शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

घिनौनीं हरकत पर उतरी सरकार, इस्तीफा दे

किसान विरोधी मजदूर विरोधी सरकार घिनौनी हरकतों पर उतारा बहुजन समाज के एमपी एमएलए को इस्तीफा दो


मेरठ। किसान विरोधी मजदूर विरोधी जनता विरोधी बीजेपी सरकार घिनौनी हरकतों पर उतारू हो चुकी है और मनमर्जी से जनता के विरुद्ध फैसले ले रही है। बहुजन समाज के एम पी एम एल ए का इस्तीफा का जमीर गिर चुका है। अन्यथा सरकार चलाने लायक बीजेपी के लोग ना काबिले बर्दाश्त है। आज समस्त देश भुखमरी की कगार पर है। चारों ओर से बेरोजगार हो चुका है और लोग कंगले होने लगे हैं। बीजेपी सरकार क्या चाहती है। आखिर किसानों पर इस ठंड में ऐसे अत्याचार करना कहां का इंसाफ है। बीजेपी सरकार इतनी नीचता पर उतर आई है और अपनी मनमर्जी कर रही है। बहुजन मुक्ति पार्टी के आने पर सब बदले लिए जाएंगे। बहुजन मुक्ति पार्टी के पश्चिमांचल महासचिव एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के केंद्र की सरकार और इसके सहयोगी दलों की सरकारें चारों ओर से जनता विरोधी साबित हो रही है। जनता के हक में कोई फैसले नहीं लिए जा रहे हैं जनता को लूटने पर लगी हुई है। जनता का सहयोग नहीं किया जा रहा है और अब बात सर से उतरने लगी है किसानों के विरुद्ध अध्यादेश लाकर कोई अच्छा कदम नहीं उठाया। आज किसान आंदोलन कर रहा है तो उस पर आंसू गैस के गोले पानी की बौछारें चारों तरफ से पुलिस फोर्स पल लाठियां बरसाई जा रही हैं। यह कहां का इंसाफ है जनता की किसानों की जमीन हड़पने पर लगी है। आज चारों ओर निजी करण कर दिया गया। सरकार क्या करेगी? सरकारी तंत्र को निजी करण में बदलाव लाकर सरकार लोकतंत्र खत्म कर रही है और आज जब किसान जाग रहे हैं तो इनसे बर्दाश्त नहीं रहा है और किसानों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। उधर कोरोना में गरीब मजदूरों पर अत्याचार किए गए और केवल हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर लोगों को मरवाया जाता है। आपस में भिड़ जाता है जबकि मूलनिवासी लोग इस बात को आज समझने लगे हैं। बहुजन मुक्ति पार्टी यह काम कर रही है। मुस्लिम कोई बाहर के नहीं है यह भी हमारे मूल निवासी हैं। फर्क इतना है कि वह पाखंडवाद छोड़कर समानता मसा वाद के धर्म में पहुंच गए सिख हो इसाई हो जैन हो लिंगायत हो या अन्य कोई धर्म हिंदुत्व की विचारधारा को छोड़कर अन्य धर्मों को कुबूल कर लिया वह भी तो हमारे मूल निवासी सब खूनी डी एन ए के भाई हैं। लेकिन बीजेपी आरएसएस के मंसूबे बहुत गलत चल रहे हैं और लोगों को भड़काया जा रहा है। लेकिन बहुजन मुक्ति पार्टी ऐसा कभी नहीं होने देगी और किसानों के हक में मजदूरों के हक में हमेशा से लड़ती आ रही है और आगे भी लड़ाई जारी रहेगी कभी झुकेगी नहीं 15 परसेंट विदेशियों ने इन 85 परसेंट मूल निवासियों को बहला-फुसलाकर इन से पैसे हड़प कर अपनी सरकार बना कर बैठी है, जबकि वह पैसा भी तो सब मूल निवासियों का है लेकिन मूल निवासियों को ही आपस में लड़ वाया जा रहा है। अब जागो मेरे मूलनिवासी भारतीय साथियों दोस्तों जागो।


