शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

'पीएम' मोदी ने बाबा साहब को किया नमन

पीएम मोदी ने बाबा साहब को किया नमन, वन नेशन वन इलेक्शन’ को बताया देश की जरूरत


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन को संबोधित किया अपने संबोधन में उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन की बात पर जोर दिया है। पीएम ने कहा कि एक देश एक चुनाव पर बहस बहुत जरूरी है। मोदी ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन’ केवल विचार-विमर्श का मुद्दा नहीं है। बल्कि देश की भी जरूरत है। यह विकास कार्य को बाधित करता है। और आप सभी इसके बारे में जानते हैं। हमें इसके बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।  पीएम ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा और अन्य चुनावों के लिए केवल एक मतदाता सूची का उपयोग किया जाना चाहिए। हम इन सूचियों पर समय और पैसा क्यों बर्बाद कर रहे हैं। 
सरदार पटेल की प्रतिबद्धता को प्रणाम करने का दिन – पीएम
इससे पहले पीएम ने कहा कि मैं हर भारतीय नागरिक को संविधान दिवस की शुभकामना देता हूं। मैं संविधान बनाने में शामिल सभी सम्मानित व्यक्तियों को धन्यवाद देना चाहता हूं।
पीएम ने कहा कि आज डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद और बाबा साहेब अंबेडकर से लेकर संविधान सभा के सभी व्यक्तित्वों को भी नमन करने का दिन है। जिनके अथक प्रयासों से देश को संविधान मिला है। आज का दिन पूज्य बापू की प्रेरणा को, सरदार पटेल की प्रतिबद्धता को प्रणाम करने का दिन है।
26/11 पर पीएम मोदी ने क्या कहा
उन्होंने कहा कि आज की तारीख, देश पर सबसे बड़े आतंकी हमले के साथ जुड़ी हुई है। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने मुंबई पर धावा बोल दिया था। इस हमले में अनेक लोगों की मृत्यु हुई थी। कई देशों के लोग मारे गए थे। मैं मुंबई हमले में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मुंबई हमले जैसी साजिशों को नाकाम कर रहे आतंक को एक छोटे से क्षेत्र में समेट देने वाले भारत की रक्षा में प्रतिपल जुटे हमारे सुरक्षाबलों का भी वंदन करता हूं। कहा कि पीठासीन अधिकारी के रूप में हमारे लोकतंत्र में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। 
आप सभी लोगों और राष्ट्र के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आप कार्यकारी, न्यायपालिका और विधायिका के बीच समन्वय को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।                                             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...