राथमिकता से कराना शुरू किया है। जिले में जिला पंचायत द्वारा साल भर के अन्दर लगभग 650 कार्य पूरे कराए जा चुके हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष अवध रानी ने कहा कि विकास कार्यों में जनता के सहयोग की जरूरत होती है और उन्हें सभी क्षेत्रों में जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीत सिंह अपर मुख्य अधिकारी रणमत सिंह अभियंता अखिलेश थर्मल सहायक लिपिक रमेश चंद्र शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।


राजकुमार


कौशांबी: जिला कारागार पहुंचे डीएम-एसपी

अचानक जिला कारागार पहुंचे डीएम-एसपी, लिया जायजा


कौशाम्बी। रविवार को अचानक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक जिला कारागार पहुंच गए हैं। वहां अधिकारियों ने कारागार की व्यवस्था का जायजा लिया है। अधिकारियों के कारागार पहुंचने के बाद वहां हड़कंप मचा रहा निरीक्षण के दौरान कैदियों को दिए जाने वाले भोजन और साफ-सफाई का अधिकारियों ने विधिवत निरीक्षण किया है।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। रविवार को जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह  पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार निरीक्षण में क्षेत्राधिकारी भी मौजूद थे। जिला कारागार पहुंचे अधिकारियों ने सबसे पहले जिला कारागार की आवासीय बैरको को देखा और वहां की अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। इसके बाद अधिकारियों ने जिला कारागार के कार्यालय व परिसर में साफ सफाई का निरीक्षण किया और निर्देश दिया है, कि कारागार की साफ सफाई और बेहतर बनाई जाए निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने जिला कारागार की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये है।


राजकुमार


किसान आंदोलन सरकार की चूल हिलाएगा

राणा ओबराय


किसान-किसान में कितना होता है फर्क, किसान का संघर्ष है अलग अलग, किसान रूपी आंदोलन भाजपा सरकार की चूले हिलाने का करेगा काम


चंडीगढ। हरियाणा सरकार की लिए सिरदर्द बने किसानों के ऊपर मुकदमे बनाये जा रहे है। हरियाणा सरकार दलील दे रही है कि यह हरियाणा के किसान नही, बल्कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह के भेजे हुए लोग हैं। बहरहाल लोग कही के हो या किसने भी भेजे हो पर मामला तो किसानों से जुड़ा हैं। भारत औऱ हरियाणा का बड़ा नारा है, जय जवान जय किसान राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हरियाणा के असली किसानों की सहानुभूति भी इन संघर्ष कर रहे किसानों को मिल सकती है। इसलिए केंद्र और हरियाणा सरकार को टकराव का रास्ता छोड़कर तुरंत इस मामले को खत्म करना चाहिए नही तो यह खट्टर सरकार के लिए बहुत बड़ी परेशानी बन सकती है। किसानों और अन्य राजनीतिक दलों का कहना है कि जब भाजपा सत्ता में आने का संघर्ष कर रही थी तब उनके साथ हरियाणा का किसान नही था। सिर्फ भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ही किसानों को बेवकूफ बना कर कपड़े उतार प्रदर्शन करते थे। जनता को झूठे वादे दिखा कर भाजपा ने हरियाणा में सत्ता पर कब्जा किया है। अब यही किसान रूपी आंदोलन भाजपा सरकार की चूले हिलाने का काम करेगा।                                         


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...