हरियाणाः अधिकारियों का स्थानांतरण व नियुक्ति

राणा ऑबराय


चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। जींद के अतिरिक्त उपायुक्त और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), जींद के सचिव सत्येंद्र दुहन को पलवल का अतिरिक्त उपायुक्त और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), पलवल का सचिव लगाया गया है।
उत्कर्ष सोसाइटी की प्रशासनिक अधिकारी, जिला परिषद, पंचकूला की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जिला ग्रामीण विकास एजेंसी, पंचकूला की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशु सिंघल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), पंचकूला के सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।                                     


ठंड में गरीबों को कंबल बांटने निकले जिलाध्यक्ष

रात की ठिठुरती ठंड में गरीबो को राहत के लिए कंबल बांटने निकले सपा जिला अध्यक्ष युवजनसभा


गरीबो के लिए बने चन्द्रजीत यादव मसीहा


कौशाम्बी। समाजवादी पार्टी के युवजन सभा के जिला अध्यक्ष चन्द्रजीत यादव का एक और सराहनीय कार्य देखने को मिला है। प्रयागराज के सड़को पर ठंड से ठिठुर रहे गरीबो को देखते हुए चन्द्रजीत यादव उनके लिए बने मिशाल तत्काल मार्केट से कम्बल मंगा कर उन गरीबो को अपने हाथों से ढका ठिठुरते हाथों में आए, कंबल तो हाथ जोड़ कर मुंह से निकली दुआएं।
उत्तरप्रदेश में लाखों बेघर लोग कड़कड़ाती ठंड में सड़कों पर ही सोते है और उन बेसहारा लोगो के पास ठंड से बचने के लिए कोई गर्म कपड़े भी नही होते। उन्हें सर्दी से बचाने के प्रयास में समाजवादी पार्टी के युवजनसभा जिलाध्यक्ष चन्द्रजीत यादव जुट गए है, जो जरूरत मंद बेसहारा लोगो को संबलपुर जाने का कार्य किया यहाँ धमार्थ कार्य वो खुद वा अपने परिवार के वा मित्रो के साथ करते है। इन गरीब बेसहारा असहाय लोगो के लिए चंदजीत यादव बन गए है। फरिश्ता कंम्बल पाकर गरीबो के खिल उठे चेहरे।


गणेश साहू                     


'दिल्ली सरकार' ने ठुकराई पुलिस की मांग

किसान मार्च: केजरीवाल सरकार ने ठुकराई पुलिस की मांग,स्टेडियम नही बनेंगे अस्थाई जेल


कौशांबी। दिल्ली पुलिस को अरविंद केजरीवाल सरकार से झटका लगा है। दिल्ली सरकार ने पुलिस की 9 स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की मांग को नकार दिया है। दिल्ली पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन के कारण अस्थाई जेल की मांग की थी। दिल्ली सरकार की ओर से कहा गया है कि किसानों की मांग जायज है, ऐसे में उन्हें जेल में डालना ठीक नहीं है। दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि किसानों की मांग जायज है और उनका प्रदर्शन अहिंसक तरीके से हो रहा है। शुक्रवार सुबह ही किसान बड़ी संख्या में दिल्ली बॉर्डर पर आ गए थे, जिसके बाद पुलिस ने तैयारी शुरू की थी।       


संतलाल मौर्य                                         


दादा के सपना के लिए उड़न खटोला मंगाया

अतुल त्यागी 


हापुड़। जनपद के धौलाना में अपने दादा के साथ देखा गया सपना पूरा करने के लिए एक किसान का बेटा विवाह कर अपनी दुल्हन को उड़न-कखटोले (हेलीकॉप्टर) से घर लेकर पहुंचा। उड़नखटोले से आई दुल्हन को देखने के लिए स्थानीय लोगो की भीड़ एकत्र हो गयी। कोरोना काल में दूल्हा अनोखे तरिके से जब दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचा तो गांव में चर्चा का विषय बना रहा। दरअसल आपको बता दे की हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में कस्बा धौलाना के रहने वाले देवीसहाय नाम के व्यक्ति ने अपने पोते विकास के साथ एक सपना देखा था, की वो अपने पोते की बहु को हेलीकॉप्टर से बैठाकर लाये लेकिन पोते विकास की शादी होने से पहले ही दादा की किसी कारण मृत्यु हो गयी। जिसके बाद अपने मृतक दादा के साथ देखा गया सपना पूरा करने के लिए युवक विकास का रिश्ता मेरठ की ब्रह्मपुरी कलोनी की रहने वाली युवती पूजा से तय किया गया। जिसके बाद आज दूल्हा हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेने मेरठ पहुंच गया और फिर शादी कर दूल्हा विकास अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में बैठाकर हापुड़ के धौलाना में अपने घर ले आया। कोरोना काल में हेलीकॉप्टर में बैठकर आई दुल्हन को देखने के लिए स्थानीय लोग पहुंच गए और चर्चा का विषय बना रहा।


