शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

शादियों के सीजन में फिर सस्ता हुआ सोना

नई दिल्ली। शादियों के सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। सर्राफा बाजारों में आज एक बार फिर सोना-चांदी के भाव गिरे हैं। शुकवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 165 रुपये प्रति दस ग्राम गिरकर 48807 रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी का हाजिर भाव भी 420 रुपये नरम होकर 59840 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। जबकि 22 कैरेट सोने के दाम में 151 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है। आज 22 कैरेट सोना 44707 रुपये पर खुला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।                                   


अस्पताल में बच्ची का शव नोंचते दिखा कुत्ता

लखनऊ। उत्तर-प्रदेश के संभल से मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में स्ट्रेचर पर रखे बच्ची के शव को कुत्ता नोंच-नोंचकर खाता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग जिला अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। उधर यूपी में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ये वीडियो ट्वीट किया गया है और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की गई है।उधर वीडियो वायरल होने के बाद संभल जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।                                                 


देश में 65 लाख पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने नए साल से पहले देशभर के लाखों पेंशनर्स को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की तारीख आगे बढ़ा दी है। देशभर के पेंशनर्स अब फरवरी 2021 तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकेंगे। सरकार के इस फैसले से देशभर के 65 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों को फायदा होगा। पेंशनभोगियों को हर साल 30 नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट यानि अपने जीवित होने का सबूत देना होता है। इसे नहीं जमा करने पर पेंशन मिलना बंद हो जाता है। इस फैसले के बाद अब पेंशनर्स 1 नवंबर 2020 से 28 फरवरी 2021 के बीच अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकेंगे। इस दौरान पेंशनर्स को उनकी पेंशन बिना किसी रुकावट के मिलती रहेंगी।


किसान आंदोलनः दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशन बंद

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर ग्रीन लाइन पर छह मेट्रो स्टेशनों पर निकास और प्रवेश द्वार बंद करने की घोषणा की। हरियाणा से दिल्ली को जोड़ने वाले मार्गों को बंद कर दिये जाने से राष्ट्रीय राजधानी में अहम रास्तों पर वाहनों का जाम लग गया।                                 


युवक ने 7 वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म








मुजफ्फरपुर। बारात आए युवक ने 7 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गंभीर स्थिति में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना डुमरिया घाट थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिला के पारू थाना क्षेत्र से डुमरिया घाट थाना क्षेत्र में बारात गुरुवार की रात्रि आई थी। ग्रामीणों के अनुसार द्वारपूजा के समय अचानक लाइन बंद हो गया। इतने में अंधेरा हो गया।अंधेरा का लाभ उठा युवक में बारात देखने गई 7 वर्षीय बच्ची को उठाकर बगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीण व परिजन पहुंचकर बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। परिजनों के अनुसार बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है।                                   








राजस्थान: 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में दो गुटों के बीच खूनी जंग देखने को मिली। इस लड़ाई में एक पक्ष ने फायरिंग की जिसमें दो लोग घायल हुए। यह मामला जिले के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा का है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते यह खूनी जंग हुई। घायलों को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।                                       


'एलपीजी' सिलेंडर पर मिल रहा ऑफर

नई दिल्ली। वैसे तो आप हर महीने गैस सिलेंडर बुक करते हैं, लेकिन अगर आपसे कोई पूछे कि गैस बुकिंग पर आपको कोई एक्स्ट्रा बेनीफिट मिलता है तो आपका जवाब होगा नहीं। आज भी आपको गैस की बुकिंग पर कैशबैक मिलता है। आज हम आपको बतायेंगे कि किस तरह से गैस सिलेंडर बुक कराये, जिससे आप कैशबैक का लाभ उठा सकते हैं। अमेजन पे के जरिये एलपीजी कंपनी इंडेन से लेकर भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड बीपीसीएल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड एचपीसीएल के HP गैस के सिलिंडर की बुकिंग करा सकते हैं। इस पर आपको 50 रुपये कैशबैक मिल रहा है।                               


एक्ट्रेस तारा ने दिखाया अपना बोल्ड अंदाज

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ मालदीव में अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस वेकेशन की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। अब तारा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट की है जो जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में तारा बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है। तारा ने अपनी इस फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर में वह व्हाइट बिकिनी पहने समंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। उनका हॉट और ग्लैमरस अंदाज फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है।                               


आपके किचन तक पहुंचेगा विदेशी 'आलू-प्याज'

हर घर की रसोई में सबसे पहले आलू और प्याज सबसे ज्यादा पाया जाता है और हर घर में सबसे इस्तेमाल किए जाने वाला आलू और प्याज की खपत देश में लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इस वक्त देश में आलू और प्याज की पैदावार कम होने के कारण आलू और प्याज के रेट में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। लगातार बढ़ रहे आलू और प्याज के दाम को लेकर केंद्र सरकार खासी चिंतित दिखाई दे रही है। ऐसे में केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है और अन्य देशों से आलू और प्याज भारी मात्रा में हमारे देश में मंगाने का फैसला लिया है। इस वक्त अधिकतर मंडियों में आलू और प्याज 50 से ₹60 किलो बिक रहा है। हालांकि कहीं 5 से ₹10 की बढ़ोतरी और कहीं कमी देखी जा रही है। लेकिन अधिकतर मंडियों में आलू और प्याज की कीमतें लगातार आसमान छू रही है जो आलू और प्याज 10 रूपये और ₹20 रूपये किलो बिका करता था, वही आज 60 रुपए तक पहुंच गया है।                           


सफेद कद्दू की बुआई, सिंचाई एवं पैदावार

सफेद कद्दू , पेठा कद्दू या सिझकुम्हरा ये कद्दू की ही एक प्रजाति है। ये बेलों पर फलती है। आपने आगरा के पेठे का नाम तो सुना हीं होगा, इसे चखने का मौका भी मिला होगा। आगरे का पेठा भारत के साथ पूरी दुनिया भर में मशहूर है


अतः इसकी मांग भारत के साथ दुनियाँ के विभिन्न देशों में है। यह हलके रंग का होता है, तथा लंबे और गोल आकार में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर पेठा बनाने में किया जाता है। इस फल के ऊपर हलके सफेद रंग की पाउडर जैसी परत चढ़ी होती है, जिसे छूने से हाथों में सफेद चुना जैसा लग जाता है। इसका उपयोग पेठा, बड़ी(अदौरी) तथा सब्जी में भी किया जाता है। यह भारतीय फसल है, इसकी खेती मुख्यरूप से उत्तर-प्रदेश में की जाती है। वहाँ के किसान इसे जुए की फसल मानते हैं। अच्छी कीमत मिल गई तो 1 बीघे में ही बहुत अच्छी कमाई हो जाती है। अन्यथा नुकसान का भी खतरा बना रहता है।


जलवायु और भूमि:- अच्छी फसल के लिए तापमान 18 से 30 डिग्री सेंटीग्रेट के साथ शीतोष्ण और समशीतोष्ण जलवायु उत्तम मानी जाती है। अधिक या कम तापमान इसके पैदावार प्रभावित कर सकता है, लेकिन इसे उगाए जाने में कोई समस्या नहीं है। इस फसल को जल निकास वाली जीवांश युक्त हर प्रकार वाली मिट्टी पे उगाया जा सकता है। दोमट और बलुई मिट्टी उपयुक्त है, पी एच मान 5.5-7 उत्तम है।


खेत की तैयारी:- इस फसल को उगाने के लिए पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से की जानी चाहिए। इसके बाद 3-4 जुताई आवश्यक है, जो कल्टीवेटर से करें। देशी हल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मिट्टी को भुरभुरी बनाने के बाद पाटा लगाकर खेत को समतल बना लें।


सफेद कद्दू(पेठे) की बुआईसिंचाई एवं पैदावार


खेत की तैयारी:- इस फसल को उगाने के लिए पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से की जानी चाहिए। इसके बाद 3-4 जुताई आवश्यक है, जो कल्टीवेटर से करें। देशी हल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मिट्टी को भुरभुरी बनाने के बाद पाटा लगाकर खेत को समतल बना लें।


बुआई:- अगर किसान अगैती खेती करना चाहता है तो खेत खाली होते ही गहरी जुताई करा दे। एक गहरी जुताई के पश्चात किसान 15 मई तक खेत की पलेवा कर दें। पानी लगाने के बाद खेत 5 दिनों के अंदर 20 मई तक पेठा की बुआई कर दे। दो-दो हाथ की दूरी पर निशान बना लेते हैं जिससे लाइन टेढ़ी न हो। इसी दूरी पर लम्बाई और चौड़ाई के अंतर पर गोबर की खाद का घुरवा बनाते हैं, जिसमे कुम्हड़े के सात से आठ बीज रोप देते हैं, अगर बाद में तीन चार पौधे छोड़कर बचे उसे उखाड़ कर फेंक दिया जाता हैं। ध्यान रखें की लाइन सीधी रहे।


सिंचाई:– बुआई के एक सप्ताह बाद पहला पानी और पहले पानी के 15 दिन बाद दूसरा पानी लगाते हैं। बारिश हो गयी तो फिर पानी लगाने की जरूरत नहीं रहती।


रोग और कीट रोकथाम:- इस फसल में फफूंदी जनित रोग अधिक लगते हैं। इससे बचने के लिए 2 gm बविस्टिन या कैप्टान 1 लीटर पानी में घोलकर 10-15 दिनों के अंतराल पर छिड़कते रहना चाहिए। कद्दू की फसल को अन्य रोग से बचाने के लिए एंडोसल्फान 25 ई सी 1.5 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर 700-800 लिटर पानी में घोलकर 10-15 दिनों के अंतराल पर दें।


तुड़ाई और पैदावार:- यदि आप सब्जी के लिए खेती करते है, तो ज्यादा पकने ना दे और महीने में दो तुड़ाई कर के बाजार ले जाए, पेठा के लिए थोड़ा पकना जरूरी है। उचित विधि के अनुसार खेती करने के बाद कद्दू की पैदावार 275 -350 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होनी चाहिए, जिससे किसान अच्छी लाभ कमा सकतें हैं।                   


कानूनों को रद्दी की टोकरी में फैक देगेंः कांग्रेस

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा है, कि केंद्र की सत्ता में आने पर हाल में पारित किसान विरोधी तीनों कानूनों को फाड़ कर रद्दी की टोकरी में डाल देंगे। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने वादा किया है, कि कांग्रेस जब केंद्र की सत्ता सम्भालेगी तो वह सबसे पहले किसान विरोधी इन तीनों कानूनों को खत्म करेगी।                                     


'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...