हापुड़ः विद्युत विभाग की टीम को मिली धमकी

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार 


सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल


चोरी से जलाई जा रही बिजली पर छापेमारी करने गई विधुत विभाग की टीम पर लगाने लगे एससी एक्ट व छेड़खानी आरोप


हापुड़। महिला व महिला का पति कई चैनलों में काम करने व राजनीति में मेरठ मंडल पद महामंत्री की देने लगे विधुत विभाग की टीम को धमकी। ये दोनों दंपति जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर में भी कई लोगों पर आरोप लगा चुके हैं। गढ़मुक्तेश्वर की जेन गली में किराए पर रहते हैं। दोनों दंपति
विधुत विभाग के कर्मचारियों पर छेड़खानी का आरोप लगाने की दे रहे थे धमकी।


'पीएम' मोदी ने बाबा साहब को किया नमन

पीएम मोदी ने बाबा साहब को किया नमन, वन नेशन वन इलेक्शन’ को बताया देश की जरूरत


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन को संबोधित किया अपने संबोधन में उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन की बात पर जोर दिया है। पीएम ने कहा कि एक देश एक चुनाव पर बहस बहुत जरूरी है। मोदी ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन’ केवल विचार-विमर्श का मुद्दा नहीं है। बल्कि देश की भी जरूरत है। यह विकास कार्य को बाधित करता है। और आप सभी इसके बारे में जानते हैं। हमें इसके बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।  पीएम ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा और अन्य चुनावों के लिए केवल एक मतदाता सूची का उपयोग किया जाना चाहिए। हम इन सूचियों पर समय और पैसा क्यों बर्बाद कर रहे हैं। 
सरदार पटेल की प्रतिबद्धता को प्रणाम करने का दिन – पीएम
इससे पहले पीएम ने कहा कि मैं हर भारतीय नागरिक को संविधान दिवस की शुभकामना देता हूं। मैं संविधान बनाने में शामिल सभी सम्मानित व्यक्तियों को धन्यवाद देना चाहता हूं।
पीएम ने कहा कि आज डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद और बाबा साहेब अंबेडकर से लेकर संविधान सभा के सभी व्यक्तित्वों को भी नमन करने का दिन है। जिनके अथक प्रयासों से देश को संविधान मिला है। आज का दिन पूज्य बापू की प्रेरणा को, सरदार पटेल की प्रतिबद्धता को प्रणाम करने का दिन है।
26/11 पर पीएम मोदी ने क्या कहा
उन्होंने कहा कि आज की तारीख, देश पर सबसे बड़े आतंकी हमले के साथ जुड़ी हुई है। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने मुंबई पर धावा बोल दिया था। इस हमले में अनेक लोगों की मृत्यु हुई थी। कई देशों के लोग मारे गए थे। मैं मुंबई हमले में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मुंबई हमले जैसी साजिशों को नाकाम कर रहे आतंक को एक छोटे से क्षेत्र में समेट देने वाले भारत की रक्षा में प्रतिपल जुटे हमारे सुरक्षाबलों का भी वंदन करता हूं। कहा कि पीठासीन अधिकारी के रूप में हमारे लोकतंत्र में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। 
आप सभी लोगों और राष्ट्र के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आप कार्यकारी, न्यायपालिका और विधायिका के बीच समन्वय को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।                                             


राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...